---
title: 'The Return of Ambassador Car? कभी भारत की शान थी, फिर गायब क्यों हुई? | Shubhankar Mishra'
source: 'https://youtube.com/watch?v=Gj7IvzB6Qjs'
video_id: 'Gj7IvzB6Qjs'
date: 2026-11-07
duration_sec: 781
channel: 'Shubhankar Mishra '
---

# The Return of Ambassador Car? कभी भारत की शान थी, फिर गायब क्यों हुई? | Shubhankar Mishra

> Source: [The Return of Ambassador Car? कभी भारत की शान थी, फिर गायब क्यों हुई? | Shubhankar Mishra](https://youtube.com/watch?v=Gj7IvzB6Qjs)

## Summary

The video traces the rise and fall of the Ambassador car in India, from its status as a symbol of power and prestige to its eventual discontinuation in 2014. It explores the factors that led to its decline, including the entry of Maruti 800, the 2001 Parliament attack, and the company's failure to innovate. The video also discusses the possibility of the Ambassador's return, noting recent rumors and the trademark sale to PSA Group.

### Key Points

- **Ambassador's Historical Status** [00:02] — The Ambassador was once a symbol of power and prestige in India, used by ministers, officials, and wealthy families. It was the car of choice for the Prime Minister and other leaders, and owning one was a sign of affluence.
- **50 Years of Dominance** [00:31] — The Ambassador ruled the Indian car market for 50 years, comparable to Nokia's dominance in mobile phones. It was a favorite in films and among the elite, but production ceased in 2014.
- **Decline in Production** [01:15] — In its final days, the Ambassador factory was producing only a handful of cars daily, a stark contrast to the lakhs it once made. The question is why it failed despite being a trusted Birla Group product.
- **2001 Parliament Attack Impact** [02:05] — The 2001 Parliament attack, where terrorists used a white Ambassador with fake stickers, shattered the car's trust. This led to the replacement of Ambassadors in the Prime Minister's and ministers' convoys with more secure vehicles.
- **Founding of Hindustan Motors** [04:24] — Industrialist B.M. Birla founded Hindustan Motors in 1942 in Gujarat to build an indigenous car. Initially assembling imported parts, the factory moved to West Bengal in 1948, and in 1957, the Morris Oxford Series 3 was launched as the Ambassador.
- **Key Features of Ambassador** [05:10] — The Ambassador was known for its sturdy, single-piece body, high seating, and ability to handle rough roads. It had wide doors, sofa-like seats, and was easy to repair, making it a favorite among mechanics.
- **Maruti 800's Disruption** [06:10] — The launch of Maruti 800 in 1983, a small, fuel-efficient, and affordable car, disrupted the Ambassador's dominance. It appealed to the middle class, offering better mileage and easier driving, leading to a decline in Ambassador sales.
- **Security Concerns and Replacement** [08:24] — After the 2001 attack, the SPG recommended armored vehicles for the PM. In 2003, the Ambassador was replaced by the BMW 7 Series high-security model, and other ministers also switched, marking the end of its era in official convoys.
- **Top Gear Recognition and Final Years** [10:19] — In 2013, Top Gear named the Ambassador the world's best taxi, but in the same year, only 2,200 units were sold in India. Production stopped in 2014, and in 2017, the trademark was sold to PSA Group for ₹80 crore.
- **Possibility of Return** [11:11] — PSA Group's CEO hinted at preserving the Ambassador's design in future models. In 2022, there were reports of an electric two-wheeler project and hopes for a new Ambassador by 2024, but no concrete launch has occurred. A viral sketch was just a design student's work.

## Transcript

कभी भारत में हर मंत्री, हर बड़े अफसर और आधे हिंदुस्तान के रईस घरों की शान हुआ करती थी, आज हिंदुस्तान से गायब हो चुकी है। भारत में एंबेसडर कार को हमेशा पावर और रसूख [संगीत] से भरपूर स्टेटस सिंबल माना
रसूख [संगीत] से भरपूर स्टेटस सिंबल माना गया। गाड़ी की कहानी है? या कुछ ऐसा हुआ जिसने एंबेसडर को बर्बाद करके रख दिया। क्योंकि
एंबेसडर गाड़ी वो गाड़ी है जिसे आपने हिंदुस्तान की तमाम फिल्मों में देखा होगा। यह वो गाड़ी है जिसका इस्तेमाल प्रधानमंत्री करते थे, नेता करते थे, मंत्री करते थे और जो चार पैसा जुटाता था वो सबसे पहले एंबेसडर खरीदता था। सफेद
तौलिया लगाकर राजा बाबू बनकर घूमता था। इस गाड़ी ने हिंदुस्तान में 1 2 3 4 5 10 साल गाड़ी ने हिंदुस्तान में 1 2 3 4 5 10 साल नहीं बल्कि 50 साल एक तरफ़ा राज किया है। इसका जलवा उतना ही था जितना मोबाइल की दुनिया में अगर उदाहरण दूं तो Nokia फोन
का हुआ करता था। लेकिन फिर वही एंबेसडर जो 50 सालों तक हिंदुस्तान की फेवरेट कार थी वो 2014 में बंद हो जाती है। उसका कारखाना बंद हो जाता है।
बंद हो जाता है। और आपको जानकर हैरानी होगी कि कभी लाखों गाड़ियां बनाने वाली एंबेसडर के आखिरी दिनों में वहां सिर्फ चारप गाड़ियां बनती थी। अब सवाल है कि एंबेसडर बर्बाद क्यों?
क्या विदेशी गाड़ियों ने बर्बाद किया या एंबेसडर को बर्बाद करने वाली कोई हिंदुस्तानी कार थी और अगर एंबेसडर 50 साल तक नंबर वन थी बिरला ग्रुप की गाड़ी थी तो फिर वो उन कमियों पर काम क्यों नहीं कर पाई
क्योंकि पैसा टेक्नोलॉजी भरोसा एंबेसडर को लेकर आज भी है कार में साल 2001 में जो आतंकवादियों ने हमला किया था पार्लियामेंट पर
जहां पर सफेद गाड़ी में बैठकर वो संसद के अंदर घुस गए थे। उस घटना ने एंबेसडर को और उसके भरोसे को तोड़ दिया। क्योंकि यह हुआ था। अगर आप को 2001 संसद भवन कांड याद हो
जहां पाकिस्तान के आए आतंकवादियों ने इसी गाड़ी का इस्तेमाल किया था। सुरक्षा में चूक पाई गई थी और उसके बाद प्रधानमंत्री और बाकी सारे बड़े मंत्रियों के लिए जो एंबेसडर कार इस्तेमाल होती थी उसको बदल दिया गया हमेशा हमेशा के लिए क्योंकि
हिंदुस्तान का भरोसा हिला था। एंबेसडर का भरोसा हिला था। एंबेसडर की बर्बादी की वजह क्या रही? और क्या एंबेसडर कार वापस आने वाली है? क्या
तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती है। बार-बार बार-बार और उस तस्वीर को देखकर अगर यह गाड़ी आई तो फिर से बिकेगी। कई ऐसे हैं जो सिर्फ नाम पर खरीदने को तैयार हैं।
एंबेसडर की बर्बादी की वजह क्या रही? क्या साल 1991 में भारत का साल 1991 में भारत का विदेशी कंपनियों के लिए ताला खोलना, विदेशी कंपनियों के लिए ताला खोलना, संसद भवन में हमला या एंबेसडर का आउटडेटेड
हो जाना। कोलकाता में पीली टैक्सी बहुत लंबे समय तक सर्वाइव करती रही। बहुत लंबे समय तक। लेकिन अब वो भी रिटायर हो चुकी है। रिटायरमेंट के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने एंबेसडर का इस्तेमाल किया था।
क्योंकि वो उससे लगाव महसूस करते थे। अब सवाल यह है कि जो गाड़ी प्रधानंत्रियों के लिए भी दिल के करीब रही है वो गायब क्यों हो गई? आज कहानी यही है वो एंबेसडर जो हमारे घर की शान थी, दफ्तर की शान थी। जिसमें बैठना रईसी का पर्याय माना जा रहा
था वो गायब कहां हुई और क्या उसकी वापसी सश मुमकिन है। नमस्कार, मैं हूं शुभांकर मिश्रा और एंबेसडर की वापसी को लेकर यह वीडियो है। इस वीडियो की शुरुआत हम करें उससे पहले हम चाहेंगे कि आप थोड़ा हमारा साथ दें। बड़ी संख्या में हमें सपोर्ट
करें। चैनल को सब्सक्राइब करें। हम आपके लिए और कहानियां लाते रहेंगे। और एक पर्सनल रिक्वेस्ट है कि प्लीज हमारे WhatsApp चैनल से जुड़िए ताकि यह कहानियां हम आपको भेज सकें। WhatsApp का लिंक डिस्क्रिप्शन में, कमेंट
सेक्शन में और अगर आप इंस्टा पे हैं तो बायो में दे रखा है मैंने। अब कहानी शुरू करते हैं एंबेसडर की कि एंबेसडर भारत की शान कैसे बनी? तो आजादी से कुछ साल पहले की बात है। उस वक्त भारत में कार बनाना तो दूर कार के पुरजे के लिए भी देश पूरी तरह
विदेश पर निर्भर था। उसी दौर में उद्योगपति बीएम बिरला ने सोचा कि क्यों ना अपने देश में अपनी कार बनाई जाए और इसके लिए उन्होंने साल 1942 में गुजरात के पोर्ट टोखा में हिंदुस्तान मोटर्स की नींव रखी। शुरुआत में ब्रिटेन से गाड़ी के
पुरजे मंगाए जा रहे थे और यहां जोड़े जा रहे थे। साल 1948 में कारखाना गुजरात से हटकर पश्चिम बंगाल के उत्तरपारा पहुंच गया। जहां कच्चा माल और मजदूर दोनों आसानी से मिल रहे थे। कई मॉडल आजमाने के बाद हिंदुस्तान मोटर्स ने ब्रिटेन की मॉरिस
मोटर्स से मॉरिस ऑक्सफोर्ड सीरीज 3 को भारत में बनाने का अधिकार खरीदा और साल भारत में बनाने का अधिकार खरीदा और साल 1957 में यही एंबेसडर के नाम से हिंदुस्तान में लाठी। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसकी मजबूत एक टुकड़े में जोड़ी बॉडी यानी
बॉडी और नीचे का ढांचा अलग-अलग जोड़ने के बजाय एक टुकड़ों में बनाए जाना था। इसे ऐसे समझिए कि मोटो बॉडी, ऊंची सवारी और खराब सड़क पर भी बेफिक्र होकर चलने वाली मजबूती। बस यही एंबेसडर की पहचान थी। शुरुआती एंबेसडर में पुराना पेट्रोल इंजन
लगा। फिर साल 1959 में उससे ज्यादा दमदार इंजन आया और अगले कुछ दशकों में गाड़ी के आगे का हिस्सा डैशबोर्ड और लुक कई बार बदला गया। लेकिन बुनियादी शक्ल उसकी एक बदला गया। लेकिन बुनियादी शक्ल उसकी एक जैसी रही। चौड़े दरवाजे, पीछे सोफा जैसी
बड़ी और चौड़ी सीट, हर तरह की सड़क पर टिके रहने की ताकत और इन्हीं वजह से एंबेसडर हिंदुस्तान में तमाम रईस परिवारों की पहली पसंद बन गई। जब यह गाड़ी सफेद रंग में छत पर लाल बत्ती लगाकर निकलती तो उसका मतलब बदल जाया करता था। लोग समझ जाते कि
अंदर कोई बड़ा मंत्री या अफसर बैठा है। आजादी के बाद से दशकों तक यही गाड़ी देश [नाक से की जाने वाली आवाज़] साल 1980 में इसी गाड़ी का डीजल वर्जन आता है जो भारत में बनी पहली डीजल यात्री कार थी। कम खर्च आसान मरम्मत से इसे कोलकाता
की पीली टैक्सी की भी पहचान बना दिया। हर गली के मैकेनिक को इसे ठीक करना आता था। लेकिन फिर Maruti आ गई और Maruti ने एंबेसडर का दबदबा खत्म कर दिया। कैसे खत्म किया Maruti ने एंबेसडर का दबदबा? दरअसल जब एंबेसडर अपने पूरे रुतबे में थी उसी
वक्त सरकार एक बिल्कुल अलग सोच पर काम कर रही थी। साल 1981 में भारत सरकार ने Maruti उद्योग नाम की एक कंपनी बनाई। मकसद था एक ऐसी छोटी कार जिसे मिडिल क्लास था एक ऐसी छोटी कार जिसे मिडिल क्लास परिवार खरीद सके। साल 1983 में जापान की
Suzuki के साथ मिलकर Maruti 800 बाजार में उतारी गई। एंबेसडर के मुकाबले ये कार छोटी थी, हल्की थी। तंग गलियों में चलाना आसान था। पार्किंग करना बहुत आसान था। खास बात यह थी कि इसका माइलेज बहुत बेहतर था और कीमत भी आम आदमी के बजट के बहुत करीब। इसे
ऐसे समझिए कि एक तरफ एंबेसडर जैसी भारीभरकम गाड़ी जिसे चलाने में पेट्रोल भारीभरकम गाड़ी जिसे चलाने में पेट्रोल ज्यादा खर्च होता और दूसरी तरफ Maruti 800 जैसी छोटी गाड़ी जो कम पैसे में ज्यादा दूरी तय कर लेती। अब ग्राहक को केवल
मजबूती वाली गाड़ी नहीं चाहिए थी। उसे कम खर्च आसान ड्राइविंग भी चाहिए थी और यहीं से एंबेसडर पिछड़ने लगी। इसका सीधा असर दिखा। Maruti हर साल लाखों गाड़ियां बनाने लगी। जबकि हिंदुस्तान मोटर्स की गाड़ियां धीरे-धीरे लाखों से हजारों और फिर सैकड़ों
पर खिसकती गई। हिंदुस्तान मोटर्स ने भी मुकाबले के लिए साल 1984 में कंटसा उतारी जो दिखने में स्टाइलिश थी। शुरुआत में इसमें एंबेसडर वाला ही पुराना कमजोर इंजन
लगा था। बाद में इसमें इसू इंजन लगाया गया। लेकिन फिर भी यह बड़े बाजार की गाड़ी नहीं बन पाई। लेकिन साल 1991 में जब विदेशी कंपनीज के लिए भारत के दरवाजे खुले तो ग्राहकों के सामने और भी ऑप्शंस आ गए। साल 1993 में Maruti Zen ने युवाओं को
अपनी तरफ आकर्षित कर लिया और इसके ओलट एंबेसडर की शक्ल 1950 के दशक में गिरी। कंपनी ने इंजन और अंदरूनी हिस्सों में बदलाव तो किए पर गाड़ी बाहर से बिल्कुल वैसी ही रही और गिरावट जो थी वो लगातार गिरती रही। धीरे-धीरे एंबेसडर का प्राइवेट
बाजार सिकुड़ता चला गया। वो टैक्सी या सरकारी खरीद वाली गाड़ी बनी रही। और इन सबके बाद एक ऐसी घटना जिसने एंबेसडर के भरोसे को ही तोड़ दिया। एंबेसडर की
मुश्किल सिर्फ बाजार में नहीं थी। 13 दिसंबर 2001 को पांच हथियारबंद आतंकवादी एक ऐसी गाड़ी में संसद भवन परिसर तक पहुंचे जिस पर गृह मंत्रालय और संसद से
जुड़े नकली स्टीकर लगे थे। यह गाड़ी दिखने में वैसी ही थी जैसे दशकों से नेताओं और बड़े अफसर की पहचान थी। सफेद रंग, ऊपर बत्ती। ऐसा कई रिपोर्ट्स में बताया गया। यानी जिस गाड़ी को देखकर लोग रास्ता छोड़ते थे वही भरोसा आतंकवादियों ने अपने
फार्मूले के लिए उठा लिया और उसी भरोसे का फायदा उठाकर सुरक्षा एजेंसीज को धोखा दिया। इस हमले के बाद स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानी एसपीजी ने बड़े नेताओं की सुरक्षा का पूरा रिव्यू किया और फिर सलाह दी कि प्रधानमंत्री के लिए अब भारी भरकम
बख्तरबंद गाड़ियां चाहिए। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हर सेकंड क्योंकि मायने रखता है। हमले या आग जैसी इमरजेंसी में गाड़ी फौरन बाहर निकलना जरूरी होता है और एंबेसडर इस भरोसे पर खरी नहीं उतार रही थी। नतीजा यह हुआ कि 2003 में एंबेसडर की
जगह BMW 7 सीरीज के हाई सिक्योरिटी मॉडल ने इसकी जगह ली जो गोली और धमाके का असर झेल सके और ऐसी बॉडी की हवा निकलने पर भी कुछ दूर तक चल सके। ऐसे टायर्स अंदर अलग से ऑक्सीजन सप्लाई सिर्फ प्रधानमंत्री ही नहीं उनके इस फैसले के बाद कई और बड़े
मंत्रियों ने भी एंबेसडर छोड़कर नई गाड़ियां अपना ली जो गाड़ी दशकों से सत्ता की पहचान थी अब एक झटके में देश के सबसे बड़े काफिले से बाहर हो गई। दिलचस्प बात यह है कि प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी साहब ने अपनी पुरानी
अटल बिहारी वाजपेयी साहब ने अपनी पुरानी एंबेसडर का इस्तेमाल फिर से किया और एक मौके पर उसी गाड़ी का दरवाजा अचानक जाम हो गया जिसके बाद उन्हें गाड़ी से निकालना पड़ा। मानो गाड़ी खुद बता रही हो कि अटल जी मेरा जमाना खत्म हो गया। अब मूव ऑन
करने का टाइम है। और फिर इंडिया मूव ऑन किया। एंबेसडर का कारखाना बंद हो गया। इसी गिरावट के बीच 2013 में एंबेसडर को एक विदेश से अजीब सा सम्मान मिला। ब्रिटेन के
कार शो टॉप गियर ने दुनिया भर की टैक्सीस के बीच मुकाबला करवाया और कई टेस्ट के बाद [संगीत] एंबेसडर को दुनिया के सबसे बेहतरीन टैक्सी खिताब मिला। सबसे हैरानी की बात यह रही कि ठीक उसी साल भारत में इसकी बिक्री लगभग खत्म हो गई थी। पूरे साल
में सिर्फ 2200 गाड़ियां बिकी। जबकि देश में उस साल कुल करीब 18 लाख कार बिकी थी। साल 2014 आते-आते हालत यह हो गई कि कारखाने में दिन भर में मुट्ठी भर यानी
चारप गाड़ियां तैयार हो रही थी और फिर 2014 में हिंदुस्तान मोटर्स ने कारखाने में काम रोक दिया। कंपनी ने वजह बताई कम गाड़ियां बनना, मांग की कमी, पैसों की तंगी, बढ़ता कर्ज। यह रोक फिर कभी हटी नहीं और फरवरी 2017 में कंपनी ने एंबेसडर
नाम और उसका ट्रेडमार्क फ्रांस के पीएसए ग्रुप यानी पूजो को 80 करोड़ में बेच दिया। इस पैसे से कर्मचारियों की बकाया सैलरी और कर्जदार का हिसाब चुकाया गया।
इसके कुछ साल बाद 2019 में पीएसए ग्रुप जिसे अब बड़े समूह स्टेटिस का हिस्सा है उसके सीईओ कार्लोस ने खुद कहा था कि एंबेसडर एक कीमती चीज है और नई गाड़ी में
भी उसकी पुरानी गोलमटोल शक्ल जितना हो सके वो बचा कर रखी जाएगी। 2022 में खबरें आई कि एंबेसडर के मालिक सीके बिरला ग्रुप कंपनी और उसकी यूरोपीय पार्टनर कंपनी ने चेन्नई के प्लांट में एक इलेक्ट्रिक टू व्हीलर प्रोजेक्ट पर काम लगभग फाइनल किया
है। यानी कार से पहले शायद कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में आए। नई एंबेसडर को लेकर भी उसी दौर में उम्मीद जताई गई। 2024 के आसपास सड़क पर आएगी। पर वो तारीख अब गुजर चुकी है और अब तक एंबेसडर नहीं लौटी है। अब तक कोई कार ल्च नहीं हुई है। ना कोई
पक्की तारीख सामने आई है। हाल ही में इंटरनेट पर एक एंबेसडर की चमचमाती तस्वीर इंटरनेट पर एक एंबेसडर की चमचमाती तस्वीर खूब घूमी। बहुत लोगों को लगा कि असली है। उस डिजाइन को असली माना। हालांकि हकीकत में वो एक डिज़ स्टूडेंट का 2022 का बनाया
हुआ स्केच था। कंपनी का उससे कोई लेना देना नहीं था। यानी जितना शोर वापसी को लेकर सुनाई पड़ता है, जितना लोग उम्मीद कर रहे थे कि एंबेसडर वापस आएगी, उतनी खबर अब तक पक्की रही है। तो सवाल यह कि क्या पुराने रुतबे वाली ये गाड़ी वाकई में वापस
लौटेगी या सिर्फ एक अधूरा वादा बनकर रह जाएगी? आप क्या सोचते हैं? कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। और क्या आपकी कोई व्यक्तिगत मेमोरी है एंबेसडर कार को लेकर? पीली टैक्सी भी अब वक्त के साथ खत्म हो गई। हालांकि कोलकाता में पीली टैक्सी को
शायद अब वह कन्वर्ट कर रहे हैं इलेक्ट्रिक गाड़ियों में। लेकिन क्या एंबेसडर कार आप मिस करते हैं? आपको याद है कोई मेमोरी या आपके पिताजी से कोई आपने कहानी सुनी हो दादा जी से एंबेसडर को लेकर कोई फिल्म का सीन जिसमें एंबेसडर कार आपको याद हो?
सीन जिसमें एंबेसडर कार आपको याद हो? कमेंट सेक्शन आपका इंतजार कर रहा है।
