---
title: 'Why Don''t Christians Do Khatna? Jesus Was Circumcised, So Who Changed the Rule? Muslims'
source: 'https://youtube.com/watch?v=hFAbdbF0DKs'
video_id: 'hFAbdbF0DKs'
date: 2026-11-07
duration_sec: 1603
channel: 'Shubhankar Mishra '
---

# Why Don't Christians Do Khatna? Jesus Was Circumcised, So Who Changed the Rule? Muslims

> Source: [Why Don't Christians Do Khatna? Jesus Was Circumcised, So Who Changed the Rule? Muslims](https://youtube.com/watch?v=hFAbdbF0DKs)

## Summary

This video explores the historical and religious reasons behind the practice of circumcision (khatna) in Judaism, Christianity, and Islam. It traces its origins from ancient Egypt, through the covenant with Abraham, to the pivotal Council of Jerusalem that exempted Christians, and finally to modern medical and ethical debates.

### Key Points

- **Ancient Egyptian Origins** [03:49] — The oldest evidence of circumcision is found in a 4,300-year-old tomb painting in Saqqara, Egypt, depicting the procedure.
- **Three Reasons for Egyptian Practice** [05:16] — Historians attribute Egyptian circumcision to cleanliness, religious ritual for priests, and as a rite of passage into manhood.
- **Abraham's Covenant with God** [06:42] — God made a covenant with Abraham, requiring circumcision on the eighth day as a sign for all generations.
- **Persecution and the Maccabean Revolt** [09:29] — The Greek king Antiochus IV made circumcision punishable by death, leading to the Maccabean revolt and the celebration of Hanukkah.
- **The Council of Jerusalem's Decision** [13:46] — The Council of Jerusalem around 49 CE decided that Gentile converts did not need to be circumcised, a pivotal moment for Christianity.
- **Paul's Spiritual Argument** [13:05] — Paul argued that true circumcision is of the heart, not the body, and that it was not a requirement for salvation.
- **Islamic Practice as Sunnah** [17:28] — In Islam, circumcision is a Sunnah (practice of the Prophet), not explicitly in the Quran but mentioned in Hadith, and is widely practiced.
- **Victorian-Era Medicalization in the US** [20:27] — In the US, circumcision became popular in the Victorian era due to misguided medical beliefs, and is now declining.
- **Modern Medical Evidence and WHO Recommendation** [23:27] — The WHO recommends circumcision in African countries with high HIV rates, as studies show it can reduce HIV risk by about 60%.

## Transcript

पर क्रिश्चियन धर्म चलता है जो दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है। बाइबल के हिसाब से सबसे बड़ा धर्म है। बाइबल के हिसाब से जन्म के आठवें दिन उनका खुद खतना हुआ था। जन्म के आठवें दिन उनका खुद खतना हुआ था। उनके पहले साथी भी सब यहूदी थे। उस धर्म
उनके पहले साथी भी सब यहूदी थे। उस धर्म के लोग जिनका आज अपना देश इजराइल है और यहूदी आज भी अपने बेटों का खतना करवाते हैं। तो सवाल यह कि फिर आज ईसा को मानने वाले ज्यादातर लोग खतना क्यों नहीं करवाते? वैसे हमारे हिंदुस्तान में खतने
को सुन्नत या फिर मुसलमानी कहा जाता है। जैसे मानो कि यह रस्म सिर्फ मुसलमानों की हो। जबकि सच यह है कि यहूदी, क्रिश्चियन और मुसलमान ये तीनों एक ही पुरखे इब्राहिम को मानते हैं। और उन्हीं की कहानी में लिखा है कि ईश्वर ने उनसे खतने का करार
किया था। यहूदियों ने वो करार आज तक [संगीत] निभाया। उस वक्त भी निभाया जब [संगीत] निभाया। उस वक्त भी निभाया जब करीब 2200 साल पहले ग्रीक राजा ने खतना कराने पर मौत का फरमान निकाल दिया था। फिर भी उस दौर में कई मांओं ने चोरी छिपे अपने
आठवें दिन के बच्चे का खतना करवाया और यहूदियों की पुरानी किताब में तो यहां तक बताया गया कि ऐसा करवाने के लिए उन मांओं को उनके बच्चों समेत तब मार दिया गया था। जिस निशान के लिए मांओं ने जान दे दी उसे छोड़ने की हिम्मत आखिर किसने की? वैसे अगर
मुसलमानों की बात की जाए तो मुसलमानों ने भी यहूदियों की तरह इस रस्म को मजबूती से पकड़ा। जबकि कुरान में आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका सीधा हुक्म कहीं नहीं मिलता। तो सवाल यह कि उनके लिए यह इतनी जरूरी कैसे बन गई? और क्रिश्चियन धर्म वालों ने
इन दोनों यहूदी और मुसलमानों से अलग यह रास्ता क्यों चुना? एक कहानी है कि ईसा के जाने के करीब 20 साल बाद यरूशलेम शहर में उनके शुरुआती साथी एक जगह बैठे। उनके सामने सवाल था कि अगर कोई ग्रीक या रोमन आदमी ईसा के रास्ते पर चलना चाहे तो क्या
पहले उसे खतना करवाना होगा? और वहीं पर कहते हैं कि एक छोटा सा फैसला हुआ जिसने इस धर्म का रास्ता हमेशा हमेशा के लिए बदल दिया। सवाल कि वहां पर हुआ क्या था? क्या तय किया गया? उसके खिलाफ कौन अड़ा था? और यह रस्म शुरू कहां से हुई? इजिप्ट जिसे आज
हम मिस्र कहते हैं। वहां की एक कब्र की दीवार पर इसकी तस्वीर बनी मिलती है जो इन तीनों धर्मों से भी पुरानी है। अब जो क्रिश्चियन धर्म इसे जरूरी नहीं मानता उसी के सबसे बड़ी आबादी वाले देश अमेरिका में एक दौर में करीब 10 में से आठ नवजात
लड़कों का खतना हो रहा था। लेकिन आज कहानी अलग है। इस कहानी में कॉन्फ्लिक्ट्स वाले परिवार के एक डॉक्टर का भी नाम जुड़ा है। और आज यह सारी कहानी हम आपको सरल शब्दों में समझाने वाले हैं। आइए समझते हैं कि क्रिश्चियनिटी में खतना क्यों नहीं
करवाते। नमस्कार, मैं हूं शुभांकर मिश्रा और अगर आप चाहते हैं कि इतिहास से जुड़ी ऐसी दिलचस्प कहानियां आप तक पहुंचती रहे तो फिर आपको हमारा साथ देने की जरूरत है। हमारे WhatsApp चैनल से जरूर जुड़िएगा। हमें सब्सक्राइब कीजिएगा। लिंक हमने
में दे रखा है। इंस्टा वालों के लिंक इन बायो है। आप जुड़ेंगे, हमारा साथ देंगे तो हमारी हौसला अफजाई होगी और हमारे आपके बीच में रिश्ता गहरा होगा, संवाद गहरा होगा। हम और आप मिलकर काफी कुछ बेहतर कर सकते हैं। इसलिए साथ हमारा जरूर दीजिएगा। अब
शुरुआत करते हैं खतने की। खतना सबसे पहले शुरू कहां पर हुआ? तो देखिए शुरू करने से पहले मैं आपको एक बात साफ कर दूं कि यह कहानी इतिहास की है। किसी धर्म के पक्ष या विरोध की नहीं है और तीनों धर्मों की बात पूरी इज्जत के साथ की जाएगी। यह पूरी बात
सिर्फ मर्दों के खतने की है। यह रस्म कितनी बड़ी है इसे आप यूं समझिए कि WHO यानी दुनिया की सेहत पर नजर रखने वाले संगठन का 2007 में अंदाजा था कि दुनिया का
करीब हर तीसरा मर्द खतना किया हुआ है। यह कोई छोटी-मोटी रस्म नहीं। इंसान के इतिहास के सबसे पुराने और सबसे ज्यादा होने वाले ऑपरेशंस में से एक है। तो वहां से शुरू करते हैं जहां पर इसका सबसे पुराना सबूत मिलता है। इजिप्ट की राजधानी कैरो से कुछ
दूर सकारा के रेत में नीचे हजारों साल पुरानी कब्रें दबी हैं। इन्हीं में से एक पुरानी कब्रें दबी हैं। इन्हीं में से एक कब्र जो है वो है अंक माहोर की जो वहां के राजा फराऊ के दरबार का एक बहुत बड़ा असर था और यह कब्र करीब 4300 साल पुरानी बताई
जाती है। उसकी एक दीवार पर एक जवान लड़का खड़ा है। सामने बैठा आदमी हाथ में धारधार औज़ार लिए हैं और पीछे एक दूसरा आदमी लड़के के हाथ पकड़े हुए हैं। अब यह साफ दिखता है
कि खतना हो रहा है। तस्वीर के पास लिखी लाइन में पीछे वाले आदमी को हिदायत है कि लड़के को कसकर पकड़ा जाए। बेहोश मत होने देना। उस जमाने में दर्द कम करने की कोई दवा नहीं थी। तो यह हिदायत अपने आप बता देती है कि उस लड़के पर क्या बीत रही
होगी। इस तस्वीर की वजह से इस कब्र को आज लोग डॉक्टर की कब्र भी कहते हैं। इजिप्ट के कई ममीज यानी मसाला लगाकर सदियों तक बचाए गए शरीरों की जांच में भी खतने के निशान मिलते हैं। करीब 4000 साल पुराने एक और पत्थर उहा नाम के एक अफसर ने अपनी
कहानी खुद लिखवाई। उसमें वह बड़े गर्व से कहता है कि जब मेरा खतना हुआ तो मेरे साथ 120 लोगों का और भी हुआ और किसी ने ना किसी को मारा ना खरोचा। यानी उस जमाने में
यह पूरे झुंड के साथ होने वाली एक रस्म थी और दर्द में भी हिम्मत दिखाना शान की बात बताई जाती थी। अब सवाल यह है कि इजिप्ट के लोग खतना करवाते क्यों थे? क्योंकि तब ना कोई पैगंबर आए थे ना कोई किताब थी। इतिहासकार इसकी तीन वजह बताते हैं। पहली
इतिहासकार इसकी तीन वजह बताते हैं। पहली वजह थी सफाई। इजिप्ट गर्म देश था। रेत और पसीने वाला। वहां के पुजारी दिन में कई बार नहाते थे और शरीर के बाल तक हटाते थे। बार नहाते थे और शरीर के बाल तक हटाते थे। ग्रीस यानी यूनान के इतिहासकार हेरोडोटस
जो करीब 2500 साल पहले खुद इजिप्ट घूम कर आया था। उसने लिखा कि इजिप्ट के लोग सुंदर दिखने से ज्यादा साफ रहने को अहमियत दिया करते थे और खतना उसी सफाई का हिस्सा रहा। हेरोडोटस के हिसाब से इजिप्ट वाले शुरू से ही खतना कराते आए और आसपास के कई लोगों ने
ही खतना कराते आए और आसपास के कई लोगों ने यह रिवाज उन्हीं से सीखा। आज के इतिहासकार उसकी हर बात से सहमत नहीं है। लेकिन इतना जरूर मानते हैं कि इसका सबसे पुराना लिखा और बना हुआ सबूत इजिप्ट में ही मिलता है। दूसरी वजह थी पूजा पाठ क्योंकि मंदिर का
पुजारी बनने के लिए खतना जरूरी माना जाता था और तीसरी वजह थी मर्द बनने की रस्म। उस जमाने में यह वहां पर ज्यादातर जवान लड़कों का हुआ करता था। कई बार एक साथ कई
लड़कों का। यह बचपन की रस्म नहीं लड़के के मर्द बनने का इम्तिहान था। अब सवाल कि इब्राहिम ने 99 साल में खतना क्यों करवाया? तो इब्राहिम को पुरखा मानने की वजह से यहूदी, क्रिश्चियंस और इस्लाम तीनों को इब्राहिमी धर्म कहा जाता है।
यहूदियों की सबसे पवित्र किताब तोरा जो बाइबल का भी पुराना हिस्सा है। उसमें कहानी आती है कि इब्राहिम 99 साल के हो चुके हैं। तब ईश्वर उनसे कहते हैं कि मैं तुम्हें ढेरों औलाद दूंगा। तुम्हारी आने वाली पीढ़ियों को जमीन दूंगा। लेकिन बदले
में तुम्हें और तुम्हारी हर पीढ़ी को एक निशानी रखनी होगी। और वो निशानी होगी खतना। यानी तुम्हारे घर में जो भी लड़का पैदा होगा आठवें दिन तुम उसका खतना करवाओगे। जो नहीं करवाएगा वो इस करार से बाहर माना जाएगा। तोरा कहती है कि
इब्राहिम ने उसी दिन अपना खतना करवाया। अपने 13 साल के बेटे इस्माइल का भी करवाया और घर के हर मर्द का। अब यहां पर एक बारीक फर्क है। इजिप्ट में खतना जवानी का इम्तिहान था। जो दर्द झेल ले गया वो मर्द था। लेकिन यहूदियों ने इसे जन्म के आठवें
दिन कर दिया। आठ दिन के बच्चे ने ना कुछ कमाया ना कुछ साबित किया। यानी अब यह इम्तिहान नहीं रहा। पहचान का हिस्सा बन गया। पैदा होते ही तय हो गया कि तुम इस करार का हिस्सा हो। यहूदी इस रस्म को बितरमिला कहते हैं। खतने का करार। यह आज
बितरमिला कहते हैं। खतने का करार। यह आज भी घर या उनके पूजा घर सिनेगोंग में पूरे परिवार के सामने होने वाली रस्म है और इसे करने वाला एक खास सीखा हुआ आदमी होता है जिसे मोहिल कहते हैं। इस रस्म में बच्चे का नाम भी पहली बार दुनिया के सामने रखा
जाता है। तो पहचान और नाम दोनों ही एक दिन मिलते हैं। इस रस्म में कुर्सी खाली भी रखी जाती है जिसे पैगंबर एलिजिया की कुर्सी कहते हैं। यहूदियों की मान्यता है कि हर ब्रिट मिला में वह खुद आकर इस करार के गवाह बनते हैं। नियम इतना पक्का है कि
यह रस्म शब्बत यानी हफ्ते के उस पवित्र दिन भी हो सकती है जब यहूदी धर्म में लगभग हर काम करना मना है। इस पहचान की असली ताकत मुसीबत के दिनों में दिखाई पड़ती है। करीब 2600 साल पहले बेबिलोन के राजा ने यरूशलेम का मंदिर तोड़ दिया और यहूदियों
को पकड़ कर अपने देश के गए। मंदिर गया, जमीन गई, आजादी गई तो पराए देश में यहूदी अपनी पहचान बचाते कैसे? जवाब था वही निशान जिसे ना कोई राजा छीन सकता था ना कोई फौज। बेबिलॉन के लोग खतना नहीं करते थे। तो यह निशान चुपचाप कहता रहा कि हम अलग हैं।
हमारा करार अभी जिंदा है। अब सवाल कि फिर वो दौर कैसे आया जब खत पर मौत की सजा मिलने लगी। तो ये कहानी जाती है थोड़ी पीछे। एलेक्जेंडर ने जब आधी दुनिया जीत ली तो यहूदियों का इलाका भी ग्रीस वालों के कब्जे में आ गया। पर ग्रीस की सोच बिल्कुल
उल्टी थी। वो यह मानते थे कि इंसान का शरीर जैसा पैदा हुआ है वैसा ही सबसे सुंदर है। उनकी मूर्तियां भी इसी सोच से बनी थी। उनके यहां पर इसे जिमनेजियम कहते थे। कसरत
और खेल की बड़ी जगह जहां पर जवान लड़के बिना कपड़ों कसरत करते और वहीं दोस्तियां बिना कपड़ों कसरत करते और वहीं दोस्तियां बनती और आगे बढ़ने के रास्ते खुलते। अब एक यहूदी नौजवान वहां जाए तो उसका खतना सबको दिख जाता और ग्रीस वालों की नजर में यह
शरीर के साथ छेड़खानी थी। लोग मजाक उड़ाते ताने मारते। इसका दबाव इतना ज्यादा था कि कुछ यहूदी नौजवान अपना खतना छिपाने लगे और यहूदियों की अपनी पुरानी किताब मक्काबी में लिखा है कि कुछ लोगों ने तो खतने का निशान मिटाने तक की कोशिश की। इसके बाद
आया वो राजा जिसने सारी हदों को पार कर दिया। उसका नाम था एंटीओकस फोर्थ। करीब 2200 साल पहले ग्रीक राजा। उसने खुद को एपीफिनीस नाम दे रखा था। यानी धरती पर दिखा भगवान। और उसके जमाने के ही एक इतिहासकार ने लिखा कि लोग पीठ पीछे उसे
एपीमनीस कहकर पागल बुलाते। उसने फरमान निकाला कि यहूदी रस्में बंद होंगी और तोरा जलाई जाएगी। मैकेबीज वाली किताब बताती है कि जिन्माओं ने चोरी छिपे खतना कराया उनके साथ उनके घर वालों को और खतना करने वालों को भी मार दिया गया। फिर भी लोग झुके नहीं
क्योंकि उनके लिए यह ईश्वर से किया वादा था जो उनकी जान से बड़ा था। इसी जुल्म के खिलाफ यहूदी भड़क उठे और फिर सबसे बड़ी बगावत हुई जिसे मैकेबी बगावत कहते हैं। यहूदियों ने लड़कर अपना मंदिर वापस जीता और आज भी वह हर साल हूका का त्यौहार इसी
जीत के तौर पर मनाते हैं। यहूदी परंपरा में कहते हैं कि मंदिर वापस मिलने पर दिया जलाने के लिए सिर्फ एक दिन का तेल बचा था। लेकिन वो आठ दिनों तक जलता रहा। इसीलिए हनुक्का आठ दिन चलता है और हर रात एक नया दिया जलाया जाता है। यहां से खतना सिर्फ
करार की निशानी नहीं रहा बल्कि जुल्म के आगे ना झुकने का झंडा भी बन गया और इस इलाके में इस बगावत के करीब 160 साल बाद बाइबल के मुताबिक बेथलेम में एक बच्चा पैदा हुआ। बाइबल की ल्यूक वाली किताब के हिसाब से खतने वाले दिन उसका नाम रखा गया
हिसाब से खतने वाले दिन उसका नाम रखा गया ईसा। ईसा मसीह। हालांकि ईसा मसीह के बाद खतना क्रिश्चियनिटी में छूटा। अब सवाल कि क्यों? ईसा मसीह तो खुद यहूदी थे। यहूदी घर में पैदा हुए थे। यहूदी रिवाजों में पले थे। पर एक बात गौर करने वाली है।
बाइबल की जॉन वाली किताब में एक बहस के दौरान ईसा खुद खतने का जिक्र करते हैं। कि लोग हफ्ते के पवित्र दिन भी खतना कर देते हैं। लेकिन पूरी बाइबल में ईसा कहीं ना कहीं खतने को जरूरी बताते हैं। ना कहीं इसे मना करते हैं। चर्च के कैलेंडर में
सदियों तक 1 जनवरी को ईसा के खतने का दिन एक त्यौहार की तरह मनाया गया। कैथोलिक चर्च ने साल 1969 में इस दिन का नाम बदल दिया। लेकिन पूर्वी यूरोप के कई ऑर्थोडॉक्स और दूसरे चर्च आज भी इसे याद
करते हैं। यह घटना क्रिश्चियनिटी के इतिहास में बहुत इंपॉर्टेंट रही। यह घटना क्रिश्चियनिटी की याद का एक बहुत बड़ा हिस्सा रही और इसका सबूत यह है कि सदियों बाद यूरोप के कई चर्चे दावा करते थे कि ईसा के खतने की निशानी उनके पास पवित्र
चीज की तरह रखी है। यह दावे कितने सच थे इस बारे में कोई भी नहीं जानता। लेकिन इतना साफ है कि यह बात क्रिश्चियन इतिहास में गहरी पैठ रखती थी। पीटर और जॉन जैसे पहले साथी खुद को किसी नए धर्म का नहीं मानते थे। उनके लिए ईसा का रास्ता यहूदी
धर्म के अंदर का ही रास्ता था। फिर ईसा की बातें यहूदियों से बाहर फैलने लगी। ग्रीस के लोगों में, रोम के लोगों में, दूर-दूर के शहरों में। अब ऐसे लोग ईसा को मानने लगे जो यहूदी थे ही नहीं और यहीं से वो उलझन खड़ी हुई जिसने सब कुछ बदल दिया कि
इन नए लोगों को पहले यहूदी बनना पड़ेगा या फिर नहीं। एक तरफ वो लोग थे जो कहते थे कि खतना ईश्वर का हुक्म है। इब्राहिम के जमाने से चला आ रहा है। तो कोई इंसान इसे कैसे बदल सकता है? दूसरी तरफ पॉल जैसे लोग थे। पॉल की अपनी कहानी भी कमाल की है।
पहले वह खुद कट्टर यहूदी थे। इतने कि ईसा के मानने वालों को पकड़वाते थे। फिर बाइबल कहती है कि दमिश के रास्ते में उन्हें ऐसा अनुभव हुआ कि जिंदगी पलट गई और वह ईसा की बात फैलाने वालों में सबसे आगे हो गए। पॉल शहर दर शहर घूमे और यह देखा कि गैर यहूदी
लोग दिल से जुड़ रहे हैं। लेकिन खतने के शर्त आते ही वो ठिठक जाते। अब आप खुद सोच कर देखिए कि एक 40 साल का रोमन आदमी बिना दर्द की दवा के उस जमाने के औजारों से ऑपरेशन करवा रहा है। ऐसे में पॉल ने वो बात लिखी जो आज ही बाइबल्स की रोमन वाली
चिट्ठी में दर्ज है। असली खतना शरीर का नहीं दिल का होता है। लेकिन पॉल कोई जिद्दी आदमी नहीं थे। बाइबल में ही लिखा कि उन्होंने अपने साथी टिमती का खतना खुद करवाया क्योंकि उसकी मां यहूदी थी और यहूदी के बीच काम करने में यह जरूरी था।
जबकि अपने दूसरे साथी टाइटस पर जो ग्रीक था उन्होंने खत के लिए कोई जोर नहीं डाला। पॉल के लिए खतना कोई पाप नहीं था। बस ईश्वर तक पहुंचने की वो शर्त भी नहीं था।
अब आते हैं उस सवाल पर जिसके लिए वीडियो बनाया गया कि क्रिश्चियंस खतना क्यों नहीं करवाते? देखिए बात इतनी बढ़ गई कि आखिर में सबको एक जगह बैठना पड़ा। करीब 49वीं ईवी में आज से करीब 10,975 साल पहले
यरूशलेम में ईसा के शुरुआती साथियों की ये सबसे बड़ी सभा हुई। जिसका जिक्र बाइबल की एक्ट वाली किताब में है। सभा में कुछ लोग अड़े थे कि नियम नहीं बदला जाएगा और बाइबल यह कहती है कि यह वो लोग थे जो पहले फरीसी नाम के यहूदी गुट से आए थे जो धर्म के
नियमों को बड़ी सख्ती से मानते थे। सामने पॉल और उनके साथी थे और अपने सफर के किस्सों को लेकर आए थे। इसके बाद पीटर खड़े होते हैं और कहते हैं कि गैर यहूदियों पर वो बोझ क्यों डालें जिसे हमारे पुरखे भी उठा नहीं पाए। आखिर में
ईसा के भाई कहे जाने वाले जेम्स ने फैसला सुनाया। फैसला यह था कि गैर यहूदी लोगों को ईसा के रास्ते पर आने के लिए खतने की जरूरत नहीं है। उन्हें बस कुछ बुनियादी बातें माननी पड़ेंगी। जैसे मूर्ति पर चढ़ा खाना ना खाना। फैसला चंद वाक्यों का था।
लेकिन इसने इतिहास की दशा और दिशा को मोड़ दिया। अब सवाल कि अगर यह फैसला उल्टा होता तो अगर उल्टा होता तो हर रोमन, हर ग्रीक हर नए आदमी को क्रिश्चियन बनने से पहले दर्द भरा ऑपरेशन कराना पड़ता। सवाल फिर शायद कितने ही तैयार होते। शायद कम और
क्रिश्चियन धर्म शायद यहूदी धर्म का एक छोटा सा हिस्सा बनकर रह जाता। लेकिन दरवाजा खुल गया और कहीं का भी आदमी बिना ऑपरेशन के इस रास्ते पर आ सकता था। आज उसी छोटे से समूह के रास्ते पर दुनिया भर में 2 अरब से अधिक लोग चलते हैं। उस सभा के
2 अरब से अधिक लोग चलते हैं। उस सभा के करीब 80 साल बाद रोम के बादशाह हेड्रियन ने खतने पर रोक लगाई और कई इतिहासकार मानते हैं कि सिरोक ने यहूदियों की एक और बड़ी बगावत को हवा दी। लेकिन तब तक ज्यादातर नए क्रिश्चियन बिना खतने के जुड़
रहे थे। तो उस रोग की सबसे बड़ी मार यहूदियों पर पड़ी। उन्होंने 132 से 135वीं ईवी के बीच में बारकोबा नाम के नेता के साथ रोम से एक और लड़ाई लड़ी। अब पहला सवाल यही है। क्रिश्चियन धर्म में खतना शर्त नहीं लेकिन इसलिए नहीं कि ईसा ने कोई
रोक लगाई थी। वो इसलिए क्योंकि पॉल की दलील और यरूशलेम की उस सभा के फैसले ने तय किया कि ईश्वर तक पहुंचने के लिए किसी खास निशान की जरूरत नहीं है। पर यह भी मत समझिए कि कोई क्रिश्चियन खतना नहीं करवाता। क्रिश्चियन देशों में खतना
अलग-अलग होता है। जैसे इजिप्ट के पुराने कॉप्टिक क्रिश्चियंस और इथियोपिया के क्रिश्चियंस आज भी खतना करवाते हैं। क्योंकि उनके इलाके में यह रिवाज क्रिश्चियन धर्म से भी पुराना है और धर्म बदलने के बाद भी रिवाज नहीं बदला गया।
अफ्रीका के कई देश जैसे केन्या, नाइजीरिया जहां बड़ी आबादी क्रिश्चियंस है, वहां भी ज्यादातर मर्दों का खतना होता है। वहीं यूरोप और लैटिन अमेरिका के ज्यादातर क्रिश्चियन खतना नहीं करवाते। धर्म एक ही है लेकिन नियम अलग-अलग देशों में बिल्कुल
अलग-अलग रिवाज अलग-अलग। सबसे दिलचस्प कहानी जो है वो फिलीपींस की है। यह कैथोलिक क्रिश्चियन देश है। यहां करीब हर पांच में से चार लोग कैथोलिक हैं और कैथोलिक चर्च खतने को बढ़ावा नहीं देता। फिर भी यहां लगभग हर लड़के का खतना होता
है जिसे वहां तुली कहते हैं। यह ज्यादातर 10 से 14 साल की उम्र में गर्मियों की छुट्टियों में किया जाता है ताकि स्कूल खुलने से पहले घाव भर जाए। जिस लड़के का खतना नहीं हुआ उसे उसके दोस्त सुपोत कहकर चढ़ाते हैं। और एक रिसर्च में करीब दो
तिहाई लड़कों ने माना कि उन्होंने खतना इसी चिढ़ से बचने के लिए करवाया। वहां की सरकार का सेहत विभाग तो हर साल ऑपरेशन टोली नाम से मुफ्त खतने के कैंप तक लगवाता है। यहां से ये रस्म धर्म से नहीं दोस्तों और समाज के दबाव से चलती है। ठीक वैसे
जैसे हजारों साल पहले इजिप्ट में मर्द बनने की रस्म थी। तो क्रिश्चियन धर्म ने खतने को ना जरूरी कहा ना मना किया और यह फैसला हर समाज ने अपने-अपने हिसाब से कर लिया। अब सवाल कि मुसलमान खतना क्यों करवाते हैं? देखिए इब्राहिम धर्म से निकले
तीन धर्म क्रिश्चियनिटी, यहूदी और इस्लाम में सबसे आखिर में इस्लाम में खतना आया। यहूदियों के तोरा में तो आठ दिन तय हैं। आठवां दिन लेकिन इस्लाम में ऐसा कोई दिन तय नहीं है। फिर भी डब्ल्यूHO का वही अंदाजा बताता है कि दुनिया में जितने
मर्दों का खतना हुआ है उनमें करीब दो तिहाई मुसलमान है। तो सवाल कि मुसलमानों में यह रस्म इतनी पक्की कैसे हुई? इसका जवाब एक शब्द में छिपा है और वो शब्द है सुन्नत। सुन्नत यानी पैगंबर मोहम्मद का तरीका। उनकी दिखाई राह जिसे इस्लाम में
कुरान के बाद सबसे बड़ा दर्जा मिलता है। हदीस यानी पैगंबर की बातों और कामों के जो रिकॉर्ड हैं उसमें खतने का साफ-साफ जिक्र आता है। इन रिकॉर्ड्स में एक फर्क भी दिखता है। तोरा में इब्राहिम की उम्र 99 साल बताई गई है। जबकि बुखारी की एक हदीस
में आता है कि इब्राहिम ने यह 80 साल की उम्र में एक छोटी कुल्हाड़ी जैसे औज़ से किया था। उम्र अलग-अलग है। लेकिन दोनों किताबें इस बात पर एक हैं कि रस्म की जड़ इब्राहिम तक जाती है। बुखारी की ही एक और हदीस में पैगंबर ने पांच बातें गिनाई जो
फितरत का हिस्सा है। फितरत यानी वो कुदरती साफ सुथरापन जिन पर इंसान पैदा होता है। इसमें नाखून काटना, मूछे छोटी रखना। शरीर के कुछ बालों की सफाई के साथ-साथ सबसे
पहले नाम आता है खतने का। कुरान भले खतने का नाम ना हो लेकिन वो बार-बार कहता है कि इब्राहिम के रास्ते पर चलो और इब्राहिम का खतना हुआ था। इसीलिए इस्लाम के बड़े आलिमों यानी धर्म के जानकारों में भी इस पर दो राय है। इमाम शाफाई और इमाम अहमद
बिन हंबल की राह मानने वाले खतने को वाजिब सीधी भाषा में जरूरी मानते हैं। जबकि इमाम अबू हनीफा और इमाम मालिक की राह मानने वाले इसे पक्की सुन्नत मानते हैं। जिसे छोड़ना ठीक नहीं। तो इस्लामी कानून की चारों बड़ी राहें जिन्हें मसलक कहते हैं,
इसे अहम मानती हैं। फर्क बस इतना है कि कोई इसे जरूरी कहता है और कोई पक्की सुन्नत। पैगंबर के आने से पहले ही अरब में यह रिवाज चला आ रहा था और इस्लाम ने इसे और बढ़ावा दिया। अब यहां पर एक शब्द की ताकत को देखिए। जहां करोड़ों लोगों की
जुबान पर इस रस्म का नाम ही पैगंबर का तरीका बना। कई देशों में तो यह दर्द का नहीं बल्कि जश्न का दिन है। जैसे टर्की। टर्की में आमतौर पर 7 से 12 साल के लड़कों का खतना होता है और उस दिन उन्हें राजकुमार की तरह सजाया जाता है। उन्हें
चमकदार कपड़े पहनाए जाते हैं। टोपी, दावत, तोहफे और यह रिवाज पुराना है। 1582 में वहां के सुल्तान मुराद तीसरे ने अपने बेटे महमद के खतने पर ऐसा जश्न रखवाया जो 52 दिन तक चढ़ा और उस जश्न की पूरी किताब तस्वीरों के साथ आज भी मौजूद है।
इंडोनेशिया जहां दुनिया में सबसे ज्यादा मुसलमान रहते हैं, वहां के कई इलाकों में बच्चों को सजाकर गाजेबाजे के साथ घुमाया जाता है। उम्र भी हर जगह अलग-अलग है। कहीं सातवें दिन तो कहीं कुछ साल का होने पर। लेकिन अब आप तीनों धर्मों को एक साथ रख के
देखिए। यहूदियों के लिए यह इब्राहिम वाला करार था। आठवें दिन कोई छूट नहीं। क्रिश्चियनिटी के लिए धर्म में यह जरूरी नहीं है। क्योंकि उनके हिसाब से ईश्वर तक पहुंचने के लिए रास्ता दिल का होना चाहिए। किसी निशान का नहीं। वहीं मुसलमानों के
लिए पैगंबर और इब्राहिम की वो राह है जिसे वो बहुत कम छोड़ते हैं। यानी अधिकतर वो बहुत कम छोड़ते हैं। यानी अधिकतर मुसलमान परिवार इसे मानते हैं। अब सवाल कि अमेरिका में खतना आम कैसे हुआ? तो करीब 150 साल पहले के इंग्लैंड और अमेरिका में
एक दौर था जिसे विक्टोरियन दौर कहते हैं। बाहर से बहुत शरीफ इतना कि शरीर की बात करना भी शर्म की बात थी और अंदर से तरह-तरह के वहम से भरा हुआ। उस जमाने के कई डॉक्टर मानते थे कि जवान लड़कों की एक निजी आदत ही कमजोरी, आंखों की खराबी और
यहां तक कि पागलपन तक की जड़ है। आज हम जानते हैं कि यह सब गलत था। लेकिन तब बड़े-बड़े डॉक्टर यही मानते थे और इलाज क्या निकाला गया? खतना। कहा गया कि इससे वो आदत छूट जाएगी और बिना किसी ठोस सबूत के ये ऑपरेशन कई बीमारियों का इलाज बताया
जाने लगा। इस सोच के सबसे बड़े डॉक्टर्स में से एक थे जॉन हार्विक कैलॉक। जी हां, उसी कैललोगक परिवार के जिनके भाई विल कैलकॉक की कंपनी के कॉन्फ्लिक्ट्स आज दुनिया भर में नाश्ते की मेज पर दिखते हैं। डॉक्टर कैलोंग अमेरिका में बैटल
क्रीक नाम की जगह पर एक बड़ा सेहत केंद्र चलाते थे। जहां बड़े-बड़े अमीर लोग इलाज करवाने आया करते थे। साल 1880 के दशक की अपनी एक किताब में उन्होंने लड़कों की उस आदत को छुड़वाने के लिए खतने की सलाह भी लिखी थी। साथ में यह भी लिखा कि यह बेहोश
किए बिना किया जाए ताकि मन पर असर पड़े। खासकर तब जब इसे सजा से जोड़ा जाए। जिस रस्म को इब्राहिम ने ईश्वर के करार के लिए अपनाया था, उसे अब अमेरिका में सजा और आदत सुधारने का नुस्खा बताया जा रहा था। धीरे-धीरे अब आदत वाली बात गलत साबित हुई,
लेकिन खतना नहीं रुका। बस वजह बदल दी गई। अब कहा जाने लगा कि यह सफाई के लिए अच्छा है और इंफेक्शन से बचाता है। कहा जाता है कि लड़ाईयों के दौर में जब लाखों सिपाही ऐसी जगहों पर थे जहां नहाना धोना मुश्किल था। फौज में भी सफाई के नाम पर इसे बढ़ावा
मिला। अस्पतालों में बच्चे पैदा होने लगे तो नवजात लड़कों खतना वहां का रोज काम बन गया जैसे टीका लगाना मां-बाप से बस पूछा जाता कि करवा दें और जरा तर हां कहते क्योंकि सब यही कर रहे थे। यह सब बिना किसी धार्मिक वजह के क्रिश्चियन घरों में
भी हो रहा था। जिस रस्म को पॉल की दलील ने क्रिश्चियन बनने के शिर से हटवाया था। अमेरिका के लाखों क्रिश्चियन परिवार उसे वापस अपना चुके थे। लेकिन इस बार वजह भगवान नहीं सफाई थी। अमेरिका के असर में साउथ कोरिया में भी कोरिया के लड़ाई के
बाद खतना आम हो गया। जबकि वहां पहले इसका कोई रिवाज नहीं था। हालांकि अमेरिका में यह लहर अब कम हो रही है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की कस्टडी ने 15 लाख से ज्यादा नवजातों का हिसाब लगाया तो यह पाया कि 2012 में करीब 54% नवजात लड़कों का
कि 2012 में करीब 54% नवजात लड़कों का खतना हो रहा है जो 2022 तक घटकर 49% रह गया। यानी धीरे-धीरे खतना कम हो रहा है। स्टडी करने वालों का मानना है कि इसकी एक वजह यह है कि मां-बाप अब डॉक्टरों की सलाह पर पहले जितना भरोसा नहीं करते। जबकि 2012
में अमेरिका में बच्चों के डॉक्टर के सबसे बड़े संगठन ने कहा था कि नवजातों में खतने के फायदे उसके नुकसान से ज्यादा हैं। हालांकि फैसला तब भी मां-बाप पर छोड़ा था। मतलब जो रस्म डॉक्टरों के कहने पर चढ़ी थी, अब डॉक्टरों के कहने के बावजूद वो उतर
रही है। अब सवाल कि आज का विज्ञान खतने पर क्या कहता है? तो हजारों साल बाद आज ये बहस धर्म से निकलकर विज्ञान और हक की बहस बन गई है और दोनों तरफ वजनदार बातें हैं। एक तरफ अफ्रीका में हुई तीन बड़ी स्टडीज से पाया गया कि खतरे से मर्दों में एचआईवी
का खतरा करीब 60% तक कम हो सकता है। इसलिए WHO ने 2007 में अफ्रीका के उन देशों में इसे बढ़ावा देने की सलाह दी जहां एचआईवी ज्यादा फैला है। इसके बाद 2008 से 2018 के बीच पूर्वी और दक्षिणी अफ्रीका के 15 देशों में करीब 2.3 करोड़ मर्दों ने अपनी
मर्जी से खतना करवाया और WHO का अंदाजा है कि इससे करीब ढाई लाख लोग एचआईवी से बच गए। धर्म और पहचान की रस्म अफ्रीका में बीमारी से लड़ने का हथियार बनी। छोटे बच्चों में पेशाब के इंफेक्शन का खतरा कम होने की बात कही गई। लेकिन हर ऑपरेशन की
तरह इसमें भी थोड़ा खतरा रहता है। जैसे खून बहना, इंफेक्शन। हालांकि ऐसे मामले कम होते हैं। फिर भी सारे डॉक्टर की राय एक नहीं है। कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में बच्चों का इलाज करने वाले डॉक्टरों के बड़े संगठन कहते हैं कि हर नवजात का खतना रूटीन में
करने की कोई जरूरत नहीं। यहूदियों के बीच भी कुछ परिवार अब मित्र शालूम नाम की रस्म करने लगे हैं। जिसमें बच्चे का नाम तो उसी तरह रखा आता है लेकिन खतना नहीं होता। हालांकि ऐसे परिवार अभी बहुत-बहुत कम हैं। दूसरी तरफ एक सवाल बच्चे की मर्जी का भी
है। 8 दिन का बच्चा हां या ना नहीं कह सकता तो क्या मां-बाप को हक है कि वो उस शरीर का ऐसा फैसला लें जो कभी वापस नहीं हो सकता। यूरोप के कई देशों में इस पर बहुत बड़ी बहस हुई। स्वीडन ने बकायदा 2001 में कानून बनाकर इसके लिए नियम सख्त कर
दिए। आइसलैंड की संसद में 2018 में इस पर रोक का बिल तक आया जो पास नहीं हुआ। सबसे तीखी बहस जर्मनी में हुई। वहां पर कोलोंग शहर की एक अदालत ने 2012 के एक मामले में इस बच्चे के शरीर को नुकसान पहुंचाने वाला माना। इसके बाद दुनिया भर के यहूदी और
मुस्लिम संगठनों ने इतना विरोध किया कि उसी साल जर्मनी की संसद को कानून बनाकर उसी साल जर्मनी की संसद को कानून बनाकर धार्मिक खत को साफ इजाजत देनी पड़ी। तो एक तरफ आस्था और परंपरा है। दूसरी तरफ बच्चे की मर्जी का सवाल और बीच में विज्ञान
जिसके आंकड़े दोनों तरफ के लोग अपनी-अपने तरीके से इस्तेमाल करते हैं। यह बहस अभी खत्म [नाक से की जाने वाली आवाज़] भी नहीं होगी। लेकिन इन सबके बीच में एक बार फिर सकारा की उस दीवार को याद कीजिए जहां एक लड़के का दर्द हमेशा के लिए पत्थर बन गया।
तब से इजिप्ट के राजा मिट गए। बेबिलोन खत्म हो गया। ग्रीस और रोम के बड़े-बड़े राज किताबों में चले गए। लेकिन यह रस्म आज भी करोड़ों मर्दों के साथ है। कभी सफाई का
जरिया बनकर, कभी ईश्वर से करार बनकर, कभी बगावत का झंडा तो कभी दिल और शरीर की बहस तो कभी डॉक्टरों का नुस्खा और आज मर्जी और आस्था के बीच खड़ा सवाल। रस्म वही रही। बस
हरदौर ने अपना मतलब दे दिया। अब जाते-जाते आपसे भी एक सवाल कि क्या कोई रिवाज सिर्फ इसलिए निभाया जाए कि वह हजारों साल पुराना है या फिर हर पीढ़ी को उसका मतलब खुद तय
करना चाहिए। यह सवाल जाते-जाते हम आप पर छोड़ जाते हैं। इस सवाल का जवाब आप कमेंट सेक्शन में दे सकते हैं। यह जानकारी अगर अच्छी लगी हो तो आप हमारे चैनल से जुड़िएगा। खासतौर पर मेरे WhatsApp चैनल से। अगर आप क्रिश्चियन
हैं, यहूदी हैं या मुस्लिम हैं तो इनमें से कौन सी जानकारी थी जो आपको नहीं पता थी? कमेंट सेक्शन में यह भी जरूर बताइएगा। और बाकी हम आपका WhatsApp पर इंतजार करेंगे। आप नए टॉपिक भी सजेस्ट कर सकते हैं जिनका
वीडियो आपको हम अगले वीडियो में बना करते हैं। फिलहाल के लिए इतना ही नमस्कार।
