---
title: 'Dholera Next Dubai? | क्या है Gujarat के Dholera का पूरा सच? | Explained | Shubhankar Mishra'
source: 'https://youtube.com/watch?v=0ID3mumrgoc'
video_id: '0ID3mumrgoc'
date: 2026-11-07
duration_sec: 917
channel: 'Shubhankar Mishra '
---

# Dholera Next Dubai? | क्या है Gujarat के Dholera का पूरा सच? | Explained | Shubhankar Mishra

> Source: [Dholera Next Dubai? | क्या है Gujarat के Dholera का पूरा सच? | Explained | Shubhankar Mishra](https://youtube.com/watch?v=0ID3mumrgoc)

## Summary

This video explores the development of Dholera, a new smart city in Gujarat, India, and compares its journey to the historical transformations of Dubai and Shenzhen. It examines Dholera's massive infrastructure projects, emerging industrial investments like Tata's chip factory, and the challenges of attracting residents, ultimately questioning if it can become India's next economic boomtown.

### Key Points

- **Dubai's Pearl Diving Past** [00:01] — For about 90 years, Dubai's economy relied on pearl diving. Divers held their breath for up to 2 minutes, diving about 40 times a day, facing dangers like jellyfish and sharks. The debt of a deceased diver would fall on their family.
- **Hardship and Migration in Shenzhen** [01:16] — In the 1930s, the pearl market collapsed. Later, Shenzhen's farmers earned around 130 yuan a year, while people in Hong Kong earned about 13,000 Hong Kong dollars – nearly 100 times more. People tried to swim the 4 km to Hong Kong; many were shot or drowned, and retrieving bodies became grim work.
- **Dholera's Designation and Plan** [03:58] — In 2009, Gujarat declared Dholera, about 100 km from Ahmedabad, a Special Investment Region. It involves building a new greenfield city from scratch, with a master plan of 920 sq km spanning the land of 22 villages.
- **Underground Infrastructure Ready** [05:55] — Like Shenzhen's 'Time is Money' sign, Dholera has built extensive underground infrastructure: tunnels for electricity, internet, gas, and sewer lines. This ensures companies can 'plug and play' without digging up roads later. A smart control room will monitor city operations.
- **Tata's Chip Factory: The Anchor** [07:37] — Tata is investing ₹91,000 crore to build India's first big chip factory with Taiwan's PSMC. The factory will produce 500 wafers per month when fully operational. It's expected to generate over 20,000 direct jobs, serving as the city's primary catalyst.
- **Momentum from Other Investments** [08:45] — Other companies are following: Crystal Matrix is setting up a display plant, ASML will supply machines, and Renua and Jabil are investing. The airport is 80% complete and expected to open in October, and an expressway reduces travel time to Ahmedabad to about 45 minutes.
- **On-Ground Reality and Real Estate Buzz** [10:39] — Development is happening on the ground, visible to people like Akshay who work in real estate. Many plots are being sold to buyers from cities like Delhi and Mumbai based on hopes of growth, but experts advise checking documents and local conditions before investing.
- **Learning from Ghost Town Kangbashi** [12:55] — The story of Kangbashi serves as a lesson: it was a 'ghost town' until the government moved schools and offices there, drawing families. Dholera could similarly use jobs as its pull factor. The city's future depends on how effectively these elements combine to attract people.

## Transcript

सबसे ज्यादा हिंदुस्तानी काम करने जाते हैं, वहां करीब 90 साल पहले लोग सिर्फ दो वक्त की रोटी के लिए अपनी जान दांव पर लगाकर समंदर में कूद जाया करते थे। हां जी। तब पूरा दुबई मोतियों पर जीता था। गोताखोर जो है वह नाक दबाकर एक सांस में
करीब 2 मिनट तक समंदर की गहराई में रहते थे। और दिन भर में ऐसे करीब 40 बार गोते लगाते थे। नीचे जेलीफिश शार्क थी। कई की आंखें चली गई, कई बहरे हो गए और कई तो कभी
ऊपर लौटे ही नहीं। सबसे डरावनी बात यह है कि गोताखोर मर जाता तब भी नाव के मालिक का कर्जा खत्म नहीं होता। वो उसके परिवार के सिर आ जाता। हालांकि फिर 1930 के आसपास मोतियों का बाजार बैठा तो यह रोटी भी छीन गई। लोग खजूर के पत्तों की झोपड़ियों में
गई। लोग खजूर के पत्तों की झोपड़ियों में रहते थे। आप झकन कर शॉक्ड हो जाएंगे कि बिजली जो है वो वहां साल 1961 में आई और आज दुबई। भाई साहब आज दुबई का क्या हाल है यह हमको आपको बताने की जरूरत नहीं है। बस
इतना याद रखिए कि जहां कभी झोपड़ियां थी वहां आज दुनिया की सबसे ऊंची इमारतें खड़ी हैं। और यह कहानी अकेले दुबई की नहीं है। अगर आप चाइना देखेंगे तो चाइना के शिन में भी आज करीब पौने दो करोड़ लोग रहते हैं। लेकिन साल 1980 से पहले वहां के किसान साल
भर में करीब 130 युवान कमाते थे और सीमा के उस पार हांगकांग वाले करीब 13,000 हांगकांग डॉलर। मतलब करीब 100 गुना ज्यादा। तो लोग रात के अंधेरे में समंदर
में कूद जाते। करीब 4 कि.मी. तैर कर हांगकांग पहुंचने की कोशिश करते। कईयों को सीमा पर तैनात सैनिक गोली मार देते। कई समंदर में डूब जाते और किनारे से लाशें उठाकर दफनाना वहां बकायदा एक काम बन गया था। लेकिन फिर चाइना ने अपने नियम बदले और
था। लेकिन फिर चाइना ने अपने नियम बदले और आज आज उसी जमीन पर चाइनीस Huawei कंपनी, Tens कंपनी और बीवाईडी जैसी बड़ी कंपनियां खड़ी है। और जिस किनारे से लोग जान बचाकर भाग रहे थे। आज देश भर से लोग वहां पर अपनी किस्मत आजमाने आ रहे हैं। और यहीं से
सवाल उठ रहा है कि क्या ये जो दुबई की कहानी है, ये जो चाइना की कहानी है, ये कहानी नए भारत में हिंदुस्तान में लिखी जाएगी? गुजरात में लिखी जाएगी? दरअसल गुजरात में एक ऐसा शहर तैयार खड़ा हुआ है जिसका नक्शा सिंगापुर से बड़ा है। दूर तक
चौड़ी चौड़ी सड़कें हैं। जमीन के नीचे बिछा बिजली, पानी और इंटरनेट का जाल है और एक स्मार्ट कंट्रोल रूम भी है जो हर पल जागता रहता है। सब कुछ यहां तैयार है। बस
लोगों का इंतजार है। आज इस वीडियो में जो कहानी है वो कहानी है गुजरात की। यह कहानी है धोलेरा की और अब इस शहर में हलचल तेज हो गई है। टाटा यहां 91,000 करोड़ लगाकर देश की पहली बड़ी चिप फैक्ट्री खड़ी कर रही है। अक्टूबर में एयरपोर्ट की तारीफ है
दिसंबर में चिप का वादा तो सवाल यही कि क्या 17 साल बाद धोलेरा करवट लेने वाला है। क्या धुलेरा वही बनेगा जो दुबई था जो चाइना था? क्या धुलेरा भारत का अगला दुबई
होगा? नमस्कार, मैं हूं शुभांकर मिश्रा और इस कहानी को बड़े गौर समझिएगा क्योंकि हिंदुस्तान ने अपनी अर्थव्यवस्था के दरवाजे जो है वो 90 के दशक में खोले थे। चाइना ने 20 साल पहले खोले थे और आज चाइना कहां है, हम कहां है वो आप जानते हैं। आज
इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि अब गुजरात का धुलेरा कैसे सब कुछ बदलने वाला गुजरात का धुलेरा कैसे सब कुछ बदलने वाला है। वो दुबई या शजान बनने वाले हैं।
हमारा साथ देना होगा। हमारे WhatsApp चैनल को सब्सक्राइब करना होगा। लिंक डिस्क्रिप्शन में, कमेंट सेक्शन में है। आप यूं ही जुड़िए और यूं ही हम आपके लिए दिलचस्प कहानियां लाते रहेंगे। अब देखिए हर बड़े शहर की शुरुआत जो होती है वो एक
फैसले से होती है। दुबई में वो फैसला साल 1959 में हुआ था। वहां के शासक शेख राशिद ने कुवैत से कर्ज लेकर अपनी क्रीक की खुदाई करवाई ताकि बड़े जहाज के बीच तक आ सके। अब आप सोचिए उधार के पैसे पर पूरे शहर का दांव लगाया गया था। वहीं चाइना के
शहर का दांव लगाया गया था। वहीं चाइना के शजान में फैसला अगस्त 1980 में हुआ था। जब चाइना ने उसे स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन बना दिया। यानी एक ऐसा खास इलाका जहां पर विदेशी पैसे और फैक्ट्री के लिए आसान नियम, कम टैक्स और तेज मंजूरी मिलेगी। अब
हिंदुस्तान के धोलेरा में वो फैसला साल 2009 में हुआ। गुजरात की सरकार ने अहमदाबाद से करीब 100 कि.मी. दूर खंभात की खाड़ी के किनारे इस जमीन को स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन घोषित कर दिया। यानी एक ऐसा इलाका जहां सरकार खुद शुरू से नया शहर
बसाएगी। ऐसे शहर को ग्रीन फील्ड कहते हैं। नक्शा बना 920 वर्ग कि.मी. का और यह नक्शा 22 गांवों की जमीन पर खींचा गया। अब तीनों शहर को अगर आप देखेंगे तो उनकी असली ताकत
उनकी जगह थी। जैसे दुबई। दुबई समंदर के उस रास्ते पर बैठा था जो एशिया, अफ्रीका और यूरोप को जोड़ता है। शनजान की बात करेंगे तो उसके ठीक बगल में हांगकांग था जहां पैसा भी था और दुनिया तक पहुंचने का रास्ता भी। और अगर आप धोलेरा की बात
करेंगे तो उसके बगल में अहमदाबाद और गांधीनगर जैसे बड़े कारोबारी शहर हैं। बगल में सौराष्ट्र का इंडस्ट्री वाला इलाका है और नीचे भावनगर की तरफ समंदर। मतलब माल बनाओ, सड़क, रेल या पानी किसी भी रास्ते से दुनिया तक भेज दो। सपना था कि यहां
फैक्ट्री लगेगी। लाखों लोग बसेंगे। पर हर बड़े सपने के शुरुआती साल सवालों से गुजरते हैं। शिनजान पर भी चाइना के अंदर उंगलियां उठी थी। 1984 में चाइना के सबसे उंगलियां उठी थी। 1984 में चाइना के सबसे बड़े नेता डेंग शिया ओपिंग को खुद वहां
पहुंचकर उसका साथ देना पड़ा। धोलेरा के साथ भी यही हुआ। यहां भी रातोंरात नहीं हुआ। ग्रीन फील्ड शहर में पहले सड़क, बिजली और पानी का ढांचा बनता है और फैक्ट्री और लोग उसके बाद आते हैं। इसीलिए बरसों तक वहां खुली जमीन ही ज्यादा दिखी।
धोलेरा को बरसों तक एक ऐसे बड़े मेहमान का इंतजार था जिसके पीछे दूसरी कंपनीज और हजारों लोग आए और यह इंतजार 2024 में खत्म हुआ जब टाटा ने यहां आने का फैसला किया। जिस शहर में अभी लोग कम है वो वहां कंट्रोल रूम बना रहा है। अब सवाल कि
कंट्रोल रूम किस काम का? क्या इसका जवाब धोलेरा के जमीन के नीचे है? है क्या धूल के नीचे? तो देखिए हर नया शहर पहले जमीन के नीचे बनता है। फिर ऊपर दिखता है। शिनजान में साल 1989 में काम शुरू हुआ तो वहां एक बड़ा बोर्ड लगा। टाइम इज मनी
एफिशिएंसी इज लाइफ। मतलब वक्त ही पैसा है। धुलेरा की रफ्तार ऊपर से भले ना दिखे पर नीचे पूरा शहर तैयार लेटा है। यहां जमीन के नीचे सुरंगे बनाई गई जिसमें बिजली और इंटरनेट के साथ गैस और सीवर की लाइन भी डाली जा रही है ताकि बाद में कभी सड़क ना
खोदनी पड़े। पूरे नक्शे में पहले से करीब 22.5 कि.मी. का टुकड़ा एक्टिवेशन एरिया के तौर पर तैयार किया गया। यहां सड़क, पानी और बिजली पहले बिछाई गई ताकि कंपनी आए, प्लग लगाए और सीधे काम शुरू कर दे। इसीलिए इसे प्लग एंड प्ले कहते हैं। अब वो
कंट्रोल रूम ए बी सी डी नाम की इमारत में है। जिसका पूरा नाम है एडमिनिस्ट्रेटिव एंड बिजनेस सेंटर फॉर धुलेरा। शिनजान में जो काम वक्त ही पैसा वाले बोर्ड ने किया था। धोलेरा में वही काम यह इमारत करना चाहती है। योजना यह है कि कंपनी लगाने
वालों को 10 दफ्तरों के चक्कर ना काटने पड़े। ज्यादातर मंजूरी जो है वो एक छत के नीचे मिल जाए और आगे चलकर शहर की हर गड़बड़ी यहीं से नजर रखी जाए। शहर का दिमाग तैयार है। अब उसमें फैक्ट्री, नौकरियां और लोग आने बाकी है। अब ये कितनी
तेजी से आएंगे इसका फैसला तीन घड़ियां करेंगी जो इस वक्त धोलेरा में एक साथ टिक टिक टिक कर रहे हैं। दरअसल शनजान में असली हलचल तब शुरू हुई जब बगल के हांगकांग के फैक्ट्री मालिक सीमा पार कराने लगे। और साल 1987 में वही करीब 21,000 युवान से एक
छोटी सी कंपनी शुरू हुई जिसका नाम था Huawei। आज उसके फोन आप देखकर हैरान होते हो। दुबई में 1985 में जेबेल अली के पास फ्री जोन बना। शुरुआत सिर्फ 19 कंपनीज से
हुई थी और आज वहां पर 11,000 से ज्यादा कंपनीज़ हैं। असल में हर नए शहर को एक बड़ा पहला मेहमान चाहिए जिसके पीछे बाकी आ जाए। धोलेरा के लिए वह मेहमान टाटा है और यही
पहली घड़ी है रोजगार की चिप की। टाटा की यह फैक्ट्री ताइवान कंपनी पीएसएमसी के साथ मिलकर चिप बनाएगी। फरवरी 2024 से मंजूरी मिली और मार्च 2025 में सरकार और टाटा के
बीच वो करार हुआ जिसके तहत लागत का आधा हिस्सा केंद्र सरकार उठाएगी। टाटा ने यही जमीन इसलिए चुनी क्योंकि चिप फैक्ट्री को बड़ी खाली जमीन, बिना रुके बिजली और ढेर सारा पानी चाहिए और धोलेरा में इसका इंतजाम पहले से तैयार किया गया था। पूरी
इंतजाम पहले से तैयार किया गया था। पूरी तरह चलने पर यहां हर महीने 500 वेफर बनने हैं। अब वेफर को सिलिकॉन की वो पतली गोल प्लेट समझिए जिस पर एक साथ सैकड़ों चिप बनती है। मार्च 2024 में मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि पहली चिप दिसंबर 2026
में निकलेगी। हालांकि जुलाई 2026 में ट्रेंट फोर्स नाम के रिसर्च कंपनी ने ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के हवाले से लिखा कि यहां बड़े पैमाने पर उत्पादन 2028 के बीच तक खिसक सकता है। यानी तारीख को लेकर अलग-अलग अनुमान है। लेकिन सरकार के
मुताबिक इस एक फैक्ट्री से 20,000 से ज्यादा सीधी नौकरियां जुड़ेंग और यही इस शहर की सबसे बड़ी चाबी है। पर हर शहर का असली सवाल पहले मेहमान ज्यादा उसके पीछे आने वालों से होता है। क्या टाटा के पीछे बाकी कंपनीज़ आएंगी? देखिए कुछ नाम आने
शुरू हो गए हैं। मई 2026 में केंद्र सरकार ने क्रिस्टल मैट्रिक्स नाम की कंपनी के उस प्लांट को मंजूरी दी जो धलेरा में स्क्रीनंस के लिए मिनी और माइक्रो एलईडी बनाएगा। उसी महीने नीदरलैंड की एएसएमएल जो चिप बनाने की सबसे अहम मशीन बनाती है उसने
टाटा के साथ करार किया कि धोलेरा की फैक्ट्री को अपनी मशीनें देगी। सोलर सेल बनाने वाली रिन्यू का प्लांट यहां पहले से चल रहा है और अमेरिका की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी जेबल ने 2024 में यहां करीब 1000 करोड़ लगाने का करार किया है। टाटा
केमिकल्स को बैटरी प्लांट के लिए यहां पहले से ही जमीन मिल चुकी है और Reliance और अडानी जैसे बड़े नाम भी अलग-अलग योजनाओं और ऐलानों के जरिए धोलेरा से जोड़े जा रहे हैं। यानी धोलेरा की कहानी अब सिर्फ एक फैक्ट्री तक सीमित नहीं है।
यहां चिप, स्क्रीन, सोलर और इलेक्ट्रॉनिक्स का पूरा कारोबारी ढांचा घड़ी जो है वो एयरपोर्ट की है। दुबई की एमिरेट्स 1985 में किराए के सिर्फ दो जहाजों से शुरू हुई थी और आज दुबई का एयरपोर्ट दुनिया के सबसे ज्यादा विदेशी
मुसाफिरों वाला एयरपोर्ट है। धोलेरा में 14 जुलाई 2026 को केंद्र के सिविल एिएशन मंत्री पहुंचे और यह कहा कि एयरपोर्ट का करीब 80% काम पूरा है और यह 3 महीने में चालू हो जाएगा। हिसाब से ये तारीख इसी अक्टूबर में पड़ती है। तीसरी घड़ी सड़क की
है और वह बज चुकी है। अहमदाबाद से धोलेरा तक करीब 5800 करोड़ के एक्सप्रेसवे का उद्घाटन इसी साल मार्च के आखिर में प्राइम मिनिस्टर ने किया और दावा यह है कि सफर
करीब 45 मिनट का रह जाएगा। आगे की योजना में फरवरी 2026 का 25,000 करोड़ के एआई डाटा सेंटर का करार भी है। मई 2026 में केंद्र ने अहमदाबाद के सरखेज में धोलेरा तक करीब 134 कि.मी. की तेज रफ्तार रेल लाइन को मंजूरी दी और जनवरी में यूएई ने
भी धोलेरा में एयरपोर्ट, बंदरगाह और टाउनशिप जैसे कामों में पैसा लगाने का इरादा जताया। अब यह सुई असल में पहुंची कहां तक है? यह रिपोर्ट्स और वीडियोस से कम और धलेरा के जमीन पर खड़े होकर ज्यादा समझ आता है। एक्सप्रेसवे पर गाड़ी
दौड़ाकर, एयरपोर्ट की बनती इमारत देखकर, टाटा की चिप फैक्ट्री वाला इलाका देखकर और उस कंट्रोल रूम वाली इमारत के सामने खड़े होकर असली तस्वीर दिखती है। धोलेरा में पिछले कई सालों में रियलस्टेट पर काम कर रहे अक्षय यही करते हैं। उनके पास आने
एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल इलाका, एयरपोर्ट, टाटा फैक्ट्री और आसपास हो रहे पूरे ढांचे की जमीन समझाते हैं। हाल ही में उनके नए प्रोजेक्ट के भूमि पूजन में मनोज तिवारी पहुंचे थे। अब अगर आप धोलेरा में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं
तो उससे पहले धोलेरा को अच्छे समझने के लिए आप अक्षय जी से जरूर बात कीजिए। उन्हें धोलेरा की बारीक जानकारी है और वो आपको लोकेशन डेवलपमेंट समझने से लेकर प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट्स चेक करने और आपके बजट के हिसाब से सही ऑप्शन चुनने तक
मदद कर सकते हैं। उनका नंबर नीचे डिस्क्रिप्शन में दिया है क्योंकि आखिर में किसी का भी इन्वेस्टमेंट का फैसला सिर्फ उम्मीद देखकर नहीं बल्कि जमीन लोकेशन और डॉक्यूमेंट देखकर होना चाहिए और इस जमीन को पूरा समझना है तो उन लोगों की
बात समझनी होगी जिनकी यह जमीन कभी हुआ करती थी। देखिए शनजन भी किसानों की जमीन पर बसा था। वहां जो कल तक खेती करते थे, वह काम करने आए लाखों मजदूरों के मकान मालिक बन गए। धोलेरा में जिन गांवों के खेतों पर नक्शा खींचा गया, वहां कभी कपास
और गेहूं उगता था। शहर बसाने के लिए गुजरात सरकार ने टाउन प्लानिंग स्कीम का रास्ता चुना जिसमें किसान अपनी जमीन देता है और डेवलपमेंट के बाद उसका एक हिस्सा उसे तैयार प्लॉट बनकर लौटा जाता है। इसका मकसद होता है सड़क, नाली और बाकी सुविधाओं
मकसद होता है सड़क, नाली और बाकी सुविधाओं के साथ हर खेत एक योजना से बसे शहर का हिस्सा बने। हालांकि इस प्रक्रिया को लेकर कुछ किसानों ने शिकायत की। धुलेरा के कई गांव में विरोध हुआ। यानी इस नए शहर की कहानी में फैक्ट्री सड़कों के साथ वहां के
लोगों का पक्ष भी आया। इस जमीन में आज धोलेरा को लेकर सबसे ज्यादा उम्मीद भी नाम पर प्लॉट बिक रहे हैं। दिल्ली, जयपुर, मुंबई में बैठे ऐसे लोग खरीद रहे हैं जिन्होंने धोलेरा कभी देखा नहीं। उन्हें उम्मीद है कि जो शहर आज शुरुआती दौर में
इंडस्ट्रियल शहर बनेगा। दुबई में भी यही हुआ था। 2008 की मंदी में प्रॉपर्टी बाजार को झटका लगा था। लेकिन दुबई खड़ा हुआ। यानी बढ़त सीधी लकीर में नहीं आती। इसलिए धोलेरा को लेकर जोश अपनी जगह पर जमीन का सौदा हमेशा कागज और जमीनी हालात देखकर
करना चाहिए। इन्वेस्ट करने से पहले सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जरूर चेक करें और जमीन अपनी आंख से देखकर पैसा लगाइए। अब सबसे बड़ा सवाल कि खाली दिखने वाले शहर में लोग कैसे आते हैं? तो देखिए हर खाली शहर शनजैन नहीं बनता और हर खाली जगह हमेशा खाली नहीं
रहती। चाइना के ओडूस में रेगिस्तान के बीच कांग बाशी नाम का एक पुराना इलाका खड़ा किया गया। शुरुआत में लोग नहीं आए और दुनिया उसे घोस्ट टाउन कह रही थी। लेकिन फिर वहां की सरकार ने अच्छे स्कूल, सरकारी दफ्तर उस इलाके में शिफ्ट किए। बच्चे गए
और परिवार भी धीरे-धीरे पहुंचे। कंगबाक्षी की कहानी धोलेरा के लिए सबक है। नया शहर सिर्फ नक्शे से नहीं बल्कि उसे चाबी चाहिए जो लोगों को खींच लाए। कंगबाक्षी में वो चाबी स्कूल दफ्तर बने। धोलेरा में वो चाबी नौकरी बन सकती है। टाटा की फैक्ट्री पीछे
दूसरी कंपनीज़ एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे, रेल और ये तमाम रास्ते जो अहमदाबाद तो करीब लाएंगे। नौकरी के साथ बाजार, स्कूल, अस्पताल आएंगे तो शहर धीरे-धीरे रहने लायक बन जाएगा। अब सवाल कि धोलेरा अगला शिनजैन बनेगा। देखिए साल 1989 में जहां करीब 3
लाख लोग छोटे-छोटे गांवों और कस्बों में बिखरे थे। आज उसी शिनजैन को चाइना की यही चाहता है। कोविड के बाद दुनिया की बड़ी कंपनीज़ एक ही देश पर टिकने से डरने के साथ दूसरा ठिकाना ढूंढने लगी। चाइना जिसे प्लस वन कहा जाता है। भारत यह चाहता
है कि वह दूसरा ठिकाना बने और शिप इसका बड़ा सबूत है। शैंजान के पीछे भी 40 साल की मेहनत धोलेरा को भी अपनी कहानी जमीन पर साबित करनी है। पर यह सच है हर नया शहर शुरुआत में खाली दिखता है और धोलेरा में पहली बार एक्सप्रेसवे एयरपोर्ट से
फैक्ट्री और रेल एक साथ जुड़ते दिख रहे हैं। कुल मिलाकर धोलेरा की असली कहानी अब किसी भाषण या वीडियो की नहीं जमीन पर लिखी जा रही है। आने वाले कुछ महीनों में एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू होंगी और टाटा की फैक्ट्री अपने पहले पड़ाव की तरफ बढ़ रही
है। दूसरी कंपनीज़ उसकी तरफ आ रही है। दुबई और शिनजान ने दिखाया था कि पहले बड़े मेहमान के पीछे कंपनीज़ लोग आते हैं। कनबाशी ने दिखाया वक्त लगे लेकिन सही चाबी मिलने पर शहर में जान लौट आती है। धोलेरा के पास आज वो चाबी है। इस दांव में टाटा
का पैसा है। सरकार का भरोसा है। कई बड़ी कंपनीज़ की दिलचस्पी है और उन लोगों की उम्मीद जो यहां सालों से भविष्य देख रहे हैं। अगर आप धोलेरा की ये बदलती तस्वीर खुद जमीन पर जाकर देखना चाहते हैं तो जैसा कि हमने कहा अक्षय जी उनकी टीम का नंबर
डिस्क्रिप्शन में है। लीजिएगा डॉक्यूमेंट चेक कीजिएगा और उसके बाद अपना फैसला जरूर लिए समंदर में उतरते गोताखेरों से शुरू हुई थी। शिनजान में रात के अंधेरे में तैर कर भागते लोगों से और धुलेरा में कहानी
चौड़ी सड़कों, चिप फैक्ट्री और नए एयरपोर्ट से शुरू हो रही है। अगली बार जब उस चौड़ी सड़क पर हवा चलेगी तो हो सकता है वो किसी नए शहर की पहली आर्ट हो। बाकी आप क्या सोचते हैं? क्या धुलेरा भारत का अगला दुबई बन पाएगा? कमेंट सेक्शन में आपके
दुबई बन पाएगा? कमेंट सेक्शन में आपके जवाब का इंतजार है। नमस्कार।
