---
title: 'Mongol India को क्यों नहीं जीत पाए? Genghis Khan, Alauddin Khalji, Lahore, Kashmir'
source: 'https://youtube.com/watch?v=C7sp5IlqJOg'
video_id: 'C7sp5IlqJOg'
date: 2026-11-07
duration_sec: 1454
channel: 'Shubhankar Mishra '
---

# Mongol India को क्यों नहीं जीत पाए? Genghis Khan, Alauddin Khalji, Lahore, Kashmir

> Source: [Mongol India को क्यों नहीं जीत पाए? Genghis Khan, Alauddin Khalji, Lahore, Kashmir](https://youtube.com/watch?v=C7sp5IlqJOg)

## Summary

This video explores the historical puzzle of why the Mongol Empire, despite its immense power and size, failed to conquer India. It examines key events, rulers, and strategic factors, from Genghis Khan's initial pursuit of a fleeing prince to the military defenses of the Delhi Sultanate.

### Key Points

- **Introduction: The Unconquered Frontier** [00:02] — The video will explore why the Mongols, who dominated much of Asia and Europe, could not conquer India, despite its size being seven times larger than India.
- **Genghis Khan's Pursuit to the Indus** [04:28] — Genghis Khan first reached the Indus River in 1221 while pursuing the Khwarazmian prince Jalal ad-Din, but he turned back after the prince jumped into the river.
- **The Mongol Military Advantage** [03:15] — Mongol military success relied on mobility: each soldier had multiple horses, allowing them to travel quickly and shoot arrows while retreating.
- **Iltutmish's Diplomatic Decision** [08:12] — Iltutmish refused to provide refuge to Jalal ad-Din, fearing Mongol retaliation, which left the Khwarazmian prince without support.
- **The Sack of Lahore** [09:54] — In December 1241, the Mongols sacked Lahore, killing many and enslaving others, partly due to the governor's flight.
- **Balban's Rise to Power** [12:33] — Balban was a slave who rose to become Sultan of Delhi in 1266. He focused on strengthening border forts.
- **The Death of Balban's Son** [13:32] — In 1285, Balban's son, Prince Muhammad, died fighting the Mongols, a personal tragedy for the Sultan.
- **Alauddin Khalji's Reforms and Victories** [14:34] — Alauddin Khalji reformed the military, creating a permanent, well-paid army. He won decisive victories at Amroha (1305) and Ravi (1306).
- **The Siege of Delhi and the Camp at Siri** [16:13] — In 1303, the Mongols besieged Delhi but retreated after failing to breach the camp at Siri.
- **Five Reasons India Survived** [20:44] — The video concludes by summarizing five main reasons for India's survival: Mongolia's lack of focus on India, climate and horses, internal conflict, Delhi's preparation, and luck.

## Transcript

कीव जैसे शहर जिस मंगोल साम्राज्य के आगे या तो झुक गए या मिट गए वह साम्राज्य कभी हिंदुस्तान को जीत क्यों नहीं पाया? जबकि वो इंडिया से भारत से करीब सात गुना बड़ा वो इंडिया से भारत से करीब सात गुना बड़ा था। ऐसा भी नहीं है कि मंगोल भारत कभी आए
ही नहीं। आए जरूर थे। सबसे पहले खुद चंगेज़ खान आया था। जो सिंधु नदी के किनारे तक पहुंचा। वहां पर अपने दुश्मन ने एक भागते राजकुमार को घोड़े समेत नदी में कूदते हुए देखा और फिर वहां से वापस लौट गया। अब सवाल है कि चंगेज रुका क्यों
नहीं? साथ में सवाल उस राजकुमार का भी है। नदी पार करके वह हिंदुस्तान आया था तो क्या दिल्ली के सुल्तान ने उस वक्त उसे रहने की जगह दी। दिल्ली के सुल्तान की बात चली है तो चंगेज़ खान तो लौटा लेकिन उसके बाद के मंगोल कभी वापस हिंदुस्तान जीतने
की कोशिश क्यों नहीं की? जबकि कई बार उनकी फौज दिल्ली के बहुत करीब पहुंची। इतनी बार [नाक से की जाने वाली आवाज़] गिरा नहीं पाए। सवाल यह है कि वहां के सुल्तानों ने ऐसा क्या किया? और सबसे अजीब दास्तान तो 1303 की है जब मंगोल दिल्ली के बिल्कुल
ठीक सामने डेरा डालकर बैठे थे। लेकिन तब भी वो पीछे हट गए। सवाल है क्यों? इन सवालों के बीच एक ऐसा लड़का भी है जो मंगोल्स के हाथों गुलाम बनकर बिका और आगे चलकर दिल्ली का सुल्तान बना। अब सवाल है कि वह कौन था? जब वो सुल्तान बना तो उसने
मंगोल से बचने के लिए सीमा पर कैसे किले बनवाए? और फिर भी उसी सीमा पर कैसे उसका बेटा मारा गया? सीमा पर बेटा मरा जरूर लेकिन मंगोल को उसने रोक दिया। अब सवाल यह
है क्या इंडिया सच में बच गया था? और अगर हां तो क्या पूरा इंडिया? आखिर इंडिया हां तो क्या पूरा इंडिया? आखिर इंडिया अपनी ताकत से बचा, मौसम से बचा? मंगोल के अपनी ताकत से बचा, मौसम से बचा? मंगोल के आपसी झगड़ों से बचा? या फिर मंगोल से भारत
बचा सिर्फ और सिर्फ अपनी किस्मत से। आज कहानी यही है कि मंगोल साम्राज्य जो इतना ताकतवर था वो हिंदुस्तान को जीत क्यों नहीं पाया। नमस्कार, मैं हूं शुभांकर मिश्रा और अगर आप चाहते हैं कि इतिहास की कहानियां आप तक यूं ही पहुंचाई जाएं तो
आपको हमारा साथ देना होगा। हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ना होगा जिसका लिंक मैंने डिस्क्रिप्शन में कमेंट सेक्शन में दिया है। मैं उम्मीद करूंगा कि आप हमारे WhatsApp से जुड़ेंगे और हमारा आपका रिश्ता और ज्यादा बेहतर होगा और ज्यादा हम
एक दूसरे के करीब आएंगे। एक दूसरे से जानकारियां साझा करेंगे और संवाद का आदानप्रदान होगा। मैं आपका इंतजार WhatsApp पर करूंगा। डिस्क्रिप्शन कमेंट सेक्शन में लिंक है। अब शुरुआत करते हैं मंगोल साम्राज्य की। मंगोल साम्राज्य इतना
बड़ा कैसे बना? देखिए इंडिया का बच जाना तभी बड़ी बात लगती है जब यह सोें कि एक बच्चा जिसके पिता को कहा जाता है कि जहर दे दिया गया था कैसे दुनिया के सबसे बड़े जमीनी साम्राज्य का मालिक बना। उसके परिवार को तो उसके अपने कबीले ने बेसहारा
परिवार को तो उसके अपने कबीले ने बेसहारा छोड़ दिया था। उसका नाम था तेमुजिन। वो घास के उन मैदानों से आया था जहां कोई बड़ा शहर नहीं था। सिर्फ कबीले थे। वो कबीले जो आपस में लड़ते थे। उसने बिखरे हुए मुंगोल कबीलों को एक किया और साल 1206
हुए मुंगोल कबीलों को एक किया और साल 1206 में सबने उसे चंगेज खान कहा जिसका मतलब में सबने उसे चंगेज खान कहा जिसका मतलब आमतौर पर सबका राजा जैसा बताया जाता है। अब राजा तो बन गया पर सवाल यह कि गिनती में इतने कम लोग इतने बड़े इलाके पर कब्जा
में इतने कम लोग इतने बड़े इलाके पर कब्जा कैसे कर लेते हैं? इसका जवाब घोड़ा था। हर सिपाही के पास कई घोड़े होते थे। एक थक जाए तो वह दूसरे पर कूद जाते और चलते-चलते खा भी लेते। सिपाही का निशाना ऐसा था कि घोड़ा पूरी रफ्तार से भागता रहे और वह
पीछे मुड़कर भी तीर चलाते। इस रफ्तार और निशाने को यूं समझिए कि भारी फौजें एक जगह निशाने को यूं समझिए कि भारी फौजें एक जगह खड़ी तोप थी और मंगोल एक तेज बाइक थे जो खड़ी तोप थी और मंगोल एक तेज बाइक थे जो पास आते, तीर बरसाते और निकल जाते। इसी
रफ्तार से यह साम्राज्य इतना फैला कि सबसे बड़ी हालात में चंगेज़ खान के पोते कुबलाई खान के दौर में करीब 2 करोड़ 35 लाख वर्ग किलोमीटर तक पहुंच गया। आसान भाषा में किलोमीटर तक पहुंच गया। आसान भाषा में समझाएं तो इंडिया से करीब 7 गुना बड़ा
समझाएं तो इंडिया से करीब 7 गुना बड़ा साम्राज्य। इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा करके चंगेज़ खान खुद 1227 में चल बसा और इंडिया की कहानी उससे पहले ही शुरू हो गई थी। वो कहानी किसी बड़े हमले के इरादे से नहीं बल्कि एक भागते हुए राजकुमार के पीछेछे
शुरू हुई थी। सिंधु नदी के किनारे चंगेज खान ने वो कौन सा राजकुमार था जिसे कूदते हुए देखा [संगीत] था। वो भागता राजकुमार किस मोड़ पर ऐसे फंसा कि पीछे नदी थी आगे दुश्मन की फौज और उसने ऊंचे किनारे से घोड़े समेत छलांग लगा दी। जबकि दुश्मन
घोड़े समेत छलांग लगा दी। जबकि दुश्मन देखते रह गया। इस सवाल का जवाब 24 नवंबर 1221 की तारीख में लिखा है [संगीत] जब सिंधु नदी के किनारे वो राजकुमार पहुंचा। सिंधु नदी के किनारे वो राजकुमार पहुंचा। उस राजकुमार का नाम था जलालुद्दीन जो मध्य
एशिया के ख्वाजम के राजा का बेटा था। चंगेज़ खान ने उस राज्य से जंग छेड़ी थी। राजा की मौत हो चुकी थी और जलालुद्दीन ने बचे हुए सिपाही जोड़कर 1221 में परवान की
लड़ाई में मंगोल को हरा दिया था। इसी से भड़क कर चंगेज खुद उसके पीछे निकल पड़ा। पीछा करते-करते आखिर में जलालुद्दीन सिंधु नदी के किनारे पर गिर गया। उसके पास सिपाही कम बचे थे। पीछे नदी थी और आगे मंगोल फ़ौज। उस दौर के लेखों के मुताबिक
आखिरी लड़ाई के बाद उसने अपने घोड़े समेत नदी में छलांग लगा दी और तैर कर दूसरी तरफ निकल गया। कहते हैं कि इस हिम्मत से चंगेज़ इतना प्रभावित हुआ कि उसने सिपाहियों को उस पर तीर चलाने से रोक दिया। यह बात ज्यों की त्यों सच है या बाद
में गढ़ी गई यह पक्का नहीं है। पर जलालुद्दीन के सिंधु नदी पार करके आज के पाकिस्तान के इलाके में आ जाने की बात तय है। जलालुद्दीन पार निकल गया तो चंगेज़ ने आगे क्या किया? इसे यूं समझिए कि कोई चोर का पीछा करते-करते अपने गांव की हद तक आ
जाए और आगे का पीछा अपने आदमियों के हवाले कर दे। चंगेज़ खान ने भी अपनी दो टुकड़ियां करीब 20,000 फौजी जो थे वो दो रबाई और बाला नाम के सरदारों के साथ जलालुद्दीन के
पीछे लगा दिए। पर टुकड़ियां भेजकर चंगेज़ खुद वहीं पर रुक गया जबकि उसके सामने आगे का रास्ता खुला था। अब सवाल यह है कि चंगेज़ खान सिंधु नदी से आगे क्यों नहीं बढ़ा? इसका जवाब एक अजीब सी कहानी मिलता है। अगर कोई सींग वाला जानवर इंसान की
बोली में बोलकर किसी राजा को वापस लौटा दे तो क्या आप उस इतिहास को मानेंगे? चीनी किताबों में चंगेज के साथ यही किस्सा है। किस्सा यह है कि एक सींग वाला जानवर उसके सामने आया और बोला कि अपने घर लौट जाओ। इस पर चंगेज ने अपने सलाहकार येलू चुत्साई से
पूछा। सलाहकार ने कहा कि यह आसमान का इशारा है। लोगों की जान बचाइए। तब फौज लौट पड़ी। पर इन्हीं किताबों में अलग-अलग जगह अलग-अलग बातें लिखी हैं। कहीं भारत के दरवाजे और कहीं एक पहाड़ी रास्ता। इसीलिए इसे एक इतिहास नहीं बस एक कहानी के तौर पर
मान लीजिए। तो सवाल कि असली वजह क्या मानी जाती है? कई इतिहासकार यह मानते हैं कि चंगेज भारत जीतने आया ही नहीं था। उसका निशाना जलालुद्दीन था और जब वो नदी पार करके निकल गया तो पीछा दूरबाई जैसे सरदारों के हवाले कर दिया गया। दूरबाई ने
करीब 1224 में मुल्तान कुचाली जिन ज्यादा घेरे रखा और फिर गर्मी की वजह से वह पीछे हट गया। इस गर्मी को यूं समझिए कि जिन घोड़ों को ठंडे मैदानों की घास और बर्फीली हवा की आदत थी उनके लिए पंजाब और सिंध की गर्मी किसी भट्टी जैसी थी। यानी पहली वजह
निशाना थी कि भारत चंगेज के इरादों में था ही नहीं और दूसरी वजह आगे की राह इतनी आसान नहीं थी। पर उस वक्त दिल्ली में बैठा सुल्तान इस पूरे खेल में कहां था? इल्तुतमिश वो सुल्तान जिसको लेकर सवाल कि उसने
वो सुल्तान जिसको लेकर सवाल कि उसने जलालुद्दीन को रहने की जगह दी या नहीं दी? देखिए दिल्ली में बैठे इल्तुतमिश के सामने सीधा सवाल था कि अगर आपके दुश्मन का सबसे बड़ा दुश्मन आपके दरवाजे पर आकर मदद मांगे तो आप क्या करेंगे? असल में जलालुद्दीन ने
इल्तुतमिश के पास सपना दूत भेजा और मंगोल के साथ में लड़ने की बात कही या कम से कम रहने की जगह मांगी। मदद मांगने वाली कहानी तो ऐसी थी ही। इल्तुतमिश की कहानी भी कम नहीं थी। यह कहा जाता है कि उन्हें अपने भाइयों ने ही गुलाम बनाकर बेच दिया था और
वही गुलाम आगे चलकर दिल्ली का सुल्तान बन गया। तो इस गुलाम से सुल्तान बने इल्तुतमिश ने जलालुद्दीन के दूत के साथ क्या किया? इस परर्शियन लेखक जुबेनी ने क्या किया? इस परर्शियन लेखक जुबेनी ने लिखा है कि इल्तुतमिश ने मंगोल के बदले के
डर से दूत को मरवा दिया और जलालुद्दीन को रहने की जगह देने से मना कर दिया। इसे बताया जाता है कि जरा लीजिएगा क्योंकि यह बात किसी एक लेखक के तौर पर आती है। कुछ जानकार यह भी कहते हैं कि इल्तुतमिश के मना करने की एक वजह खलीफा से जलालुद्दीन
के बिगड़े रिश्ते थे। पर इतना साफ है कि जलालुद्दीन को दिल्ली का साथ नहीं मिला और वह करीब 3 साल तक पंजाब और सिंध में रहा और आखिर में मकरान के रास्ते वापस ईरान लौट गया। इल्तुतमिश के इस फैसले को यूं समझिए कि मोहल्ले का सबसे बड़ा दबंग किसी
का पीछा कर रहा हो और वो भागकर आपके घर आ जाए तब उसे अपने घर में रखना दबंग को दरवाजे तक आने का न्योता देना है। इल्तुतमिश के इस सावधानी को कुछ इतिहासकार समझदारी कहते हैं और कुछ इसे डर का नाम देते हैं। जो भी हो उस वक्त दिल्ली पर
मंगोल की सीधी नजर नहीं पड़ी। सवाल यह है कि फिर क्या पूरा इंडिया किस्मत वाला रहा? दिसंबर 1241 में पंजाब का एक बड़ा शहर इसका जवाब देता है। दिसंबर 1241 में आखिर
पंजाब के लाहौर में हुआ क्या? देखिए पंजाब का वो बड़ा शहर लाहौर था और लाहौर में जिस आदमी पर शहर की रखवाली की जिम्मेदारी थी वही हमले से पहले अगर शहर छोड़कर निकल जाए तो शहर का क्या होगा? लाहौर के 7 दिसंबर 1241 में ही हुआ था। दिल्ली से मदद की
उम्मीद थी भी नहीं क्योंकि उस वक्त दिल्ली के हालात खराब थे। इल्तुतमिश की 1236 से मौत हो चुकी थी। गद्दी पर उनके बच्चे और उनके गुलाम सरदार आपस में उलझे हुए थे और 1240 में रजिया सुल्तान को हटाया जा चुका था। इसी बीच मंगोल सरदार ताहिर बहादुर
पंजाब में उतरा और उसने लाहौर को घेर लिया। लाहौर के गवर्नर मलिक कराश मुख्य हमले से पहले ही शहर छोड़कर भाग गए और करीब 22 दिसंबर 1241 को मंगोल शहर के अंदर
घुस आए थे। उस वक्त उन्होंने बहुत सारे लोगों को मार डाला था। कईयों को गुलाम बना दिया। शहर की कई दीवारों के हिस्से गिरा दिए थे। लाहौर के रखवाले के इस तरह निकल जाने के असर को यूं समझिए कि मोहल्ले का थानेदार जब खुद निकल जाए तो सबसे पहले
भरोसा टूटता है। ताले बाद में टूटते हैं। दिल्ली से कोई जवाब आया नहीं। फिर भी दिल्ली बच गई लेकिन लाहौर नहीं बच पाया। अब सवाल यह है कि अगर मंगोल लाहौर को लूट सकते थे तो फिर दिल्ली की तरफ क्यों नहीं बढ़े? और इसका जवाब मंगोल के घर में छिपा
है। दरअसल जिस साम्राज्य के पास दुनिया की सबसे तेज फौज हो वो अपने ही घर में झगड़े सबसे तेज फौज हो वो अपने ही घर में झगड़े में उलझ गया और इसकी शुरुआत 1259 में हुई जब बड़े खान मोंके की मौत हुई और उसके दो भाई कुबलई और आरिक बोके दोनों खुद को
अलग-अलग खान बताने लगे। अलग-अलग सभाओं में दोनों को खान चुन लिया गया और 1260 से 1264 तक भाई-भाई की जंग चलती रही। इसका असर पूरे साम्राज्य पर पड़ा। 1294 तक
साम्राज्य चार हिस्सों में बंट चुका था और इनमें से मध्य एशिया वाला हिस्सा यानी इनमें से मध्य एशिया वाला हिस्सा यानी चकताई का राज इंडिया के सबसे पास था। यूं समझिए एक बड़ी कंपनी चार भाइयों में बंट जाए और हर भाई अपनी दुकान चलाने लगे तो
कोई एक आदमी पूरी ताकत से भारत जैसी दूर की लड़ाई नहीं छेड़ सकता। इसी बंटवारे के दौर में ईरान वाले हिस्से के शासक हुलेगू ने भी इंडिया पर बड़े हमले की इजाजत नहीं दी और बाद में दिल्ली के साथ चिट्ठियों में शांति की बात होने लगी। भारत अकेला
ऐसा मोर्चा नहीं था जहां मंगोल अटके। 1260 में एन जालतू में इजिप्ट के ममलूक सुल्तानों ने उन्हें हराया। उसके बाद पश्चिम की लड़ाईयां मंगोल का ध्यान और ताकत खींचती रही। पूर्व में भी यही था। 1274 1281 में कुबलाई ने जापान पर समुद्र
के दो बड़े हमले किए और दोनों बार तूफान ने बड़ा नुकसान किया। खासकर 1281 में जब एक बड़े तूफान ने कई जहाजों को तोड़ दिया। फिर भी भारत के पास वाली मंगोल टुकड़ियां दिल्ली की सरहद पर छापे मारती रही। अब सवाल कि इनके सामने दिल्ली ने क्या किया?
इसका जवाब एक ऐसे आदमी कहानी में है जिसे मंगोल ने खुद गुलाम बनाकर बेचा था। जो लड़का बचपन में मंगोल के हाथों पकड़ा जाए और गुलाम बनकर बेच दिया जाए। बाद में वही दिल्ली तक पहुंच जाए। ऐसा हुआ था। इस लड़के का नाम था बलबन। इल्तुतमिश की तरह
वो भी गुलाम था। फर्क बस इतना था कि इल्तुतमिश को उसके भाइयों ने बेचा था और बलबन को मंगोल ने। यह कहते हैं कि वो एक तुर्की कबीले का बच्चा था। मंगोल ने उसे तुर्की कबीले का बच्चा था। मंगोल ने उसे पकड़ा, गजनी ले जाकर बेचा और वो बसरा के
एक व्यापारी के हाथ से होता हुआ 1232 में दिल्ली पहुंचा। जहां पर सुल्तान इल्तुतमिश ने उसे खरीद लिया था। बलबन इल्तुतमिश के 40 टर्की गुलामों की टोली का हिस्सा था। धीरे-धीरे असली ताकत उसके हाथ में आती गई और 1266 में वह खुद सुल्तान बन गया।
सुल्तान बनने के बाद भी मंगोल को बलबन किसी से बेहतर जानता था। इसीलिए उसने सीमा पर किले मजबूत करवाए। वहां अनुभवी सरदार बिठाए और दूर की जंगों के बजाय दिल्ली और
उसकी सीमा की फिक्र में लगा रहा। खतरा छोटा भी नहीं था क्योंकि 1258 में हुलागू के मंगोल ने बगदाद को लूटा था और वहां मरने वालों की गिनती बहुत अलग-अलग है। हुलागू की अपनी चिट्ठी में करीब 2 लाख लिखा है जबकि बाद के लेखक कई गुना ज्यादा
बताते हैं। पर दीवारें बनाने से उसका सबसे बड़ा दर्द नहीं टला क्योंकि उसे अपना सबसे प्यारा बेटा उसी सीमा पर खोना पड़ा। दरअसल जो बाप सीमा पर दीवार बनवा रहा हो उसका अपना सबसे प्यारा बेटा उसी सीमा पर मारा जाए तो उस बाप पर क्या बीतेगी? बलबन के
साथ यही हुआ था। सबसे बड़े बेटे का नाम राजकुमार मोहम्मद था जो मुल्तान का गवर्नर था और मंगोल के सामने सबसे आगे खड़ा रहता था। राजकुमार के दरबार में उस दौर के कवि अमीर खुसरो भी थे। वही खुसरो जिनके गीत और कवाली आज भी लोग गाते हैं। इन्हीं दोनों
के सामने वो दिन आया 9 मार्च 1285 जब पंजाब में मंगोल से लड़ाई हुई। जगह को लेकर किताबें एक राय नहीं रखती। कोई दीपालपुर के पास बताती है। कोई व्यास नदी के। इस लड़ाई में राजकुमार मोहम्मद मारा गया और बताया जाता है कि अमीर खुसरो को
मंगोल ने पकड़ लिया। खुसरो कुछ वक्त तक मंगोल कब्जे में रहे। फिर वहां से निकल कर दिल्ली लौटे और राजकुमार की मौत पर दो गीत लिखे। कहा जाता है कि बेटे गम से बलबन कभी उभर नहीं पाया और जनवरी 1287 में उसकी भी मौत हो गई। आज भी दिल्ली के मेहरौली में
बलबन का मकबरा देखा जा सकता है। उसके पास एक कब्र है जिसे राजकुमार यानी खान शहीद की कब्र कहते हैं। हालांकि उसकी असली जगह पर इतिहासकारों की एक राय नहीं है। तो मंगोल रुके पर एक बाप को अपना बेटा खोना पड़ा। बलबन के जाने कुछ साल बाद 1296 में
दिल्ली गद्दी पर एक ऐसा आदमी आया जिसने मंगोल से निपटने का तरीका बिल्कुल बदल मंगोल से निपटने का तरीका बिल्कुल बदल दिया और वह आदमी था अलाउद्दीन खिलजी। अलाउद्दीन खिलजी 1296 में सुल्तान बना। इसी नतीजे पर पहुंचा कि मंगोल को हर बार
पकड़ कर हराना है। इसके लिए एक ऐसी बड़ी फौज चाहिए जो सारा साल तैयार रहे और जिसे सीधे नकद तनख्वाह मिले। ऐसी फौज को ऐसे समझिए कि गांव का चौकीदार सिर्फ असल के समझिए कि गांव का चौकीदार सिर्फ असल के मौसम में नहीं बल्कि पूरे साल जगे। इस फौज
का इम्तिहान 1299 में आया। मंगोल सरदार कुतलक ख्वाजा बड़ी फौज लेकर दिल्ली की तरफ कुतलक ख्वाजा बड़ी फौज लेकर दिल्ली की तरफ बढ़ा। वो राज के खानदुआ का बेटा था। उसने दिल्ली की बस्तियों से करीब 10 किमी दूर किली नाम की जगह पर डेरा डाला। कुछ
इतिहासकार मानते हैं कि इस बार मंगोल सिर्फ लूटने नहीं बल्कि दिल्ली को जीतने आए थे। अलाउद्दीन अपनी पूरी फौज लेकर निकला और दोनों फौज आमने-सामने आ गई। लड़ाई के बीच सेनापति जफर खान ने अलाउद्दीन के हुक्म का इंतजार किए बिना
मंगोल पर हमला कर दिया। मंगोल ने पीछे हटने का दिखावा करके उसे अपने डेरे से दूर हटने का दिखावा करके उसे अपने डेरे से दूर खींचा और घेर कर मार डाला। जफर खान की मौत के बाद दिल्ली के लिए बड़ी चोट थी। फिर भी मंगोल दो से तीन दिन में पीछे हट गए। एक
मंगोल दो से तीन दिन में पीछे हट गए। एक इतिहासकार का अंदाजा है कि कुतलक उस लड़ाई में बुरी तरह घायल हुआ था और लौटते वक्त चल बसा। दिल्ली बची पर कीमत बड़ी देकर। मंगोल ने हार नहीं मानी। 1303 में मंगोल सरदार तरगाई ने यही मौका पकड़ा। अलाउद्दीन
उस वक्त चित्तौड़ का किला घेरे बैठा था और उसकी एक बड़ी टुकड़ी दक्षिण की लड़ाई पर गई हुई थी। अलाउद्दीन करीब 7 महीने किले घेरे रहने के बाद अगस्त 1303 में चित्तौड़ जीत कर लौटा था। कि तरगाई दिल्ली के सामने था। अलाउद्दीन की फौज थकी हुई थी और
[नाक से की जाने वाली आवाज़] चित्तौड़ की बारिश में उसके हथियार खराब हो गए थे। यह बताते हैं कि मंगोल यमुना के घाट पहले ही कब्जे में ले चुके थे। इसलिए दक्षिण गई अलाउद्दीन ने सीरी नाम की जगह पर जहां तब शहर बन रहा था अपना डेरा डाला। चारों तरफ
खाई खुदवाई और उसके आगे लकड़ी की दीवार खड़ी करवाई जिसके पट्टे कहा जाता है। दिल्ली के घरों के दरवाजों से निकाल कर लाए गए थे। करीब 2 महीने मंगोल दिल्ली के आसपास घूमते रहे और सीरी का वो डेरा तोड़ नहीं पाए और आखिर पीछे हट गए। सीरी की इस
तैयारी को यूं समझिए कि घर का मालिक बाहर गया और चोर गली में घूम रहे हो तो घर में बचा आदमी सबसे पहले कमरे की दीवार और कुंडी पक्का करता है। इस पूरे घेरे ने अलाउद्दीन को हिला दिया। उसने सीढ़ी में पक्का शहर बनाया और मंगोलों के रास्ते पर
किले मजबूत किए और बड़ी फौज को कम तनख्वाह में रखने के लिए रोज की चीजों के दाम तय कर दिए। उसी दौर के लेखक बरनी लिखते हैं कि अनाज, कपड़े और घोड़ों तक के दाम सुल्तान के हुक्म से तय हुए और जांचने वाले अफसर दुकानों पर घूमते। बरनी ने ये
बातें अलाउद्दीन के जाने के बाद 40 साल बाद करीब 1357 में लिखी। इसलिए कितना हिस्सा बढ़ाया गया यह पक्का नहीं। पर दामों पर इस रोक का जिक्र दूसरे लेखकों के यहां भी मिलता है। यह तरीका डर पर टिका था क्योंकि कहते हैं कि सुल्तान के जासूस हर
जगह थे। तो क्या दामों और डर के इस दौर में मंगोल को सच में हराया गया? क्या हुआ था? अमरोहा और रावी में मंगोलों के साथ। देखिए पहली बार 20 दिसंबर 1305 को अमरोहा
के पास मुकाबला होता है। मंगोल सरदार अली बेग और तरतख हिमालय की तलहटी के रास्ते से बड़ी फौज लेकर आए और सामने अलाउद्दीन ने उनके सामने मलिक नायक के साथ करीब 30,000
घुड़सवार भेजे। दिल्ली की फौज ने मंगोल को हरा दिया और दोनों सरदार कैदी बनाकर दिल्ली लाए गए और बाद में मार दिए गए। 1306 में यानी अगले साल मंगोल बदला लेने के लिए आए और इस बार रावी नदी तक पहुंचे। उस फौज को मलिक काफूर और मलिक तुगलक ने
तोड़ दिया। और उस दौर के लेखक बताते हैं कि बहुत बड़ी गिनती में मंगोल मारे गए या कि बहुत बड़ी गिनती में मंगोल मारे गए या पकड़े गए। यह हार उनके लिए परेशान करने वाली थी। यह यूं समझिए कि डाकू जिस रास्ते से आते थे, उसी रास्ते पर पहली बार पूरी
टुकड़ी पहले से बैठी मिली। इस चोट के एक साल बाद 1307 में चकताई राजश खान दुआ की भी मौत हो गई। गद्दी खींचतान शुरू हुई और फिर कई सालों तक हिंदुस्तान पर कोई हमला
नहीं हुआ। पर इन जीतों की एक कड़वी बात भी है। कैदियों के साथ बहुत कठोर सलूक हुआ। कुछ लेखों के मुताबिक औरतों और बच्चों को बेचा गया। बरनी जैसे लेखों ने बाद में उसे बढ़ा चढ़ाकर भी हो सकता है लिखा हो। इसलिए सिर्फ गर्व की कहानी बनाकर पेश करना ठीक
नहीं है। गर्व की कहानी बनाने में एक और दिक्कत है। दिल्ली की ढाल हर जगह नहीं थी। जहां ऐसी कोई ढाल नहीं थी जैसे कश्मीर वहां मंगोली तलवार चलती रहे। पर सवाल क्या इंडिया सच में बच गया? 1320 के आसपास जुलजू नाम का एक मंगोल सरदार झेलम घाटी के
रास्ते कश्मीर में घुसा। वहां के राजा सुहेदेव ने बड़ी रकम देकर बचने की कोशिश की और फिर लोगों को छोड़कर किश्तवाड़ भाग गया। उसके बाद करीब 8 महीने कश्मीर में लूट और बर्बादी चलती रही। लोग मारे गए। घाटी उजड़ गई। ऐसा कश्मीर की पुरानी
किताबों में मिलता है। कश्मीर में मंगोल का घुसना यह पहली बार नहीं था। 1235 के बाद सालों में मंगोल कश्मीर में पहले भी घुसे थे और कहा जाता है कि कुछ बरस घाटी घुसे थे और कहा जाता है कि कुछ बरस घाटी उनके असर में रही। 1320 वाली जुलजू की फौज
के लौटने की अलग-अलग वजह बताई जाती है। एक कश्मीरी लेखक आने वाली सर्दी को वजह बताता है तो दूसरा खाने की कमी। एक किताब में लिखा है कि लौटते वक्त बर्फीले तूफान से ज्यादा सिपाही और कैदी मारे गए और उसके बाद कश्मीर की सत्ता बदल गई। कश्मीर के
बाद भी मंगोल का आना रुका नहीं। 1327 में चकताई राज का तर माशरीन भी इंडिया पहुंचा। कई जानकार कहते हैं कि वो मुल्तान को लूटता हुआ दिल्ली को घेरने पहुंचा। कुछ भी
यह भी है कि सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक ने धन देकर उसे वापस लौटा दिया। लेकिन कोई भी एक राय नहीं है। इसीलिए पक्के से नहीं कह सकते। इसके बाद में 1398 में तैमूर ने दिल्ली को लूटा। तैमूर पूरी तरह मंगोल नहीं था। वह तरकी और मंगोल खून के मिले
नहीं था। वह तरकी और मंगोल खून के मिले हुए बरलास कबीले का था। चंगेज़ खान की सीधी औलाद वो नहीं था पर चंगेज़ के खानदान की एक राजकुमारी से शादी की थी और खुद को उस खानदान का दामाद कहलवाता था। उसने 17 दिसंबर 1398 को दिल्ली की फौज को हराया और
कहा जाता है कि दिल्ली को उभरने में एक सदी से ज्यादा लग गई। मंगोल लहर भारत में कभी पूरी तरह रुकी नहीं। बस रूप बदल बदल कर लौटती रही। यूं समझिए कि एक नदी बाढ़ में कई बार किनारे तोड़ती है पर हर बार एक ही जगह से नहीं टूटती। तो भारत को बचा हुआ
कहना आसान नहीं। पर कुछ वजह बार-बार सामने आती हैं। और यह सवाल कि मंगोल भारत को जीत क्यों नहीं पाए? देखिए अगर बगदाद गिरा, मॉस्को जला, चाइना झुका तो भारत क्यों नहीं बचा? इसका जवाब कोई एक नहीं है। अलग-अलग इतिहासकार अलग-अलग वजहों को
ज्यादा वजन देते हैं और पांच वजह बार-बार आती है। पहली मंगोल का निशाना भारत था ही नहीं। चंगेज खुद एक भागते राजकुमार का पीछा करते आया था और ज्यादातर इतिहासकार
मानते हैं कि बाद के बड़े मंगोल शासकों की असली दिलचस्पी ईरान, इराक, रशिया और चाइना में थी। भारत उनकी सूची में काफी नीचे था। इसे यूं समझिए कि दुकानदार के पास पूरे शहर की दुकान खरीदने का मौका हो तो वह एक इलाके की दुकान पर ज्यादा जोर नहीं लगा
रहा। दूसरी वजह मौसम घोड़े थे। मंगोल फौज घास और ठंडे इलाकों पर चलती थी। 1224 के आसपास मुल्तान पर 40 जिंसेदार डेरा डालने वाली फौज गर्मी से लौटी और कई इतिहासकार
भारत की गर्मी और बरसात को मंगोल के लिए बड़ी रुकावट मानते हैं। तीसरी वजह उनका अपना बंटवारा था। 1260 के बाद भाइयों की जंग से साम्राज्य बटा और 1294 तक चार हिस्सों में बट गया। और भारत के पास वाले हिस्से अकेले इतना बड़ा नहीं था कि वो
दिल्ली को निगल ले। चौथी वजह दिल्ली की तैयारी थी। बलबन ने सीमा बांधी। अलाउद्दीन ने बड़ी फौज और सीरी का डेरा खड़ा किया। कीली, अमरोहा और रावी की लड़ाईयों के बाद कई साल चखताई राज का कोई बड़ा हमला नहीं हुआ। पांचवी वजह किस्मत हालात थे।
इल्तुतमिश का वो एक फैसला 1303 में मंगोल की सीढ़ी के सामने रुक जाना और मंगोल के घर के झगड़े जो भारत के लिए राहत थे। अगर मंगोल ने पूरी कोशिश की ही नहीं तो क्या इसे भारत की जीत कहना ठीक होगा? किली की लड़ाई इसका जवाब देती है। कम से कम एक बार
वह गंभीर इरादे से आए थे और तब भी रुके गए। पर जिन जगहों पर ऐसी ढील कमजोर थी जैसे लाहौर और कश्मीर वहां उन्होंने नुकसान बड़ा किया। तो जिन्होंने दिल्ली की ये ढाल खड़ी की उनके निशान आज कहां मिलते हैं? आज दिल्ली में इस कहानी के कहां-कहां
निशान हैं? इसका जवाब सीरी में मिलता है। जिसका नाम आज भी दिल्ली के एक बड़े इलाके में जिंदा है। जहां उसी का नाम ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स है। पुराने किले की दीवार के कुछ हिस्से भी बताए जाते हैं। यूं समझिए कि जिस जगह कभी मंगोल से बचने
की तैयारी हुई थी वहां लोग फिल्म और संगीत सुनने आते हैं। दूसरा निशान मेहरौली जहां बलबन का मकबरा आज भी देख सकते हैं और उसके पास वो कब्र जिसे लोग राजकुमार मोहम्मद यानी खान शहीद की कब्र कहते हैं। उसी दौर के अमीर खुसरो के गीत भी आज तक लोग
गुनगुनाते हैं। एक आखिरी निशान नाम में छुपा है। जिसे हम मुगल कहते हैं। वो शख्स छुपा है। जिसे हम मुगल कहते हैं। वो शख्स खुद मंगोल से निकला है। बाबर जिसने मुगल राज की नींव रखी। पिता की तरफ से तैमूर की औलाद और मां की तरफ से चंगेज खान की औलाद
था। तो जिन मंगोल को दिल्ली के सुल्तान सरहद पर रोकते रहे उन्हीं के खानदान का एक वारिस आगे चलकर भारत पर राज करने आया। पर इस पूरी कहानी का सबसे भारी हिस्सा एक इंसान का है। जिस बच्चे को मंगोल ने गुलाम बनकर बिछा। उसी की बनाई सीमा पर उसका सबसे
प्यारा बेटा जान दे जाता है और एक कवि कैद से लौटकर उसके लिए दुख का गीत लिख जाता है। हमारे अपने मोहल्ले का कोई जवान सरहद पर जाकर ना लौटे तो पूरा मोहल्ला उसके दरवाजे पर खड़ा रहता है। भारत की बचनी कहानी में भी ऐसे बहुत से नाम हैं जिनकी
बात हम बहुत कम करते हैं। बाकी जाते-जाते सवाल आपसे आपको क्या लगता है? भारत मंगोल से अपनी ताकत से बचा या मौसम और किस्मत से? और जिन्होंने लाहौर और कश्मीर जैसे इलाकों तक मंगोल की तलवार चली उनके लिए बच जाना कहना कितना सही है। ऐसी और ऐतिहासिक
कहानियों के लिए आप हमसे जुड़िए ताकि हमारा आपका रिश्ता मजबूत हो और हम यूं ही आप तक कहानियां लाते रहें। WhatsApp पर हम आपका इंतजार करेंगे। चैनल को अगर अब तक आप रुके हैं सब्सक्राइब जरूर कीजिएगा। जय हिंद जय भारत। नमस्कार।
