---
title: 'Arunachal Pradesh India China Dispute Explained: McMahon Line, Tawang, 1962 War, Dalai Lama !'
source: 'https://youtube.com/watch?v=eG_Pj3yYgRU'
video_id: 'eG_Pj3yYgRU'
date: 2026-11-07
duration_sec: 828
channel: 'Shubhankar Mishra '
---

# Arunachal Pradesh India China Dispute Explained: McMahon Line, Tawang, 1962 War, Dalai Lama !

> Source: [Arunachal Pradesh India China Dispute Explained: McMahon Line, Tawang, 1962 War, Dalai Lama !](https://youtube.com/watch?v=eG_Pj3yYgRU)

## Summary

This video provides a comprehensive analysis of the India-China border dispute over Arunachal Pradesh, tracing its historical roots from the 1914 McMahon Line to the 1962 war and contemporary tensions. It explores the strategic importance of Tawang, the Dalai Lama's connection, and the ongoing claims and counter-claims by both nations.

### Key Points

- **China's Claim on Arunachal Pradesh** [00:01] — China claims nearly 90,000 sq km of Arunachal Pradesh, calling it 'South Tibet', and has historically based this claim on the region's connection to the 6th Dalai Lama's birthplace.
- **The 1962 War and Tawang** [00:32] — In the 1962 war, Chinese forces advanced to Tawang, a major Buddhist monastery town, but later voluntarily withdrew, a move that remains a point of debate.
- **The McMahon Line Dispute** [01:03] — The McMahon Line, drawn by British officer Henry McMahon in 1914, is the core of the dispute. India considers it the border, while China claims it never signed the agreement.
- **Tawang's Strategic and Religious Significance** [04:10] — Tawang is India's largest Buddhist monastery and the birthplace of the 6th Dalai Lama (1683), making it a key point of contention for China, which views it as part of Tibet's Buddhist identity.
- **Dalai Lama's Stance** [05:35] — The 14th Dalai Lama has given conflicting statements: in 2003 he said Arunachal was part of Tibet, but in 2008 he acknowledged it as part of India per the 1914 agreement.
- **Evolution of China's Claim** [07:08] — Initially, China's claim was limited to Tawang, but by the 1980s it expanded to the entire Arunachal Pradesh. A 1960 package deal (Aksai Chin for McMahon Line) was rejected by India.
- **Name Changes and Passport Issues** [08:37] — China has renamed 112 places in Arunachal Pradesh since 2017, and in 2024, an Indian citizen with 'Arunachal Pradesh' as birthplace was detained at Shanghai airport, highlighting the ongoing friction.
- **Current Border Tensions** [11:57] — Recent clashes (e.g., December 2022 at Yangtse) and ongoing standoffs (e.g., Asafila) show that the border is not peaceful, with both sides accusing each other of patrol violations.

### Conclusion

The video concludes that the Arunachal Pradesh dispute is a complex historical and geopolitical issue, with both India and China holding firm but contrasting positions. The situation remains tense, with the potential for future escalation, but both sides express a willingness to resolve it through dialogue.

## Transcript

जन्म अरुणाचल प्रदेश में हुआ था? उसी अरुणाचल जिसे चाइना आज दक्षिण तिब्बत कहकर अपना बताता है। तो जिस जमीन पर एक दलाई लामा पैदा हुआ उस पर चाइना का दावा आखिर किस बात का है? यह सवाल बड़ा इसलिए भी है क्योंकि चाइना यह दावा सिर्फ बोलकर नहीं
क्योंकि चाइना यह दावा सिर्फ बोलकर नहीं करता। चाइना नक्शे पर भी यह करता है। करीब 90,000 कि.मी. जमीन अपनी पूरी बताता है। यानी लगभग पूरा अरुणाचल। तो क्या यह दावा कोई नया है या बहुत पुराना? अब पुराना है या नया यह समझना है तो 1962 की जंग से
टकराना पड़ेगा क्योंकि वह जंग इसी इलाके में लड़ी गई थी। उसमें चाइना की सेना तवांग तक पहुंच गई थी। तवांग अरुणांचल का वो शहर जहां बौद्धों का बहुत बड़ा मठ है। लेकिन फिर चाइना खुद ही पीछे लौट गया। अब सवाल यह है कि अगर चाइना इसे अपना हिस्सा
आज बताता है। उसके लिए इलाका इतना जरूरी लगता है तो फिर उस वक्त वो लौटा क्यों? और इस पूरे झगड़े की जड़ एक लकीर भी है जो 1914 में अंग्रेजों के जमाने में नक्शे पर 1914 में अंग्रेजों के जमाने में नक्शे पर खींची गई थी जिसे मैकमोहन लाइन कहते हैं।
इंडिया उसे अपनी सीमा कहता है और चाइना कहता है कि उस पर उसके दस्तखत हैं ही नहीं। अब सवाल कि क्या वो पक्की सीमा है या सिर्फ एक पुराना कागज? और अगर कागज ही
पुराना है तो चाइना अरुणाचल की जगहों के नाम अपने हिसाब से क्यों रखता है? अरुणाचल में जन्मे लोगों के इंडिया के पासपोर्ट पर सवाल क्यों उठाता है और आज सीमा पर हाल
क्या है? क्या इंडिया और चाइना के बीच में अरुणाचल प्रदेश में सब कुछ शांत है या फिर कुछ हो रहा है जिसके बारे में सुगबुगाहट हो रही है और जो परेशान करने वाला है। आज हो रही है और जो परेशान करने वाला है। आज कहानी है अरुणाचल प्रदेश पर चाइना क्यों
दावा ठोकता है? क्या इसका इतिहास है? क्या-क्या इतिहास में घटनाएं हुई हैं? अगर क्या-क्या इतिहास में घटनाएं हुई हैं? अगर आप अरुणाचल प्रदेश के विवाद को समझना चाहते हैं चाइना के दावे के दृष्टिकोण से तो यह वीडियो अगले 15 मिनट तक आपको गौर से
देखना होगा। इसमें सारी जानकारियां हम आपके लिए लेकर आए हैं। नमस्कार, मैं हूं काम की लगती हैं तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब कीजिएगा। साथ ही हमारे WhatsApp चैनल जुड़िएगा ताकि ऐसे जो वीडियोस हम रिसर्च करके मेहनत करके बनाते
हैं वो आप तक हम यूं ही पहुंचा दिया करें और आपकी जानकारियां बढ़ती रहा करें। अब शुरू से शुरू करते हैं उस लकीर से जिस पर यह टिका है। लेकिन इसकी शुरुआत करने से पहले प्लीज WhatsApp पर जुड़िएगा। लिंक डिस्क्रिप्शन कमेंट सेक्शन में है। पहला
सवाल कि मैकमोहन लाइन क्या है और चाइना उसे क्यों नहीं मानता? तो देखिए अंग्रेजों ने एक लाइन खींची थी और आज इंडिया चाइना को वो आमने-सामने खड़ा करती है। बात 1913 और 1914 की है। शिमला में एक बैठक होती है जिसमें अंग्रेजों की सरकार तिब्बत और
चाइना के लोग बैठे थे। अंग्रेजों के एक बड़े अफसर हेनरी मैकमोहन ने नक्शे पर हिमालय के ऊपर एक लकीर खींची। उसके नीचे का इलाका जिसमें तवांग भी था, अंग्रेजों के भारत में गिना गया। यह लकीर मार्च 1914 में अंग्रेजों और तिब्बत के अफसरों ने आपस
में तय की और अप्रैल 1914 में नक्शे पर बैठ गई। चाइना का हाल अलग था। उसके अफसर ने बैठक में कागज पर अपना नाम लिखा जरूर पर बीजिंग ने उसे उसी वक्त मानने से इंकार कर दिया था और कहा कि उसे ऐसा करने का हक नहीं था। अब यहां दो नजरिए हैं। एक इंडिया
का नजरिया, एक चाइना का नजरिया। भारत का नजरिया यह है कि चाइना को असली ऐतराज तिब्बत के भीतरी और बाहरी हिस्से बटने पर था। मैकमोहन लाइन पर नहीं और बैठक में इस लकीर पर कोई विरोध लिखा नहीं गया था। चाइना का नजरिया बिल्कुल उल्टा है। बीजिंग
कहता है कि तिब्बत अकेले ऐसा समझौता कर ही नहीं सकता था और यह लकीर उसके पीठ पीछे नहीं सकता था और यह लकीर उसके पीठ पीछे खींची गई थी। दोनों नजरिए हैं। कोई फैसला नहीं। इसे यूं समझिए कि दो भाइयों की जमीन का बंटवारा होता है और एक भाई के बिना
दस्तखत किए बाकी लोगों ने नक्शे पर मेड खींच दी। अब पीढ़ियों बाद एक कहता है कि मेड़ पक्की है और दूसरा कहता है मैंने मानी नहीं। आजादी के बाद भी तवांग में पूरी तरह इंडिया का राज नहीं था। वहां तिब्बत के अफसरों का दबदबा था। फरवरी 1951
में इंडिया ने वहां अपने सरकारी दफ्तर बिठाए और उस पूरे इलाके को एनईएफए नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी कहते हैं जिसका नाम बाद में बदलकर अरुणाचल प्रदेश रखा गया।
लेकिन चाइना की नजर सिर्फ एक पुराने कागज पर नहीं है। उसकी नजर एक शहर पर है और वो शहर है तवांग। अब आपके मन में सवाल आएगा कि तवांग पर चाइना की नजर क्यों है? और कि तवांग पर चाइना की नजर क्यों है? और दलाई लामा का इस तवांग शहर से क्या रिश्ता
है? और क्या एक शहर की वजह से दो देशों की सीमा आपस में टकरा सकती है? देखिए तवांग जो है वो भारत का सबसे बड़ा बौद्ध मठ शहर है। इसी तवांग के पास उग्रेलिंग गांव है।
है। इसी तवांग के पास उग्रेलिंग गांव है। जहां पर 1683 में छठे दलाई लामा तसांग यांग जत्सो पैदा हुए थे। वह मोनपा समुदाय से थे जो आज भी तवांग इलाके में रहते हैं। साल 1697 में 14 साल की उम्र में उन्हें तिब्बत का दलाई लामा बनाया गया। वह अपनी
कविताओं और गीतों के लिए जाने जाते थे। 1706 में तिब्बत के एक ताकतवर नेता ने 1706 में तिब्बत के एक ताकतवर नेता ने उन्हें हटाकर गिरफ्तार किया और उसी साल 23 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। कैसे उनकी मौत हुई? इस पर अलग-अलग कहानियां
उनकी मौत हुई? इस पर अलग-अलग कहानियां चलती है। साल 1959 में जब तिब्बत में लोग चाइना के खिलाफ उठ खड़े हुए तब मौजूदा 14वें दलाई लामा लहासा से निकले। 31 मार्च को वह इसी तवांग इलाके से इंडिया में आए और तवांग के मठ में रुके। भारत के कई
जानकार कहते हैं कि तब चाइना ने तवांग को अपना बताकर कोई ऐतराज नहीं जताया था। एक दिलचस्प बात यह भी कि दलाई लामा भी तिब्बत को लेकर दो बयान दे चुके हैं। 2003 में कहा था कि अरुणांचल असल में तिब्बत का हिस्सा था। लेकिन 2008 में साफ-साफ कहा कि
1914 में जो समझौता हुआ उसके हिसाब से अरुणाचल भारत का हिस्सा है। वैसे चाइना के लिए तवांग सिर्फ जमीन नहीं तिब्बत की बौद्ध पहचान से जुड़ा इलाका है। भारत के
कई जानकार कहते हैं कि अगर भारत तवांग लौटा दे तो वो 1914 की उस लकीर को ही बेकार मान लेगा। इस खिंचाव का सबसे बड़ा धमाका 1962 में हुआ जब बातचीत से निकल कर जंग तक पहुंची थी। अब आपके मन में सवाल होगा कि 1962 की जंग में अरुणाचल प्रदेश
में क्या हुआ था और तवांग तक पहुंची वो जंग किस मोड़ पर गई? तो 8 सितंबर 1962 को जंग किस मोड़ पर गई? तो 8 सितंबर 1962 को करीब 600 चीनी सैनिक थागला नाम की पहाड़ी पर पहुंच गए जिसे भारत अपनी सीमा के अंदर मानता था। 20 अक्टूबर को चाइना ने
अरुणांचल और लद्दाख दोनों तरफ एक साथ हमला किया। भारत के सैनिकों को पीछे हटना पड़ा। तवांग जो था उस वक्त हाथ से निकल गया और लड़ाई सेला और बोमला तक पहुंच गई। लेकिन
नवंबर के तीसरे हफ्ते में चाइना ने खुद कह दिया कि वो लड़ाई रोक रहा है यानी सीज फायर हो रहा है और मैकमोहन लाइन के उत्तर तक लौट जाएगा। साल 1963 की शुरुआत तक उसके सैनिक उस लकीर के पार जा चुके थे। पर लद्दाख के अक्साई चीन पर उसका कब्जा बना
रहा। अब इस पर भी दो नजरिया है। भारत के जानकार कहते हैं चाइना ने लकीर के उत्तर में लौटकर एक तरह से उसे मान लिया। चाइना की तरफ से बात यह थी कि सीमा का मामला बातचीत सुलझना चाहिए। कुछ लोग यह भी कहते हैं कि सर्दी और दूर तक खींची सप्लाई लाइन
भी लौटने की एक बड़ी वजह हो सकती थी। तो अगर 1962 में चाइना अरुणाचल के और तवांग से लौट गया तो फिर अब वो अरुणाचल प्रदेश को अपना बताने की बात क्यों कह रहा है?
चाइना ने अरुणाचल पर दावा कब से शुरू किया? और क्या चाइना हमेशा से पूरा अरुणाचल यानी करीब 90,000 कि.मी. मांगता रहा। कई जानकार कहते हैं नहीं। शुरू में रहा। कई जानकार कहते हैं नहीं। शुरू में उसकी नजर केवल तवांग पर थी। 1980 के दशक
में वह पूरे अरुणांचल को अपना बताने लगा। साल 1960 में चाइना के प्रधानमंत्री चाऊ इन लाई दिल्ली पहुंचे थे और एक पैकेज डील रखी थी। मतलब भारत पश्चिम में अक्षाई चीन पर चाइना कब्जा मान ले तो पूर्व में चाइना मैकमोहन लाइन वाले इलाके पर भारत का हक
मान लेगा। भारत ने यह नहीं माना और बात वहीं टूट गई। भारत के कई जानकार यही बताते हैं कि उसी 1960 में चाइना ने म्यांमार के साथ सीमा तय करते वक्त मैकमोहन लाइन का म्यांमार वाला हिस्सा मान लिया था। तो वो इसे चाइना का दोहरापन कहते हैं। चाइना
कहता है कि भारत के साथ यह सीमा कभी तय हुई ही नहीं। फिर आया साल 1986। भारत के मुताबिक तवांग के पास की एक घाटी में चीनी सैनिकों ने पक्के ठिकाने बना लिए। भारत ने जवाब में सैनिक हवाई जहाजों से वहां उतारे। दोनों तरफ बहुत सारे सैनिक जमा हुए
और जंग का डर बन गया। इसी माहौल में भारत ने फरवरी 1987 में अरुणाचल को पूरा राज्य इसके बाद दोनों देशों ने सीमा पर शांति रखने के लिए कई समझौते किए। 2005 में तय
हुआ कि आखिरी फैसला करते वक्त सीमा के पास बसे लोगों की भलाई देखी जाएगी। भारत ने इसका मतलब निकाला कि तवांग जैसा बसा हुआ इलाका किसी को नहीं दिया जाएगा। लेकिन नवंबर 2006 में चाइना के राजदूत ने टीवी पर कहा कि पूरा अरुणांचल चाइना का एक
इलाका है और तवांग उसमें सिर्फ एक जगह है। जब बातचीत से बात नहीं बनी तो चाइना ने दावा जताने के नए-नए तरीके निकाले और सबसे पहला तरीका था नाम बदल देना। अक्सर आपके मन में सवाल होगा कि अरुणाचल की जगहों के नाम चाइना क्यों बदलता है और पासपोर्ट का
मामला क्या है? और क्या नाम बदलने से जमीन बदलती है? देखिए चाइना अरुणाचल को जांगनान कहता है यानी दक्षिण तिब्बत। 2017 से उसकी सरकार अरुणाचल की जगहों के नामों को अपने
नामों की लिस्ट से जारी करता है। अब तक छह बार में 112 नाम आ चुके हैं और आखिरी लिस्ट जो है वो इसी साल अप्रैल में आई थी जिसमें 27 नाम थे। भारत हमेशा से स्पष्ट करता आया कि नाम बदलने से जमीन की सच्चाई नहीं मिलती। चाइना कहता है कि अपने नाम
रखना उसका हक है। कई लोग इसे दावा मजबूत करने की चाल मानते हैं। हालांकि यह चाइना का नजरिया है। इसे यूं समझिए कोई पड़ोसी आपके घर के बाहर अपनी नेमप्लेट टांग दे तो उसका घर नहीं हो जाता। पर कल को झगड़ा हुआ तो वो कहेगा देखो मैंने तो पहले ही नाम
लिख रखा था। अगस्त 2026 में भारत ने भी जैसा बताया गया पहली बार अरुणाचल की 27 जगहों के नाम अपने नाम जारी किए और चाइना ने इसे गलत और बेकार बताया। मार्च 2024
में प्राइम मिनिस्टर मोदी ने सेलाधेरे के पास बनी सुरंग खोली जो तवांग को असम से जोड़ती है। उस वक्त चाइना ने इसका विरोध जताया था और कहा था कि जंगना में इंडिया को निर्माण करने का हक नहीं है। भारत के विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया था कि
अरुणांचल भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा। नवंबर 2025 में पेमा वांगजों थोंग डोक का मामला सामने आया था। वह अरुणांचल के रूपा की रहने वाली हैं और यूके में
रहती हैं। उनके मुताबिक लंदन से जापान जाते वक्त शघाई एयरपोर्ट पर 3 घंटे का ठहराव था। पर उन्हें करीब 18 घंटे रोका गया। अफसरों ने उनके इंडिया के पासपोर्ट को गलत कहा क्योंकि उसमें जन्म की जगह अरुणाचल प्रदेश लिखी थी। इसको लेकर भारत
ने सख्त शिकायत की। चाइना का कहना है कि उसके अफसरों ने नियम के हिसाब से काम किया। रूपा के समाज के लोगों ने भी इस घटना को गलत बताया। अब सवाल यह है कि नक्शे की लड़ाई क्या वहां के आम लोगों को परेशान कर रही है? यह सवाल बड़ा
सारे सवाल उठे थे। इन सब झगड़ों के बीच एक नाम और बार-बार लौटता है और वो नाम है नाम और बार-बार लौटता है और वो नाम है दलाई लामा का। दलाई लामा और अरुणाचल प्रदेश का क्या रिश्ता है? और क्या अगला दलाई लामा भी इस झगड़े का हिस्सा बनेगा?
देखिए जुलाई 2025 में अपने 90वें जन्मदिन पर 14वें दलाई लामा ने कहा कि दलाई लामा की परंपरा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगला जन्म कहां होगा यह पहचानने का हक अगला जन्म कहां होगा यह पहचानने का हक सिर्फ उनके ट्रस्ट कोन फोड्रंग ट्रस्ट को
होगा। इससे पहले अपनी किताब में उन्होंने लिखा था कि उनका अगला जन्म चाइना के बाहर यानी आजाद दुनिया में होगा। चाइना का जवाब अलग है। वो कहता है कि अगला दलाई लामा गोल्डन उर् से यानी सोने के कलश से पर्ची निकालने के पुराने तरीके और बीजिंग की हां
के बाद चुना जाएगा। इसी बीच दिसंबर 2025 में तवांग में छठे दलाई लामा पर चार दिन का एक कार्यक्रम भी हुआ। उसे अरुणाचल के मुख्यमंत्री पीएमा खांडू ने किया था और मुख्यमंत्री पीएमा खांडू ने किया था और बीजिंग को उसको लेकर दिक्कत हुई थी। कई यह
मानते हैं कि आगे चलकर दलाई लामा, तवांग और सीमा का मामला आपस में जुड़ सकता है। यह आगे की बात है। उनका नजरिया है। कोई बात साबित नहीं। लेकिन जमीन पर सीमा पर आज तनाव है। अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर आज तनाव है। सब कुछ शांत नहीं है। दिसंबर
2022 में तवांग के यांगसे में इंडिया और चाइना के सैनिकों के बीच झड़प हुई जिसमें दोनों देशों के कई सैनिक घायल हुए थे। अभी इसी महीने की बात की जाए तो आईटीबीपी के सबसे बड़े अफसर शत्रुजीत कपूर ने कहा कि अरुणाचल में कई जगहों पर दोनों तरफ के
सैनिक आमने-सामने खड़े हैं और अभी भी जारी है। कुछ रिपोर्ट में असाफिला के पास जुलाई के आखिर से तनाव की बात कही गई। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि दिक्कत तब होती है जब चीनी सैनिक अपनी तय गश्ते हटते हैं। चाइना कहता है कि वो समझौतों को मान रख
रहा है। सिर्फ रोश की गश्त कर रहा है। दोनों देश के अपने-अपने तर्क हैं। हालांकि दोनों कहते हैं कि बातचीत के रास्ते खुले हैं। इसे यूं समझिए कि एक पड़ोसी कहता है कि मैं तो बस अपने आंगन में टहल रहा था और दूसरा कहता है कि तू मेरे आंगन में घुसा
था। फर्क बस इतना है कि यहां आंगन बर्फीला पहाड़ है और दोनों के पास फौज है। सोशल मीडिया पर 2021 के एक पुरानी झड़प का वीडियो भी बताकर घूम रहा है जिसकी फैक्ट चेक आ चुकी है। इसलिए ऐसे कोई वीडियो से मत जाइए। हां, एक अफसर का यह कहना जरूर
भारत में तनाव पैदा कर रहा था और सरकार पर सवाल उठ रहे थे कि क्या सरकार ने इसे छिपाया था? लेकिन कुल मिलाकर अगर आज के दौर में देखें तो लकीर कागज पर खींचना आसान है। उसके दोनों तरफ पहाड़ों में मोनपा, शेर, डुकपेन और दूसरे
समाज के लोग रहते हैं। जिनके लिए यह नक्शे का नहीं घर का सवाल है। इसलिए हमें लगा हम आपसे पूछते हैं कि जब पूरी कहानी आपने सुन ली अरुणाचल प्रदेश के पूरे विवाद को आपने सुन लिया, चाइना भारत के दोनों नजरिए को सुन लिया तो आपको क्या लगता है कि यह
मामला बातचीत से सुलझेगा या सीमा पर ऐसे ही टकराव चलते रहेंगे और तवांग पर चाइना के दावे को आप किस नजर से देखते हैं? अगर कहानी दिलचस्प लगी हो तो फिर हमारी हौसला अफजाई के लिए मेरे WhatsApp चैनल को जरूर सब्सक्राइब कीजिएगा। चैनल से भी जुड़िएगा।
लिंक डिस्क्रिप्शन, कमेंट सेक्शन में। थैंक यू सो मच। एंड WhatsApp पर आपका थैंक यू सो मच। एंड WhatsApp पर आपका इंतजार है।
