---
title: 'Ab Har Channel Monetize Nahi Hoga 🚫 | YouTube Monetization Rule 2026'
source: 'https://youtube.com/watch?v=_t7gF5fg2do'
video_id: '_t7gF5fg2do'
date: 2026-06-15
duration_sec: 0
---

# Ab Har Channel Monetize Nahi Hoga 🚫 | YouTube Monetization Rule 2026

> Source: [Ab Har Channel Monetize Nahi Hoga 🚫 | YouTube Monetization Rule 2026](https://youtube.com/watch?v=_t7gF5fg2do)

## Summary

This video explains the YouTube monetization policies for 2026, emphasizing that only 1% of channels get monetized due to policy violations. The creator outlines key criteria and common pitfalls to help viewers successfully monetize their channels.

### Key Points

- **Monetization Criteria** [0:00] — To apply for monetization, you need 1,000 subscribers and either 4,000 watch hours in the past 365 days (for long-form videos) or 10 million Shorts views in the past 90 days (for Shorts).
- **Two-Step Verification** [2:56] — Two-step verification must be enabled on your channel before you can apply for monetization. Without it, the apply button won't appear even if you meet other criteria.
- **Active Community Guidelines Strike** [3:29] — If your channel has an active community guidelines strike, your monetization application will be rejected. Wait until the strike expires before applying.
- **Channel Branding** [4:14] — YouTube checks your channel's logo, banner, and about section. If these are missing or incomplete, your channel may be rejected as spam.
- **Reused Content Policy** [5:30] — Reused content (downloading others' videos, re-uploading your own videos, or using the same music without voiceover in Shorts) will lead to rejection.
- **Mass Produced and Repetitive Content** [7:04] — Uploading the same viral video downloaded from others or repeatedly uploading similar content is considered mass produced/repetitive content and will cause rejection.
- **Low Effort Content** [8:33] — AI or voiceover content that lacks editing, animation, or value addition (e.g., a single static image with background music) is considered low effort and will be rejected.

### Conclusion

To successfully monetize your YouTube channel in 2026, ensure you meet the basic criteria, enable two-step verification, avoid strikes, complete your channel branding, and create original, high-effort content without reusing or mass-producing videos.

## Transcript

देखिए भाई अगर आपका चैनल अभी तक मोनेटाइज
नहीं है तो यह वीडियो मैं स्पेशली आपके
लिए बनाने जा रहा हूं क्योंकि आज की इस
वीडियो के अंदर मैं आपको 2026 में YouTube
की मोनेटाइजेशन पॉलिसीज बताने जा रहा हूं
क्योंकि आपको पता होगा कि YouTube
मोनेटाइजेशन पॉलिसीज जो है ना यह हर साल
तकरीबन कुछ ना कुछ बदलती रहती हैं। जैसे
कि YouTube जब नया-नया आया था तो तब कोई
क्राइटेरिया नहीं था। जो 1000 सब्सक्राइबर
होते हैं 4000 घंटे का वॉच टाइम होता है।
यह तब नहीं था। तब बस चैनल स्टार्ट करते
थे और अर्निंग स्टार्ट हो जाती थी। उसके
बाद YouTube ने क्राइटेरिया बनाया जिसमें
आपने 1000 सब्सक्राइबर पूरे करने होते हैं
और 4000 घंटे का वॉच टाइम पूरा करना होता
है। फिर इसी के साथ-साथ जो है ना पॉलिसीज
बढ़ती गई और अब 2026 में भी थोड़े बहुत
बदलाव हैं और यह आपने समझ लेने हैं अगर
आपने चैनल को फ्यूचर में मोनेटाइज करना है
तो। यह काफी जरूरी वीडियो है। काफी सीरियस
वीडियो है। इस वीडियो को आपने स्किप नहीं
करना क्योंकि आज भी अगर आप परसेंटेज
निकाले ना तो YouTube के ऊपर जो मोनेटाइज
चैनल हैं वो सिर्फ 1% हैं। यानी कि 100
में से सिर्फ एक चैनल मोनेटाइज होता है।
99 चैनल जो है ना वो रिजेक्ट हो जाते हैं।
क्यों रिजेक्ट हो जाते हैं? क्योंकि उनको
पॉलिसीज का पता नहीं होता। सो अगर आप एआई
कंटेंट बनाते हैं, वॉइस ओवर कंटेंट बनाते
हैं, फेसकम कंटेंट बनाते हैं, तो इस
वीडियो को आपने पूरा देख लेना है। आज मैं
आपको सारे मोनेटाइजेशन के रूल बता दूंगा।
आज ही आपको पता चल जाएगा तो आगे जाकर
ऐसेसे आपका चैनल जो है ना वो मोनेटाइज हो
जाएगा। सो वीडियो में भाई की मेहनत नजर आए
तो एक लाइक आपने जरूर कर देना है। यह
हमारे लिए मोटिवेशन होती है। इसके अलावा
नेक्स्ट भी अगर YouTube के रिलेटेड
ऑथेंटिक इंफॉर्मेशन चाहिए तो चैनल को
सब्सक्राइब करके बेल नोटिफिकेशन को ऑल पे
सेलेक्ट कर लेना है। ओके? तो चल जी बिना
टाइम जाया किए मैं आपके साथ जो है ना सारे
रूल शेयर करता हूं। तवज्जो से वीडियो
देखिएगा। अगर अभी बिजी हैं तो वीडियो को
सेव कर लें। जब बेड पे आए तब इस वीडियो को
आपने पूरा देख लेना है। सबसे पहली चीज
बेसिक चीज जो YouTube के ऊपर होती है आपको
पता होगा वह है YouTube का क्राइटेरिया।
यह तो आपने पूरा करना ही करना है। इसके
अलावा तो आपको जो है ना अप्लाई का बटन ही
नहीं आएगा। आप अप्लाई कर ही नहीं सकते।
क्राइटेरिया क्या है? मैं आपको बता देता
हूं। 1000 सब्सक्राइबर आपने अपने चैनल पे
पूरे करने होते हैं। यह सबको पता होगा।
प्लस 4000 घंटे का वॉच टाइम पिछले 365 डेज
में आपने पूरा करना होता है। और अगर आप
लॉन्ग वीडियो नहीं बनाते, शॉर्ट्स वीडियोस
बनाते हैं, फिर आपने वॉच टाइम पूरा नहीं
करना होता। फिर 1000्राइबर के साथ आपने
पिछले 90 दिनों में 10 मिलियन शॉर्ट व्यूज
पूरे करने होते हैं। फिर जाकर आपको अप्लाई
का बटन मिलता है और आप अपने चैनल को
मोनेटाइजेशन के लिए अप्लाई करते हैं। तो,
यह चीज़ आपको पता चल गई। 1000्राइबर प्लस
4000 घंटे का वॉच टाइम, अगर शॉर्ट वीडियो
है, तो पिछले 90 दिनों में 10 मिलियन
व्यूज। इसके साथ-साथ एक और चीज होती है।
अगर वो आपके चैनल के ऊपर नहीं होगी तो भी
आपको जो है ना अप्लाई का बटन नहीं मिलेगा।
भले ही आपका 1000्राइबर पूरा हो, भले ही
आपका 4000 घंटे का वॉच टाइम पूरा हो। इसके
साथ वैसे तो बहुत सारी चीजें हैं लेकिन एक
इंपॉर्टेंट चीज है। अगर वो नहीं होगी तो
अप्लाई का बटन ही नहीं मिलेगा। बहुत सारे
केसेस हमारे पास आते हैं। कहते हैं यासिर
भाई हमारा क्राइटेरिया पूरा हो चुका है
लेकिन हमें अप्लाई का बटन नहीं मिल रहा।
तो रीज़न क्या होता है? रीज़न होता है टू
स्टेप वेरिफिकेशन। अगर आपके चैनल के ऊपर
टू स्टेप वेरिफिकेशन इनेबल नहीं है तो भाई
आपको अप्लाई का बटन नहीं मिलेगा। तो इस
क्राइटेरिया के साथ-साथ टू स्टेप
वेरिफिकेशन भी अनेबल करनी है तब जाकर आपको
अप्लाई का बटन मिलता है। अब यह तो वो
चीजें मैंने बता दी जिसके साथ आपको अप्लाई
का बटन मिलता है। अब इसके अलावा जो
मोनेटाइजेशन पॉलिसीज हैं वो कौन-कौन सी
हैं? जब क्राइटेरिया पूरा हो जाता है ना
उसके बाद जो सबसे इंपॉर्टेंट चीज होती है
और अक्सर चैनल इसी वजह से रिजेक्ट हो जाते
हैं वो ये होते हैं कि लोगों के चैनल के
ऊपर ना एक्टिव कम्युनिटी गाइडलाइन की
स्ट्राइक पड़ी होती है। तो YouTube का वाज़
कहना है कि अगर आपके चैनल के ऊपर कोई भी
गाइडलाइन की एक्टिव स्ट्राइक पड़ी है तो
उस सूरत में आपका चैनल मोनेटाइज नहीं किया
जाएगा। तो अगर आपके चैनल के ऊपर कोई
स्ट्राइक पड़ी है, कम्युनिटी गाइडलाइन की
कॉपीराइट स्ट्राइक है तो आपका चैनल
मोनेटाइज हो जाएगा। लेकिन कम्युनिटी
गाइडलाइन की स्ट्राइक वो भी एक्टिव पड़ी
है। तो इस कंडीशन में आपने वेट करना है।
जब आपकी स्ट्राइक एक्सपायर होगी उसके बाद
आपने अप्लाई करना है। अगर स्ट्राइक के
होते हुए अप्लाई करेंगे तो आपका चैनल
रिजेक्ट हो जाएगा। यह सबसे बड़ा रीजन होता
है। अक्सर लोग जो है ना गलतफहमी में
अप्लाई कर देते हैं और चैनल जो है ना वो
रिजेक्ट हो जाता है। तो यह चीज आपने अपने
चैनल के अंदर चेक कर लेनी है। उसके बाद
अगली चीज जो YouTube पॉलिसी में शामिल है
और YouTube आपके चैनल में चेक करता है वो
है आपके चैनल की ब्रांडिंग। यानी कि आपका
चैनल दिखने में कैसा है? आपको लग रहा होगा
कि यासिर भाई गलत बता रहे हैं। लेकिन यह
हकीकत है। YouTube देखता है आपका लोगो,
आपका बैनर, आपका अबाउट सेक्शन। अगर तो यह
तीनों चीजें आपने खाली छोड़ दी है। ना ही
आपने लोगो लगा रखा है, ना ही बैनर लगा रखा
है और डिस्क्रिप्शन भी आपने नहीं लिखी और
चैनल के ऊपर क्राइटेरिया पूरा करके चैनल
को अप्लाई कर दिया तो भाई चैनल रिजेक्ट हो
जाएगा। क्योंकि YouTube को लगता है कि
यहां पर स्पैम हो रहा है। कोई रियल पर्सन
वर्क नहीं कर रहा। तो आपने लोगो भी लगाना
है, बैनर भी लगाना है, अबाउट सेक्शन भी
लिखना है और आपके चैनल का एक मेन थीम भी
होना चाहिए कि आप किस कैटेगरी में काम कर
रहे हैं, कौन सा काम कर रहे हैं।
एल्गोरिथम को यह चीज समझ आनी चाहिए। यह
चीजें अगर आपके चैनल के अंदर होंगी, फिर
आपका चैनल मोनेटाइज होगा और अगर आप लोगो,
बैनर, डिस्क्रिप्शन नहीं लिखते, फिर 95%
चांसेस हैं कि आपका चैनल रिजेक्ट हो
जाएगा। इसके बाद अगली चीज जो मैं आपको
बताने जा रहा हूं जो कि बहुत ही खतरनाक
है। अगर यह गलती आपके चैनल के अंदर होगी
तो आपका चैनल भाई मोनेटाइज नहीं होगा।
रिजेक्ट हो जाएगा। इनफैक्ट अगर बात की जाए
कि YouTube पे जितने भी चैनल रिजेक्ट होते
हैं ना सबसे ज्यादा चैनल रिजेक्ट होने का
रीजन यह पॉलिसी होती है जो मैं अब आपको
बताने जा रहा हूं। तो इसको अच्छे से आपने
समझ लेना है। YouTube के ऊपर एक पॉलिसी है
रीयूज्ड कंटेंट की। अगर तो यह आपके चैनल
के अंदर है यानी कि रीयूज कंटेंट आपने डाल
रखा है फिर आपका चैनल किसी भी सूरत
मोनेटाइज नहीं होगा। भले ही आप
क्राइटेरिया पूरा कर लें। रीयूज कंटेंट
होता क्या है? अक्सर लोगों को यह भी नहीं
पता होता। तो रीयूज कंटेंट उस कंटेंट को
कहते हैं जो आप किसी के चैनल से डाउनलोड
करते हैं। फिर उसको अपने चैनल पर अपलोड कर
देते हैं। पहली बात हो गई इसको कहते हैं
रीयूज कंटेंट। दूसरी बात एक वीडियो आप
बनाते हैं और उसको बार-बार अपने ही चैनल
पर अपलोड करते हैं। इसको भी कहते हैं
रीयूज कंटेंट। और समटाइ ऐसा भी होता है कि
आप किसी और सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जो
है ना वीडियोस उठाते हैं किसी और की और
अपने चैनल पर डाल देते हैं तो इसको भी
कहते हैं रीयूज कंटेंट। दूसरी बात अगर आप
जो है ना एक ही म्यूजिक शॉर्ट के अंदर एक
ही म्यूजिक बगैर वॉइस ओवर के शॉट के
बैकग्राउंड पे बार-बार लगातार यूज करते
हैं तो भी रीयूज कंटेंट का इशू आपको
बनेगा। अगर समझ नहीं आई तो मैं एक्सप्लेन
करता हूं। आप जो है ना तकरीबन 100 शॉट्स
जो है ना बना रहे हैं। हर शॉट के अंदर
आपने एक ही बैकग्राउंड म्यूजिक यूज़ किया
है। कोई वॉइस ओवर नहीं है। कोई एडिटिंग
नहीं है। बस सिंपल सी सामने वीडियो है।
बैकग्राउंड पे म्यूजिक है और वही म्यूजिक
आप लगातार यूज़ करते जा रहे हैं। करते जा
रहे हैं। करते जा रहे हैं। आगे जाकर जब
अप्लाई करेंगे तो रीयूज का इशू आपको आ
जाएगा। तो यह चीज भी आपने माइंड में रखनी
है कि किसी का कंटेंट डाउनलोड करके अपलोड
नहीं करना और कोई भी म्यूजिक बार-बार
लगातार शॉर्ट के बैकग्राउंड पे यूज नहीं
करना अगर वॉइस ओवर नहीं कर रहे तब। ओके हो
गया। और उसके बाद अगली पॉलिसी जो YouTube
ने रिसेंटली ल्च की है, यह आपने समझ लेनी
है। इसके तहत भी चैनल जो है ना वो रिजेक्ट
हो जाते हैं। यह पॉलिसी कौन सी है? यह
पॉलिसी है मास प्रोड्यूस कंटेंट प्लस
रिपीिटेटिव कंटेंट। अब इससे क्या मुराद
है? तवज्जो कीजिएगा। एक वीडियो है वो
YouTube के ऊपर वायरल हुई है। फॉर
एग्जांपल यह मेरी वीडियो जो आप देख रहे
हैं यह वायरल हो जाती है। तो होता क्या
है? आप इस वीडियो को डाउनलोड करते हैं।
अपने चैनल पर अपलोड कर देते हैं। फिर एक
दूसरा बंदा भी डाउनलोड करता है अपने चैनल
पर अपलोड कर देता है। तीसरा भी डाउनलोड
करता है अपने चैनल पर अपलोड कर देता है।
अगर तो किसी एक चैनल से एक वीडियो डाउनलोड
करके सिर्फ आप यूज कर रहे हैं। फिर आपको
आएगा रीयूज कंटेंट। और अगर किसी एक चैनल
से काफी सारे क्रिएटर जो है ना वीडियोस
डाउनलोड करके अपने चैनल पर अपलोड करें तो
इसको कहते हैं मास प्रोड्यूस कंटेंट या
रिपीिटेटिव कंटेंट। यानी कि ऐसा कंटेंट जो
YouTube पे ऑलरेडी पड़ा है और बार-बार आप
डाउनलोड करके उसको अपलोड करें तो यह होगा
रिपीटेटिव कंटेंट। अगर तो आपके चैनल के
ऊपर इस तरह का कंटेंट आपने अपलोड कर रखा
है तो भाई आपने अप्लाई करने से पहले उसको
रिमूव कर देना है। अगर आप रिमूव नहीं
करेंगे तो इस पॉलिसी के अंदर आपका चैनल
रिजेक्ट हो जाएगा। उसके बाद अगली पॉलिसी
जो YouTube के अंदर है और यह भी तकरीबन
नई-नई जो है ना ल्च हुई है और सबसे ज्यादा
यह पॉलिसी जो इफेक्ट करती है वह होती है
आपके जो है ना एआई कंटेंट या वॉइस ओवर
कॉनेंट के अंदर। अगर आप इस तरह का कंटेंट
बनाते हैं तो यह पॉलिसी आपके लिए डेंजरस
हो सकती है। इससे आपने बचना है और YouTube
की इस पॉलिसी का नाम है लो एफर्ट कंटेंट।
हमने रिसेंटली बहुत सारे चैनल चेक किए हैं
जो रिजेक्ट हुए हैं। तो उनमें हमें यही
चीज नजर आती है लो एफर्ट कंटेंट की। अगर
आपके चैनल के अंदर यह इशू होगा तो आपका
चैनल रिजेक्ट हो जाएगा। अब जरा मैं आपको
थोड़ा सा एक्सप्लेन करता हूं कि बेसिकली
लो एफर्ट कंटेंट होता क्या है? YouTube के
ऊपर एआई कंटेंट मोनेटाइज होता है, वॉइस
ओवर कंटेंट मोनेटाइज होता है। ऐसी बात
नहीं है कि यह मोनेटाइज नहीं होते। यह
मोनेटाइजेबल हैं। 100% मोनेटाइज हो जाते
हैं। लेकिन इनमें कुछ कंडीशंस होती हैं
जिनका आपने ख्याल रखना होता है। और सबसे
यहां पर डेंजरस चीज होती है लो एफर्ट
कंटेंट। लो एफर्ट कंटेंट से मुराद होता है
कि आपने एक पिक्चर ली। उस पिक्चर को आपने
एडिटिंग के अंदर जो है ना ऐसे बढ़ा दिया।
उसकी ड्यूरेशन को बढ़ा दिया। बैकग्राउंड
पे आपने जो है ना म्यूजिक लगा दिया। वॉइस
ओवर लगा दिया और बस वही एक पिक्चर जो है
ना वह 1 मिनट की है, 10 मिनट की है या 1
घंटे की है, 2 घंटे की है। बस वह पिक्चर
खड़ी है। दिखने में नहीं लग रहा कि यह
वीडियो है, कोई हलचल है या उसको आपने
एनिमेट नहीं किया। इस तरह का कंटेंट
डालेंगे तो भाई लो एफर्ट कंटेंट के अंदर
आपका चैनल रिजेक्ट हो जाएगा। अब इसी तरह
अगर आप जो है ना एआई से वीडियोस बनवाते
हैं। अगर तो आप वीडियो को एनिमेट करते
हैं। एक सीन बाय सीन अपनी वीडियो को
क्रिएट करते हैं। बैकग्राउंड पे म्यूजिक
लगाते हैं। अच्छे से एडिट करके फिर अपलोड
करते हैं। फिर तो आपका चैनल मोनेटाइज हो
जाता है। लेकिन अगर आप स्टोरी एआई से
जनरेट कर लेते हैं। सामने एक ही पिक्चर को
आप लगा देते हैं और फिर वह पूरी स्टोरी के
ऊपर वही पिक्चर रहती है और फिर अपने चैनल
पर अपलोड कर देते हैं तो यह होता है लो
एफर्ट कंटेंट। तो हमेशा याद रखिएगा अगर
फेस कैम बना रहे हैं तो फिर तो आपको यह
इशू आने वाला नहीं है। अगर आप वॉइस ओवर के
साथ काम कर रहे हैं या एआई से कंटेंट बना
रहे हैं तो आपने इस चीज को जो है ना मेक
श्योर करना है कि एडिटिंग आपने ज्यादा से
ज्यादा करनी है। उसके बाद आपने वीडियो
क्लिप जो है ना यानी कि एनिमेशन ज्यादा से
ज्यादा लगानी है। उसके बाद मुमकिन हो तो
बैकग्राउंड म्यूजिक भी लगाना है ताकि
YouTube को लगे कि इस वीडियो के अंदर आपने
भी अपने स्किल ऐड किए हैं। आपने भी अपनी
वैल्यू ऐड की है। उसके बाद यह वाली पॉलिसी
जो है ना आपको कभी भी नुकसान नहीं
पहुंचाएगी। तो ये बेसिक पॉलिसीज थी जिसकी
वजह से अक्सर चैनल रिजेक्ट हो जाते हैं।
तो इनका आपने ख्याल रखना है। इनके साथ
अपने चैनल को आपने क्रॉस चेक कर लेना है।
अगर कोई भी इशू आपके चैनल के अंदर नजर आता
है तो अप्लाई से पहले पहले आपने उसको खत्म
करके उसके बाद आपने अप्लाई करना है। सो
उम्मीद करता हूं यह वीडियो आपको अच्छी लगी
होगी। अगर अच्छी लगी है भाई की मेहनत नजर
आई है तो एक लाइक जरूर से फरमा दें। इसके
अलावा अगर नेक्स्ट भी इस तरह की वीडियोस
देखना चाहते हैं तो भाई चैनल को
सब्सक्राइब करके बेल नोटिफिकेशन को ऑल पे
सेलेक्ट कर लें। इसके अलावा अगर आप एक नया
YouTube चैनल बनवाना चाहते हैं वो भी हमसे
या अगर आपका ऑलरेडी एक चैनल है चल नहीं
रहा आपको लगता है डेड है या आपको लगता है
कि मोनेटाइजेशन के वक्त कोई इशू बनेगा और
आप चाहते हैं कि आपका चैनल हम चेक करें वो
भी पीडीएफ रिजल्ट के अंदर तो Instagram के
ऊपर आप हमसे कांटेक्ट कर सकते हैं। अपना
रखिएगा ढेर सारा ख्याल। अल्लाह हाफिज।
