---
title: 'How to A/B Test YouTube Thumbnails (2026) | YouTube Thumbnail Test and Compare करो 🔥'
source: 'https://youtube.com/watch?v=CGZIkfLcilo'
video_id: 'CGZIkfLcilo'
date: 2026-06-15
duration_sec: 0
---

# How to A/B Test YouTube Thumbnails (2026) | YouTube Thumbnail Test and Compare करो 🔥

> Source: [How to A/B Test YouTube Thumbnails (2026) | YouTube Thumbnail Test and Compare करो 🔥](https://youtube.com/watch?v=CGZIkfLcilo)

## Summary

This video explains the importance of A/B testing YouTube thumbnails to increase click-through rate (CTR) and grow your channel. It reveals how big creators secretly test multiple thumbnails per video and provides a simple 3-step plan for beginners to start testing today.

### Key Points

- **Thumbnail Changing Strategy** [0:00] — Big YouTubers often change thumbnails on the same video to boost views. This is a deliberate strategy, not a mistake.
- **CTR is the Strongest Signal** [0:22] — YouTube considers CTR one of the strongest performance signals. A low CTR means the thumbnail or title is boring.
- **CTR Benchmarks** [2:03] — Below 2% CTR is considered boring; 4-6% is average; above 8% gets YouTube push.
- **A/B Testing Definition** [3:12] — A/B testing means creating 2-3 thumbnails for one video and seeing which gets more clicks. Examples: Carry Minati and BeerBiceps.
- **How to A/B Test on YouTube** [4:02] — Use the 'Test & Compare' option when uploading a video, or in YouTube Studio for existing videos. Test for at least 24 hours.
- **YouTube's A/B Test Ranks by View Duration** [4:45] — YouTube's built-in test ranks thumbnails by average view duration, not CTR. For CTR testing, use TubeBuddy (paid).
- **Thumbnails Must Trigger Emotion** [6:10] — Thumbnails should break attention and force a click by triggering curiosity, transformation, or movement.
- **3-Step Thumbnail Testing Plan** [7:41] — Step 1: Make two different thumbnails (one simple/clean, one dramatic). Step 2: Run A/B test for 24 hours. Step 3: Finalize winner and monitor CTR.

### Conclusion

Thumbnails are not just designs; they are view-getting machines. A/B testing is essential to optimize CTR and grow your YouTube channel.

## Transcript

कभी नोटिस किया है जब तुम किसी बड़े
यूट्यूबर की वीडियो का थंबनेल देखते हो और
फिर कुछ देर बाद वही वीडियो फिर से दिख
जाए तो थंबनेल बदल चुका होता है। वीडियो
सेम होती है थंबनेल चेंज होता है और यह
कोई गलती नहीं है। यह है एक व्यूज दाने की
सिंपल एंड सॉलिड स्ट्रेटजी। YouTube पे
किसी वीडियो को क्लिक मिलेगा या स्किप
मिलेगा यह सिर्फ एक चीज डिसाइड करती है वो
है थंबनेल। और अगर थंबनेल स्ट्रांग नहीं
हुआ तो चाहे तुम्हारी वीडियो सोना हो
लेकिन भाव चांदी का मिलेगा। YouTube पे
सक्सेस की कहानी क्लिक से शुरू होती है और
और अगर लोग क्लिक ही नहीं करेंगे तो ना
व्यूज मिलेंगे ना वॉच टाइम मिलेगा और ना
मिलेंगे तुम्हें सब्सक्राइबर्स।
रोज आते हैं इस उम्मीद पे आज जीतेंगे। कल
जीतेंगे, परसों जीतेंगे रोज हारते हैं।
लेकिन तुम क्या करते हो? थंबनेल को बहुत
हल्के में लेते हो। एक डिज़ाइन बनाया, लगा
दिया और भूल गए। और यही सबसे बड़ी गलती
है। वही गलती जो तुम्हारी वायरल होने के
रास्ते में खड़ी है। तो इस वीडियो में मैं
तुम्हें दिखाने वाला हूं एक सिंपल थंबनेल
स्ट्रेटजी जो तुम्हारा पूरा चैनल बदल कर
रख सकती है। वही स्ट्रेटजी जो बड़े-बड़े
क्रिएटर्स हर वीडियो पे साइलेंटली यूज कर
रहे हैं बिना बताए, बिना दिखाए। आज के बाद
तुम थंबनेल को एक फोटो नहीं एक व्यूज
खींचने वाली मशीन की तरह देखोगे। जो क्लिक
लाती है, वॉच टाइम लाती है और चैनल को
रॉकेट की तरह ऊपर ले जाती है। ज्यादातर
क्रिएटर्स सिर्फ एक चीज के पीछे भागते
हैं। एल्गोरिदम एल्गोरिदम ने पुश नहीं
किया, रैंकिंग गिर गई, एसइओ नहीं हुआ,
टैग्स रह गए। सब कुछ एल्गोरिदम पे डाल
देते हैं। लेकिन एक बेसिक चीज भूल जाते
हैं। एल्गोरिदम तभी काम करेगा जब कोई
तुम्हारी वीडियो पे क्लिक करेगा। और अगर
वीडियो लोगों के सामने आके भी क्लिक नहीं
हो रही तो YouTube उसे आगे दिखाएगा ही
नहीं। YouTube खुद कहता है सीटीआर इज वन
ऑफ द स्ट्रांगेस्ट सिग्नल्स ऑफ
परफॉर्मेंस। सीटीआर मतलब क्लिक थ्रू रेट।
कितने लोगों ने तुम्हारे थंबनेल देखा और
उसमें से कितने लोगों ने क्लिक किया। मान
लो 100 लोगों के पास तुम्हारी वीडियो दिखी
और सिर्फ पांच लोगों ने क्लिक किया तो
तुम्हारा सीटीआर हुआ 5% और YouTube के
ऑफिशियल डाटा के हिसाब से 2% से नीचे
सीटीआर YouTube मान लेता है थंबनेल या
टाइटल बोरिंग है। 4% से लेके 6% सीटीआर
एवरेज है। वीडियो चल सकती है बट धमाका
नहीं करेगी। 8% से ज्यादा सीटीआर YouTube
पुश करेगा। बिकॉज़ ऑडियंस क्लियरली
इंटरेस्टेड है। लेकिन एक चीज ध्यान देने
वाली है। सीटीआर सिर्फ एक नंबर नहीं है।
यह तुम्हारी वीडियो का फर्स्ट इंप्रेशन
है। जितना ज्यादा सीटीआर उतना ज्यादा पुश।
जितना ज्यादा पुश उतनी फास्ट ग्रोथ। लेकिन
अब सवाल यह है सीटीआर बढ़ेगा कैसे? मैं
बताता हूं। मगर उससे पहले यह बता दो कि इस
चैनल पे 94% लोग सिर्फ वीडियो देख के चले
जाते हैं। सब्सक्राइब नहीं करते। बहुत
मेहनत लगती है ऐसी वीडियोस बनाने में और
इसका बेस्ट इनाम होता है तुम्हारा वो एक
सब्सक्राइब का बटन दबाना तो सब्सक्राइब कर
दो मैं नहीं चाहता कि तुम उस 94% की लिस्ट
में रहो थोड़ा यूनिक बनो और सब्सक्राइब
करो अब मान लो तुमने थंबनेल बना लिया मस्त
कलर्स सॉलिड टेक्स्ट सब कुछ लेकिन एक सवाल
बचा है क्या यह थंबनेल काम करेगा या लॉन्ग
इसको भी स्क्रॉल कर देंगे और यहां सिर्फ
गेस करने से बात नहीं बनेगी टेस्ट करना
पड़ेगा और इस टेस्ट का नाम है एबी
टेस्टिंग एबी टेस्ट िंग का सिंपल मतलब है
एक वीडियो के लिए दो-तीन थंबनेल बनाओ और
देखो कौन सा थंबनेल ज्यादा क्लिक्स लाता
है। जैसे कैरी मिनाटी ने अपने रीसेंट
वीडियो में किया। तीन थंबनेल्स बनवाए और
हर थंबनेल में थोड़ा अलग एक्सप्रेशन
टेक्स्ट, टोन और बैकग्राउंड और सब कुछ
टेस्ट करने के बाद जिसने सबसे अच्छा
परफॉर्म किया, अच्छे रिजल्ट दिए उसको
फाइनल कर दिया। ऐसे ही बियर बसेफ्स ने एक
वीडियो में किया। स्टार्टिंग उसकी वीडियो
की बिलो एवरेज थी। उन्होंने सिर्फ थंबनेल
चेंज किया और 48 आवर्स के अंदर वीडियो को
पुश मिल गया। लेकिन इतनी मेहनत क्यों?
क्योंकि इन सब बड़े यूटर्स को पता है एक
2% सीटीआर बूस्ट भी मिलियंस व्यूज मिलियन
व्यूज में कन्वर्ट हो सकता है। और जब तुम
इतने ऑप्शंस टेस्ट करते हो तुम क्लियरली
समझने लगते हो कि किस टाइप का थंबनेल किस
टाइप की ऑडियंस के साथ काम करता है। अब
सवाल आता है एवी टेस्टिंग करें कैसे? दो
तरीके हैं टेस्ट करने के। पहला तरीका आता
है जब वीडियो अपलोड कर रहे हो तब नीचे
जहां थंबनेल सेट करने का ऑप्शन आता है
वहीं तुम्हें देखने को मिलेगा टेस्ट एंड
कंपेयर। इसमें तुम चाहो तो दो थंबनेल
टेस्ट कर सकते हो। चाहो तो एक टाइम पे तीन
थंबनेल भी टेस्ट कर सकते हो। और अगर
तुम्हें कोई एकिस्टिंग वीडियो पे टेस्ट
करना है तो YouTube स्टूडियो के अंदर उस
वीडियो को सेलेक्ट करो। कंटेंट में जाके
उस वीडियो को सेलेक्ट करो और नीचे थंबनेल
सेक्शन पे तुम्हें ऑप्शन मिलेगा टेस्ट का।
थंबनेल अपलोड करो और टेस्ट शुरू कर दो।
इसे थोड़ा टाइम चलने देना पड़ता है। लाइक
24 आवर्स इसे एटलीस्ट चलने दो डाटा कलेक्ट
करने के लिए। और हां थंबनेल टेस्टिंग तुम
सिर्फ कंप्यूटर पे कर सकते हो मोबाइल पे
अगर करना चाहते हो तो Chrome पे जाओ
डेस्कटॉप वर्जन को इनेबल करो और फिर जाके
YouTube स्टूडियो से कर सकते हो। अब यहां
एक चीज आती है YouTube अपनी एबी टेस्टी
में थंबनेल्स को व्यू ड्यूरेशन के हिसाब
से रैंक करता है ना कि सीटीआर के बेसिस
पे। मतलब जो थंबनेल ऑडियंस को वीडियो के
अंदर रोक के रख रहा है वो वो YouTube की
नजर में विनर होता है। चाहे उसने क्लिक
लाए हो या ना लाए हो। यह सीटीआर टेस्टिंग
नहीं है। यह है एवरेज व्यू ड्यूरेशन
टेस्टिंग। लेकिन अगर तुम्हें सीटीआर
टेस्टिंग करनी है तो उसके लिए ट्यूबडी यूज़
कर सकते हो। यह थंबनेल्स को ऑटो रोटेट
करके सीटीआर कंपेयर करता है और बताता है
कौन सा थंबनेल सबसे ज्यादा क्लिक्स ला रहा
है। मैं खुद पर्सनली Tubeb यूज़ करता हूं
सीटीआर टेस्टिंग के लिए। मगर मैं क्लियरली
बता दूं यह फीचर सिर्फ उनके लिए है जो पेड
वर्जन यूज़ करते हैं। लिंक नीचे
डिस्क्रिप्शन में दे दूंगा। ट्राई करना
चाहते हो तो कर सकते हो। स्पों्सर्ड नहीं
है। और वैसे सिर्फ दो-तीन थंबनेल वर्जनंस
टेस्ट करके एक डेड वीडियो को ईजीली जिंदा
किया जा सकता है। बड़े-बड़े यूटर्स हर
वीडियो में हर वीडियो में थंबनेल टेस्टिंग
करते हैं। इसी वजह से उनकी वीडियो हमेशा
अच्छी परफॉर्म करती है। YouTube
एल्गोरििदम से लड़ने का सबसे पहला हथियार
थंबनेल होता है। और अगर अभी तक तुम सिर्फ
थंबनेल बना रहे थे बिना टेस्ट किए तो तुम
सिर्फ गेस कर रहे थे। अब टेस्टिंग स्टार्ट
करो। और कमेंट्स में बताओ तुम्हारा आज तक
का सबसे बेस्ट सीटीआर कितना गया है। नहीं
पता तो एनालिटिक्स में चेक करो और नीचे
कमेंट करो। लेट्स सी कौन थंबनेल का राजा
है। अब तुम सोच रहे होंगे ठीक है। थंबनेल
टेस्ट करना है पर यह थंबनेल दिखना कैसा
चाहिए। देखो सिर्फ बोल्ड टेक्स्ट या
ब्राइट कलर्स डाल देना काफी नहीं है।
थंबनेल का काम है स्क्रोल करते-करते बंदे
का ध्यान तोड़ना और क्लिक लेने पर मजबूर
करना। और यह तभी होता है जब थंबनेल किसी
इमोशन को ट्रिगर करता है। चलो कुछ वायरल
वीडियोस के थंबनेल से समझाता हूं। जैसे ये
थंबनेल देखो ये एक ट्रांसफॉर्मेशन थंबनेल
बिफोर एंड आफ्टर स्टाइल का। इन टाइप के
थंबनेल में व्यूअर को प्रोसेस देखनी होती
है। वो थंबनेल देख के सोचते हैं ये हुआ
कैसे? क्यूरियोसिटी ट्रिगर होती है। और
अगर इस थंबनेल के रिजल्ट दिखाऊं तो यह इस
चैनल की पहली वीडियो है और 2 महीने में
ऑलमोस्ट 2.5 लाख इस वीडियो के अंदर
कंप्लीट होने वाले हैं। यह है एक थंबनेल
की पावर और चैनल के 3000 सब्सक्राइबर्स हो
चुके हैं। जीरो से स्टार्ट किया था। अब
मिस्टर बीस्ट का लास्ट वीडियो का थंबनेल
देखो। प्लेन के अंदर वो अकेला लग रहा है।
हेल्प मांग रहा है। यह होता है मूवमेंट
थंबनेल। यहां देखने वाले को दिखाया जाता
है जैसे यह उस मोमेंट के पहले का सीन है
या फिर उस मोमेंट के दौरान का सीन है।
उसकी फोटो है। फिर देखने वाले का दिमाग
कहता है अब आगे क्या होने वाला है और फिर
वीडियो पे क्लिक आना स्टार्ट होते हैं।
ऐसे ही कई सारी थंबनेल स्ट्रेटजी होती है
जो वीडियो को वायरल करवाती है। ऐसी
स्ट्रेटजी और टेक्निक को मैंने इस वीडियो
में डिटेल में एक्सप्लेन किया है। जहां
मैंने 1000 वायरल YouTube वीडियोस का डाटा
एनालाइज किया और तुम्हारे साथ इस वीडियो
में शेयर किया। ऊपर आई बटन पे यह वीडियो
देख सकते हो। मगर इस वीडियो के बाद देखना।
अब तक तुम्हें समझ आ गया होगा कि सीटीआर
इंपॉर्टेंट है। टेस्टिंग जरूरी है और
इमोशंस भी बहुतेंट इंपॉर्टेंट रोल प्ले
करते हैं। पर अब सवाल यह है कि क्या करें?
मतलब अपनी वीडियो पे आज से ही सीटीआर कैसे
बढ़ाएं? मैंने तुम्हारे लिए सिंपल थ्री
स्टेप थंबनेल टेस्टिंग प्लान बनाया है जो
नए यूटर्स के लिए इजी है और रिजल्ट भी
देता है। स्टेप वन दो अलग थंबनेल बनाओ। एक
सिंपल हो, क्लीन हो और बोल्ड टेक्स्ट जिसे
देखते ही सामने वाले को समझ आ जाए कि
वीडियो किस बारे में है। फिर दूसरा थंबनेल
बनाओ, थोड़ा ड्रामेटिक बनाओ। चाहे ब्राइट
कलर्स रखो, बड़े टेक्स्ट रखो मगर फुल
ड्रामे वाला या ओवर रिएक्टिंग वाला। रूल
सिंपल है। दोनों थंबनेल्स अलग होने चाहिए।
वरना टेस्टिंग का फायदा नहीं है। अब सेकंड
स्टेप YouTube स्टूडियो के एबी टेस्ट फीचर
से 24 आवर्स के लिए 24 घंटे के लिए टेस्ट
चलाओ दोनों थंबनेल के बीच। फिर जो थंबनेल
विनर निकले उसे सेलेक्ट करो और फिर 12 से
लेके 24 घंटे वेट करो और वीडियो का सीटीआर
चेक करो। अगर सीटीआर चैनल एवरेज से कम है
तो तीसरा वर्जन बनाओ और दोबारा टेस्ट करो।
फिर आता है स्टेप थ्री विनर थंबनेल को
फाइनलाइज करो। लेकिन सीटीआर का भी ध्यान
रखना पड़ेगा। उसको भी नजर में रखो।
YouTube वही वीडियो को पुश करेगा जिसका
थंबनेल देखने वाले को क्लिक भी करवाए और
वीडियो में रोक के भी रखे। यही चीज
बड़े-बड़े यूर्स ऑलरेडी फॉलो कर रहे हैं।
अब सिंपल सी बात है कि थंबनेल सिर्फ एक
डिजाइन नहीं है। यह एक व्यूज खींचने वाली
मशीन है। और अगर तुमने इसे सही से समझ
लिया तो तुम YouTube हिला सकते हो। लेकिन
थंबनेल के बाद सबसे इंपॉर्टेंट चीज होती
है वीडियो के अंदर का स्ट्रक्चर। क्योंकि
सिर्फ क्लिक्स लाने से कुछ नहीं होगा।
बंदा वीडियो छोड़ के चला गया तो ग्रोथ
जीरो। तो अब अगला स्टेप यह है। क्लिक करो
इस वीडियो पे जहां मैंने 1000 वायरल
YouTube वीडियो को एनालाइज किया है और
बताया है कि सिर्फ कुछ वीडियोस ही वायरल
क्यों होती है। ऐसा क्या है उनमें? क्लिक
करो और नेक्स्ट वायरल वीडियो तुम्हारी
एनालाइज करूंगा।
[संगीत]
