---
title: 'Nehru and Edwina Mountbatten, Love Letters, INS Trishul and the 51 Boxes with Sonia Gandhi'
source: 'https://youtube.com/watch?v=uljH7l9huoE'
video_id: 'uljH7l9huoE'
date: 2026-11-07
duration_sec: 1052
channel: 'Shubhankar Mishra '
---

# Nehru and Edwina Mountbatten, Love Letters, INS Trishul and the 51 Boxes with Sonia Gandhi

> Source: [Nehru and Edwina Mountbatten, Love Letters, INS Trishul and the 51 Boxes with Sonia Gandhi](https://youtube.com/watch?v=uljH7l9huoE)

## Summary

This video investigates the historical relationship between Jawaharlal Nehru and Edwina Mountbatten, examining whether it was a romantic affair or a deep, platonic bond. It explores the evidence from their extensive correspondence, the perspectives of family members and historians, and the ongoing controversy over the custody of Nehru's personal letters, including the 51 boxes held by the Gandhi family. The video also addresses the claim that this relationship influenced the partition of India and Kashmir.

### Key Points

- **The Enduring Question** [00:01] — The video opens with the long-standing rumor about a romantic relationship between Nehru and Edwina Mountbatten, wife of the last Viceroy, Lord Mountbatten.
- **Edwina's Death and the Letters** [00:16] — Edwina died in 1960 at age 58. At her bedside were old letters, all signed by Jawaharlal Nehru, suggesting their deep connection.
- **Naval Tribute** [01:15] — Four days after Edwina's death, the Indian Navy ship INS Trishul was present at her funeral, and a garland was cast into the sea on Nehru's orders, showing the high regard he held for her.
- **The Envelope Confided to Her Husband** [02:15] — In 1952, before a dangerous operation, Edwina gave her husband a packet of Nehru's letters and a sealed envelope, indicating she wanted him to know about her relationship.
- **The Letters Continued** [03:26] — Edwina survived the operation, and the correspondence continued until her death eight years later, when the letters were found with her body.
- **First Meeting in Singapore** [05:10] — The story begins in 1946 in Singapore, where Nehru and Edwina first met after she fell in a crowd and he helped her up, as recounted by her daughter Pamela.
- **Mountbatten's Awareness** [06:08] — Lord Mountbatten was aware of the close bond between his wife and Nehru. In a letter to his daughter, he noted how they seemed to 'adore' each other, and he accepted it.
- **Platonic or Physical?** [07:07] — Pamela Mountbatten and an ADC stated that Nehru and Edwina were never alone, making a physical affair impossible. They described the relationship as spiritual and intellectual.
- **The Nature of the Letters** [08:07] — The letters were mostly about politics and world affairs, with only a few lines of personal affection. Pamela noted that if it were a physical affair, the letters would have been more personal.
- **Mountbatten's Response** [09:21] — After reading the letters, Mountbatten wrote to Edwina that he was happy she knew he understood and accepted her special relationship with Nehru, as he also had affection for him.
- **Edwina's Death and the Letters' Fate** [10:37] — Edwina died in her sleep in Jesselton (now Kota Kinabalu, Malaysia) in 1960. She left all of Nehru's letters to her husband in her will.
- **INS Trishul's Presence** [11:15] — At Edwina's funeral, INS Trishul was present, and India's Defense Minister Krishna Menon cast a garland of marigolds into the sea on Nehru's behalf.
- **Mountbatten at Nehru's Funeral** [11:44] — When Nehru died in 1964, Lord Mountbatten was the first Englishman to pay his respects, indicating the enduring bond between the families.
- **Conflicting Historical Views** [11:59] — Historians are divided: some, like Richard Hough, claim it was a love affair, while others, like Philip Ziegler, who read the letters, describe it as a deep, romantic, and almost spiritual connection without a physical aspect.
- **The 'Price' Paid by India** [12:49] — The video addresses the claim, often made in Pakistan, that Nehru's relationship with Edwina influenced the partition and Kashmir decisions, but it notes that there is no documentary evidence for this.
- **The 51 Boxes and the Gandhi Family** [13:51] — In 2008, 51 boxes of Nehru's personal papers, including letters to Edwina, were transferred to Sonia Gandhi, the legal heir, with the museum's approval. The museum has since requested their return, but the family has not complied.
- **The Hollywood Film Blocked** [15:29] — A planned Hollywood film based on the book 'Indian Summer' was shelved after the Indian government asked to remove love scenes between Nehru and Edwina.
- **The Unresolved Truth** [16:11] — The video concludes that the true nature of the relationship remains unknown. Those who read the letters call it spiritual, while others call it an affair. The 51 boxes remain closed, and the public is left to decide.

## Transcript

जवाहरलाल नेहरू और माउंटबेटन की पत्नी एडविना के बीच प्यार था? प्यार जैसा कुछ एडविना के बीच प्यार था? प्यार जैसा कुछ था। यह बस ये चाय की दुकान पर चलने वाला था। यह बस ये चाय की दुकान पर चलने वाला वो मजाक है जो दशकों से चला रहा है। जिस
एडविना का नाम लेकर आज तक नेहरू पर ताने कसे जाते हैं। वो साल 1960 की एक सुबह अपने बिस्तर पर 58 साल की उम्र में मरी हुई व्यक्ति है। और उस वक्त उनके कमरे में
कोई हीरा मोती कोई खिताब नहीं थी। उनके सिराने पुरानी चिट्ठियों की गड्डी थी। कुछ सिराने पुरानी चिट्ठियों की गड्डी थी। कुछ खत बिस्तर पर बिखरे थे। मानो जैसे अंतिम समय में पढ़ते-पढ़ते वो हाथों से छूट गए हो।
वो हाथों से छूट गए हो। हर खत के नीचे एक ही नाम था। जवाहरलाल हर खत के नीचे एक ही नाम था। जवाहरलाल नेहरू। अब सवाल कि ये एडविना कौन थी? नेहरू। अब सवाल कि ये एडविना कौन थी? भारत के आखिरी अंग्रेज वायसराय यानी
अंग्रेज राष्ट्र के सबसे बड़े हाकिम लॉर्ड माउंटबेटन की पत्नी उसी माउंटबेटन की जिसके वायसराय रहते देश दो टुकड़ों में बंट गया। हिंदुस्तान पाकिस्तान जिसने लकीरें खींची जो जिन्ना कभी करीबी था। नेहरू कभी कर गरीबी था।
इसी माउंटबेटन की पत्नी की मृत्यु के चार दिन बाद जब इंग्लैंड के समंदर में एडविना दिन बाद जब इंग्लैंड के समंदर में एडविना का ताबूत उतारा गया तो ठीक बगल में भारतीय नौसेना का जंगी जहाज आईएएस त्रिशूल खड़ा था।
भारत के प्रधानमंत्री का हुक्म था कि वो साथ चले और उसी से गेंदे की माला पानी में डाली गई। अब यहां सोचने वाली बात यह है कि एक देश का प्रधानमंत्री नए नवेले देश का जवाहरलाल नेहरू एक वो अंग्रेजी अफसर जो जिन्ना का
भी करीबी है नेहरू का भी करीबी है जिसने हिंदुस्तान पाकिस्तान का बंटवारा किया उसकी बीवी की मौत पर भारत के प्रधानमंत्री ने एक जंगी जहाज को साथ में उतार दिया
क्यों इन दोनों के बीच क्या था इश्क दोस्ती या वो जो लोग दबी जुबान में कहते दोस्ती या वो जो लोग दबी जुबान में कहते हैं और और क्या उसके पति को पता था? शायद हां। क्योंकि 8 साल पहले एडविना ने खुद बताया था साल 1952 में लंदन के अस्पताल
में जब वो थी और एक खतरनाक ऑपरेशन सामने चल रहा था और लग रहा था कि शायद बचेंग नहीं। तो मरने से पहले अपनी सबसे कीमती चीज पति को सौंपी और वो कीमती चीज कोई गहना नहीं थी। नेहरू की सारी चिट्ठियां थी। साथ में एक बंद लिफाफा। अब आप सोच कर
देखिए कि उस पति पर क्या बीती होगी। जिस बीवी को जिंदा रखने के लिए वो अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर तक साथ गया वो ऑपरेशन थिएटर में जाने से पहले उसे बहुत सारे लेटर्स
देती है और वो लेटर्स एक दूसरे मर्द के हैं। वो उन्हें बताना चाह रही है कि मान लो मैं मर जाऊं तो तुम्हें पता होना चाहिए।
सवाल कि क्या उस लिफाफे में एडविना ने कबूल किया था कि उसे नेहरू से इश्क था? और माउंटबेटन ने लिफाफा खुद क्यों नहीं खोला? क्या वह जानते थे? इसलिए उन्होंने अपनी बेटी से पढ़वाया? क्या पढ़कर माउंटबेटन नेहरू पर नाराज हुए? एडविना पर
माउंटबेटन नेहरू पर नाराज हुए? एडविना पर नाराज हुए। अपनी पत्नी को तलाक दिया? हालांकि एक दिलचस्प कहानी यह है। एडविना को लगा था कि उस ऑपरेशन में शायद उनकी मृत्यु हो जाएगी। तो मरने से पहले अपनी सबसे कीमती चीज पति को सौंपी। लेकिन
एडविना उस ऑपरेशन ने बच गई। खत चलते रहे और वही 8 साल बाद सारे खत एडविना की लाश के साथ मिले। अब सवाल यह कि क्या यह इश्क था या वो चीज जिसे उनकी अपनी बेटी पैमिला
था या वो चीज जिसे उनकी अपनी बेटी पैमिला जिसने सूटकेस भर के खत खुद पढ़े। किताब में कुछ और नाम देती है। नेहरू वाले वो खत आज कहां है? भारत में उनके अपने कागजों के 51 डिब्बे साल 2008 में सरकारी म्यूजियम से एक परिवार के पास चले गए और वही
म्यूजियम आज उन्हें वापस मांग रहा है। तो ये सारी चिट्ठियां जनता की है या परिवार ये सारी चिट्ठियां जनता की है या परिवार की? और इन सबके बीच सबसे इंपॉर्टेंट सवाल कि वो पंडित नेहरू जिनकी कहानियां उस अंग्रेजी अफसर की पत्नी
के साथ चल रही हैं। जो भारत और पाकिस्तान का बंटवारा करने वाला था। क्या इन नजदीकियों की कीमत भारत ने कश्मीर और बंटवारे में चुकाई जैसा पाकिस्तानी हर बहस में कहते हैं। आज कहानी यही है कि नेहरू और एडविना के रिश्ते का सच था। कितने गरीब
थे, दोस्त थे, प्यार था, कुछ और था और क्या इसकी कीमत भारत ने चुकाई? निष्पक्षता के साथ, तथ्यों के साथ आज इसी पर बात। नमस्कार, मैं हूं शुभांकर मिश्रा और अगर आप चाहते हैं कि इतिहास की कहानियों को निष्पक्षता से तथ्यों के साथ हम आप तक यूं
ही पेश करते रहे तो फिर आपको देना होगा हमारा साथ। आप करोड़ों की संख्या में हमें देखते हैं। लेकिन हमें खुशी होगी कि आप हमें सब्सक्राइब करें ताकि हम जल्दी से जल्दी 10 मिलियन का आंकड़ा पार करें। हमारे WhatsApp चैनल से जुड़े जहां पर हम
1 मिलियन सब्सक्राइबर को छूने वाले हैं और मैं आपका इंतजार करूंगा WhatsApp पर जिसका में है और चैनल को आप यहां सब्सक्राइब करेंगे। अब कहानी शुरू से शुरू करते हैं।
अब सवाल कि कहानी शुरू कहां से होती है? दिल्ली के वायसराय हाउस में या फिर उससे दिल्ली के वायसराय हाउस में या फिर उससे पहले जवाब है उससे पहले और अजीब तरीके से। पहले जवाब है उससे पहले और अजीब तरीके से। साल 1946 जगह सिंगापुर जहां माउंटबेटन तब
साल 1946 जगह सिंगापुर जहां माउंटबेटन तब अंग्रेजी फौज के बड़े अफसर थे। नेहरू वहां पर भारतीय फौजियों से मिलने पहुंचे तो भीड़ टूट पड़ी और धक्कामुक्की में एडविना नीचे गिर जाती है। माउंटबेटन की छोटी बेटी पैमला जो इसी साल जून में 97 बरस की उम्र
में गुजरी अपनी किताब में एक हिस्सा लिखती है। उनकी मां और नेहरू की पहली मुलाकात एक मेज के नीचे हुई। जहां नेहरू ने उन्हें उठाया। उस वक्त नेहरू की पत्नी कमला को
गुजरे 10 साल हो चुके थे। इधर एडवना की शादी पैमिला के ही शब्दों में ऐसी थी जिसमें मां की जिंदगी में पहले भी दूसरे मर्द आ चुके थे। पहली बार पिता का दिल मर्द आ चुके थे। पहली बार पिता का दिल टूटा था। फिर वो सहना सीख गए थे। इस सहने
वाले आदमी ने मार्च 1947 में वायसराय की कुर्सी संभाली और नेहरू उस घर के रोस के मेहमान हो जाते हैं। मई 1948 में पूरा परिवार शिमला के पास मशोबरा छुट्टी पर
गया। नेहरू भी साथ में गए। फैमिला लिखती हैं कि टहलने निकलते तो आगे मां और नेहरू बातों में डूब जाते। पीछे वो और पिता जानबूझकर धीमे हो जाते। पर उन्हें कभी नहीं लगा कि वह बाहर कर दिए गए हैं। उसी जून में माउंटबेटन ने अपनी बड़ी बेटी
पैटिशिया को चिट्ठी लिखी जो आज पैमला की किताब में छपी। उसमें लिखा गया कि यह बात तुम अपने तक रखना। तुम्हारी मां और जवाहर दोनों साथ में बहुत प्यारे लगते हैं। वो एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं और मैं और पैमी बस रास्ते से हटकर हेल्प कर देते
पैमी बस रास्ते से हटकर हेल्प कर देते हैं। मतलब पति को पहले दिन से पता था और उसने रोका नहीं। तो सवाल कि क्या यह इश्क बिस्तर तक गया? यहां वो लोग बोलते हैं जो उस घर के अंदर थे। पैमला साफ लिखती हैं कि मां और नेहरू कभी अकेले होते ही नहीं थे।
हर वक्त स्टाफ, पुलिस और एडीसी यानी वायसराय के साथ चलने वाले फौजी अफसर घेरे रहते थे। माउंटबेटन के एडीसी ने भी बाद में पैमला से यही कहा कि इतनी सरेआम जिंदगी में कोई छिपा हुआ रिश्ता मुमकिन ही नहीं था। इसे यूं समझिए जैसे किसी
मुख्यमंत्री के बंगले में 24 घंटे गार्ड, ड्राइवर और पिए खड़े हो। वहां चाय भी अकेले पीना मुश्किल है। पर यही पैमला ने भी कहा कि मां ने नेहरू के साथ वो साथ और बराबरी का दिमाग पाया जिसकी उन्हें जिंदगी भर तलाश थी। तो अगर शरीर का रिश्ता नहीं
था तो सूटकेस भर चिट्ठियों में आखिर था क्या? जवाब उन चिट्ठियों में ही है। जून 1948 में माउंटबेटन परिवार भारत से लौट जाता है। जाते वक्त एडविना अपने पन्ने की
अंगूठी नेहरू को देना चाहती थी। पर पैमला लिखती है कि मां जानती थी कि वह लेंगे नहीं तो नहीं दी गई। नेहरू ने विदाई के भाषण में एडविना से सीधे कहा कि आप जहां-जहां गई लोगों का हौसला और दिलासा लेकर गई तो भारत के लोग आपको अपना क्यों
ना माने। उसके बाद खत के चलने का सिलसिला शुरू हुआ। शुरुआत में खतरों जाते थे। साल शुरू हुआ। शुरुआत में खतरों जाते थे। साल भर में हफ्ते में एक और 1954 आते-आते 15 दिनों में एक। एडविना लगभग हर साल जाड़े में भारत आती और ज्यादातर बिना अपने पति
के। नेहरू जब लंदन जाते तो मिलना तय रहता। साल में बस दो मुलाकातें और बाकी सब कागजों पर। फिर आया साल 1952, वही अस्पताल, वही बंद लिफाफा। उस लिफाफे की
बात माउंटबेटन की ऑफिशियल बायोग्राफी लिखने वाले फिलिप जिगलर ने साल 1985 में छापी। एडविना ने लिखा कि तुम देखोगे कि यह जवाहरलाल के आम खत है। देश दुनिया की बातों से भरे। असल में इतिहास कागज। कुछ में कुछ भी पर्सनल नहीं है। कुछ एक तरह से
प्रेम पत्र हैं। पर तुम खुद समझोगे कि हमारे बीच का रिश्ता अजीब है और ज्यादातर हमारे बीच का रिश्ता अजीब है और ज्यादातर रूहानी यानी आत्मा का। साथ ही यह भी कि जे यानी जवाहरलाल इन सालों में मेरी जिंदगी का एक इंपॉर्टेंट हिस्सा रहे हैं। और शायद
मैं उनकी जिंदगी की। मैं उन्हें समझती हूं। वह मुझे समझते हैं। जितना दो इंसान एक दूसरे को समझ सकते हैं। अब बात उस पति की। माउंटबेटन इतनी घबराए कि खत खुद पढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। बेटी पैमला से कहा कि तुम इसे पढ़ लो। पैमला ने पढ़े और पिता से
कहा इनमें ऐसा कुछ भी नहीं है जो आपको चोट दे। फिर माउंटबेटन ने जवाब लिखने में करीब एक साल लगाया। जवाब में लिखा कि मुझे खुशी है कि तुम जानती हो कि मैं तुम्हारे और जवाहर के खास रिश्ते को जानता हूं और हमेशा समझता आया हूं। और यह इसलिए आसान
रहा क्योंकि मुझे खुद उनसे लगाव है। इसे यूं समझिए जैसे घर का मुखिया जानता हो कि बीवी का मन कहीं और टिका है और वो लड़ने की जगह उस आदमी को अपना दोस्त बना ले। यह सुनने में बहुत अजीब है। लेकिन उस वक्त उस घर का सच यही था। अब नेहरू का नजरिया क्या
था? पैमला एक किताब में मार्च 1957 की एक चिट्ठी छपी है। उसमें नेहरू लिखते हैं कि अचानक उन्हें लगा और शायद एडविना को भी कि दोनों के बीच कोई गहरा लगाव है। कोई दोनों के बीच कोई गहरा लगाव है। कोई बेलगाम ताकत जो दोनों को एक दूसरे की तरफ
खींच रही है और जिसका अंदाजा उन्हें खुद भी धुंधला धुंधला सा था। पर यही पैमला जिन्होंने सारी चिट्ठियां पढ़ी कहती हैं कि हर खत की शुरुआत में दो लाइन प्यार की अंत में दो लाइन और बीच की 3 चौथाई हिस्सा देश की चिंता हार और उम्मीद उनके हिसाब से
जिस्म का इश्क होता तो पूरा खत सामने वाले के बारे में होता उसकी जरूरत के बारे में अब सवाल कि क्या यह बेटी की सफाई थी या फिर वाकई में ऐसा था। इसका फैसला उस सुबह
ने और उलझा दिया जिसकी शुरुआत हमने की थी। एडविना उस दिन जसिल्टन में थी जो आज एडविना उस दिन जसिल्टन में थी जो आज मलेशिया का कोटा केनाबालू है। मरीजों की सेवा करने वाली टीम के दौरे पर और नींद में ही चल बसी। वसीयत में उन्होंने नेहरू
की सारी चिट्ठियां अपने पति के नाम छोड़ी। पमला बताती है कि पिता 99% पक्के थे कि इनमें से ऐसा कुछ भी नहीं जो उन्हें छोड़ दे। पर उस 1% के शक में उन्होंने अपनी
बेटी से कहा कि पहले तुम पढ़ लो। इस बार तो सूटकेस भरा हुआ था। 25 फरवरी को पोर्ट्समथ के पास अंग्रेजी जंगी जहाज एचएमएस वेकफुल से ताबूत उतारा गया। बगल
में आईएएस त्रिशूल जो उन दिनों वहां मरम्मत के लिए रुका था और जिसे नेहरू ने हुक्म देकर साथ चलने भेजा था। उस पर भारत के रक्षा मंत्री कृष्णा मेनन खुद खड़े थे और नेहरू की तरफ से गेंदे की माला पानी में डाली। इसे यूं समझिए जैसे मोहल्ले में
किसी की अर्थी उठे और दूर शहर से कोई अपना सबसे बड़ा आदमी भेजकर कहे कि मेरी तरफ से सबसे बड़ा आदमी भेजकर कहे कि मेरी तरफ से फूल चढ़ा देना। 4 साल बाद मई 1964 में जब नेहरू गए तो दिल्ली में उनके अंतिम दर्शन करने वाला पहला अंग्रेज कौन था जानते हैं
आप? नाम था लॉर्ड माउंटबेटन। तो फिर दोनों कैंप अपनी बात क्यों नहीं छोड़ते? क्योंकि दोनों के पास अपने गवाह है और यहां कोई नजरिया साबित नहीं है। एक नजरिया लेखक रिचर्ड हाफ का है जिन्होंने एडविना की बहन से बात की और लिखा कि
माउंटबेटन जानते थे कि दोनों प्रेमी हैं। हालांकि वो बहन इस रिश्ते से इतनी खफा थी कि जिंदगी भर नेहरू से नफरत करती रही। 2019 में एंड्र्यूड लावनी की किताब ने भी इस पूरे इश्क को माना। दूसरा नजरिया जैगलर का है जिन्हें सारे खत और डायरीज पढ़ने को
मिली। वो लिखते हैं कि रिश्ता गहरा, रोमांटिक, भरोसे वाला और लगभग रूहानी था। शरीर का कोई पहलू रहा भी हो तो दोनों के लिए मामूली था। एडविना की अपनी बायोग्राफी लिखने वाले जेनेट मॉ्गन भी यही कहती हैं कि नेहरू माउंटबेटन की इज्जत करते थे और
उस भरोसे को तोड़ते नहीं थे। हमारी नजर में कागज जैगलर और पैमेला की तरफ झुकते हैं क्योंकि खत उन्होंने पढ़े। बाकी लोगों ने सुनी सुनाई बातें लिखी है। पर इस सब पर सबसे बड़ा सवाल सरहद पार से आता है कि क्या नेहरू और एडविना के नजदीकी कीमत
हिंदुस्तान ने चुकाई? देखिए कीमत वाला दावा जो है वो पाकिस्तान की तरफ से दशकों से ज्यादा रहा है। 2007 के खिताब इंडियन समर में एलेक्स फों्ट जेलमैन पाकिस्तान के पुराने नेता या बख्तियार का कहना छापती है कि उन दिनों नेहरू का लेडी माउंटबेटन से
खुला इश्क चल रहा था और वह भी उनके मुताबिक माउंटबेटन की चुपचाप रजामंदी से। खुद लेखका मानती है कि बंटवारे कुछ फैसलों में माउंटबेटन नेहरू की तरह झुक गए। उनका यह भी कहना था कि जब नेहरू अंग्रेजी ताश के नीचे डोमिनियन यानी आधी आजादी वाले
दर्जे को मानने से मना कर रहे थे तो एडविना ने ही उन्हें मनाया। पर यह उन लोगों का कहना है कागज में साबित नहीं होता है। माउंटबेटन परिवार इसे हमेशा दोस्ती का असर कहता आया। कश्मीर का विलय पत्र 26 अक्टूबर 1947 को महाराजा हरी सिंह
ने तब दस्तखत किया जब पाकिस्तान की तरफ से कबायली हमलावर श्रीनगर की तरफ बढ़ रहे थे और उस दस्तखत में एडमिना कहीं नहीं थी। कश्मीर को यूएन ले जाने की सलाह माउंटबेटन की थी। पर वो अलग बहस थी इश्का नहीं। अब आते हैं उस सवाल पर जो आज का है।
[नाक से की जाने वाली आवाज़] 1971 में नेहरू के परिवार ने उनके कागज दिल्ली के नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी को रखने के लिए दिए। जिसका नाम अब पीएमएमएल यानी प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड लाइब्रेरी है। सोनिया गांधी जो इंदिरा
गांधी के बाद इन कागजों की कानूनी वायरस हैं। 1992 में म्यूजियम से कह चुकी थी कि इन्हें देखने के लिए उनकी इजाजत जरूरी है। फिर 5 मई 2008 को उनके नुमाइंदे एमवी राजन
ने म्यूजियम की टीम के साथ बैठक की और पर्सनल और सरकारी कागज अलग कर दिए। पर्सनल कागजों के 51 डिब्बे तबके डायरेक्टर की हरी झंडी से सोनिया गांधी के पास भेजे गए और इन्हीं में एडविना को लिखी हुई चिट्ठियां हैं। साथ में आइंस्टाइन,
जयप्रकाश नारायण और पद्मजा नायडू वाली भी हैं। इसी पर 204 में एक बार बात फिर से उठी थी। पीएमएमएल के मेंबर और इतिहासकार रिज़वान कादरी ने पहले सोनिया गांधी को और
फिर 10 दिसंबर को राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी और असल कागज या उनकी फोटो कॉपी लौटाने की बात की। बीजेपी की तरफ से संबित पात्रा, अमित मालवीय ने पूछा कि नेहरू ने एडविना को ऐसा क्या लिखा था जिस पर पर्दा चाहिए? फिर जून 2026 में पीएमएमएल के
मुखिया दीपेंद्र मिश्रा ने खुद कहा कि दो चिट्ठियां और रिमाइंडर भेजे। उधर से बस इतना आया हमारा स्टाफ देख रहा है। साथ ही यह भी कि म्यूजियम इस पर कोर्ट नहीं जाएगा क्योंकि उसे अपनी इज्जत के साथ चलना है। परिवार का अपना पक्ष कागजों में साफ है।
यह नेहरू के अपने घरेलू खत हैं। सोनिया गांधी कानूनी वारिस हैं और 2008 में इन्हें सौंपना म्यूजियम को अपनी हरी झंडी से हुआ था। इसे यूं समझिए जैसे दादा की चिट्ठियां पोते के पास हो और मोहल्ला कहे कि दादा सबके थे तो चिट्ठियां भी सबकी। पर
कि दादा सबके थे तो चिट्ठियां भी सबकी। पर कानून कहे कि कागज वारिस का है। यह पर्दा सिर्फ भारत में नहीं 2009 में हॉलीवुड इसी इंडियन समर किताब पर फिल्म बनाने चला। केट इंडियन समर किताब पर फिल्म बनाने चला। केट ब्लैंडशेट एडविना हग ग्रैंड माउंटबेटन एंड
इरफान खान नेहरू। भारत सरकार की सूचना मंत्रालय ने स्क्रिप्ट से दोनों के बीच प्यार वाले सीन हटाने के लिए कहा और स्टूडियो ने बजट का हवाला देकर फिल्म ही बंद कर दी। उधर इंग्लैंड में माउंटबेटन की डायरीज और खत खोलने की लड़ाई ट्रिब्यूनल
यानी एक खास कोर्ट तक गई और कुछ पन्ने अभी भी बंद रखे गए हैं। मतलब दोनों देशों में दोनों परिवारों के पास दरवाजे बंद हैं और चाबी घर वालों के हाथ में है। अब सवाल है कि सच कितना? कागज इतना कहते हैं कि लगाव था बहुत गहरा था। पति को पहले से पता था
और पति इस रिश्ते को लेकर सहज था। उसने ही रास्ता दिया और एक औरत मरते वक्त उसी आदमी के खत पढ़ रही थी। यह रिश्ता शारीरिक था। यह उन दो लोगों के बीच का एक सच है जो
उनके साथ ही शायद चला गया। जिन लोगों ने असली खत पढ़े पैमिला और जैगलियर वो इसे रूहानी रोमांटिक कहते थे। जो सुनाई बातें लिखते हैं वो इसे अफेयर कहते थे। 51 डिब्बे खुलने तक सच की हद यही है। बाकी हम आप पर फैसला छोड़ते हैं। आप बताइए कमेंट
सेक्शन में। एक औरत मरते वक्त जिन चिट्ठियों को पढ़ रही थी उन्हें 65 साल बाद पूरा देश पढ़े या वह उस परिवार की रहे और अगर पति को सब कुछ पता था और उसने खुद यह रास्ता छोड़ा तो यह रिश्ता गलत था, जिस्मानी था, रूहानी था, इंसानी [संगीत]
था? क्या इस रिश्ते का नुकसान सरहदों के बटने में भी हुआ? नेहरू के इस रिश्ते को आप कैसे देखते हैं? कमेंट सेक्शन आपका इंतजार कर रहा है। इस क्या है? आप कमेंट सेक्शन में बताइएगा। अगर यूं ही निष्पक्ष एनालिसिस भविष्य में
आप चाहते हैं तो आप हमारे साथ जुड़िएगा। हमारे साथ चैनल को सब्सक्राइब कीजिएगा। WhatsApp चैनल पर आइएगा ताकि वीडियोस आप तक पहुंच सके। साथ ही साथ हम आपका इंतजार WhatsApp पर करेंगे और कमेंट सेक्शन में कि आप अगला वीडियो किस विषय पर चाहते हैं।
कि आप अगला वीडियो किस विषय पर चाहते हैं। नमस्कार।
