[00:01] कलर ट्रेडिंग एक और आदमी की जिंदगी बर्बाद। वही रेड और ग्रीन कलर वाला गेम। मेरे इनबॉक्स में एक और ईमेल आया है। सुनिए उस भाई ने अपने भारी मन से मुझे भेजे गए ईमेल में क्या लिखा है। उन्होंने लिखा कि भाई मेरी यह कहानी 2020 से शुरू [00:17] होती है। उस वक्त पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ था। हम सब अपने-अपने घरों में कैद थे। काम धंधे सबके बंद पड़े थे और मेरे पास भी पूरा दिन करने के लिए कुछ नहीं होता था। डिप्रेशन का वह दौर था। मैं बस अपने कमरे में पड़ा रहता था और पूरा दिन [00:31] फोन की स्क्रीन को स्क्रॉल करता रहता था। ऐसे ही एक दिन फोन इस्तेमाल कर रहा था। तभी अचानक मुझे Telegram पर एक अनजान नोटिफिकेशन आता है। मैंने उसे जब खोला तो वह एक कलर ट्रेडिंग गेम का चैनल था। उस tlegram चैनल में हजारों लोग जुड़े हुए [00:46] थे। उस चैनल का जो एडमिन था, वह हर थोड़ी-थोड़ी देर में वहां बड़े-बड़े स्क्रीनशॉट भेज रहा था। वो दिखा रहा था कि कैसे लोग सिर्फ ₹100 लगाकर कुछ ही मिनटों में ₹1000 कमा रहे हैं। वहां लगातार लोगों के मैसेज आ रहे थे कि सर आपकी वजह से आज [01:01] मैंने 5000 कमाए। सर आपकी वजह से आज मैंने अपना नया फोन ले लिया। भाई उस वक्त मैं ऐसे ही खाली बैठा था। जेब में पैसे भी कम थे। जब दिन भर आंखों के सामने एक ही मैसेज आया कि घर बैठे-बैठे बिना किसी मेहनत के पैसे डबल हो रहे हैं तो किसी का भी मन [01:16] ललचा जाएगा। एडमिन बार-बार कह रहा था कि सिर्फ कलर प्रेडिक्ट करना है। लाल चुनना है या फिर हरा चुनना है और पैसे सीधे आपके बैंक अकाउंट में आ जाएंगे। कोई रॉकेट साइंस नहीं है। कोई मेहनत नहीं है। मुझे लगा कि इसमें हर्ज ही क्या है? खाली बैठा [01:30] हूं। ट्राई करके देखता हूं। मैंने उस गेम में अपना अकाउंट बना लिया। शुरुआत में मुझे थोड़ा डर लग रहा था कि कहीं मेरे बैंक के खाते से पैसे चोरी ना हो जाए। इसलिए मैंने बहुत बड़ा अमाउंट नहीं डाला। मैंने सिर्फ ₹200 अपने बैंक अकाउंट से उस [01:44] गेम के वॉलेट में डिपॉजिट किए। मैंने गेम खेलना शुरू किया। स्क्रीन पर लाल और हरा रंग जो है वह चमक रहा था और गेम सच में बहुत आसान लग रहा था। मैंने ₹200 से छोटे-छोटे ₹10-20 के दांव लगाना शुरू किया और भाई आप यकीन नहीं करोगे मैं लगातार [02:00] जीतता जा रहा था। मुझे लग रहा था कि मैं तो इस गेम की नस को समझ गया हूं। खेलतेखेलते कुछ ही देर में मैंने उन ₹200 को ₹2000 बना लिए। मेरी आंखों में एक अजीब सी चमक जो है वह आ गई थी। मेरी खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं था। मैंने सोचा कि अब [02:15] यह ₹2000 निकाल कर देखता हूं कि सच में बैंक अकाउंट में आते हैं या नहीं या फिर कोई फ्रॉड है। मैंने विथड्रॉ की जो रिक्वेस्ट है वो डाली। मेरी धड़कनें जो है वह तेज थी और कुछ ही मिनटों के अंदर मेरे फोन पर मैसेज आया। मेरे बैंक अकाउंट में [02:29] ₹2000 क्रेडिट हो गए। भाई सच कहूं तो पहला विड्रॉल मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी। जब वो पैसा मेरे बैंक अकाउंट में आया तो मुझे उस ऐप पर और उस एडमिन पर 100% [02:42] भरोसा हो गया। मुझे लगा कि मैंने रातोंरात अमीर बनने का कोई जादुई चिराग जो है वो ढूंढ लिया है। अब समझ आता है कि ये उनकी सबसे बड़ी जो है वो चाल होती है। वो शुरुआत में आपको खुद जीिताते हैं। अपने अकाउंट में असली पैसे भी भेजते हैं ताकि [02:56] आपका अंदर सोया हुआ जो लालच है वो जग जाए। वो आपको एक छोटी सी मछली की तरह चारा डालते हैं। अगले दिन मेरे अंदर एक अलग ही कॉन्फिडेंस जगा। मैंने सोचा कि कल तो मैंने 200 से 2000 बनाए। आज मैं 2000 लगाकर सीधा ₹00 बना लूंगा और अपने सारे [03:12] शौक पूरे करूंगा। मैंने वह ₹2000 फिर से गेम में डाल दिया और खेलना शुरू किया। लेकिन इस बार गेम पूरी तरह पलट गया। मैं जो भी कलर चुनता रिजल्ट हमेशा उसका उल्टा ही आ रहा था। मैं लाल चुनता तो हरा आ रहा था। हरा चुनता तो लाल आ रहा था। कुछ ही [03:27] मिनटों में वह ₹2000 में पूरी तरह से हार गया। मेरा बैलेंस फिर से जीरो हो गया। जब इंसान हारता है ना भाई तो उसका दिमाग काम करना बंद कर देता है। वह हार बर्दाश्त नहीं होती है। मुझे बस एक ही चीज समझ आ रही थी कि मुझे अपने वो ₹2000 किसी भी तरह [03:43] वापस निकालने हैं। यह एक ऐसी जिद बन गई थी जिसने मेरी आंखों पर पट्टी बांधी। उसी नुकसान को रिकवर करने के लिए उस लालच में मैंने अपनी जमा की हुई सेविंग्स निकाली। मेरे पास मेरे बुरे वक्त के लिए कुल ₹5000 बचे थे जो मैंने बचाए थे। मैंने बिना कुछ [04:00] सोचे समझे बिना किसी से पूछे वो ₹5000 सीधे उस गेम में डिपॉजिट कर दिए। इस बार मैंने बहुत ध्यान से खेलना शुरू किया। इस बार मेरी किस्मत ने थोड़ा साथ दिया और मैंने उस ₹5,000 को बढ़ाकर ₹10,000 कर लिया। मैं बहुत खुश हुआ। मैंने लंबी-लंबी [04:16] सांसे ली और सोचा कि बस अब बहुत हो गया। यह ₹10,000 मैं अभी बैंक में निकाल लेता हूं। और उसके बाद यह गेम अपने फोन से हमेशा के लिए डिलीट कर दूंगा। अनइंस्टॉल कर दूंगा। फिर कभी मुड़कर नहीं देखूंगा ऐसे एप्लीकेशन को या फिर इस कलर [04:30] प्रेडिक्शन गेम को। मैंने ₹10,000 का विड्रॉल लगाया। मैं इंतजार करने लगा। 1 घंटा बीत गया, 2 घंटा बीत गया। पैसा अकाउंट में नहीं आया। जो पैसा पहले सिर्फ 2 मिनट में आ गया था, वह अब पेंडिंग दिखा रहा है। कुछ घंटों के बाद गेम की स्क्रीन [04:45] पर लाल अक्षरों में एक मैसेज आया कि विड्रॉल रिजेक्टेड। मैं बुरी तरह घबरा गया। मैंने तुरंत उनके कस्टमर केयर को मैसेज किया। उन्होंने मुझे गोल-गोल घुमाना शुरू कर दिया। वो कहने लगे कि आपके अकाउंट में कोई टेक्निकल दिक्कत है। आपको अपना [05:00] विड्रॉल चालू करने के लिए 5000 का और अमाउंट डिपॉजिट करना पड़ेगा या अपना टर्नओवर जो है वह बढ़ाना पड़ेगा। भाई तब जाकर मुझे अपनी जिंदगी में पहली बार एहसास हुआ कि मैं कितनी बुरी तरह से फंस चुका हूं। यह एक ऐसा दलदल था जिसमें घुसने का [05:15] रास्ता तो था लेकिन वहां से बाहर निकलने का कोई भी दरवाजा नहीं था। लेकिन इंसान जब हारता है ना और उसका खुद का मेहनत का पैसा फंसा होता है तो वह अंधा हो जाता है। मुझे लगा कि शायद मैं थोड़ा और पैसा डालूंगा तो मेरा अटका हुआ 10,000 भी निकल जाएगा। बस [05:30] यहीं से मेरी बर्बादी का वो खौफनाक सिलसिला शुरू हुआ जो आज तक नहीं रुका है। मैंने उस गेम को खेलना नहीं छोड़ा। मैं लगातार हारता गया और अपने हारे हुए पैसे को रिकवर करने की अंधी दौड़ में और भी पैसा डालता गया। जब मेरी खुद की सेविंग्स [05:44] खत्म हो गई तो मैंने अपने दोस्त से रिश्तेदारों से झूठ बोलकर पैसे उधार लेना शुरू कर दिया। मैंने उन्हें इमोशनल ब्लैकमेल किया। बोला कि यार मुझे थोड़ी सी मेडिकल इमरजेंसी है। घर में बहुत ही बड़ी प्रॉब्लम है। मुझे हर रोज लगता था कि आज [05:58] नहीं तो कल मेरी एक बड़ी विनिंग हो जाएगी और मैं एक झटके में सबका पैसा वापस कर दूंगा। और इसी जंजाल से आजाद हो जाऊंगा। जो जंजाल में मैं फंसा हूं जो पैसा मुझे नहीं मिल रहा है। लेकिन वह बड़ी विनिंग कभी नहीं आई। उनका पूरा का पूरा सिस्टम, [06:12] उनका सॉफ्टवेयर ऐसे सेट होता है कि आप चाहकर भी कभी नहीं जीत सकते। वो आपको वही दिखाते हैं जो वो चाहते हैं। जब दोस्तों रिश्तेदारों ने पैसे देने बंद कर दिए तो मैंने लोन एप्लीकेशन से छोटे-छोटे लोन ले लिए। मेरी रातों की नींद पूरी तरह से उड़ [06:26] गई थी। मैं रात-रात भर जागकर बस उस लाल और हरे रंग की स्क्रीन को पागलों की तरह घूरता रहता था। मेरा पूरा दिमाग शून्य हो चुका था। मुझे भूख प्यास कुछ भी नहीं लगती थी। भाई आज 2026 चल रहा है। आज मैं आपको भरी हुई आंखों से और भरी हुई आवाज में यह [06:44] बता रहा हूं कि उस ₹200 से शुरू किया हुआ कलर ट्रेडिंग गेम जिसे लोग कलर प्रेडिक्शन बोलते हैं। मैं अब तक अपने जीवन में उस गेम में ₹4 लाख हार चुका हूं। जी हां, ₹4 [06:56] लाख। मेरी जिंदगी की सारी कमाई, मेरे परिवार के सपने, सब कुछ खत्म हो गया। और सबसे दर्दनाक बात यह है कि आज मेरे सिर पर ₹ लाख का लोन है जिसका ब्याज हर दिन बढ़ रहा है। मैं यह ईमेल आपको सिर्फ इसलिए लिख रहा हूं क्योंकि मैं नहीं चाहता कि जो [07:11] काले दिन मैं आज देख रहा हूं जो घबराहट और सीने का दर्द मैं आज महसूस कर रहा हूं वो किसी और मासूम इंसान को महसूस करना पड़े। मैं आज भी देखता हूं कि इंटरनेट पर जिस कलर ट्रेडिंग जिस कलर प्रेडिक्शन के विज्ञापन चल रहे हैं और मेरे जैसे न जाने [07:25] कितने युवा इसमें फंसते जा रहे हैं। दोस्तों आपने सुना यह सिर्फ कुछ शब्द नहीं है। यह उस भाई की चीख है। उसका दर्द है जो आज 2 लाख के भारी कर्ज के तले दबा हुआ है [07:37] और हर दिन घुंटघुट कर जी रहा है। अगर आपके फोन में भी ऐसा कोई एप्लीकेशन मौजूद है या आप ऐसे किसी भी ग्रुप से जुड़े हुए हैं तो मैं आपसे हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि अभी के अभी इसी वक्त आप उसको अनइंस्टॉल कर दीजिए जिसे आप कलर ट्रेडिंग या कलर [07:50] प्रेडिक्शन बोलते हैं और आपके साथ भी अगर कोई ऐसा स्कैम हुआ है या फिर ऐसी कोई घटना हो चुकी है तो आप हमें ऊपर दिख रहे मेल पर ईमेल कर सकते हैं। हम इसी तरह से आपका नाम और पता जो है पूरी तरह से गुप्त रखेंगे लेकिन आपकी स्टोरी जरूर लोगों को [08:05] सुनाएंगे। मिलते हैं अगले वीडियो में। तब तक के लिए सुरक्षित रहिए, सतर्क रहिए। जय हिंद। जय भारत।