---
title: 'The BEST Tech Career in 2027? | High Paying, Growth & Stability 🔥'
source: 'https://youtube.com/watch?v=J05Un-Ww1Tc'
video_id: 'J05Un-Ww1Tc'
date: 2026-11-19
duration_sec: 1182
channel: 'Skillsiya'
---

# The BEST Tech Career in 2027? | High Paying, Growth & Stability 🔥

> Source: [The BEST Tech Career in 2027? | High Paying, Growth & Stability 🔥](https://youtube.com/watch?v=J05Un-Ww1Tc)

## Summary

This video addresses the overwhelming confusion Indian tech students face when choosing a career. It introduces the PEF (Paisa, Entry, Future) test to help viewers identify their priorities, analyzes AI's real impact on jobs, and provides a practical BUILD roadmap for starting a tech career.

### Key Points

- **The PEF Test Framework** [04:09] — The PEF test helps you choose a career based on your priority: P for high salary, E for quick entry, F for future relevance. Each door has different recommended roles.
- **High Paying Careers** [04:50] — For high salary, focus on Software Engineering (DSA + Full Stack) or AI Engineering (ML, Deep Learning, Math). These roles require top 5% performance.
- **Quick Entry Roles** [07:25] — For quick entry, target roles with most openings: Software Development, Data Analyst, Software Tester, and AI Engineering. Data Analyst is a stepping stone to data science.
- **Future-Proof Careers and the Trap** [11:55] — Cybersecurity, Cloud, and DevOps have great futures but are hard for freshers to enter directly. Start as a Software Engineer or Data Scientist and upskill later.
- **AI's Real Impact** [13:14] — Stanford research shows a 13% decline in employment for young workers in AI-exposed jobs, but stable or increased for older workers. AI augments rather than replaces when used correctly.
- **Common Challenges** [14:50] — Common challenges include the comparison trap, the middle silence (no results for 4-6 months), and prioritizing work-life balance too early. Avoid these to stay on track.
- **The BUILD Roadmap** [15:58] — The BUILD roadmap: Base (choose role, build skills), Use AI daily, Implement projects, Launch proof publicly, and Daily 3-4 hours of disciplined effort.

## Transcript

क्रिएटर्स आज YouTube पर आपको बेस्ट करियर के नाम पे वही गिने-चुने करियर बेच रहे हैं। लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे। आज हम सिर्फ यह नहीं देखेंगे कि सबसे बेस्ट टेक करियर कौन सा है, बल्कि यह भी देखेंगे कि आपके लिए बेस्ट करियर कौन सा है और इसके
लिए हमने एक सिंपल सा पीईएफ टेस्ट तैयार किया हुआ है, जिससे कि आप खुद फिगर आउट कर पाएंगे कि आपको किस डायरेक्शन में जाना चाहिए। लेकिन करियर चूज करने से पहले ना कुछ सवालों के जवाब भी जरूरी हैं। लाइक कि क्या एआई सच में कुछ टेक करियर को खत्म कर
रहा है? क्या साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड और डेवऑप्स जैसे फ्यूचर प्रूफ करियर फ्रेशर्स के लिए एक्चुअली में सही चॉイス हैं क्या? और एंड में एक ऐसा करियर भी है जिसे बहुत से स्टूडेंट्स छोटा समझ कर इग्नोर कर देते हैं, जबकि वही आपके लिए डेटा साइंस और एआई
तक पहुंचने का हिडन डोर बन सकता है। इन सबको ब्रेकडाउन करने के बाद मैं आपको बीयूआईएलडी यानी कि बिल्ड रोड मैप भी दूंगा, जिससे कि आप करियर चूज करने के बाद ना एग्जैक्टली समझ पाओगे कि कल से क्या करना है। और सबसे इंपॉर्टेंट चीज हम एंड
के लिए रखेंगे क्योंकि करियर, सैलरी और पोजीशन से भी ज्यादा एक और चीज होती है जो बहुत इंपॉर्टेंट होती है, जो अल्टीमेटली डिसाइड करेगी कि आप टॉप 5% में पहुंचोगे या भीड़ में कहीं खो जाओगे। तो दोस्तों, वीडियो थोड़ा लंबा हो सकता है, तो इसीलिए
1.25x पे लगा लेना, पर एंड तक जरूर देखना क्योंकि एंड में ही आपको वो सारी चीजें समझ में आने वाली हैं और मैं बताऊंगा भी जो डिसाइड करेंगे कि आप टॉप 5% में आएंगे या कहीं भीड़ में खो जाएंगे। तो लेट्स गेट स्टार्टेड एंड वेलकम टू स्किल्स ए भारत का
सबसे रिलेटेबल करियर चैनल। दोस्तों, एक टाइम था जब टेक में सिर्फ दो तरह के स्टूडेंट्स होते थे। एक वो जिन्हें पता ही नहीं होता था कि प्लेसमेंट और इंटर्नशिप क्या होती है और उसके लिए भी उन्हें अलग से पढ़ना पड़ता था। दूसरे वो जो डीएसए कर
लेते थे, थोड़ा डेवलपमेंट सीख लेते थे, दो-तीन प्रोजेक्ट बना लेते थे और लगभग सेम स्किल सेट के साथ में हर कंपनी में अप्लाई करके जॉब ले लिया करते थे। बट आज ना सिचुएशन बदल गई है। आज बीटेक, बीसीए, एमसीए, एमटेक हर स्टूडेंट्स को पता है कि
प्लेसमेंट्स होती हैं। लेकिन इसी अवेयरनेस ने ना एक नई प्रॉब्लम पैदा कर दी है। इतना कंटेंट, इतने सारे रोल्स, इतने सारे मैप्स गए हैं कि स्टूडेंट डिसाइड ही नहीं कर पाते हैं और जो डिसाइड नहीं कर पाते हैं, वो हर जगह बस अपना टाइम वेस्ट करते हैं।
चलिए, मैं आपको इसको एक एग्जांपल से समझाता हूं। मान लीजिए कि एक किसान को पानी चाहिए। वो खेत में 10 जगह पे 10-10 फीट के गड्ढे खोदता है। अब मेहनत तो पूरी 100 फीट के बराबर की हो गई ना, लेकिन पानी तो कहीं मिला ही नहीं। क्योंकि पानी जो
है, वो 60 फीट नीचे है और वहीं दूसरा किसान एक ही जगह पे 60 फीट का गड्ढा खोदता है और उसे पानी मिल जाता है। अब देखिए, इस केस में दोनों की मेहनत बराबर थी। बराबर नहीं, इन फैक्ट पहले वाले किसान की तो ज्यादा मेहनत थी, पर फर्क इतना था कि
दूसरे वाले किसान ने पूरी की पूरी मेहनत एक जगह पे लगाई। अब इसमें पानी यानी कि जॉब और वो एक मिनिमम डेप्थ के बाद ही मिलती है। अब दोस्तों, अपने पी ई एफ टेस्ट लेते हैं। पहली चीज, हर साल इंडिया में लाखों इंजीनियर्स ग्रेजुएट होते हैं,
लाखों। लेकिन अच्छी टेक जॉब्स उनमें से एक छोटे से हिस्से को ही मिलती है और इसका सीधा सा मतलब ये होता है कि फ्रेशर के रूप में टेक जॉब्स लेने के लिए आपको अपने बैच के टॉप 20% में आना पड़ेगा। अब बाकी के 80% का क्या होता है? कुछ मास्टर्स करने
चले जाते हैं, कुछ गवर्नमेंट एग्जाम्स की तैयारी में लग जाते हैं और कुछ किसी दूसरी फील्ड में शिफ्ट हो जाते हैं और ये कॉम्पिटिशन 2026 में और टाइट हो गया है। डेटा के हिसाब से फ्रेशर हायरिंग तो बढ़ रही है, लेकिन मई 2026 में उसकी ग्रोथ का
बड़ा हिस्सा कस्टमर फेसिंग रोल से आ रहा है, जैसे कि रिटेल, हॉस्पिटैलिटी और बीपीओ। अब इसका मतलब साफ है कि टेक फील्ड वाली फ्रेशर सीट्स के लिए लड़ाई अब भी बची हुई है। दूसरी चीज, आप किसी भी टेक फील्ड में जाइए, अगर आप उसके टॉप 5% में हो तो
लंबे टाइम में आप अच्छा ही करोगे और फील्ड से ज्यादा फील्ड में आपकी पोजीशन मैटर करेगी। तीसरी सच्चाई ये है जो थोड़ा सा आपको चुभ सकती है। क्या होता है ना कि कुछ स्टूडेंट्स का सपना होता है एक ऐसी जॉब का जिसमें कोडिंग ना हो, बस दो-तीन ए आई
टूल्स आते हो, काम कम हो, सैलरी हाई हो और ग्रोथ तो और भी जबरदस्त होनी चाहिए। तो नहीं करती हैं। ज्यादातर रोल्स इनमें से हो सकता है कि कुछ शर्तें पूरी कर दें, पर सारी की सारी नहीं होने वाली हैं और अगर कोई आपसे ये सारी की सारी शर्तें पूरी
करने का दावा कर रहा है ना तो वहां पे आपको रुककर सोचने की जरूरत है। तो अब अगर परफेक्ट जॉब नहीं है तो कैसे चूज करें? यहीं से आता है हमारा पी ई एफ टेस्ट। मान लीजिए कि आपके सामने तीन दरवाजे हैं। हर दरवाजे के आगे एक अलग सवाल खड़ा है। पी
टर्म दोनों में हाई पेइंग करियर चाहते हैं? ई फॉर एंट्री। क्या आपको जल्दी से जल्दी पहली जॉब चाहिए? क्योंकि घर की सिचुएशंस वेट करने नहीं देती हैं। और एफ फॉर फ्यूचर। क्या आप एक ऐसा करियर चाहते हैं जो 10 से 15 साल बाद भी रेलेवेंट रहे
और ग्रोथ देता रहे? इसको याद रखिएगा। पी ई एफ टेस्ट में एक और चीज ध्यान रखिएगा। एक ही करियर तीनों दरवाजों पे हमेशा टॉप पे नहीं होता है। इसलिए पहले ये डिसाइड करिए कि आपका दरवाजा कौन सा है और फिर करियर चुनिए। अब एक-एक करके ना तीनों दरवाजे
खोलते हैं। और दोस्तों आपको बता दूं मैं तीसरे दरवाजे के पीछे एक ऐसा ट्रैप है जिसमें सबसे ज्यादा स्मार्ट स्टूडेंट्स ही फंसते हैं। डोर नंबर वन पैसा। अगर आपकी प्रायोरिटी है हाई सैलरी शुरुआत में भी और आगे भी तो इन दो रोल्स पे फोकस करना
चाहिए। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग खासकर के बड़े स्टार्टअप और बड़े एमएनसीज में। और दूसरा है ए आई इंजीनियरिंग। अब आप पूछेंगे टॉप पेइंग लिस्ट में तो और भी रोल्स होते हैं। हां डेफिनेटली होते हैं। लेकिन इंडस्ट्री की टॉप पेइंग रैंकिंग में जो
रोल्स आते हैं उनमें से यही दो ऐसे हैं जिसमें फ्रेशर के रूप में घुसना रिलेटिवली आसान है। बाकी के रोल्स में या तो एक्सपीरियंस चाहिए या फिर ओपनिंग सी बहुत कम होती है। लेकिन एक बात पक्की समझ लीजिएगा। हाई पैकेज का मतलब होता है हाई
एफर्ट। और अगर नॉर्मल टेक जॉब्स के लिए टॉप 20% में आना जरूरी है तो टॉप पेइंग जॉब्स के लिए टॉप 5% को टारगेट करना ही पड़ेगा। अब बात आती है सॉफ्टवेयर इंजीनियर को क्या आना चाहिए? मेनली दो चीजें हैं। पहली डीएसए यानी कि डेटा स्ट्रक्चर्स एंड
एल्गोरिदम्स। इसको ऐसे समझिए जैसे क्रिकेट में नेट प्रैक्टिस। मैच में कोई आपसे ये बिताए। लेकिन नेट प्रैक्टिस के बिना मैच में टिकना बहुत मुश्किल हो जाता है। वैसे ही डीएसए के लिए दो सबसे पॉपुलर लैंग्वेजेस हैं जावा एंड सी प्लस प्लस।
इनमें से कोई भी एक पकड़ो और उसी में पूरा का पूरा डीएसए प्रैक्टिस कर मारो। दूसरी है डेवलपमेंट। और अब ना सिर्फ फ्रंट एंड से काम नहीं चलेगा दोस्तों। आपको फुल स्टैक आना चाहिए और साथ ही साथ प्रोजेक्ट को डिप्लॉय करना भी आना चाहिए ताकि आपका
काम सिर्फ आपके लैपटॉप पे नहीं इंटरनेट पे लाइव दिखे। इनफैक्ट टॉप स्टार्टअप्स के लिए तो ये बहुत ही जरूरी है। अब ए आई इंजीनियर को क्या-क्या आना चाहिए? देखो एआई इंजीनियर को आप ऐसे समझिए कि एक ऐसा मैकेनिक है यह जो इंजन भी समझता है और
गाड़ी भी चला लेता है। यह सॉफ्टवेयर इंजीनियर और डेटा साइंटिस्ट का मिक्स होता है। सॉफ्टवेयर साइड पे एपीआई के साथ काम करना, अलग-अलग एआई टूल्स को प्रोडक्ट में इंटीग्रेट करना, वर्जन कंट्रोल यानी कि गिट और डेटाबेसेस कैसे काम करते हैं यह
सारी चीजें और डेटा साइड पे मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, एल्गोरिदम्स और उनके पीछे का मैथ्स। मैथ्स में मेनली चार चीजें होती हैं लीनियर अलजेब्रा, स्टैटिस्टिक्स, प्रोबेबिलिटी और डिफरेंशियल कैलकुलस। अब अच्छी खबर यह है कि अगर आपने 11th 12th की
की बात नहीं है। यह एल्गोरिदम्स आपको बड़े ही आसानी से समझ में आ जाएंगे। लेकिन हां इस दरवाजे पे भी एक हर्डल है। नौकरी के डेटा में एआई एमएल हायरिंग फरवरी 2026 में 49% बढ़ी है। अब सुनने में तो यह बड़ा शानदार लगता है लेकिन मई 2026 की रिपोर्ट
में एक लाइन और थी सबसे ज्यादा डिमांड 13 से 16 साल के एक्सपीरियंस वाले सीनियर्स की। मतलब एआई का पैसा रियल है लेकिन अभी उसका बड़ा हिस्सा ना एक्सपीरियंस लोगों के पास में जा रहा है और फ्रेशर के लिए एआई इंजीनियरिंग पॉसिबल है लेकिन शॉर्टकट नहीं
है और यही वजह है कि पैसे के साथ-साथ एंट्री का दरवाजा भी समझना जरूरी है। डोर नंबर टू एंट्री। अगर आपकी प्रायोरिटी है जल्द से जल्द जॉब पाना तो आपको वहां जाना क्योंकि जितने ज्यादा दरवाजे उतने ज्यादा चांसेस। जॉब प्लेटफॉर्म्स के डेटा के
हिसाब से फ्रेशर्स के लिए सबसे ज्यादा ओपनिंग्स सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में है और यह नंबर अपने दूसरे नंबर वाले कंपटीटर से लगभग डबल है। दूसरे नंबर पे आता है डेटा एनालिस्ट, तीसरे नंबर पे आता है सॉफ्टवेयर टेस्टर और
चौथे पे आता है एआई इंजीनियरिंग। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का मतलब होता है किसी एक टेक स्टैक में स्पेशलाइज करना जैसे कि मर्न स्टैक, मीन स्टैक, एंड्राइड या आईओएस डेवलपमेंट। मतलब बस एक स्टैक पकड़िए, उसकी डेप्थ में जाइए और ऑन कैंपस हो या फिर ऑफ
कैंपस उसी से रिलेटेड जॉब्स टारगेट करिए। अब बात डेटा एनालिस्ट की करते हैं तो यहां पे आपके लिए एक और दरवाजा खुलता है। बहुत से स्टूडेंट्स क्या होता है कि डेटा एनालिस्ट और डेटा साइंटिस्ट और एआई इंजीनियर सबको एक ही चीज समझ लेते हैं। बट
एक किचन इमेजिन कीजिए आप। तो डेटा एनालिस्ट वो चीज होता है जो पिछले महीने के बिल्स देखकर बताता है कि कौन सी डिश सबसे ज्यादा बिकी है और क्यों बिकी है और प्रेडिक्ट करता है कि अगले महीने क्या बिकेगा और एआई इंजीनियर वो होता है जो ऐसी
मशीन बनाता है जो ऑर्डर से लेकर खुद रिकमेंड कर दे। तो तीनों डेटा पे काम करते जरूर हैं लेकिन सवाल अलग-अलग हैं तीनों के। ठीक है? डेटा एनालिस्ट का काम होता है डेटा और बिजनेस लॉजिक के बीच में ब्रिज बनाना और सॉफ्टवेयर टेस्टर का काम होता है
डेवलपर्स के बनाए कोड को चेक करना कि कहीं कुछ छूटा तो नहीं है, कहीं कुछ गड़बड़ तो नहीं है। अब चैलेंज की बात करें तो डेटा एनालिस्ट और टेस्टिंग दोनों में एंट्री रिलेटिवली आसान है लेकिन लॉन्ग टर्म में पे ग्रोथ उतनी तेज नहीं होती है जितनी की
सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग या दूसरी टेक फील्ड्स में होती है। तो लोग क्या करते हैं? देखिए स्मार्ट लोग इन रोल्स को स्टेपिंग स्टोन बना लेते हैं। मतलब ये हुआ कि डेटा एनालिस्ट की जॉब लेकर इंडस्ट्री में घुसते जरूर हैं, एक्सपीरियंस भी लेते
हैं, साथ में अपने आप को अपस्किल करते हैं और फिर या तो डेटा साइंस में शिफ्ट हो जाते हैं या एमबीए करके बिजनेस साइड में चले जाते हैं। टेस्टर भी ऐसे ही टाइम के साथ में डेवलपमेंट रोल्स में शिफ्ट हो जाते हैं। इसीलिए डेटा एनालिस्ट छोटा रोल
नहीं है। ये वो दरवाजा है जो सबसे कम भीड़ वाले रास्ते से आपको डेटा की दुनिया के अंदर ले जाता है और अगर एक बार अंदर आ गए तो डेटा साइंस, एआई, बिजनेसेस और भी कई एनालिटिक्स सीखने में सबसे बड़ी दिक्कत कंटेंट की नहीं होती है। YouTube पे फ्री
कंटेंट बहुत सारा अवेलेबल है लेकिन असली दिक्कत होती है सीक्वेंस और रियल प्रोजेक्ट्स की। लोग एक्सेल आधा सीखते हैं, SQL बीच में छोड़ देते हैं, पावर बीआई पे पहुंचकर कंफ्यूज हो जाते हैं और 6 महीने बाद भी जॉब अप्लाई करने की हिम्मत
नहीं होती है क्योंकि कुछ आता ही नहीं है, कहां से करेंगे? इसी गैप के लिए स्किल्स या का डेटा एनालिटिक्स प्रोग्राम बनाया गया है। ये 90 दिन का स्ट्रक्चर्ड प्रोग्राम है लगभग 90 घंटे का। इसे पढ़ाते हैं कृष सर जो कि आईआईटी दिल्ली से
ग्रेजुएट हैं और पिछले 5 साल से वर्किंग डेटा साइंटिस्ट भी हैं। सारे लेक्चर्स हिंदी में हैं और पूरा कोर्स प्रैक्टिकल है। इसमें आप चार रियल वर्ल्ड प्रोजेक्ट बनाते हो जो सीधे आपके रिज्यूमे और पोर्टफोलियो में जाते हैं। साथ में
स्किल्स या का सर्टिफिकेट मिलेगा और आईबीएम की फ्री सर्टिफिकेशन कैसे लेनी है, उसका पूरा गाइडेंस भी मिलेगा। और हां, एक बात पहले ही क्लियर कर दूं मैं। यह एक लाइव कोर्स की रिकॉर्डिंग है। जब यह कोर्स लाइव चला था, तब इसकी प्राइस ₹19,000 थी।
हमने उसी कंटेंट को डे वाइज ऑर्गेनाइज किया है और साथ में प्रोजेक्ट्स, क्लासेस, नोट्स और असाइनमेंट्स भी दिए हुए हैं। इसीलिए आज यह बहुत ही कम प्राइस में मिल रहा है। कोर्स का एक्सेस फाइव इयर्स तक रहेगा विद रेगुलर न्यू क्लासेस अपडेट। मैं
आपसे सही बताऊं, कोई झूठा वादा नहीं करूंगा कि दोस्तों, यह कोर्स खत्म करते ही देखिए, क्या है ना, इंडस्ट्री में हायरिंग आपकी स्किल्स और प्रूफ ऑफ वर्क देखकर होती है। मेरे कहने से नहीं हो जाएगी। सिर्फ सर्टिफिकेट देखकर नहीं हो जाएगी। कोर्सेज
आपको वो फाउंडेशन देता है, सही लर्निंग सीक्वेंस, हैंड्स ऑन प्रैक्टिस और चार रियल प्रोजेक्ट्स का पोर्टफोलियो। लेकिन उसे समझकर अप्लाई करना यह आपका काम है। उसे सीखना आपका काम। जो लोग रोज प्रैक्टिस करते हैं और प्रोजेक्ट्स को खुद समझकर
बनाते हैं ना, उनके लिए रास्ता वो दो साल बचा देता है जो आमतौर पर ट्रायल एंड एरर दे दी है। अभी ऑफर चल रहा है तो कोड लिमिटेड 40 लगाओ और यह पूरा कोर्स आपको लिमिटेड 40 लगाओ और यह पूरा कोर्स आपको सिर्फ और सिर्फ 2669 यानी ₹2,669
में मिल जाएगा। यानी कि लाइव प्राइस से करीबन 86% कम। चलिए, अब तीसरे डोर की तरफ चलते हैं और यही है वो ट्रैप जिसके बारे में मैंने आपको पहले बताया था। डोर नंबर इंपॉर्टेंट क्राइटेरिया है क्योंकि कोई भी ऐसी फील्ड में नहीं जाना चाहता जो आठ से
10 साल के बाद में रेलेवेंट ही ना रहे। और रिसर्च के हिसाब से एआई, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंटिस्ट और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग ये वो फील्ड हैं जिनका फ्यूचर ट्रेंड स्ट्रांग है। एआई और साइबर सिक्योरिटी में तो आज टैलेंट डेफिसिट है।
मतलब कि रोल ज्यादा हैं पर स्किल्ड लोग बहुत कम हैं। इसीलिए फ्रेशर्स के लिए मेरे टॉप थ्री फ्यूचर पिक्स हैं एआई इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और डेटा साइंस क्योंकि इनमें फ्यूचर भी है और फ्रेशर के लिए ओपनिंग्स भी ठीक-ठाक हैं।
अब ट्रैप सुनिए। साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड और डेव ऑप्स तीनों का फ्यूचर शानदार है, लेकिन तीनों में फ्रेशर की एंट्री मुश्किल है। क्यों? इसे एक एग्जांपल से समझाता हूं मैं आपको। एक हॉस्पिटल इमेजिन करो आप, सोचो एक हॉस्पिटल। क्या कोई बड़ा हॉस्पिटल
अपना आईसीयू एक फ्रेश इंटर्न के हाथ में दे देगा? बिल्कुल नहीं देगा क्योंकि वहां एक गलती की कीमत बहुत बड़ी होती है। साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड और डेवऑप्स भी किसी कंपनी का आईसीयू ही होते हैं। एक सिक्योरिटी गलती, एक सर्वर क्रैश और
करोड़ों का नुकसान। इसीलिए अच्छी बड़ी कंपनीज इन टीम्स में मोस्टली एक्सपीरियंस इंजीनियर ही हायर करती हैं और एआई ने तो यह और भी टाइट कर दिया है। 2026 के एक सर्वे में 56% लोगों ने कहा है कि एआई की वजह से एंट्री लेवल साइबर सिक्योरिटी
रोल्स की जरूरत बहुत कम हो गई है। तो क्या यह फील्ड्स भूल जाएं, सोचें ही ना इसके बारे में? ऐसा है क्या? बिल्कुल नहीं। बस आपको रास्ता बदलने की जरूरत है। पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर या फिर डेटा साइंटिस्ट के रूप में आप इंडस्ट्री ज्वाइन करिए।
अपने आप को अपस्किल करिए। सॉफ्टवेयर इंजीनियर डेवऑप्स सीख कर डेवऑप्स में जा सकते हैं। डेटा साइंटिस्ट एमएल ऑप्स सीख कर एमएल ऑप्स इंजीनियर बन सकते हैं। यह सीधा जंप नहीं है, एक सोची समझी स्ट्रेटजी है और हां, अगर आप फ्रेशर हो और फिर भी इन
फील्ड्स में सीधा घुसना चाहते हो और चैलेंजर्स फेस करने के लिए रेडी हो तो इसे ट्राई जरूर करना। बस आंख खोल के कैलकुलेटेड रिस्क लेकर। अब वो सवाल जो इस पूरी वीडियो के बीच में छुपा हुआ है। एआई सच में किस करियर को कितना हिला रहा है?
देखो दोस्तों, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च है, नाम है कैनरीज़ इन द कोल्ड माइन। उसमें पेरोल डेटा से पता चलता है कि 22 से 25 साल के यंग वर्कर्स जो एआई से ज्यादा एक्सपोज्ड जॉब्स में थे, जैसे कि सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, कस्टमर सर्विस और
डेटा एनालिसिस, उनकी एंप्लॉयमेंट में 13% की रिलेटिव गिरावट आई है। इन फैक्ट, यंग सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के लिए यह गिरावट 2022 के पीक से लगभग 20% थी। अब यहां पे एक और
चीज है जिसे इग्नोर नहीं किया जा सकता क्योंकि इसी रिसर्च में एक दूसरी लाइन है जो सब लोग मिस कर देते हैं। सेम जॉब्स में 26 से 55 साल के लोगों की एंप्लॉयमेंट स्टेबल रही है या फिर बढ़ी है और गिरावट वहां थी जहां एआई काम को ऑटोमेट कर रहा
था। जहां एआई इंसान के काम को ऑगमेंट कर रहा था, यानी कि इंसान की मदद कर रहा था, वहां असर कम था या फिर वहां पे ग्रोथ थी। चलिए, इसको एक एग्जांपल से समझिए। कैलकुलेटर आया तो हिसाब लगाने वालों की जरूरत कम हो गई, लेकिन कैलकुलेटर चलाने
वाले अकाउंटेंट की वैल्यू बढ़ गई। एआई भी वही कर रहा है। जो फ्रेशर सिर्फ छोटे बग्स फिक्स करना और सिंपल रिपोर्ट बनाना जानते थे, वो डेफिनेटली खतरे में हैं, क्योंकि वो काम तो एआई कर ही ले रहा है ना? लेकिन जो फ्रेशर एआई के साथ काम करके वही काम
तीन गुना तेज और बेटर कर सकते हैं, उनकी डिमांड बढ़ रही है। ये यूएस का डेटा है, इंडिया का नहीं, लेकिन सिग्नल साफ है और इंडिया में भी नौकरी के डेटा के हिसाब से आईटी सेक्टर की हायरिंग मार्च 2026 में फ्लैट थी, जबकि एआई एमएल हायरिंग 37% बढ़ी
है। मतलब पैसा बंद नहीं हुआ है, बस एक जगह से उठकर दूसरी जगह शिफ्ट हो रहा है। तो एआई करियर खत्म नहीं कर रहा है, एआई करियर का पहला स्टेप महंगा कर रहा है और ये सीधा हमें एक चैलेंजेस वाली बात पे ले जाता है। हर दरवाजे का अपना एक हर्डल होता है, जो
कि हम देख चुके हैं। अब तीन जरा कॉमन चैलेंजेस सुनिएगा। पहला है कंपैरिजन ट्रैप। क्या है कि आपका दोस्त जो है वो डेटा साइंस कर रहा है, कजन जो है वो साइबर सिक्योरिटी में है और और Instagram पे कोई एआई इंजीनियर बन के ₹50 लाख कमाता हुआ दिख
रहा है। हर तीन महीने में ट्रैक बदलने वाले स्टूडेंट्स ना किसी भी ट्रैक में टॉप 5% में नहीं पहुंच पाते। दूसरा बीच का सन्नाटा। सीखने से पहले चार से छह महीने कुछ रिजल्ट्स नहीं दिखता है। ना जॉब, ना इंटर्नशिप, ना तारीफ और मैं जानता हूं कि
आप में से ज्यादातर लोग यहीं पे हार मान जाते हैं। और तीसरा वर्क लाइफ बैलेंस की जल्दी। सुनो, अपने करियर की शुरुआती पांच से सात साल ना खासकर के अर्ली ट्वेंटीज में वर्क लाइफ बैलेंस को प्रायोरिटी मत बनाइए। ये सीखने और बिल्ड करने का टाइम
है, लेकिन अगर लॉन्ग टर्म में बैलेंस आपकी प्रायोरिटी है तो अपने रोल में रहते हुए बड़े और एस्टेब्लिश एमएनसी को टारगेट करिए, स्टार्टअप्स को नहीं। स्टार्टअप्स ग्रोथ फेज में होते हैं, वहां काम का प्रेशर ज्यादा होगा, होता है। और लॉन्ग
टर्म में यूएस और यूके जैसे डेवलप्ड कंट्रीज की कंपनीज में जनरली बेटर बैलेंस मिलता है। तो होल सोल करियर कौन सा चुनना है ये तो आपको समझ में आ गया होगा। अब सवाल ये आता है कि शुरू कैसे करें? तो सुनो, इसको याद रखिए बी यू आई एल डी यानी
कि बिल्ड, बिल्ड से जो किसी भी टेक रोल में लागू होता है। बी फॉर बेस। पहले अपना पी ई एफ दरवाजा चुनिए और एक रोल लॉक करिए, फिर उसका बेस बनाइए। लाइक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए डीएसए और कोई एक लैंग्वेज। स्ट्राइवर का ए टू जेड डीसीए
शीट और लव बब्बर का डीसीए शीट बहुत सॉलिड है। और कॉन्सेप्ट्स के लिए अब्दुल बारी के वीडियोस, डेटा एनालिस्ट के लिए एक्सेल, एसक्यूएल और एक विज़ुअलाइज़ेशन टूल, एआई इंजीनियर के लिए पाइथन और 11-12 वाला मैथ्स रिवाइज करिए और फिर एंड्रयू एनजी का
मशीन लर्निंग कोर्स जो कि कोर्सेरा पे ऑडिट करके फ्री में देखा जा सकता है। वेब डेवलपमेंट के लिए फ्री कोड कैंप और द ऑर्डिन प्रोजेक्ट दोनों फ्री में है। यू फॉर यूज़ एआई डेली। हर दिन जो भी सीख रहे हो ना उसमें एआई टूल का यूज़ करो। कोड
समझने के लिए, एरर डीबग करने के लिए, डेटा क्लीन करने के लिए लेकिन एआई को ना पार्टनर बनाइए ओनर नहीं। पहले खुद ट्राई करिए फिर एआई से चेक करवाइए। यही वो ऑगमेंटेशन है जो स्टैनफोर्ड की रिसर्च में बचाव बन रही थी। फिर आई फॉर इंप्लीमेंट
प्रोजेक्ट्स। ट्यूटोरियल देखना सीखना नहीं है, प्रोजेक्ट बनाना सीखना है। तो कम से सॉल्व करें जैसे कि अपने शहर के मार्केट का डेटा एनालाइज़ करना या लोकल शॉप के लिए एक ऑर्डरिंग वेबसाइट डेवलप करना और आपको बताऊं कानपुर या इंदौर का रियल डेटा किसी
कॉपीड Netflix क्लोन से ज्यादा इंटरेस्टिंग आईडिया है। फिर एल फॉर लॉन्च प्रूफ पब्लिकली। कोड GitHub पे डालिए, प्रोजेक्ट लाइव डिप्लॉय करिए और LinkedIn पे लिखिए कि आपने क्या बनाया और क्या सीखा। रिक्रूटर आपके दिमाग में नहीं देख
सकता है, वो सिर्फ आपके प्रूफ को ही देख सकता है और एंड में डी फॉर डेली तीन से चार घंटे और यही सबसे इंपॉर्टेंट है। अब आपको याद होगा मैंने इंट्रो में कहा था कि आपको याद होगा मैंने इंट्रो में कहा था कि एक चीज है जो करियर, चॉइस, पैशन और सैलरी
नोटिस किया होगा इस पूरी वीडियो में मैंने एक बार भी इंटरेस्ट या पैशन को अगर आप इस वीडियो को यहां तक देख रहे हैं तो आपके अंदर ना टेक के लिए इंटरेस्ट ऑलरेडी है और जॉब लेने और करियर बनाने के
लिए उतना इंटरेस्ट काफी है। दैट इज इनफ। जो चीज असल में मैटर करती है वो है एफर्ट या सीधे बोलूं तो डिसिप्लिन्ड एफर्ट। सवाल ये नहीं है कि आप कौन सा करियर चुनते हैं, सवाल ये है कि आप क्या वो फ्रेशर बनने वाले हैं जिसने डेढ़ से दो साल तक एक ही
गोल की तरफ पूरी ईमानदारी से लगा दी हो। इसके लिए एक सीधा सा टेस्ट है। अगर आप फर्स्ट, सेकंड या थर्ड ईयर में हैं तो आज रात खुद से पूछिएगा क्या मैं रोज तीन से चार घंटे अपनी प्रोग्रामिंग, कोडिंग और अप स्किलिंग को दे रहा हूं और ध्यान दीजिए
यहां कॉलेज या स्कूल की पढ़ाई वाली बात नहीं हो रही है। यहां उन स्किल्स की बात यूस होती हैं। तो कल से आपको क्या करना है वो मैं आपको बताता हूं। एक रोल चुनिए, खुद को एक डेडलाइन दीजिए, हर दिन के घंटे ट्रैक करिए। ये काम एक सिंपल से नोटबुक
में भी हो सकता है। फोन के डिस्ट्रैक्शंस को काटिए और हर नई वीडियो देखकर कंफ्यूज मत हो जाइएगा। गोल डिसाइड हो गया है तो बस उसी पे लगे रहें क्योंकि टेक में टॉप 5% में वो नहीं आते हैं जो सबसे स्मार्ट हैं। टॉप 5% में वो आते हैं जो सबसे लंबे टाइम
तक एक ही चीज पे टिके रहते हैं। तो आज आपके पास में तीन चीजें हैं पी ई एफ टेस्ट जिससे आप अपना दरवाजा चुन सकते हैं। ए आई का असली इंपैक्ट कि वो करियर खत्म नहीं कर रहा है बल्कि पहला स्टेप महंगा कर रहा है और बिल्ड बी यू आई एल डी रोडमैप जो आपको
कल से शुरू करना है। अब एक काम करिए कमेंट में सिर्फ एक लेटर लिखिए पी ई या एफ। आपका दरवाजा कौन सा है और आप कौन सा रोल चुन रहे हैं? आपके कमेंट से ही हम अगली वीडियो प्लान करते हैं तो कमेंट जरूर कीजिएगा। अगर आप आज ही अपना पहला कदम उठाना चाहते
हैं तो डेटा एनालिटिक्स कोर्स का लिंक डिस्क्रिप्शन में है। कोड लिमिटेड 40 डिस्क्रिप्शन में है। कोड लिमिटेड 40 लगाइए और 2669 यानी कि ₹2669 में आज से ही शुरू कर दीजिए क्योंकि कल से शुरू करने वाले अक्सर कल पे ही अटके रह जाते हैं और
याद रखिए जो दो साल आप सोचने में लगा देंगे वही दो साल कोई और बिल्ड करने में लगा रहा होगा और दोस्तों इसी के साथ मिलते हैं आपसे अगले वीडियो में तब तक के लिए सीखते रहो, ग्रो करते रहो एंड दिस इस स्किल्सिया।
