---
title: 'Bihar Flood Crisis: 47 लाख बिहारी बाढ़ में, फिर भी देश खामोश क्यों? | Shubhankar | Samrat Chaudhary'
source: 'https://youtube.com/watch?v=2bo0x3FIZwY'
video_id: '2bo0x3FIZwY'
date: 2026-11-07
duration_sec: 702
channel: 'Shubhankar Mishra '
---

# Bihar Flood Crisis: 47 लाख बिहारी बाढ़ में, फिर भी देश खामोश क्यों? | Shubhankar | Samrat Chaudhary

> Source: [Bihar Flood Crisis: 47 लाख बिहारी बाढ़ में, फिर भी देश खामोश क्यों? | Shubhankar | Samrat Chaudhary](https://youtube.com/watch?v=2bo0x3FIZwY)

## Summary

This video highlights the severe flooding in Bihar, India, where 47.3 lakh people across 15 districts are affected. The creator, Shubhankar Mishra, criticizes the lack of national attention and political response, questioning why the crisis hasn't been declared a national disaster and why promises to prevent floods remain unfulfilled.

### Key Points

- **Scale of the Flood Crisis** [00:03] — 47.3 lakh people in 15 Bihar districts are affected by floods, including Patna, Bhojpur, Saran, Vaishali, Bhagalpur, Begusarai, Buxar, Samastipur, Munger, Katihar, Lakhisarai, Khagaria, Purnia, Madhepura, and Araria. This is compared to two cities the size of Bhopal being submerged.
- **National Silence and Political Apathy** [00:44] — Despite the massive scale, there is no national uproar, no political blame game, and no visible help. The video questions whether the country has ignored Bihar, noting that even during elections, politicians like Amit Shah promised to make Bihar flood-free but have not delivered.
- **Inadequate Relief Efforts** [02:23] — On September 9, the government distributed 29,000 dry ration packets for over 41 lakh affected people, meaning one packet for every 150 affected individuals. This highlights the gross inadequacy of relief measures compared to the scale of the disaster.
- **Causes of the Flood** [05:01] — Flooding was caused by heavy rains in Nepal filling the Gandak and Kosi rivers, and September rainfall in Bihar being 20% above normal. The Indrapuri Barrage on the Son River had to release 5 lakh cusecs of water, leading to the Ganga at Gandhi Ghat in Patna surpassing its highest recorded level.
- **Government Response vs. Reality** [06:31] — The government claims to run 1,194 community kitchens, deploy 1,400 boats, and have 37 rescue teams. However, only 15 relief camps house 11,255 people, meaning only 1 in 400 affected people has shelter. The video argues that relief efforts are far too small for the scale of the crisis.
- **Why Not a National Disaster?** [07:47] — The video explains that there is no legal provision in India to declare a flood or earthquake a 'national disaster.' The demand for such a declaration is common but has no formal mechanism. Instead, the central government can classify a disaster as 'severe' to unlock aid, but the process is opaque.
- **The Broken Promise** [09:22] — Amit Shah's 2024 election promise in Gopalganj to make Bihar flood-free is highlighted. The video notes that 3/4 of Bihar's land is flood-prone, and despite 3,760 km of embankments, floods have increased from 25 lakh hectares to over 70 lakh hectares, suggesting that embankments may worsen the problem.
- **The Cycle of Floods and Neglect** [10:21] — The video concludes that floods will recede, cameras will leave, and the same questions will arise next year. It calls for systemic change, not just temporary relief, and urges viewers to share the video and demand accountability from leaders.

## Transcript

यह सवाल इसलिए क्योंकि बिहार के 15 जिलों में 47 लाख3000 लोग बाढ़ के पानी में हैं। जिलों के नाम ऐसे हैं जो शायद आपने खबरों में सुने भी ना हो। पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर,
मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अररिया। अब आप इसे पूर्णिया, मधेपुरा और अररिया। अब आप इसे ऐसे समझिए कि 47 लाख यानी भोपाल जैसे दो ऐसे समझिए कि 47 लाख यानी भोपाल जैसे दो शहर आप उठाकर पानी में रख दो। इतने पानी
में बिहार इस वक्त परेशान है। लेकिन देश में कहीं हंगामा आप सुन रहे हैं? किसी को परेशान होते देख रहे हैं? कोई मदद की बात कर रहा है? क्या बीजेपी, कांग्रेस इसके
बारे में लड़ रही है कि तुम कुछ कर नहीं रहे हो? आपको एहसास होगा नहीं। और इसीलिए सवाल है कि क्या देश ने बिहार को अनदेखा कर दिया? और यह सवाल इसलिए भी इंपॉर्टेंट है क्योंकि बिहार में जब चुनाव में वोट मांगने अमित शाह गए थे तो पिछले साल मार्च
में गोपालगंज की सभा में कहा था कि हमारी सरकार दोबारा बनी तो बिहार को बाढ़ से मुक्त कर देंगे। हम बिहार को हमेशा के लिए बाढ़ से मुक्त करने का काम करेंगे। जनता ने कहा साहब ठीक है। सरकार बनवा दी।
इतिहास में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बन गया। लेकिन पानी पानी पटना के घाट तक आज भी चढ़ा है। और जब यह तस्वीरें निकल कर आती हैं, जब यह परेशानी दिखाई पड़ती है तो हमको वो गाना जाता है कि कसमें वादे, प्यार, वफा सब बातें हैं
बातों का क्या इसमें और जोड़ दीजिए नेताजी हैं वादे हैं वादों क्या? पानी हर साल आता है। वादा हर चुनाव में होता है और बिहार वो भी हर बार डूबता है। और यह सवाल किसी
सरकार का नहीं है। पटना में भी वही सरकार, दिल्ली में भी वही सरकार, डबल इंजन की सरकार, दोनों दल के राजा आप जवाब पूछिए तो आ या टेक्निकल फंसा दिया जाएगा। उधर पलट
कर लालू जी भी सवाल पूछ रहे हैं। तेजस्वी यादव जो हैं वह भी सवाल पूछ रहे हैं। लेकिन सवाल फिर वही है कि 15 साल से बीजेपी की सरकार है। उसके 15 साल पहले का भी यही बिहार था। तो वो बिहार का आदमी जिसने लालू यादव की सरकार देखा, वो बिहार
का आदमी जिसने नीतीश कुमार की सरकार देखा या वो बिहार का आदमी जिसने सम्राट चौधरी का सरकार देखा वो यही कह रहा है कि साहब हम तो सरकार बदल देते हैं। तुम हालात क्यों नहीं बदल पाते हो? क्योंकि सरकार खुद मानती है कि 9 सितंबर को पूरे राज्य
खुद मानती है कि 9 सितंबर को पूरे राज्य में 29,000 सूखे राशन के पैकेट बंटवाए और प्रभावित लोग गिनती 41 लाख के ऊपर थी। अब कागज पर हिसाब लगाएंगे आप तो एक पैकेट जो सरकार ने बांटा उसके पीछे 150 आदमी प्रभावित बैठे थे।
यह पैकेट परिवारों को मिलते हैं। एक-एक आदमी को नहीं लेकिन पैमाना बताता है कि भैया त्रासदी कितनी बढ़ी है और चर्चा कितनी छोटी हो रही है। इसलिए आज बिहार के लोगों की तरफ से बिहार की आवाज बनकर यह सवाल हम देश के लोगों से पूछते हैं कि
सवाल हम देश के लोगों से पूछते हैं कि क्या 47 लाख लोगों का पानी में डूब जाना इतनी बड़ी बात नहीं है कि देश रुक कर देख ले। क्या आप इस वीडियो को लेकर, अपनी सरकार से, सिस्टम से सवाल नहीं पूछेंगे? आप नहीं टैग करेंगे अपने मुख्यमंत्री
सम्राट चौधरी को, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को, अमित शाह जी जिन्होंने वादा किया था या राहुल गांधी को कि साहब आप भी जोर लगवाओ
बिहार है भाई। यूपी, बिहार से ही देश चलता है। शुरुआत यहीं से होती है। और नहीं भी कोई और स्टेट भी होता, असम के लिए भी था तब भी हम आवाज उठा रहे थे। यह कहानी केरला में हो, मेघालय में हो, नागालैंड में हो या झारखंड में हम तब भी उठाएंगे।
या झारखंड में हम तब भी उठाएंगे। तो बिहार को हम क्यों भूल जाएंगे? और डूबने वाले को क्या इस बात पर छोड़ देंगे कि जब आपके दिल में पीड़ा होगी तब उसकी खबर बनेगी? क्या इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं करना चाहिए? और अगर बिहार में
इतने लाख लोगों की परेशानी राष्ट्रीय आपदा नहीं है तो हम हाथ जोड़कर पूछते हैं कि साहब हमको बता दो वो कौन सी घटना होगी जिसके बाद आप कहोगे राष्ट्रीय आपदा है।
नमस्कार मैं हूं शुभांकर मिश्रा और बिहार के हालात, उसकी त्रासदी और उसकी अनदेखी को लेकर हमारा मन व्यथित है। पिछले कई दिनों से बिहार के बहुत सारे लड़के हमको मैसेज से बिहार के बहुत सारे लड़के हमको मैसेज कर रहे थे कि भैया बिहार पर आवाज उठाइए और
कर रहे थे कि भैया बिहार पर आवाज उठाइए और आज बेबाकी से हम उठाएंगे फैक्ट बताएंगे और हम चाहेंगे कि आप हमारा साथ दो इस वीडियो को बड़ी संख्या में शेयर करो यार ताकि जो बैठे हैं कान में रुई लगा के उनको सुनाई पड़े साथ ही हमारे WhatsApp चैनल से
जुड़ोगे। हम तुम्हारे WhatsApp तक यह वीडियो भेजेंगे। तुम शेयर करोगे आवाज को ताकत मिलेगी। यह सवाल है। हम तो कह रहे हैं छोटा-छोटा काट पीट के भी डालो। इस वीडियो को उठाओ। छोटा-छोटा काट पीट के भी डाल दो अपने चैनलों पे।
50 सेकंड 60 सेकंड का जो हिस्सा तुमको अच्छा लगता है। हमारी तरफ से कोई कॉपीराइट नहीं मारेगा इस वीडियो पे। त्रासदी की बात है भाई। पर जुड़ो यार डिस्क्रिप्शन में दे रखा है। कमेंट सेक्शन में दिया है। तुम हमारी ताकत बनो। हम
तुम्हारी ताकत बनेगी। अब समझते हैं बिहार में हुआ क्या है। बिहार में पानी दो तरफ से आया। ऊपर नेपाल में तेज बारिश ने गंडक कोसी को भर दिया और नीचे बिहार में सितंबर की बारिश सामान्य से करीब 20 फीस ज्यादा हुई। सोन नदी पर बने इंद्रपुरी बाराश से
यानी नदी पर बने उस दरवाजे वाले ढांचे से जिसका पानी रोका छुड़ाता है। 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ा। क्यूसेक का मतलब बस इतना समझ लीजिए कि एक सेकंड में कितना पानी बहकर निकल रहा है। और हुआ क्या? पटना के गांधी घाट पर गंगा अपने अब
तक के सबसे ऊंचे स्तर को पार कर गई। भागलपुर में एनएच 80 पर गंगा का पानी चढ़ा। मुंगेर में सड़क का एक हिस्सा बह गया। फथुआ में तो श्मशान घाट डूब गया। अब आप सोचिए कि जिस जगह गांव अपने मरने वाले को विदा करता है, वह भी पानी में खड़ा है
और खेत का हाल तो और खराब है। एक अनुमान है कि 1 लाख हेक्टेयर की फसल पानी में गई। अब शहर वालों को समझे नहीं आएगा 1 लाख हेक्टेयर हुआ क्या? तो इसको ये समझिए। एक हेक्टेयर में करीब ढाई एकड़ होता है। यानी ढाई लाख एकड़ की फसल जो है वो पानी में
ढाई लाख एकड़ की फसल जो है वो पानी में चली गई। और उस राज्य में जहां ज्यादातर घर का चूल्हा उसी खेत से चलता है। यानी आज तो परेशान है ही आने वाले समय में बाढ़ के बाद और परेशान है। सारण जिले में माही नदी का तटबंद यानी नदी किनारे बनी मिट्टी की
लंबी दीवार करीब 20 मीटर टूट गई और अकेले भागलपुर जिले में तटबंधन टूटने से कम से कम चार घटनाएं सामने आई। कुछ जगह दरार भरी गई है। कुछ जगह काम चल रहा है। अब सरकार क्या की यह भी बताना जरूरी है क्योंकि इसके बगैर कहानी गलत होगी। तो
क्योंकि इसके बगैर कहानी गलत होगी। तो सरकार कह रही है कि 1000 194 सामुदायिक रसोई चला रहे हैं। जहां पर लाखों लोगों को खाना खिलाया जा रहा है। 1400 से ज्यादा नाव पानी में है। बचाव के लिए केंद्र की 10 राज्य की 27 टीम तैनात है। कुछ जिलों
मोटर बोर्ड चलाएं ताकि गर्भवती महिलाओं की हेल्प कर सकें। डिप्टी सीएम कह रहे हैं कि तटबंधों पर 24 घंटे हैं। लेकिन दूसरी कहानी भी है। पूरे राज्य में 15 राहत शिविर हैं। और आप जानते हैं उसमें कितने लोग रह रहे हैं। 11255
लोग रह रहे हैं। 11255 और प्रभावित कितने हैं? 47 लाख साहब 47 कह रही कि हम हेल्प कर रहे हैं। लेकिन पॉइंट यह है कि कितने लोगों की हेल्प की जा रही है और आपदा कितनी बड़ी है। 47 लाख प्रभावित उसमें हेल्प की है। अब अगर आप
इसका हिसाब लगाएंगे तो हर 400 प्रभावित लोगों में से सिर्फ एक को छत मिली है। बाकी अपनी ही डूबी छत पर बांध या सड़क किनारे बैठे हैं। रोज बटने वाले राशन के पैकेट की गिनती हजारों में है। और जो परेशान लोग हैं वो लाखों में और यही हम कह
रहे हैं कि राहत के इंतजाम हालात के हिसाब से बहुत छोटे हैं और इसे राष्ट्रीय आपदा से बहुत छोटे हैं और इसे राष्ट्रीय आपदा मानकर सरकार को केंद्र से बड़ी संख्या में मदद करनी चाहिए तभी जाकर उन्हें मदद मिल पाएगी जिस संख्या में जरूरत है। अब सवाल
कि यह राष्ट्रीय आपदा बिहार में क्यों घोषित नहीं हो रही? अगर 47 लाख लोग प्रभावित हो रहे हैं। तो 2017 की बाढ़ में इसी बिहार में करीब डेढ़ करोड़ लोग पानी में थे। सैकड़ों जान गई थी। तब भी यही मांग उठी थी। अब भी यही मांग है जो सबसे
कम लोग पता है। भारत में दरअसल किसी बाढ़ या भूकंप को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का कानून में कोई इंतजाम नहीं। ना आपदा प्रबंधन कानून में ना गृह मंत्रालय की उस योजना में जिसके तहत आपको आपदा का पैसा दिया जाएगा। यानी जो मांग हर बाढ़ में
दिया जाएगा। यानी जो मांग हर बाढ़ में उठती है उसके लिए सरकार के पास कोई खाना ही नहीं है। अब जो होता है वो यह कि केंद्र किसी आपदा को गंभीर किस्म की आपदा मान लेता है उसके बाद मदद का रास्ता खुलता है। पैसा दो जगह से आता है। एक राज्य का
अपना आपदा कोष जिसमें केंद्र और राज्य 75 और 25% के हिसाब से पैसा डालते हैं। दूसरा केंद्र का अपना आपदा कोष जिसका बड़ा हिस्सा पान मसाला, तंबाकू, सिगरेट पर लगने वाले एक खास तरह के टैक्स से आता है। अब सीधी बात यह है कि आप बैंक जाकर ऐसी
योजनाएं मांगे जो उस बैंक में है ही नहीं। तो मांगना गलत नहीं पर खिड़की के पीछे उस नाम का फॉर्म ही नहीं रखा तो सवाल ये कि राष्ट्रीय आपदा के नाम पर कहां मदद पाओगे? सोचने वाली बात है। कुछ है ही नहीं आपके पास। अब असली सवाल जो बिहार के लोगों के
पास। अब असली सवाल जो बिहार के लोगों के लिए हम पूछ रहे हैं। 47 लाख लोगों के लिए क्या भेजा गया जो बाढ़ से प्रभावित है? और कब भेजा गया और भेजा गया तो जमीन पर दिख क्यों नहीं रहा और जो दिख रहा है क्या वह पूरा है और उससे बड़ा सवाल अमित शाह साहब
वाला है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह साहब ने गोपालगंज में कहा था कि बिहार में बाढ़ आने से रोक देंगे। पर सवाल है बिहार में बाढ़ हर साल आती है। इस बार रुकी नहीं कब रोक देंगे? क्योंकि बिहार की करीब 3/4
जमीन बाढ़ के खतरे में गिनी जाती है। देश के कुल बाढ़ प्रभावित इलाकों का 16% हिस्सा खेले बिहार में हर साल बिहार में वही नदी, वही जिला वही टूटता तटबंध आता है। बिहार में बाढ़ रोकने का पूरा इलाज तटबंध मान लिया गया है। और आज राज्य में
तटबंधों की लंबाई करीब 3760 कि.मी. हो चुकी है। जानकारों का कहना है कि जैसे-जैसे तटबंध बढ़े बाढ़ का इलाका भी बढ़ता गया। पहले करीब 25 लाख हेक्टेयर जमीन बाढ़ में आती थी। अब 70 लाख हेक्टेयर
से ऊपर आती है। इसे आप ऐसे समझिए कि नदी अपने साथ गाद यानी बारीक मिट्टी लाती है। पहले वो मिट्टी दूर तक फैल जाती थी। अब दीवार के बीच कैद होकर नदी में तली में जाती है। तली ऊंची हो जाती है और नदी अपने किनारों से बहने लगती है। यानी दीवार
जितनी ऊंची खतरा उतना बड़ा और जिस दिन दीवार टूटी पहले पानी से कहीं ज्यादा ताकत से गांव में घुसता है जैसा इस बार सारण में हुआ। तो पानी कुछ दिन में उतर जाएगा। कैमरा चला जाएगा और फिर वही सवाल उठेगा। कि भैया अगले जून तक कितने तटबंधन ठीक
हुए, कितनी गाद निकली, कितने घर दोबारा बने। बिहार का सवाल आज मदद का है। पर उसका असली सवाल हर साल का है। बाकी आप बताइए बिहार में 47 लाख पर लोग परेशान हैं। आपके कान तक खबर पहुंची कि नहीं पहुंची? और नहीं पहुंची तो भाई साहब बिहार को अनदेखा
क्यों कर दिया? और अगर पहुंची तो कितनी स्टोरी कितने कमेंट सेक्शन में कितना आपने शेयर किया? कितना आपने सवाल उठाया? या आप यह मान के बैठे हैं कि जिस दिन आपके राज्य में समस्या आएगी उसी दिन आप बोलेंगे। उससे पहले चाहे कोई राज्य डूबे तो याद रखिएगा
शेर था उसके कत्ल पे मैं चुप था मेरे कत्ल पे तुम चुप हो अगला नंबर आपका है। आपका भी आएगा तो बिहार वाला शेयर नहीं करेगा। इसलिए आज बिहार की ताकत बनिए। बिहार के लिए आवाज उठाइए और केंद्र सरकार राज्य सरकार से पूछिए कि साहब थोड़ा नियम कानून
कायदा बदलो और जो मदद है वह उस स्तर पर भेजो जिससे जितने प्रभावित हो उनको मदद हो भेजो जिससे जितने प्रभावित हो उनको मदद हो पाए। बाकी तो सब चल ही रहा है। बताओ आप कमेंट सेक्शन में और हमारे WhatsApp से भी जुड़ो यार।
