---
title: 'Saudi Arabia vs Iran: Religion or a War for Power? Why Are Saudi Arabia & Iran Enemies?'
source: 'https://youtube.com/watch?v=YLaBxBJZA58'
video_id: 'YLaBxBJZA58'
date: 2026-11-07
duration_sec: 1253
channel: 'Shubhankar Mishra '
---

# Saudi Arabia vs Iran: Religion or a War for Power? Why Are Saudi Arabia & Iran Enemies?

> Source: [Saudi Arabia vs Iran: Religion or a War for Power? Why Are Saudi Arabia & Iran Enemies?](https://youtube.com/watch?v=YLaBxBJZA58)

## Summary

This video explores the deep-rooted rivalry between Saudi Arabia and Iran, tracing its origins from the 7th-century Sunni-Shia split to modern geopolitical conflicts. It examines key events like the 1979 Iranian Revolution, the Iran-Iraq War, the 1987 Hajj massacre, and proxy wars in Syria, Yemen, and Lebanon, concluding with the 2023 China-brokered rapprochement. The video ultimately asks whether the enmity is driven by religion or power politics.

### Key Points

- **Origins of the Sunni-Shia Split** [03:04] — After Prophet Muhammad's death in 632, a dispute over succession split Muslims: one group chose Abu Bakr (becoming Sunni), while another supported Ali, the Prophet's cousin and son-in-law (becoming Shia). This initial political disagreement evolved into distinct religious identities over centuries.
- **1979 Iranian Revolution** [04:33] — The Islamic Revolution in Iran, led by Ayatollah Khomeini, overthrew the US-backed Shah and established an Islamic Republic. Khomeini called for exporting the revolution across the Muslim world, directly challenging Saudi Arabia's religious legitimacy as the custodian of Mecca and Medina.
- **Iran-Iraq War (1980-1988)** [05:15] — Saudi Arabia and Gulf states supported Iraq against Iran, fearing the spread of the revolution. This 8-year war deepened Iranian resentment, as they felt fellow Muslim nations backed the aggressor. The conflict was also seen as an Arab-Persian struggle, not purely sectarian.
- **1987 Hajj Massacre** [06:31] — During Hajj, Iranian pilgrims protested against the US and Israel. A clash on July 31, 1987, resulted in 402 deaths (275 Iranians). Iran called it a massacre, and after a mob attacked the Saudi embassy in Tehran, Saudi Arabia severed ties in April 1988.
- **Proxy Wars Across the Region** [08:12] — Saudi Arabia and Iran fought indirectly in Syria (Iran backing Assad, Saudi backing rebels), Yemen (Iran supporting Houthis, Saudi leading a coalition), Lebanon (Iran backing Hezbollah), and Bahrain (Saudi-led forces suppressing Shia protests). These proxy conflicts expanded their rivalry.
- **2016 Execution and Embassy Attack** [10:36] — Saudi Arabia executed 47 people, including Shia cleric Sheikh Nimr al-Nimr. Protests in Tehran led to an attack on the Saudi embassy, prompting Saudi Arabia to sever all diplomatic ties with Iran. Iran then refused to send pilgrims to Hajj in 2016.
- **2019 Aramco Attack** [11:31] — A drone and missile attack on Saudi Arabia's largest oil facility halted about half of its oil production. The US and Saudi Arabia blamed Iran, which denied involvement. This attack exposed Saudi vulnerability and weakened its trust in US protection.
- **2023 China-Brokered Rapprochement** [12:00] — In March 2023, Saudi Arabia and Iran agreed to restore relations after seven years, with China mediating. Embassies reopened within months. This surprised the world, as China achieved what the US had not, though the deal was more about economic interests than friendship.
- **Mutual Fears and Perceptions** [14:34] — Saudi Arabia fears encirclement by Iran through Iraq, Syria, Lebanon, and Yemen, plus its Shia population in the east. Iran feels isolated by US bases and sanctions, so it builds allied groups abroad. Both see themselves as victims and the other as aggressor.
- **Religion vs. Power Debate** [16:30] — Experts are divided: some see a sectarian war, others argue it's a power struggle using religion as a tool. The video notes that Iran supports Sunni Hamas, Sunni states like Saudi and Qatar clash, and Libya shows Sunni-Sunni conflict, suggesting power is the primary driver.
- **Impact on India** [18:14] — The rivalry affects India through ~2.5 million Indian workers in Saudi Arabia, oil and gas imports from the Gulf, and flight cancellations (Air India, Indigo, Akasa) due to regional tensions. India maintains relations with all parties and avoids taking sides.

### Conclusion

The Saudi-Iran rivalry is a complex mix of religious identity, historical grievances, and geopolitical power struggles, with religion often used as a tool for mobilization. The 2023 rapprochement shows that enmity is not permanent, but the current conflicts highlight how fragile peace remains.

## Transcript

मुसलमान अमन की दुआ मांगने जाता है, वहां पर साल 1987 में एक झड़प में 402 हाजी पर साल 1987 में एक झड़प में 402 हाजी मारे गए थे।
के दौरान ईरान के हाजियों ने अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन किया था। सऊदी ने सख्ती की और इतनों की मौत हुई। इसके बाद तेहरान में भीड़ सऊदी के दूतावास में घुसती है और अगले ही साल सऊदी ईरान से रिश्ता तोड़ देता है। यह कहानी है ईरान और सऊदी की
दुश्मनी की। वो मुल्क जिसमें एक देश के पास मक्का मदीना है और वह खुद को इन दोनों पाक मस्जिदों का खातिम कहता है। दूसरा ईरान जिसने अपने नाम में इस्लामिक रिपब्लिक जोड़ रखा है। इन दोनों मुल्कों में रहने वाले लोग नमाज पढ़ते हैं, रोजा
रखते हैं। दोनों एक ही कुरान पढ़ते हैं। कलमा भी एक है, किताब भी एक है, क़बला भी एक। लेकिन इसके बावजूद एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गए हैं। साल 2016 में ईरान ने तो अपने लोगों को हज पर भेजने तक से इंकार कर दिया था। यानी जिस इबादत में कोई सरहद
नहीं होती उसमें सरहद खड़ी कर दी गई थी। जबकि दोनों खुद को इस्लाम का सबसे सच्चा रखवाला बताते हैं। साल 2019 में एक ड्रोन और मिसाइल हमले में सऊदी का करीब आधा तेल निकलना रुक गया और सऊदी ने उंगली ईरान की तरफ उठाई। ईरान मना करता रहा। कई बार यह
लड़ाई एक दूसरे के कंधे पर बंदूक रखकर भी लड़ी। जैसे सीरिया में ईरान असद के साथ दिखाई पड़ा और सऊदी विरोधियों के साथ। यमन में हुती आमने-सामने खड़े हो गए। लेबनान में हिजबुल्ला है। बहरीन में 2011 में सऊदी की अगुवाई में फौज पहुंची और लीबिया
में तो दोनों तरफ सुन्नी है जहां सऊदी एक तरफ बताया जाता है और टर्की क़तर दूसरी तरफ। अब सऊदी और ईरान की जहां तक कहानी है तो एक के लिए अमेरिका इजराइल दुश्मन नंबर एक है। जबकि दूसरे के लिए अमेरिका उसका दोस्त है और वह अमेरिका से हथियार खरीदता
है और इजराइल उससे कहता है कि तुम्हें युद्ध लड़ना है तो बताओ। मैं लड़ता हूं तुम्हारे लिए। बातचीत की खबरें आती रहती है। तो सवाल यह है कि यह दुश्मनी मजहब की है, ताकत की है, दोनों की है। आखिर क्यों ऐसा है कि इस्लामिक झंडा उठाने वाले
दुनिया के दो ताकतवर मुल्क एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गए। क्या है सऊदी और ईरान जानी दुश्मन बन गए। क्या है सऊदी और ईरान के कट्टर दुश्मन बनने की कहानी?
टॉपिक बड़ा इंपॉर्टेंट है। इंपॉर्टेंट इसलिए भी है क्योंकि अभी भी सऊदी अरब जो है वो जंग के मुहाने पर है और जंग प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष तौर पर ईरान से जुड़ी हुई है। सवाल दो इस्लामिक देश ताकतवर देश जो साथ मिल जाए तो शायद दुनिया
की एक बहुत बड़ी ताकत बन सकते हैं। वो एक दूसरे के जाने दुश्मन क्यों बने? आज इस कहानी को सरल शब्दों में हम आपको समझाएंगे। लेकिन शुरुआत करें। उससे पहले हमारी आपसे गुजारिश कि बड़ी संख्या में आप हमारा साथ दें। हमारे WhatsApp चैनल जुड़े
जिसका लिंक मैंने डिस्क्रिप्शन में कमेंट सेक्शन में आपको दे रखा है और आप जुड़ेंगे तो ऐसे वीडियोस आप तक पहुंचते रहेंगे। मैं उम्मीद करता हूं आप जुड़ेंगे। अब शुरुआत करते हैं। सऊदी और ईरान की लड़ाई को समझना है तो आपको शिया और सुन्नी में फर्क समझना
पड़ेगा क्योंकि सऊदी ईरान की दुश्मनी यहीं से शुरू होती है। सबसे पहले आसान भाषा में से शुरू होती है। सबसे पहले आसान भाषा में समझ लेते हैं फर्क को। साल 632 में पैगंबर मोहम्मद साहब का इंतकाल होता है। सवाल उठा कि उनके बाद मुसलमानों के कमान किसके हाथ
में है? एक बड़े समूह ने कहा कि जो सबसे काबिल भरोसे का हो उसे चुना जाए और उन्होंने अबू बक्र को चुना। ये आगे चलकर सुन्नी कहलाए। दूसरे समूह का मानना था कमान पैगंबर के परिवार में रहनी चाहिए। और वो पैगंबर के दामाद और चचेरे भाई अली के
साथ खड़े हुए। यह शिया कहलाए। यानी अली के लोग। शुरू में यह झगड़ा कुर्सी का था। पूजा पाठ का नहीं। धीरे-धीरे अलग-अलग रीतियां, अलग-अलग रिवाज, अलग-अलग मान्यताएं जुड़ती गई। फिर साल 680 में कर्बला की जंग हुई जिसमें अली के बेटे
हुसैन साहब मारे गए। शिया समुदाय के लिए आज भी सबसे बड़े गम का दिन है जिसे मुहर्रम में याद किया जाता है। सदियों तक शिया और सुन्नी पड़ोस में रहे। शादियां भी हुई। कारोबार चला। आज दुनिया के मुसलमानों में नौ में से करीब आठ सुन्नी हैं। इराक,
में नौ में से करीब आठ सुन्नी हैं। इराक, ईरान, अज़रबैजान और बहरीन जैसे देशों में शिया मुसलमान ज्यादा है। इन दोनों के अंदर भी कई फिरके हैं। सुन्नी में भी अलग-अलग सोच है। शिया में भी। सऊदी में सरकार जिस सोच को मानती है उसे बहुत सख्त माना जाता
है। जबकि ईरान में शिया धर्मुरु ही देश की सबसे ऊंची कुर्सी बैठते हैं। तो फर्क 1400 साल पुराना है। लेकिन सवाल की दुश्मनी आज इतनी तीखी क्यों? क्योंकि पुरानी बात को गर्म आज की पॉलिटिक्स करती है और उसका सबसे बड़ा मोड़ आया साल 1979 में 1979 जिस
साल ईरान में इस्लामिक क्रांति हुई। वहां के शाह जिन्हें अमेरिका का करीबी माना जाता है उन्हें हटा दिया गया। उनकी जगह आया खुमेनी आए और देश बन गया इस्लामिक
रिपब्लिक। खुमेनी का कहना था कि यह क्रांति सिर्फ ईरान के लिए नहीं इसे बाकी मुस्लिम दुनिया तक पहुंचाया जाना चाहिए। अब सऊदी की जगह खड़े होकर देखिए। वहां राजा का राज है और पड़ोस में एक ऐसी सरकार बनी जो कह रही थी कि राजा का राज इस्लाम
के खिलाफ है और असली इस्लामी लीडरी हमारे पास है। सऊदी को यह सिर्फ पड़ोस का बदलाव नहीं लगा। उसे अपनी गद्दी और धार्मिक पहचान पर खतरा दिखने लगा। शक और डर की नींव यहीं पड़ी और जब कुछ ही महीनों बाद पड़ोस में जंग छिड़ी तो सवाल उठा कि सऊदी
किसके साथ खड़ा है? यह जंग थी ईरान और इराक की। और यहां पर सऊदी को देखना था वो इराक की। और यहां पर सऊदी को देखना था वो किसके साथ जाए। साल 1980 में इराक ने ईरान पर हमला कर दिया। इराक के नेता तब सद्दाम हुसैन थे जो खुद सुन्नी थे। हालांकि इराक
की ज्यादातर आबादी शिया है। ये जंग करीब 8 साल चली। साल 1988 तक। इस जंग में सऊदी और खाड़ी के बाकी देशों ने इराक का साथ दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो इराक को अरबों डॉलर की मदद की। उनका डर यही था कि अगर ईरान जीत गया तो उसकी क्रांति की आग उनके यहां
भी पहुंचेगी। अब ईरान की नजर से देखिए। उसे लगा कि जब हम पर हमला हुआ तो सऊदी जैसे मुस्लिम देशों ने हमलावर को पैसा दिया। यह बात ईरान के लोगों की याद में बैठ गई। यहां पर एक दिलचस्प बात और भी है। उस वक्त इस जंग को कई लोग सिर्फ शिया
सुन्नी की जंग नहीं मानते थे। उनकी नजर में यह जंग जो थी अरब बनाम फारसी यानी अरबों और ईरानियों की पुरानी होड़ का मामला था। मतलब दुश्मनी की जड़ में सिर्फ मजहब नहीं था। इतिहास था, पहचान था। इलाके में दबदबे का सवाल था। इसी दौर में दोनों
के आरोप पक्के होते गए। ईरान कहता कि सऊदी अमेरिका का मोहरा है। सऊदी कहता कि ईरान दूसरे देशों के शिया लोगों को भड़का रहा है। भरोसा दोनों तरफ से खत्म होता गया और है। भरोसा दोनों तरफ से खत्म होता गया और फिर हज जैसी पाक जगह पर भी खून बहा। हां।
साल 1987 के मक्का में अगर आप चलेंगे तो उन दिनों ईरान के हाजी हज के दौरान अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारे लगाते थे। ईरान इसे दुश्मनों से बेजारी का प्रदर्शन कहता। सऊदी का कहना था कि हज इबादत की जगह है। पॉलिटिक्स ही नहीं। 31
जुलाई साल 1987 को ऐसे ही एक प्रदर्शन के दौरान झड़प होती है। जैसा हमने शुरू में दौरान झड़प होती है। जैसा हमने शुरू में बताया। 402 लोग मारे गए। 275 ईरान के थे। ये आंकड़े सऊदी की तरफ से आए थे। ईरान ने कहा कि और भी कहीं ज्यादा मौत हुई थी और
उसने इसे हाजियों कत्ल कहा। इसके बाद तेहरान में भीड़ सऊदी के दूतावास में घुसी। उस दौरान एक सऊदी अफसर की जान गई जिसका दोष सऊदी ने ईरान पर डाला। अप्रैल साल 1988 में सऊदी ने ईरान से रिश्ते तोड़े। हज जैसी जगह पर जहां पर लोग सब कुछ
छोड़कर सफेद कपड़े में जाते हैं, वहां पर खून खराबा हुआ और यह आखिरी बार नहीं था। साल 2015 में मीना में भगदड़ मशीची और हज के दौरान बहुत सारे लोग मारे गए। सऊदी के सरकारी आंकड़ों में मरने वालों की गिनती 769 बताई जाती है। लेकिन कई देशों की अपनी
गिनती के आधार पर 2000 से ऊपर की संख्या आई। ईरान ने अपने सैकड़ों हाजियों के मारे जाने की बात कही और सऊदी के इल्जाम पर कई सवाल उठाए। सऊदी ने इन आरोपों को खारिज किया। भगदड़ की वजह पर दोनों की कहानी अलग-अलग रही। इसलिए यहां यह कहना ठीक नहीं
अलग-अलग रही। इसलिए यहां यह कहना ठीक नहीं कि कौन सही, कौन गलत। बस इतना है कि जख्म बहुत ज्यादा गहरे होते गए। अब हज को समझिए। हज इस्लाम के पांच बुनियादी स्तंभों में है। इसलिए जब वहां राजनीति घुसती है तो वो सिर्फ दो सरकारों की बात
नहीं होती। हर आम मुसलमान के भरोसे जुड़ जाती है। लेकिन जब दोनों देश सीधे आमने-सामने नहीं लड़ सकते थे तो फिर इन्होंने क्या रास्ता चुना? वो रास्ता था दूसरे मुल्कों दूसरे तरीकों से लड़ने का। सीरिया से लेकर यमन तक सऊदी और ईरान एक
दूसरे के कंधे पर बंदूक रखकर दागते रहे गोलियां। प्रॉक्सी वॉर करते रहे। प्रॉक्सी वॉर जिसे आसान शब्दों में कहें कि दो ताकतें सीधे नहीं भिड़ती। वो दूसरे देशों में अलग-अलग गुटों को पैसा देकर हथियार और
पाकिस्तान पर भी आरोप लगते रहते हैं। इजराइल और पैलेस्तीन पर आरोप लगते रहते हैं। ऐसे ही कहानी अलग-अलग गुटों में छोटे-छोटे संगठनों को मजबूत करके अब उस सऊदी में इसकी शुरुआत 2003 में हुई। जब अमेरिका ने इराक पर हमला करके सद्दाम
हुसैन को हटा दिया। सद्दाम सुन्नी थे और ईरान का पुराना दुश्मन भी। उसके हटने के बाद इराक में बहुमत वाले शिया लोगों का दबदबा बढ़ा और ईरान का असर कई गुना बढ़ गया। कई जानकार मानते हैं कि अमेरिका ने बिना चाहे ईरान को एक बड़ा तोहफा दे दिया।
सऊदी के लिए परेशानी की बात थी। फिर साल 2011 आया जब कई अरब देशों में लोग सड़कों पर उतरे। बहरीन में ज्यादातर आबादी शिया है। पर शासक सुन्नी वहां प्रदर्शन हुए। सऊदी की अगुवाई में खाड़ी देशों से फौज भेजी गई। सऊदी ने इसे अपने साथी की मदद
बताया। ईरान ने दखल बताया। बहरीन की सरकार ने भी ईरान पर प्रदर्शन भड़काने का आरोप लगाया। जिसे ईरान नकारता रहा। फिर सीरिया में अगर युद्ध छिड़ा तो ईरान राष्ट्रपति असद के साथ खड़ा रहा। जिनका परिवार शिया से जुड़े अलावी हिस्से से आता है। सऊदी और
कई खाड़ी देशों ने असद से लड़ रहे गुटों का साथ दिया। लेबनॉन में ईरान हिजबुल्ला को ताकत देता रहा। जबकि सऊदी वहां अपनी पसंद की पॉलिटिक्स साथ रहा। ऐसे ही यमन में 2014 के आसपास हुती लड़ाकों ने राजधानी सना पर कब्जा कर लिया। हुतीशिया
के ज़दी हिस्से जुड़े हैं। मार्च 2015 में सऊदी की अगुवाई वाली फौज यमन की सरकार की हेल्प में उतरी। सऊदी का आरोप था कि ईरान हुती को हथियार दे रहा। जबकि ईरान इस बात हुती को हथियार दे रहा। जबकि ईरान इस बात को नकारता रहा। अब यहां पर एक बात और है।
जानकार कहते हैं कि हुती पूरी तरह ईरान के इशारे पर नहीं चलते। उनकी अपनी लोकल पॉलिटिक्स भी है। यानी उन्हें सिर्फ ईरान का मोहरा कह देना आधी तस्वीर है। लेकिन साथ ईरान देता है। यह बात आती रही। लीबिया की भी ऐसी कहानी है। वहां दोनों तरफ सुन्न
है। एक तरफ जनरल खलीफा हफ्तर जिन्हें रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी का साथ मिलता है। दूसरी तरफ त्रिपोली की सरकार जिन्हें टर्की और क़तर का साथ मिलता है। यहां लड़ाई सीधे तौर पर ईरान और सऊदी की नहीं है। पर लीबिया यह दिखाता है कि मुस्लिम
दुनिया की हर लड़ाई शिया बनाम सुन्नी नहीं होती। यहां सुन्नी देश अपने फायदे के लिए भी आपस में भिड़ते हैं। अब आते हैं वापस ईरान और सऊदी पर कि इनके रिश्ते सबसे ज्यादा कमजोर कब पड़े? जनवरी 2016 में सऊदी ने एक ही दिन में 47 लोगों को फांसी
सऊदी ने एक ही दिन में 47 लोगों को फांसी दे दी। इनमें शिया धर्मुरु शेख निम्र अल निम्र भी थे जो सऊदी के पूर्वी इलाके में शिया समुदाय के हक की बात करते थे। सऊदी सरकार का यह कहना था कि वो आतंकवाद से जुड़े मामलों में दोषी थे। उनके समर्थक
जुड़े मामलों में दोषी थे। उनके समर्थक कहते कि उन्हें राजनीतिक वजहों से मौत की सजा मिली। ईरान में इसका गुस्सा फूटा। तेहरान में भीड़ ने सऊदी के दूतावास पर हमला कर दिया और उसमें आग लगा दी। जवाब में सऊदी ने ईरान से अपने सारे रिश्ते
तोड़ दिए। उसी साल मई में खबर आई कि ईरान इस बार अपने लोगों को हज पर नहीं भेजेगा। सऊदी का यह कहना था कि ईरान बातचीत से भागा। ईरान यह कह रहा था कि उसके हाजियों के सुरक्षा और इंतजाम को लेकर सऊदी ने कोई भरोसा नहीं दिया। दोनों के अपने-अपने तर्क
थे और अगले साल 2017 में ईरान के हाजी वापस हज करने पहुंचे। लेकिन फिर 2019 में एक और झटका लगा। सितंबर में सऊदी की सबसे बड़ी तेल कंपनी आरामकों के अब कैक ठिकाने
पर ड्रोन और मिसाइल से हमला हो जाता है। सऊदी का करीब आधा तेल निकलना कुछ वक्त के लिए रुक जाता है। इसकी जिम्मेदारी होती लेता है। पर अमेरिका और सऊदी ईरान पर आरोप लेता है। पर अमेरिका और सऊदी ईरान पर आरोप लगाते हैं। ईरान ने इसे साफ नकार दिया। इस
हमले ने सऊदी को दिखा दिया कि उसके तेल के ठिकाने कितने कमजोर हैं। इसके बाद एक बड़ा सवाल उठा। सऊदी को यह भरोसा था कि अमेरिका उसकी हिफाजत करेगा। लेकिन कई जानकारों को लगा कि अमेरिका का जवाब उम्मीद से हल्का रहा। उनके मुताबिक इसी वजह से सऊदी ने
अपने बाकी रास्ते खोलने शुरू कर दिए और फिर मार्च 2023 में बीजिंग से एक चौंकाने वाली खबर आई। सऊदी और ईरान ने 7 साल बाद रिश्ते फिर से जोड़ने पर हामी भरे और कुछ ही महीनों में दोनों के दूतावास खुल गए। चाइना ने इसमें बीच का काम किया। दुनिया
हैरान रह गई क्योंकि जो काम अमेरिका सालों तक नहीं कर पाया वो काम चाइना ने करके दिखा दिया। पर हाथ मिलाने का मतलब दोस्ती थोड़ी होता है। सऊदी अपने बड़े आर्थिक प्लान पर ध्यान देना चाह रहा था और जंग के खतरे को कम करना चाह रहा था। ईरान पर कड़ी
पाबंदियों का दबाव लगातार था और यह भाईचारे कम हिसाब किताब ज्यादा था। और इसी पूरे खेल में खड़े थे अमेरिका और इजराइल वाले। अमेरिका और इजराइल सऊदी और
ईरान की दुश्मनी के बीच की सबसे इंपॉर्टेंट कड़ी है। दरअसल अमेरिका और सऊदी की दोस्ती बहुत पुरानी है। साल 1945 में अमेरिका के राष्ट्रपति रूसवेल जहाज में अमेरिका के राष्ट्रपति रूसवेल जहाज यूएसएस क्वीनसी पर सऊदी के पहले बादशाह
इब्र सऊथ से मुलाकात करने गए। इस मुलाकात को दोनों देशों की दोस्ती की नींव माना जाता है। जिसे मोटे तौर पर तेल के बदले हिफाजत का सौदा देखा गया। तब से सऊदी अमेरिका के हथियारों का एक बड़ा खरीदार है। ईरान की कहानी थोड़ी उल्टी है। साल
है। ईरान की कहानी थोड़ी उल्टी है। साल 1989 से पहले ईरान का शाह अमेरिका का बहुत करीबी था। लेकिन क्रांति के बाद ईरान ने अमेरिका को अपना सबसे बड़ा दुश्मन घोषित कर दिया। उसी साल तेहरान में अमेरिका के लूतावास पर कब्जा हुआ और वहां के
कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया। जो 444 दिनों तक चलता रहा और तब से लेकर अब तक कभी भी ईरान और अमेरिका के रिश्ते सुधर नहीं पाए। उधर बात इजराइल की की जाए तो
ईरान इजराइल को देश के तौर पर मानता ही नहीं और पैलेस्तीन के मुद्दे पर खुद को सबसे आगे दिखाता है। वो हमास, हिजबुल्ला और कुछ दूसरे गुटों का साथ देता है। अब यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि हमास सुन्नी संगठन है। यानी ईरान एक सुन्नी
संगठन की भी मदद करता है। क्योंकि उसका मकसद वहां मजहब से ज्यादा इजराइल के खिलाफ मोर्चा है। उधर सऊदी का रुख अलग है। 2023 से पहले अमेरिका की कोशिश थी कि सऊदी और इजराइल के रिश्ते नॉर्मल हो जाए। सऊदी का यह कहना रहा है कि पैलेस्तीन का मसला
सुलझे बिना ऐसा नहीं होगा। लेकिन अक्टूबर 2023 पे हमास के हमले और गाजा की जंग ने इस बातचीत को रोक दिया। पर्दे के पीछे बातचीत की खबरें आती रही। लेकिन सऊदी ने उन खबरों पर कभी भी खुलकर मुर नहीं लगाई। तो अमेरिका किस तरफ है? सीधा जवाब यह कि
अमेरिका सऊदी का हिफाजत वाला साथी है और इजराइल का सबसे बड़ा साथ देने वाला। लेकिन उसे चिंता यह भी है कि चाइना खाड़ी में अपना असर ना बढ़ा ले। कुछ आलोचक यह भी कहते हैं कि इलाके की ये बेचैनी अमेरिका के लिए कभी फायदे तो कभी नुकसान का सौदा
रही है। पर यह आलोषों की राय है। कोई [संगीत] साबित करने वाली बात नहीं। अब सवाल कि सऊदी और ईरान एक दूसरे से इतना डरते क्यों हैं? तो देखिए दोनों की जगह अगर आप खड़े होकर देखेंगे तो आपको समझ में आएगा क्योंकि दुश्मनी तब तक समझ नहीं आती
जब तक दोनों का डर समझना है। सऊदी को ऐसा लगता है कि ईरान उसे चारों तरफ से घेर रहा है। उत्तर में इराक जहां ईरान का सर है। पश्चिम में सीरिया और लेबनान जहां ईरान के साथी है। दक्षिण में यमन जहां होती है और अपने ही पूर्वी इलाके में शिया आबादी जिसे
लेकर सरकार चौकन्नी रहती है। सऊदी की सबसे बड़ी ताकत उसका तेल है और तेल के ठिकाने उसी इलाके में है जो ईरान से बहुत करीब है। ईरान को यह लगता है कि वो अकेला है। उसके आसपास अमेरिका के फौजी अड्डे हैं। खाड़ी के कई देश अमेरिका के दोस्त हैं और
उस पर कई साल से कड़ी आर्थिक पाबंदियां हैं। इसलिए ईरान ने बाहर अपने साथी गुट बनाए ताकि जंग आए तो उसके अपने घर की जगह कहीं दूर लड़ाई लड़ी जाए। यानी दोनों खुद को पीड़ित और दूसरे को हमलावर समझते हैं। सऊदी कहता है कि ईरान इलाके में आग लगा
रहा। ईरान कहता है कि सऊदी अमेरिका का मोहरा बनकर उसे घेरना चाहता है। इन दोनों के पास अपनी कहानी है, अपने सबूत हैं और यही वह जाल है जिसमें एक का हर कदम दूसरे को खतरा लगता है। एक और डर परमाणु का है। ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम
शांति के लिए पर सऊदी को शक है। 2018 में सऊदी के क्राउन प्रिंस ने अमेरिका के एक टीवी इंटरव्यू में कहा कि अगर ईरान ने परमाणु बम बनाया तो सऊदी भी वही करेगा। यानी डर इतना गहरा कि हथियारों की होड़ का खतरा बातों में भी आता है। इसमें एक और
परत है वो है बड़े भाई बनने की होड़। सऊदी खुद को पूरी सुन्नी दुनिया का केंद्र मानता है क्योंकि उसके पास मक्का और मदीना है। ईरान खुद को सबकी आवाज बताता है जो अमेरिका और इजराइल से परेशान है। चाहे वो शिया हो या सुन्नी और दोनों मुस्लिम
दुनिया की अगुवाई चाहते हैं और अगवाई की कुर्सी एक ही है। तो सवाल वहीं लौटता है कि इस कुर्सी की लड़ाई पर मजहब का रंग कितना? यह लड़ाई सऊदी और ईरान की मजहब की
है या ताकत की? यह सवाल बड़ा महत्वपूर्ण है और इस सवाल पर जानकार बटे हुए हैं। पहला नजरिया कहता है कि यह मजहबी जंग है। इसके मुताबिक शिया और सुन्नी पहचान इतनी गहरी है कि राजनीति उसी के आधार पर चलती है। सऊदी का सख्त सुन्नी सोच जो शिया रीति
रिवाज को ठीक नहीं मानती और ईरान की शिया क्रांति वाली सोच आपस में टकराती है। बहरीन, इराक और यमन जैसी जगहों पर आम लोग भी इसी आधार पर बटे हैं। दूसरा नजरिया कहता है कि यह ताकत की जंग है और मजहब एक औजार है। अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी के
जानकार ग्रेगरी जैसे लोग कई बार कहते हैं कि यह झगड़ा सदियों पुरानी नफरत का नहीं इलाके में दबदबा का है। उनके मुताबिक मजहब का इस्तेमाल लोगों को अपनी तरफ जोड़ने के लिए होता है। ब्रिटेन के भी कई जानकार यही मानते हैं कि ताकत और सुरक्षा ही इसके
पीछे वजह है। और इन दोनों को सुनने के बाद अगर हम अपने शब्दों में कहें तो हमें लगता है कि अगर सारी लड़ाई मजहब की होती तो ईरान सुन्नी हमास की मदद क्यों करता? सऊदी और क़तर दोनों सुन्नी आपस में क्यों भिड़ते? लीबिया में सुन्नी
देश एक दूसरे के खिलाफ क्यों होता? और चाइना के बीच में पड़ते ही सऊदी और ईरान इतनी जल्दी हाथ कैसे मिला लेते? वहीं दूसरी तरफ पहचान को भी हल्के में नहीं ले सकते। जब कोई नेता अपने लोगों को भड़काना चाहता है तो मजहब सबसे आसान रास्ता बनता
है। इसीलिए ज्यादातर जानकारी का रास्ता लेते हैं। उनके मुताबिक ये लड़ाई ताकत और डर की है लेकिन उस पर मजहब का रंग चढ़ा हुआ है और वो रंग आम आदमी पर असर डालता है। हमारी नजर में भी यह किसी एक चीज की लड़ाई नहीं पर इतना जरूर तय है कि जिन आम
लोगों को सत्ता से कोई सीधा फायदा नहीं वही इसकी सबसे ज्यादा कीमत चुकाते हैं। और आज वो कीमत हमारे दरवाजे तक पहुंच रही है। क्योंकि ईरान सऊदी की इस जंग का असर भारत पर भी हो रहा है। हां जी। ईरान से जुड़ी जंग की वजह से पूरा खाड़ी इलाका तनाव में
है। के हमलों में समुद्र के रास्ते खतरे में है और खबरों के मुताबिक सऊदी के ठिकानों पर भी हमले हुए हैं। हमले में मरने वालों की गिनती अलग-अलग है। लेकिन भारत पर इसका कई असर हैं। पहला सऊदी में बड़ी संख्या में भारतीय लोग रहते हैं।
तकरीबन 25 लाख के आसपास वो हर साल अपने घरों में अच्छा खासा पैसा बेचते हैं। जंग लंबी चली तो सुरक्षा नौकरी दोनों पर असर पड़ेगा। दूसरा तेल और गैस भारत अपना बड़ा हिस्सा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस खाड़ी से मंगाता है। और मूस का समुद्री रास्ता
जहां से दुनिया के तेल का बहुत बड़ा हिस्सा गुजरता है। खतरे में पड़ा तो दाम बढ़ेंगे और उसका असर हमारी आपकी जेब तक आएगा। तीसरा एयर इंडिया ने सऊदी तक जाने वाली कई उड़ाने रद्द कर दी। इंडिगो और अकासा ने भी रद्द की। यानी हजारों ऐसे हैं
जो वहां जाते और वहां नहीं जा पा रहे हैं। और यह रद्द होना जंग के हालात की वजह से है। भारत से हर साल लाखों लोग हज उमरा के लिए सऊदी जाते हैं। इसलिए वहां का तनाव ईरान के चाबहार में पैसा लगाया है जो हमारे लिए अफगानिस्तान सेंट्रल एशिया का
रास्ता है। इसलिए भारत की हालत दिलचस्प है। हमारे रिश्ते सऊदी से भी हैं, ईरान से भी हैं, इजराइल से भी हैं, अमेरिका से हैं। इसलिए हमारे लिए किसी एक के साथ खड़ा होना मुमकिन नहीं है। और भारत की कोशिश यही रहती है कि बातचीत होती रहे। अब सवाल
इस पूरी कहानी में सबसे दिलचस्प बात क्या है? तो इसके लिए आपको वापस मक्का लौटना पड़ेगा जहां से हमने शुरुआत की थी। हर साल हज में लाखों लोग एक जैसे सफेद कपड़े एक ही तरफ मुंह करके दुआ पढ़ते हैं। एक ही दुआ जो होती है। वहां ना कोई राजा है ना
कोई सुप्रीम लीडर। फिर भी उस जमीन पर कभी खून बहा और कभी एक ही देश के लोगों को जाना पड़ा। एक ही देश के लोगों को रोका गया। अब आम मुसलमान चाहे शिया हो या सुन्नी वो बस इतना चाहता है कि हज उमरा आराम से कर सके। उसके बच्चे चैन से जी
सके। सऊदी और ईरान की दुश्मनी की जड़ में मजहब है। कुछ इतिहास है, कुछ तेल है, कुछ मजहब है। कुछ इतिहास है, कुछ तेल है, कुछ डर है और बहुत कुछ ताकत की भूख है। 1979 क्रांति ने इसे जगाया। ईरान इराक जंग ने इसे पक्का किया और दूसरे कंधे पर लड़ी
चाइना के समझौते ने दिखाया कि दुश्मनी हमेशा नहीं रहती। लेकिन आज की जंग ने यह भी दिखाया कि अमन कितना कमजोर है। तो सवाल अब हमारा आपसे एक ही कलमा, एक ही खिताब, एक ही क़बले वाले दो देश इतने वर्षों से दुश्मन बने रहे। क्या आपको लगता है
दुश्मनी खत्म हो पाएगी? और आपकी नजर में दुश्मनी के पीछे की वजह क्या है? ताकत, दुश्मनी के पीछे की वजह क्या है? ताकत, सियासत, मजहब, अमेरिका, इजराइल। क्या लगता है आपको कि सऊदी और ईरान दो इस्लामिक देश ये कट्टर दुश्मन क्यों है? शिया सुन्नी या
ताकत की जनता? कमेंट सेक्शन आपका इंतजार कर रहा है। कोई और विषय जिस पर आप चाहते हो कि हम विस्तार से वीडियो बनाएं। आप लिख सकते हैं। बाकी जाते वक्त WhatsApp से जरूर जुड़िएगा ताकि हमारा आपका रिश्ता मजबूत रहे। नमस्कार।
[संगीत] ठीक है।
