---
title: 'धीरेंद्र शास्त्री का कृष्ण टेढ़े बयान, बंटवारा या गलतफहमी ? राम के 5 बाप वाली बात भी |Baba Bageshwar'
source: 'https://youtube.com/watch?v=TauXPFUJnDQ'
video_id: 'TauXPFUJnDQ'
date: 2026-11-07
duration_sec: 970
channel: 'Shubhankar Mishra '
---

# धीरेंद्र शास्त्री का कृष्ण टेढ़े बयान, बंटवारा या गलतफहमी ? राम के 5 बाप वाली बात भी |Baba Bageshwar

> Source: [धीरेंद्र शास्त्री का कृष्ण टेढ़े बयान, बंटवारा या गलतफहमी ? राम के 5 बाप वाली बात भी |Baba Bageshwar](https://youtube.com/watch?v=TauXPFUJnDQ)

## Summary

The video analyzes the controversy surrounding Bageshwar Dham's Dhirendra Krishna Shastri, who called Lord Krishna 'crooked' and claimed Lord Ram had five fathers. It explores whether these statements were acts of devotion or disrespect, examining the cultural context of 'Vraj' bhakti and the reactions from various saints and political figures.

### Key Points

- **Controversial Statement** [00:02] — Dhirendra Shastri's remark calling Lord Krishna 'tedha' (crooked) sparked outrage, with many saints and politicians accusing him of insulting the deity and dividing the country.
- **Viral Clip on Ram's Fathers** [01:45] — Another clip surfaced where Shastri claimed Lord Ram had five fathers, leading to further confusion and debate about the validity and context of his statements.
- **Context of the Katha** [04:06] — The incident occurred during a Ram Katha in Shivpuri, MP, where Shastri humorously compared Krishna's 'tribhang' posture to Ram's straight posture, which was initially met with laughter.
- **The Real Issue** [05:43] — The phrase 'humare wale' vs 'tumhare wale' (ours vs yours) was more offensive than 'tedha', as it seemed to divide the divine and the devotees into factions.
- **Cultural Context of 'Tedha'** [06:15] — In Braj tradition, calling Krishna 'tedha' is a term of endearment, referring to his 'tribhang' posture. 'Banke Bihari' literally means 'crooked', and this is a form of 'vyaj stuti' (indirect praise).
- **Apology and Reactions** [08:41] — Shastri publicly apologized, but critics questioned why he apologized if it was a traditional form of praise. Some saints supported him, while others, like Mahant Phool Dol Bihari Das, threatened to ban him from Vrindavan.
- **Explanation of Five Fathers** [10:13] — Shastri listed five fathers of Ram: Agnidev, Dasharath, Jatayu, Vishwamitra, and Janak. This is based on a broader definition of 'father' in scriptures like Chanakya Neeti, which includes those who give birth, education, food, and protection.
- **Historical Precedents** [13:11] — This is not the first such controversy; in 2021, Kathavachak Pradeep Mishra had to apologize for a remark about Radha Rani. The video also notes that the 'five fathers' clip is from June 2023, not new.
- **Final Analysis** [14:23] — The video concludes that the truth lies in between: the language of love in Braj is intimate, but when taken out of context and amplified on social media, it loses its meaning and becomes offensive.

## Transcript

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जब भगवान श्री कृष्ण को टेढ़ा कहा, नहीं पाए। हमारे वाले दिखते भी सीधे, तुम्हारे वालों
का नाम भी टेढ़ा, चलते भी टेढ़े, खड़े भी टेढ़े होते हैं। अब फिलहाल हिंदुस्तान जो है दो अलग-अलग सोच में बटंट गया है। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान को लेकर देश में हंगामा मचा है। एक तरफ राजनेताओं से
लेकर कई साधु संत हैं जो कह रहे हैं कि भाई इन्होंने भगवान को भी बांट दिया। यही घोर कलयुग है। मतलब इससे बड़ा भगवान का अपमान क्या होगा कि भगवान को ही तुम्हारे वर्सेस मेरे कर दिया। ऐसे लोगों का तो बॉयकॉट होना चाहिए। और जिस वक्त ये बात चल
बॉयकॉट होना चाहिए। और जिस वक्त ये बात चल रही है उसी वक्त देश में साधु संत और कुछ बागेश्वर धाम जी के चाहने वाले वो ये कह रहे हैं कि आप लोग पूरी बात तो सुनते नहीं है। ब्रज में ठाकुर जी को यूं ही छेड़ा जाता है। अब दोनों तरफ की बात सुनने के
बाद आम आदमी बड़ा परेशान है। वो समझ नहीं पा रहा कि यह जो बात कही गई है यह सनातन का अपमान है या बात को कहने का कथा को कहने का एक तरीका है जो सदियों से चला आ रहा है। और अगर यह सिर्फ प्रेम की छेड़छाड़ थी यानी प्रेम से भगवान को
छेड़छाड़ थी यानी प्रेम से भगवान को छेड़ना था जैसा कई साधु संत कह रहे हैं तो फिर वृंदावन के ही कुछ संत बागेश्वर धाम के बहिष्कार की बात तक क्यों पहुंच गए और अगर यह अपमान था तो फिर जो दूसरे संत समर्थन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि माफी
की जरूरत नहीं थी वो क्यों ऐसा कह रहे हैं? क्या धीरेंद्र शास्त्री भगवान से ज्यादा उनके करीब हैं? दोस्ती बचाने के लिए कर रहे हैं। अब यह चर्चा चल ही रही थी कि इसी बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की एक और क्लिप वायरल हो गई जिसमें वह कह रहे
हैं कि प्रभु श्री राम के पांच बाप थे। राम जी के पांच बाप थे। अब ये लाइन सुनकर कई लोगों के मन में आया कि हे भगवान ये क्या कह रहे हैं? क्यों कह रहे हैं? हो क्या गया है धीरेंद्र शास्त्री को? और फिर दूसरी तरफ से सवाल
आया कि कहीं ऐसा तो नहीं कि इसका भी कोई अर्थ है? मतलब ऐसा हो सकता है। यह बात अपमानित करने के लिए कही गई है या इसका कोई तर्क है? क्योंकि प्रभु श्री राम के तो वो भी भक्त हैं। और अगर यह तर्क है, तथ्य है तो फिर दशरथ जी के अलावा प्रभु
श्री राम के वो चार पिता कौन थे? और यह क्लिप भी अभी की है या पुरानी बात को जब एक नया बवाल आया है तो उसके साथ घुमाया जा रहा है। सवाल यह भी है क्योंकि इस देश में रहा है। सवाल यह भी है क्योंकि इस देश में जनमानस जो है वो जब भी कोई कथा सुनने जाता
जनमानस जो है वो जब भी कोई कथा सुनने जाता है तो कथावाचक जो आसन से बात कहते हैं उसको वो मान लेता है। अब सवाल यह है कि गलती उस लाइन में है या उस जगह से जहां से वो लाइन निकली। आज कहानी यही है कि जब भारत में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के
भगवान श्री कृष्ण को टेढ़ा और प्रभु श्री राम के पांच बाप को लेकर भारत बट गया है। नेता से लेकर कई लोग आरोप लगा रहे हैं और एक संतों का वर्ग है जो समर्थन कर रहा है। तो आम भक्तों को हम समझाते हैं कि श्री कृष्ण को टेढ़ा कहना यह बंटवारा था या
गलतफहमी और प्रभु श्री राम के पांच बाप वाली बात असल में है क्या? क्यों साधु संत ही आमने-सामने आ गए? नमस्कार, मैं हूं शुभांकर मिश्रा और हर बार की तरह हम आपको शुभांकर मिश्रा और हर बार की तरह हम आपको फिर बता दें कि यह वीडियो किसी संत, किसी
मंच या किसी भक्ति परंपरा के पक्ष या विरोध में नहीं है। यह वीडियो सिर्फ तथ्यों के आधार पर आपके मन में जो सवाल आ रहे हैं उन सवालों को आपको सरल भाषा में
समझाने के लिए है। हमारी कोशिश हमेशा रहती है कि जो सच है वो आपके सामने लाया जाए। किसी को अच्छा लगे या बुरा उससे हमें ना पहले फर्क पड़ता था ना आगे फर्क पड़ेगा। क्योंकि हमारे लिए फर्क आपसे पड़ता है, आपकी सोच से पड़ता है। तो हम आपके लिए
तथ्य सत्य के साथ लाते रहेंगे और आप हमारा साथ देते रहिए। साथ देने के लिए आपको हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना होगा और खासतौर पर मेरे WhatsApp चैनल से जुड़ना होगा ताकि हमारा आपका रिश्ता और ज्यादा गहरा हो। हम और आप साथ मिलकर एक बेहतर
समाज का निर्माण करें जहां पर अफवाहों की जगह ना हो और सत्य जो है वो आप तक पहुंचाया जाए। तो WhatsApp से जुड़िएगा। का लिंक डिस्क्रिप्शन में, कमेंट सेक्शन में है और अब शुरू से समझते हैं कि आखिर हुआ क्या था। तो यह कहानी है मध्य प्रदेश
के शिवपुरी जिले के करेरा की जहां पर 29 अक्टूबर को श्री राम जी की कथा चल रही थी। मंच पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री थे और सामने बैठी भीड़ ने राम जी के भक्त भी थे और ठाकुर जी के भक्त भी थे। अब जो वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो
रहा है उसमें धीरेंद्र शास्त्री हंसते हुए भीड़ से कहते हैं कि अपने ठाकुर जी की एक खड़े भी टेढ़े होते हैं। तुम्हारे वालों का नाम भी टेढ़ा, चलते भी टेढ़े, खड़े भी टेढ़े होते हैं। और तीन जगह से टेढ़े हैं। पांव के ऊपर
पांव, कमर लचका कर और बांसुरी भी टेढ़े होकर बजाते हैं। अब इस बयान के बाद वो राम जी की तरफ आते हैं और कहते हैं कि हमारे वाले खड़े भी होते हैं तो एकदम सीधे। उनका सीधा। वाले का नाम भी सीधा, हमारे वाले का चलना
भी सीधा, हमारे वाले दिखते भी सीधे। और फिर वो जोड़ते हैं कि तुम्हारे वाले का नाम भी टेढ़ा, चलना भी टेढ़ा। और फिर बात धाम तक पहुंच जाती है कि हमारे वाले का नाम भी सीधा है। अयोध्या तुम्हारे वाले का नाम वृंदावन। आगे बांसुरी और धनुष की
तुलना भी होती है कि बांसुरी बजाना तो खेल है। धनुष चलाना खेल नहीं। और आखिर में वो भीड़ में बैठे भक्तों से कहते हैं कि आज तो तुम्हारे ठाकुर जी की भी जय जयकार हो रही है। कथा में उस वक्त हंसी भी थी और तालियां भी थी। यही वीडियो सोशल मीडिया पर
वायरल हो रहा है जिसे हमने जस का तस आपको बता दिया। पर जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर गया वहां से हंसी गायब हो गई और यहीं पर पहली बात समझने लायक है कि चुभा यहीं पर पहली बात समझने लायक है कि चुभा कौन-कौन सा शब्द बाहर बहस जो है वो टेढ़ा
शब्द पर हो रही है। लेकिन ब्रज के भक्तों को जो चीज ज्यादा चुभी वो थे हमारे वाले तुम्हारे वाले। टेढ़ा तो बस रूप की बात है पर हमारे और तुम्हारे में भगवान बटने लगे और भक्त भी दो गुटों में बट गए। कथा के मंच से यही दो शब्द सबसे ज्यादा भारी
पड़े। अब इसी टेढ़े शब्द को खोलिए क्योंकि इसी में पूरी कहानी की चाबी है। क्या ब्रज में ठाकुर जी को टेढ़ा कहना सच में कोई नई बात है? तो जवाब है कि नहीं। श्री कृष्ण जी जो मुद्रा हमारे घरों की तस्वीरों में है पैर पर पैर कमर एक तरफ झुकी हुई गर्दन
है पैर पर पैर कमर एक तरफ झुकी हुई गर्दन दूसरी तरफ उसे भक्ति परंपरा में त्रिभंग कहा जाता है यानी तीन जगह से मुड़ा हुआ रूप वृंदावन में जिन्हें हम बांके बिहारी कहते हैं उस बांके का मतलब ही होता है टेढ़ा मान्यता है करीब 500 साल पहले
स्वामी हरिदास जी ने निधिवन में यही रूप प्रकट किया था और तब से ब्रज अपने ठाकुर को बांके कहकर पुकारता यहां तक कि कृष्ण नाम का मतलब भी बताया यहां तक कि कृष्ण नाम का मतलब भी बताया जाता है जो अपनी तरफ खींच ले। मतलब टेढ़ापन
ठाकुर जी पर थोपा गया कोई ताना नहीं था। वो खुद उनका रूप है उनकी निशानी। इस टेढ़े रूप के पीछे ब्रज के संत एक बहुत प्यारी बात बताते हैं। वृंदावन के एक संत ने इसी
बवाल पर कहा कि सीधी चीज दिल में जाएगी तो सीधी निकल जाएगी। पर टेढ़ी चीज भीतर गई तो पहले तो देर में घुसेगी और घुस गई तो फिर निकल नहीं पाएगी। इसीलिए ठाकुर जी टेढ़े हैं ताकि एक बार दिल में बस जाए तो वह निकले नहीं और यही ब्रश का भाव है। इसी
भाव में ठाकुर जी को कभी माखनचोर कभी छलिया कई बार तो कपटी तक कहा जाता है वो छलिया कई बार तो कपटी तक कहा जाता है वो भी प्यार से। इसी प्यार वाले उलहने का एक पुराना नाम भी है। व्याज स्तुति। आसान भाषा में इसका मतलब है उलहना देखकर की गई
भाषा में इसका मतलब है उलहना देखकर की गई कोई तारीफ यानी ऊपर से सुनने में वह उलहना कोई तारीफ यानी ऊपर से सुनने में वह उलहना लगे मजाक। लेकिन भीतर में उसकी बढ़ाई हो। लगे मजाक। लेकिन भीतर में उसकी बढ़ाई हो। हिंदी के आचार्य कवि केशवदास ने साल 1591
में लिखी अपनी किताब रस्सी कपरिया में इसी तरीके का इस्तेमाल किया। उसमें एक सखी राधा जी से कहती है कि तुम तो इतनी सीधी हो। फिर भी टेढ़े कान्हा को तुमने कैसे संभाल लिया? अब वहां पर यह कान्हा की बुराई नहीं है। यह उनकी बढ़ाई का दूसरा
रास्ता है। बरसाने में तो होली पर ठाकुर जी के सामने खड़े होकर गालियां तक कई बार दी जाती है। और उसी गीत में साथ में कहा जाता है बुरा ना मानियो रे लाला तुम हो जीवन प्राण। इसे यूं समझिए कि घर में जिस बच्चे से सबसे ज्यादा प्यार होता है उसी
को हम कहते हैं बड़ा बदमाश है ये। प्यार जब बहुत गहरा हो जाता है तो फॉर्मेलिटियां खत्म हो जाती हैं। छेड़खानी शुरू हो जाती है और ब्रज की भक्ति इसी छेड़खानी पर है। इसी तर्क से बाबा के चाहने वाले कहते हैं कि राम जी को भी सीधा कहना बढ़ाई थी
क्योंकि सीधापन ही तो राम जी हैं। श्री रामचरितमानस की हर लाइन हर कोई जानता है। रघुकुल रीत सदा चली आई। प्राण जाए पर वचन ना जाए। मतलब दोनों तरफ बढ़ाई थी। लेकिन सवाल अंदाज पर आ गया और उसी अंदाज के लिए हमने भी धीरेंद्र शास्त्री जी से कहा कि
महाराज बचो और उन्होंने भी सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी। लेकिन यहीं पर एक पक्ष पर माफी भी मांगी। लेकिन यहीं पर एक पक्ष और भी है जो एक-एक बात को बारीक स्तर पर पकड़ता है। और वह बात भी सुननी चाहिए। कविता के पुराने ग्रंथ काव्य प्रकाश में
आचार्य मम्मट ने व्याज स्थिति का मतलब यही बताया है कि ऊपर से निंदा दिखे और भीतर से तारीफ दिखे। जैसे कोई गंगा जी से कहे कि तुम बड़ी दुष्ट हो जो पापी को भी तार कर स्वर्ग भेज देती हो। मतलब उलाहना और बड़ाई दोनों एक ही के बारे में होते हैं। लेकिन
सवाल उठाने वालों का यह कहना है कि ऐसा नहीं हुआ। यहां दो भगवान को आमने-सामने नहीं हुआ। यहां दो भगवान को आमने-सामने रखकर एक को सीधा एक को टेढ़ा कहा गया। बांसुरी को धनुष के आगे खेल बता दिया गया। उनका दूसरा सवाल और भी सीधा है कि अगर यह
सच में काव्य वाली व्याज स्थिति थी तो विरोध होते ही हाथ जोड़कर माफी क्यों मांगी गई? सीना ठोक कर क्यों नहीं कहा गया कि यह तो स्थिति है। अब इसके भी दो मायने हो सकते हैं। एक कि उन्हें यह लगा हो कि वह बात अपनी सही तरीके से समझा नहीं पाए।
इसलिए लगा कि सनातन के भक्तों में द्वेष पैदा हो, बंटवारा हो। इससे बेहतर है कि हम उन्हें माफी मांग लेते हैं क्योंकि मामला भगवान का है और एक उन्हें गलती का एहसास भगवान का है और एक उन्हें गलती का एहसास हो कि शायद कहते-कहते कुछ गलत निकल गया और
उसके लिए माफी मांग ली। ये दोनों नजरिए इसको लेकर आ रहे हैं। हालांकि ये बहस अभी ठंडी नहीं पड़ी थी कि एक और क्लिप निकल आई। राम जी के पांच बाप वाली। अब वो क्लिप क्या है? इस क्लिप में पंडित धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि राम जी के पांच बाप
थे और फिर वो पांचों को गिनाते भी हैं। राम जी के पांच पिताजी हैं। विचित्र बात बात है। पहले अग्निदेव क्योंकि राम जी के जन्म से पहले जो खीर बटी थी वो यज्ञ की अग्नि से निकली थी। दूसरे राजा दशरथ जिन्होंने
उन्हें पाला। तीसरे जटायु जिन्होंने एक लड़ाई में दशरथ जी की जान बचाई और बदले में वचन मांगा कि उनका बड़ा बेटा हमेशा उनसे बंधा रहेगा। इसीलिए राम जी ने बेटे की तरह जटायु का अंतिम संस्कार भी किया। चौथे विश्वामित्र जिन्हें दशरथ जी ने खुद
राम और लक्ष्मण का पिता कह दिया था। और पांचवें राजा जनक जो सीता जी के पिता थे यानी राम जी के ससुर। अब यहां पर गड़बड़ क्या हुई? देखिए बात यहां पर पांच नामों की नहीं है क्योंकि हमारे यहां पिता सिर्फ जन्म देने वाले को नहीं मानता। चाणक्य
नीति में एक श्लोक है जिसमें पांच तरह के पिता गिनाए गए हैं। जन्म देने वाला, जनेऊ करवाने वाला, विद्या देने वाला, अन्न देने वाला और डर से बचाने वाला। मतलब पांच पिता की बात हमारे यहां पुरानी है। बस बाबा के गिनाए पांच नाम उस श्लोक से अलग हैं।
गड़बड़ उस आखिरी बात में है जो उन्होंने खुद जोड़ी कि यह बात उन्होंने यूं ही बताई। इसका कहीं कोई जिक्र नहीं। भक्त की दिक्कत यही है कि वो कथावाचक के मुंह से निकली बात को शास्त्र जितना सच मान लेता है। लेकिन जब कहने वाला खुद ही कह दे कि
यह बात कहीं लिखी नहीं गई है तो सवाल अपने आप खड़ा हो जाता है। दूसरी बात यह जो दशरथ जी के पांच बाप वाली क्लिप है यह नई नहीं है। जून 2023 की ये क्लिप है जो अब वायरल हुई है और कृष्ण वाले बयान के साथ उसे जोड़कर दोबारा चलाया जा रहा है। अब पुरानी
क्लिप तो घूम कर चली आई पर नई वाले पर संतों की नाराजगी ताजा है। वो आखिर किस बात पर भड़के हैं? नाराजगी का पहला कारण है। संतों का कहना है कि व्यासपीठ से दो भगवानों की तुलना नहीं की जाती क्योंकि वहां बैठने वालों की हर बात भक्त के लिए
शास्त्र का वजन रखती है। वृंदावन के महंत फूल डोल बिहारीदास महाराज ने तो यहां तक कह दिया कि अगर यह बात व्यंग में कही गई तो वृंदावन में घुसने नहीं देंगे। धर्म रक्षा संघ के सौरभ गड ने कहा कि राम और कृष्ण में भेद करना सनातन परंपरा के खिलाफ
है। भगवान एक ही हैं। बस लीला के हिसाब से रूप बदलते हैं। फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने भी खुलकर नाराजगी जताई। मथुरा और वृंदावन के कई संतों ने भी बहिष्कार की चेतावनी दी और कई शहरों में पुतले फूंके गए। लेकिन इसी बीच संत समाज का एक दूसरा
हिस्सा भी है जो साथ खड़ा दिखाई पड़ा। जैसे आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि राम मर्यादा पुरुषोत्तम है और कृष्ण लीला पुरुषोत्तम। कृष्ण का स्वरूप तो बचपन से ही टेढ़ा है। अनुरुद्धाचार्य कहते हैं कि अयोध्या और वृंदावन के भक्तों के बीच ऐसी
हंसीज़ाक होती रहती है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के परम मित्र इंद्रेश उपाध्याय जी ने भी खुलकर उनका समर्थन किया और कहा कि भाव जो था वो जो कहना चाह रहे थे वो उस तरीके से नहीं आया। यानी संत साथ भी हैं, संत खिलाफ भी हैं। हालांकि जब बवाल बढ़ा
तो 3 नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री ने विदेश से केन्या के नैरोबी से वीडियो जारी किया और माफी भी मांगी। हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि उनकी बात व्रज में प्रेम वाले भाव में कही गई थी। इसे व्याज स्तुति कहते हैं और वह खुद ठाकुर जी के भक्त हैं।
कृष्ण विरोधी नहीं। लेकिन माफी के बाद भी विरोध थमा नहीं और कई जगह लोग सड़कों पर हैं। हालांकि ब्रज में यह पहली बार नहीं हुआ है। दो साल पहले कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी पर एक बात कही थी जिस पर ब्रज इतना नाराज हुआ था कि उन्हें
बरसाने के राधा रानी मंदिर में जाकर नाक रगड़कर माफी मांगनी पड़ी थी। मतलब ब्रज अपने ठाकुर जी और अपनी राधा रानी पर कोई भी बात नहीं सुनता। हालांकि माफी के बाद भी एक सवाल खड़ा होता है कि क्या शास्त्र खुद भगवान राम और कृष्ण में कोई फर्क
मानते हैं? देखिए भक्ति परंपरा में भगवान कृष्ण और भगवान राम दोनों भगवान विष्णु का अवतार हैं। इसलिए छोटे बड़े का तो सवाल नहीं है। फर्क जो है राम और कृष्ण में सिर्फ स्वभाव का बताया जाता है। एक के यहां हर कदम नियम से चलता है। दूसरे के
यहां हर नियम उनके पीछे चलता है। हर भक्त को अपना इष्ट सबसे बड़ा लगता है और इसमें कोई बुराई भी नहीं। पर जानकार यही कहते हैं कि अपने इष्ट को ऊंचा बताने और दूसरे को तुम्हारे वाला कह देने में बहुत बड़ा फर्क है। और यहीं से आरोप-प्र्यारोप जो है
वो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी पर लगता है। जिन पर सवाल उठता है कि है। जिन पर सवाल उठता है कि क्या अच्छी नियत होने के बाद भी वो अगर मगर या तेरे मेरे में फंस गए और क्या यहीं से यह सवाल उठा कि बंटवारा था
क्या यहीं से यह सवाल उठा कि बंटवारा था या गलतफहमी? शायद सच जो है वो दोनों तरफ थोड़ा-थोड़ा है। जिस भाषा में ब्रज का भक्त अपने ठाकुर से लड़ता है वो झगड़ता है और गाली तक गाता है वो भाषा उसके अपने आंगन की है। लेकिन वही भाषा जब मंच से
निकलकर मोबाइल की स्क्रीन तक पहुंचती है तो आंगन पीछे छूट जाता है और सिर्फ शब्द बजता है। आप अपने घर में मां को जिस नाम से बोलते होंगे कई बार वही बाहर वाला बोले तो आप की आंख नाक कान बन जाती है। ऐसे ही भाई बहनों के साथ भी है। तो हमें लगा कि
जब पूरी बात हमने आपको बताई तो जरा अब आप हमको बताइए कि जो बात धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कही जिसको लेकर एक तरफ विरोध है और एक तरफ संत समाज का समर्थन है। यह बातें प्रेम में कही गई थी या मंच से कही गई चूक थी और क्या व्यासपीठ पर बैठकर दो
गई चूक थी और क्या व्यासपीठ पर बैठकर दो भगवानों की तुलना में ही वह फंस गए। आपको क्या लगता है? कमेंट सेक्शन में बताइएगा जो भी आपकी ईमानदार राय हो और यह जो विश्लेषण हमने किया। आपको लगता है कि यह सत्य के काफी करीब है? नहीं है तो आप हमें
भी फीडबैक दे सकते हैं ताकि हम भी अपने आप को बेहतर कर सकें। क्योंकि चाहे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी हो या हम हो हम सभी भारत की जनता के लिए हैं और आपके फीडबैक ही सर्वमान्य हैं। हम जरूरी नहीं है। ईश्वर जरूरी हैं और आप जरूरी हैं और आपकी
राय को सर आंखों पर रखना जरूरी है। शायद इसीलिए उन्होंने माफी मांगी थी और इसीलिए हम आपसे फीडबैक मांग रहे हैं। आपके फीडबैक का हमें इंतजार रहेगा। बाकी राम और कृष्ण दोनों भगवान विष्णु के हैं। भगवान शिव हमारे हैं। सारे देवी देवता हमारे हैं।
अगर आप साथ रहेंगे, भगवान को लेकर चलेंगे तभी हम लोग का उद्धार होगा। वरना वैसे भी सनातन जो है वह गिने-चुने देशों में रह गया है। बाकी WhatsApp चैनल पर हम आपका इंतजार करेंगे। आप जुड़िएगा। जय श्री राम। जय श्री कृष्णा।
