---
title: 'Iraq बर्बाद कैसे हुआ? दुनिया को लिखना सिखाने वाला देश खंडहर कैसे बना? | Saddam Hussein'
source: 'https://youtube.com/watch?v=_ChDpKf6pQU'
video_id: '_ChDpKf6pQU'
date: 2026-11-07
duration_sec: 2137
channel: 'Shubhankar Mishra '
---

# Iraq बर्बाद कैसे हुआ? दुनिया को लिखना सिखाने वाला देश खंडहर कैसे बना? | Saddam Hussein

> Source: [Iraq बर्बाद कैसे हुआ? दुनिया को लिखना सिखाने वाला देश खंडहर कैसे बना? | Saddam Hussein](https://youtube.com/watch?v=_ChDpKf6pQU)

## Summary

This video traces the complete history of Iraq, from the cradle of civilization in Mesopotamia to its current state of instability. It explores how the land that gave the world writing, mathematics, and law has become a symbol of conflict and struggle, examining the roles of foreign powers, internal strife, and the nation's vast oil wealth.

### Key Points

- **Iraq's Historical Significance** [00:01] — Iraq is the birthplace of writing, the 60-minute hour, and one of the world's oldest legal codes (Hammurabi's Code). Baghdad was once a global center of knowledge.
- **The Central Question** [00:40] — The video asks why a land that gave the world so much now struggles for basic necessities like electricity and water, setting the stage for a deep dive into its history.
- **Mesopotamia: The Land Between Rivers** [03:28] — The region between the Tigris and Euphrates rivers, known as Mesopotamia, was home to the first cities like Uruk, where writing was invented for accounting purposes around 5000 years ago.
- **First Named Author and Global Connections** [05:48] — Enheduanna, a priestess, is the first known author. Ancient texts suggest trade links with the Indus Valley (Meluhha), evidenced by a seal of a translator found in the Louvre.
- **Base-60 Numbering System** [07:09] — The Sumerians used a base-60 counting system, which is the origin of our 60-minute hour and 60-second minute, chosen for its divisibility by 2, 3, 4, 5, 6, and 10.
- **Hammurabi's Code** [08:30] — King Hammurabi of Babylon codified 282 laws on a 7-foot stone pillar, introducing the principle of 'an eye for an eye' and establishing that justice should be based on written law, not the king's mood.
- **Baghdad: The House of Wisdom** [10:42] — In 762 AD, Baghdad was founded and became a center of learning with the House of Wisdom, where Greek, Persian, and Indian texts were translated into Arabic, including the Sushruta Samhita.
- **The Origin of 'Algorithm'** [12:26] — The mathematician Al-Khwarizmi wrote about Indian numerals, and the Latin translation of his work, 'Algoritmi', led to the modern word 'algorithm'.
- **The Mongol Sack of Baghdad** [12:53] — In 1258, Hulagu Khan's Mongol forces sacked Baghdad, destroying the House of Wisdom and its books, an event from which the city never fully recovered.
- **The Creation of Modern Iraq** [13:47] — After World War I, the British combined three Ottoman provinces (Mosul, Baghdad, Basra) into a new country called Iraq, installing a foreign king, Faisal, in 1921.
- **Indian Soldiers in WWI** [14:15] — Around 588,000 Indian soldiers and laborers were sent to fight in Mesopotamia during WWI, many of whom died or were captured, as recounted in the diary of Shishir Sarvadhikari.
- **Oil Wealth and Foreign Control** [16:31] — After oil was discovered in 1927, its profits were controlled by British, French, American, and Dutch companies, leaving Iraq with only a small share of the revenue.
- **Saddam Hussein's Rise** [18:27] — Saddam Hussein rose through the Ba'ath Party, consolidating power through violence, including a 1979 meeting where 68 party leaders were arrested and 22 executed.
- **Iran-Iraq War and US Support** [20:24] — The 8-year Iran-Iraq war saw the US support Iraq, providing intelligence, while Iraq used chemical weapons, including an attack on Halabja that killed thousands.
- **Invasion of Kuwait and Gulf War** [21:55] — In 1990, Iraq invaded Kuwait, leading to Operation Desert Storm in 1991. The subsequent UN sanctions caused immense suffering for the Iraqi people.
- **The 2003 Iraq War** [23:39] — Following 9/11, the US claimed Iraq had WMDs, leading to the 2003 invasion. No WMDs were found, and the war resulted in massive casualties and instability.
- **Post-Invasion Mistakes** [25:28] — The US disbanded the Iraqi army and de-Ba'athified the government, leaving hundreds of thousands of trained, armed men unemployed, fueling the rise of ISIS.
- **Rise of ISIS** [27:23] — ISIS emerged from the power vacuum, capturing Mosul in 2014 and declaring a caliphate. They also killed 39 Indian workers from Punjab.
- **US Withdrawal in 2026** [29:39] — The last US troops left Iraq on September 30, 2026, after a period of conflict involving Iran and its proxies. The withdrawal was met with mixed reactions.
- **Iraq's Current Challenges** [30:53] — Despite having vast oil reserves, Iraq struggles with electricity and water shortages. Its economy is heavily dependent on oil, and it relies on Iran for gas and Turkey for water.
- **Hope for the Future** [34:01] — The video ends on a note of resilience, highlighting the Mutanabbi Street book market in Baghdad, where people continue to read and write, suggesting a potential for renewal.

## Transcript

क्या आप जानते हैं कि जिस इराक का नाम सुनते ही आज हमें बॉम्ब, धुआ और सद्दाम सुनते ही आज हमें बॉम्ब, धुआ और सद्दाम हुसैन की तस्वीर याद आती है, इंसान ने हुसैन की तस्वीर याद आती है, इंसान ने पहली बार लिखना वही सीखा था।
इराक की वो जमीन है जहां से हमारी घड़ी के 60 मिनट की जड़ मानी जाती है। यहीं के राजा ने दुनिया के सबसे पुराने कानूनों में से एक पत्थर पर गुदवाया था। यहीं का बगदाद शहर कभी दुनिया का ज्ञान घर कहलाता
था। जहां से निकले एक गणित के जानकार के नाम पर हमारे आपके मोबाइल का एल्गोरिदम शब्द बना। तो सवाल ये कि जिस जमीन ने दुनिया को लिखना, गिनना और कानून दिया आज
वो क्यों बिजली और पानी के लिए तरस रही है? 30 सितंबर 2026 को इराक के एयरविल शहर के एयरबेस से जब अमेरिका की आखिरी फौजी टुकड़ी निकली तो सभी के मन में यह सवाल था
कि अमेरिका के जाने से इराक आजाद हुआ या बस एक खाली जगह रह गया है। सवाल यह भी कि अमेरिका इराक में गया क्यों था? उसने कहा था कि सद्दाम के पास ऐसे हथियार
हैं जो मानव सभ्यता के लिए खतरनाक है। हजारों लाखों को मार सकते हैं। क्या वो हथियार मिले? मिले तो हथियारों का हुआ क्या? या सिर्फ वो अमेरिका की एक थ्योरी थी जिसके तहत अमेरिका ने सद्दाम हुसैन को बर्बाद कर दिया।
हुसैन को बर्बाद कर दिया। [संगीत] यूनाइटेड स्टेट्स मिलिट्री फर्सेस कैप्चरर्ड सदाम हुसैन अलाइव [संगीत]
ईरान अमेरिका का दुश्मन है। तो दुश्मन के दुश्मन जो कभी अमेरिका का दोस्त था उसे अमेरिका ने क्यों मारा? क्योंकि कभी इराक और ईरान के युद्ध में इसी अमेरिका ने इराक
का साथ दिया था। तो साथ देने वाले सद्दाम को उसने मारा क्यों? क्या इन सबके पीछे तेल का खेल है? इराक के पास दुनिया के सबसे बड़े तेल भंडारों में से एक है। हालांकि फिर भी वहां के लोग 50 डिग्री के आसपास सी गर्मी
में बिजली को तरसते रहते हैं। और जिन दो नदियों के बीच इंसान की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक बसी थी, उन्हीं के देश में आज पानी की किल्लत है। इराक की कहानी में भारत का जिक्र बार-बार क्यों आता है? क्या हमारा रिश्ता इस जमीन
से हजारों साल पुराना है? और पहले विश्व युद्ध में अंग्रेजों की जंग लड़ने हमारे लोग इराक क्यों गए थे? जिस जमीन ने इतना खून देखा उस पर इराक नाम का देश बना किसके
खून देखा उस पर इराक नाम का देश बना किसके खींचे नक्शे से? आज कहानी समझेंगे कि खींचे नक्शे से? आज कहानी समझेंगे कि लिखना सिखाने वाला इराक बर्बाद हुआ कैसे। आप चाहते हैं कि इतिहास की कहानियां यूं ही आप तक पहुंचती रहे तो फिर आपको हमारा
साथ देना होगा। हमारे रिसर्च की हौसला अफजाई करना होगा ताकि हम आपके लिए और ज्यादा वीडियोस बना सकें और इसके लिए आपको हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ना होगा ताकि यह वीडियोस हम आप तक खुद पहुंचाएं और भविष्य में आपसे भी सजेशंस लें कि किन
विषयों पर आप सुनना चाहते हैं वीडियोस हिस्ट्री के पडकास्ट [संगीत] में या किसी अलग माध्यम से। उम्मीद करते हैं कि आप जुड़ेंगे। WhatsApp चैनल का लिंक डिस्क्रिप्शन में है, कमेंट सेक्शन में है। आप प्लीज जुड़िएगा और यह वीडियोस को
शेयर कीजिएगा क्योंकि बहुत ही मेहनत से ये वीडियोस बनाए जाते हैं। अभीरा की कहानी शुरू से शुरू करते हैं और यह समझते हैं कि आखिर हजारों साल पहले लिखने की जरूरत क्या आखिर हजारों साल पहले लिखने की जरूरत क्या पड़ी उभे जमीन पर। अब इसे समझना है तो
पहले उन दो नदियों को देखना पड़ेगा जिनके बीच यह सब शुरू हुआ। आज के इराक के बीच में दो बड़ी नदियां बहती है। पहली है ट्रिगस जिसे अरबी में दजला कहते हैं और ट्रिगस जिसे अरबी में दजला कहते हैं और दूसरी जो है वो यूफ्रेटिस जिसे फरात कहते
हैं। और इन्हीं दो नदियों के बीच के जमीन का नाम है ग्रीस जिसे यूनान कहते हैं। जहां की भाषा में मेसोपोटामिया पड़ा जिसका मतलब है दो नदियों के बीच का इलाका। हर साल इसमें बाढ़ आती है और पीछे ऐसी उपजाऊ मिट्टी छोड़ जाती है कि हजारों साल पहले
यहां के लोग भटकना छोड़कर एक जगह टिक कर खेती करने लगे। दक्षिण के सुमेर इलाके में उरक नाम का शहर बसाया गया जिसे दुनिया के सबसे पहले बड़े शहरों में गिना जाता है।
वहां के मंदिरों के गोदामों में अनाज, भेड़े और तेल जमा किए जाते थे। तो सवाल उठा कि इतने सामान का हिसाब कौन और कैसे रखा जाए? लोगों ने नदी किनारे की गीली मिट्टी की छोटी तख्तियां बनाई और उन पर नदी किनारे की घास नुकीली कलम से निशान
दबाने लगे। यह निशान कील जैसे दिखते थे। इसलिए आज इस लिखावट को क्यूनी फॉर्म कहते हैं। यानी कील जैसे निशानों वाली लिखाई। यह दुनिया की सबसे पुरानी लिखाइयों में से
एक गिनी जाती है। हालांकि मिस्र की लिखाई भी तकरीबन इतनी ही पुरानी मानी जाती है। इसलिए पहले कौन सी थी इस पर कई इतिहासकारों की राय अलग-अलग है। इसे यूं समझिए कि जैसे आज दुकानदार का उधार वाला बही खाता होता है। वैसा ही बही खाता तब
गीली मिट्टी पर बनता था। मतलब दुनिया में लिखना किसी कविता या धर्म की किताब के लिए नहीं हुआ बल्कि हिसाब किताब के लिए शुरू हुआ। यह करीब 5000 साल पहले की बात है। और
अगर हम हर 25 साल में एक पीढ़ी माने तो आज से पहले तकरीबन 200 पीढ़ियां तो हो गई होंगी। फिर भी तब के इंसान को अपने जौ और भेड़ों के हिसाब की वही फिक्र थी जो आज
हमें आपको महीने के राशन की रहती है। उरुक की खुदाई में मिली एक तख्ती पर जौ का हिसाब किताब लिखा है और नीचे एक नाम लिखा है कुशिम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले इसे दुनिया का सबसे पुराना बचा हुआ इंसानी नाम मानते हैं। हालांकि कुछ जानकार कहते हैं
कि कुशिम किसी आदमी का नाम ना होकर किसी पद का भी नाम हो सकता है। लेकिन अगर यह नाम ही है तो इतिहास में जिस पहले इंसान का नाम दर्ज मिलता है, वह कोई राजा या फिर योद्धा नहीं, हमारे यहां के मुनीम जैसा हिसाब रखने वाला आदमी था। इसके करीब 1000
साल बाद लिखाई सिर्फ हिसाब से आगे बढ़कर गीतों तक पहुंची। करीब 4300 साल पहले उर् शहर की पुजारिन एन हेद आना ने देवी की पूजा के गीत लिखे और उन पर अपना नाम लिखा।
इसलिए उन्हें दुनिया की पहली ऐसी लेखक माना जाता है जिनका नाम हमें पता है और उन्हीं एन उहाना के पिता राजा सरगॉन के नाम से बची एक लिखाई एक ऐसे इलाके का
जिक्र है जो शायद हमारा अपना इलाका था। क्या हजारों साल पहले हमारे इलाके के जहाज सचमुच इराक तक पहुंचते थे। इसका इशारा सरगॉन के नाम से बची उस लिखाई में मिलता है जो बाद के दौर की नकलों में हम तक
पहुंची। इसमें सरगॉन डींग मारता है कि मेहलूहा के जहाज उसकी राजधानी के घाट पर आकर बनते हैं। माना जाता है कि मेलूहा सिंधु घाटी का वो हिस्सा जहां हड़प्पा बसा था। पुराना नाम था। हालांकि यह बात पक्के तौर पर साबित नहीं हुई। इस रिश्ते की एक
निशानी पेरिस के लवर म्यूजियम में रखी है। सरगोन के राज परिवार के ही दौर में एक छोटी मुहर जिस पर एक आदमी का नाम है शू इशू और उसका काम भी लिखा है। मेलुहा की
भाषा का अनुवाद करने वाला। मतलब आना जाना इतना था कि दोनों तरफ की बात पहुंचाने के लिए अलग से एक आदमी भी रखना पड़ता था। अब जहां इतना हिसाब किताब था, वहां गिनती भी अपने ढंग की थी। यहां के लोग 10 के बजाय 60 के हिसाब से गिनते थे और माना जाता था
60 के हिसाब से गिनते थे और माना जाता था इसकी वजह यह थी कि 60 को 2 3 4 5 6 और 10 इसकी वजह यह थी कि 60 को 2 3 4 5 6 और 10 से बराबर बांटा जा सकता है। ₹60 को आप आधा से बराबर बांटा जा सकता है। ₹60 को आप आधा तिहाई चौथाई या छठा हिस्सा जैसे चाहे बिना
एक पैसे बचाए बांट सकते हैं और यही उन्हें सुविधा दिया करता था। इसकी जड़ वही मानी जाती है जो हजारों साल का सफर करके हमारे घंटे के 60 मिनट और बाद में 60 सेकंड बन
गई। इसी जमीन ने दुनिया की सबसे पुरानी लंबी कहानियों में से एक दी राजा गिलगामेश की कहानी। उसकी एक तख्ती पर एक आदमी एक हिस्सा है जिसे देवता बड़ी बाढ़ से पहले
नाव बनाने को कहते हैं। बाढ़ के बाद पानी उतरा या नहीं यह देखने के लिए वह एक के बाद एक पंछी छोड़ता है। पहले कबूतर फिर एक छोटी चिड़िया और फिर कौवा। 1872 में लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम में जॉर्ज स्मिथ ने ये तख्ती पढ़ी तो उन्हें बाइबल में लिखी
नोवा की नाव वाली कहानी याद आ गई। हमारे यहां मनु और मत्स्य अवतार की बाढ़ वाली कथा सुनने वालों को भी यह किस्सा जाना पहचाना लगा। पर इस समझदार जमीन की एक मुसीबत भी थी। यहां ना ऊंचे पहाड़ थे जो
दुश्मन को रोके ना समंदर जो बीच में दीवार बने। दौलत भी यहां थी और दरवाजे भी हर तरफ से खुले थे। और ऐसी जमीन पर राज चलाने के लिए बेबिलोन के एक राजा ने जो नियम बनवाए लिए बेबिलोन के एक राजा ने जो नियम बनवाए वो आज भी याद किए जाते हैं। बेबीन के नियम
क्या थे और क्यों उन्हें सबसे सख्त माना गया? तो देखिए आंख के बदले आंख यह बात तो आपने सुनी होगी। पर क्या आप जानते हैं कि ये आई कहां से? इन कानूनों की सख्ती को समझना है तो उस राजा और उसके पत्थर को देखिए। करीब 3800 साल पहले बेबिलोन ने हमू
रावी नाम का राजा हुआ। उसने अपने राज के नियम एक काले पत्थर पर गुदवाए जो करीब 7 फीट ऊंचे हैं। इस पर 282 कानून लिखे हैं और ऊपर हम्मू राबी को सूरज के देवता के
सामने खड़ा दिखाया गया ताकि लोग यह माने कि यह नियम ऊपर वाले की मर्जी से आए हैं। कुछ नियम ऐसे हैं जो आज भी चौंकाते हैं। एक नियम कहता है अगर किसी मिस्त्री का बनाया घर गिर जाए और उसमें घर का मालिक मर जाए तो मिस्त्री को भी मौत की सजा मिलेगी।
आज जब किसी पुल या इमारत गिरने पर बनाने वालों की जिम्मेदारी तय होने में सालों लग जाते हैं तो यह नियम चौकाते हैं। आंख के बदले आंख वाला नियम भी यही लिखा गया है। हालांकि इन कानूनों का दूसरा चेहरा भी था। सजा इस बात पर बदल जाती थी कि आप किस
हैसियत के आदमी हैं। किसी बड़े आदमी ने आम आदमी की आंख फोड़ दी तो उसे बस कुछ चांदी देकर छुटकारा मिल जाता। अब आप कहेंगे कि 3800 साल पहले तो ऐसा ही चलता होगा। इसमें खास क्या है? खास यह है कि यह पहला कानून नहीं था। इससे पुराने भी मिले हैं। पर इसे
खुलेआम पत्थर पर खड़ा किया गया ताकि राजा के मूड से नहीं लिखे हुए नियम से फैसला किया जाए। आज के हिसाब से देखें तो एक बड़े आदमी का बेटा और रिक्शा चलाने वाला एक ही गलती करे और थाने में दोनों से एक जैसा बर्ताव ना हो। इंसाफ लिखा तो गया पर
अफसोस उस दौर में सबके लिए बराबर नहीं था। लेकिन इसे आप हमारी संविधान की खिताब जैसा मान सकते हैं। इराक का यह पुराना कानून आज के इराक में नहीं है। करीब 3000 साल पहले
पड़ोसी इलाके का एक राजा इसे लूट कर ईरान के सूर ले गया। वहीं 1901 में फ्रेंच खुदाई करने वालों को यह मिला और आज यह पत्थर पेरिस के लुवेर म्यूजियम में रखा है। हमराबो के करीब 1100 साल बाद बेबिलोन में नेबू कद नेज़र राजा हुए जिसने अपने शहर
को नीली चमकदार ईंटों सजाया। फिर एलेक्जेंडर ने बेबिलोन को अपनी राजधानी एलेक्जेंडर ने बेबिलोन को अपनी राजधानी बनाने का सपना देखा। लेकिन यही सिर्फ 32 साल की उम्र में एलेक्जेंडर की मौत हो जाती है। उसके बाद इस जमीन पर एक के बाद
एक कई राजा आए और करीब 100 साल बाद यहीं एक नया शहर बना जो तलवार से ज्यादा किताबों के लिए जाना गया। उस शहर का नाम था बगदाद। बगदाद दुनिया का ज्ञान घर कैसे
बना? अब हम यह समझते हैं। तलवारों की जमीन पर किताबों का शहर बनाया कैसे? किसने बसाया? इसे समझना है तो पहले उस शहर के खलीफाओं से मिलिए। बचपन में टीवी पर आपने अलिफ लैला जरूर देखा होगा। उसकी कई कहानियों में बगदाद का एक खलीफा आता है।
हारून अल रशीद। खलीफा यानी उस दौर के इस्लामी राज का सबसे बड़ा शासक। साल 762 इस्लामी राज का सबसे बड़ा शासक। साल 762 में अब्बासी खलीफा अल मंसूर ने टिगरिस के किनारे एक बड़े गोलघर की शक्ल में एक नया शहर बसाया। यही था बगदाद जो कुछ ही दशकों
में दुनिया के बड़े और अमीर शहरों में गिना जाने लगा। लेकिन बगदाद की असली पहचान उसकी किताबें बनी। यहां एक बड़ी जगह बनी जिसे हाउस ऑफ विज़डम कहते हैं। यानी ज्ञान जिसे हाउस ऑफ विज़डम कहते हैं। यानी ज्ञान का घर अरबी में बैत उल हिकमा। वहीं पर
ग्रीस परशिया जिसे आज ईरान कहते हैं और भारत की किताबें लाकर अरबी में लिखी जाती। इसे ऐसे समझिए कि जैसे आज अनुवाद का कोई बहुत बड़ा दफ्तर हो। जहां हर भाषा की किताब आकर एक ही भाषा में उतर रही हो। इस शहर की किताबों में हमारा भारत जगह-जगह
दिखता है। अरब के इतिहासकारों ने लिखा कि एक बार हारून अल रशीद ऐसे बीमार पड़े कि दरबार के हकीम हार गए। तब भारत से आए वैद मनका ने उनका इलाज किया और उन्हीं किताबों में लिखा कि हमारी पुरानी इलाज वाली किताब सुश्रुत संहिता का अनुवाद भी उन्होंने
करवाया। आगे चलकर वहीं के एक गणित के जानकार अल ख्वा रिमी ने भारत के अंकों के एक दो तीन और शून्य वाले तरीके पर किताबें लिखी। ये अंक यूरोप पहुंचकर अरेबिक
न्यूमरल्स कहलाए। जबकि अरब खुद इन्हें हिंदी अंक कहते थे और यूरोप में इन्हीं किताब का लैटिन भाषा में अनुवाद हुआ जिसका नाम अल्गो रिदमी लिखा गया। उसी से बाद में
नाम अल्गो रिदमी लिखा गया। उसी से बाद में एल्गोरिदम बना यानी कदम दर कदम वाले नियम जिन पर आज हमारे आपके मोबाइल फोन चलते हैं। फिर आया साल 1258 चंगेज़ खान का पोता हैं। फिर आया साल 1258 चंगेज़ खान का पोता हु लागू खान अपनी मंगोल फौज लेकर बगदाद के
बाहर पहुंचा। उसने खलीफा अल मुस्तम से हार मानने के लिए कहा और खलीफा अकड़ा रहा। करीब दो हफ्ते शहर को चारों तरफ से घेरने के बाद फरवरी 1258 में बगदाद का दरवाजा
खुल गया। उसके बाद शहर में आम लोगों का जो कत्लेआम हुआ उसमें कितने लोग मारे गए इस कत्लेआम हुआ उसमें कितने लोग मारे गए इस पर इतिहासकार की राय एक नहीं है। अनुमान हजारों से लेकर लाखों तक जाते हैं। बाद के इतिहासकारों ने लिखा कि हाउस ऑफ विज़डम
जैसी जगहों की किताबें नदी में फेंक दी गई और टिगरिस को पानी स्याही से काला बहने लगा। पर यह बात हमले के सैकड़ों साल बाद लिखी गई। यानी जिस शहर ने दुनिया को अंक और एल्गोरिदम दिए वो कुछ ही दिनों में उजड़ गया। इतिहासकार मानते हैं कि बगदाद
फिर सदियों तक वैसा नहीं बन पाया। उसके बाद यह इलाका सदियों तक बाहर वालों के हाथ आखिर में टर्की के ऑटोमन राज के हाथ में जब वो राज गया तब आज के इराक का नक्शा
खींचा गया। अब सवाल यह है कि क्या पहले विश्व युद्ध से पहले इराक का नाम कोई देश विश्व युद्ध से पहले इराक का नाम कोई देश था? इसका जवाब अंग्रेजों के एक फैसले में है। ऑटोमन राज के नीचे इस इलाके में इराक का नाम कोई एक देश था ही नहीं। इसे तीन
अलग-अलग हिस्सों में बांट रखा गया था। उत्तर में मोसुल, बीच में बगदाद और दक्षिण में बसरा। जब पहला वर्ल्ड वॉर हुआ तो अंग्रेजों के लिए भारत के लोगों ने यहां बहुत खून बहाया। उस जंग में करीब 5,88,000 भारतीय मेसोपोटामिया के मोर्चे पर भेजे
गए। जिनमें सिपाही भी थे और फौज के साथ काम करने वाले मजदूर भी। तौर पर इस भीड़ को समझना हो तो ये समझिए कि गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सवा लाख से अधिक लोग बैठते हैं। आपको खचाखच भीड़ नजर आती है। अब आप सोचिए कि
ऐसे चार भरे स्टेडियम वाले लोग भेजे जाए। यह वो लोग थे जिनका इस जमीन से कोई झगड़ा नहीं था। फिर भी किसी और की जंग को उन्हें लड़ना पड़ा। दिसंबर 1915 से अप्रैल 1916
तक कूद कस्बे में अंग्रेजी फौज करीब 5 महीने घिरी रही। और आखिर में हजारों सैनिकों ने हथियार डाले जिनमें बहुत सारे भारतीय थे। घिरे हुए लोगों में बंगाल के भारतीय थे। घिरे हुए लोगों में बंगाल के नौजवान शिशिर सर्वाधिकारी भी थे जो बंगाल
एंबुलेंस कॉप्स में वालंटियर बनकर घायलों की सेवा कर रहे थे। अपनी डायरी में वह लिखते हैं कि टर्की के एक सिपाही ने उनसे पूछा कि तुम हिंदुस्तान में रहते हो। हम टर्की में हमारी आपस में कोई दुश्मनी नहीं। फिर हम एक दूसरे का गला क्यों काट
रहे हैं? उस कैद में बहुत सारे भारतीय भूख और बीमारी से भी मर गए थे। 11 मार्च 1917 को अंग्रेजी फौज बगदाद में घुसती है और कुछ ही दिन बाद शहर में सुनाया गया कि
हमारी फौज तुम्हारे शहर में जीतने वाले या दुश्मन बनकर नहीं बल्कि तुम्हें आजाद कराने वाले बनकर आई है। जंग के बाद अंग्रेजों ने तीनों हिस्सों को जोड़कर एक नया देश खड़ा कर दिया और इस देश का नाम बना इराक। हालांकि मुसीबत यह थी कि तीनों
के लोग अलग थे। उत्तर में ज्यादातर कुर थे जिनकी अपनी भाषा और अपनी पहचान थी। बीच जिनकी अपनी भाषा और अपनी पहचान थी। बीच में सुन्नी अरब और दक्षिण में शिया अरब यानी इस्लाम के दो बड़े पंथों को मानने वाले। यूं समझिए कि जैसे तीन अलग-अलग
परिवारों को बिना पूछे एक घर में डाल दिया जाए और चाबी जो है वो बाहर वाले के हाथ में रख दी जाए। राजा भी बाहर से लाकर बैठाया गया। 1921 में फैसल को इराक का
राजा बनाया गया जो मक्का वाले इलाके के एक बड़े घराने से थे और इराक में रहे भी नहीं थे। अब आप कहेंगे कि नक्शा तो 100 साल पहले अंग्रेजों ने खींचा था। आज के झगड़े का दोष अंग्रेजों पर क्यों? सही बात है कि नक्शे ने जमीन तैयार की। पर उस पर आगे
क्या बोया गया? यह बात के लोगों के फैसले तय हुआ और फैसले आगे की कहानी से आते हैं। सबसे बड़ा फैसला तेल की कमाई का था। इराक के तेल की कमाई किसके पास गई? क्या जमीन
के नीचे खजाना होते हुए भी इराक को वह फायदा नहीं पहुंचा रहा था? इसका जवाब 14 फायदा नहीं पहुंचा रहा था? इसका जवाब 14 अक्टूबर 1927 में है जब किरकुक के पास बाबा गुरगुर में खुदाई चल रही थी और जमीन से तेल का फवारा फूट पड़ा। कई दिन तक तेल
आसमान की तरफ उछलता रहा। उस दौर में ऐसा बयानों में मिलता है। किस्मत बदल गई लेकिन फायदा किसी और को हुआ। तेल निकाली वाली कंपनी में हिस्सा ब्रिटिश, फ्रेंच, अमेरिकन और डश कंपनीज के बीच बट गया और इराक को बस बिकने वाले तेल पर थोड़ी सी
रकम मिलती। यह वैसा ही है जैसा आपके आंगन में कुआं खुदे और पानी के सारे मटके पड़ोसी भरे। बस आपको हर मटके पर एक सिक्का मिल जाए। 1932 में इराक को कागज पर आजादी मिली। लेकिन अंग्रेजों के एयरबेस और उनका दबदबा बना रहा। लोगों का गुस्सा अंदर ही
दबदबा बना रहा। लोगों का गुस्सा अंदर ही अंदर बढ़ता गया और 14 जुलाई 1958 को आर्मी के कुछ अधिकारियों ने राजा के पैलेस पर धावा बोला। सिर्फ 23 साल के राजा फैसल सेकंड को उनके परिवार वालों के साथ पैलेस के आंगन में मार दिया गया। राजा के ताकतवर
प्राइम मिनिस्टर नूरी अल सैद भी अगले दिन पकड़े गए और उनका भी कत्ल कर दिया गया। इसके बाद एक के बाद एक तख्ता पलट हुए। यानी ताकत के दम पर सरकारें आती जाती रही।
साल 1968 में बात पार्टी जो सारे अरब लोगों की एकता की बात करती थी उसने कुर्सी पकड़ ली। 1972 में इराक ने विदेशी कंपनीज से तेल अपने हाथ में लिया और अगले ही साल दुनिया में तेल के दाम कई गुना बढ़ गए। अब पैसा सीधा इराक की सरकार के खजाने में
जाने लगा। 1970 के दशक में इसी पैसे से सड़कें, अस्पताल और स्कूल बनने लगे और बड़ों को पढ़ना लिखना सिखाने की ऐसी मुहिम चली कि साल 1989 में यूएन के पढ़ाई वाले विभाग यूनेस्को में उसे इनाम दिया गया। उस
मुहिम में ना सीखने पर जुर्माने या जेल तक का नियम था। ऐसा कई किताबों में मिलता है। लेकिन इसी पार्टी के अंदर एक आदमी चुपचाप ताकतवर बनता जा रहा था। उस आदमी का नाम था सद्दाम हुसैन। सवाल कि सद्दाम हुसैन कुर्सी तक कैसे
पहुंचा? एक गांव का बिना बाप का लड़का देश का मालिक कैसे बन गया? उसका रास्ता तो एक छोटी सी जगह शुरू हुआ था। सद्दाम हुसैन का जन्म 1937 के तिकरीत के पास एक छोटे से
गांव में हुआ। पिता उसके पैदा होने से पहले चले गए और बचपन काफी हद तक मामा के घर बीता। 1959 में सद्दाम उस गुट में शामिल हुआ जिसने उस वक्त के प्राइम मिनिस्टर कासिम को गोली मारने की कोशिश की थी। हमला नाकाम हुआ। सद्दाम घायल होकर भाग
गया। पर लौट कर वह बात पार्टी में तेजी से ऊपर चढ़ा। 1970 के दशक में प्रेसिडेंट भले कोई और था, लेकिन असली ताकत धीरे-धीरे सद्दाम के हाथों में आती गई और जुलाई साल 1989 में वो खुद इराक का प्रेसिडेंट बन गया। कुर्सी पर बैठते ही 22 जुलाई साल
1989 को बगदाद के एक बड़े हॉल में पार्टी की गई। कई नेताओं की मीटिंग बुलाई गई और उसका वीडियो बनाया गया। मंच पर सद्दाम सिगार पीते हुए बैठा था। एक नेता ने खड़े होकर साजिश कबूल करने वाला बयान पढ़ा और उसके बाद हॉल में बैठे लोगों के नाम एक
उसके बाद हॉल में बैठे लोगों के नाम एक करके पढ़े जाने लगे। कुल 68 नाम पढ़े गए। जिसका नाम आता उसे उठाकर बाहर ले जाया जाता। यह बिल्कुल वैसा था जैसे किसी मीटिंग में हाजिरी बोली जाए और जिसका नाम आए वह सीधे जेल की गाड़ी में बैठा दिया
जाए। बाद में इनमें से 22 को मौत की सजा सुनाई गई। यह बताया जाता है कि गोली चलाने के लिए पार्टी के दूसरे नेताओं को ही खड़ा किया गया ताकि खून के छींटे सभी पर पड़े। उस दिन पार्टी के हर नेता को समझ में आया कि अब इराक में सिर्फ एक आदमी की चलेगी और
वह आदमी सद्दाम होगा। उसी दौर में सद्दाम ने बेबिलोन के खंडरों को दोबारा बनवाना शुरू किया। नई ईंटों पर अपना नाम गुदवाया जैसे वह खुद को अब इस मुल्क का खुदा समझने
लगा था। साल 1989 में ही पड़ोसी ईरान में जनता के बड़े आंदोलन ने वहां के राजा शाह को हटा दिया और धार्मिक नेता खुमैनी सत्ता में आ गए। सद्दाम को यह डर था कि इराक की शिया आबादी भी उसी रास्ते पर ना चल पड़े। 22 सितंबर 1980 को इराक ने ईरान पर हमला
कर दिया। जंग 8 साल चली और दोनों तरफ लाखों [संगीत] लोग मारे गए। यह वो जंग थी जिसमें अमेरिका ने सद्दाम का साथ दिया था। दिसंबर 1983 में अमेरिका के खास दूत बनकर डोनल्ड रम्स फील्ड बगदाद आए और सद्दाम से
हाथ मिलाया। अमेरिका के पुराने दस्तावेज ये बताते हैं कि अमेरिका ने ईरान की फौज की जानकारी तक इराक को दी। अब आप कहेंगे कि फिर तो सद्दाम अमेरिका का बनाया मोहरा था। जवाब है नहीं। वो कुर्सी तक अपनी पार्टी के भीतर के खूनी चालों से पहुंचा
था। अमेरिका ने उसकी हेल्प ईरान की जंग में की थी। इसी जंग में इराक ने जहरीली गैस भी चलाई। 16 मार्च 1988 को अपने ही देश के खुर्द शहर हलबजा पर जहरीली गैस देश के खुर्द शहर हलबजा पर जहरीली गैस गिरा दी गई जिसमें 3 से 5000 लोग मारे गए।
आंकड़े अलग-अलग हैं। इतने लोग एक अच्छे बड़े गांव की पूरी आबादी के बराबर होते। कुछ ही घंटों में पूरा इलाका खामोश हो गया और मरने वालों में बच्चे औरतें भी थी। 1988 में जंग रुकी तो सरहद लगभग वही थी जहां से शुरू हुई। लेकिन इराक पर अरबों
डॉलर का कर्ज चढ़ चुका था। उसका बड़ा हिस्सा पड़ोसी कुवैत और सऊदी अरबिया से लिया गया था। सवाल कुवैत पर हमला क्यों हुआ? कर्ज में डूबा सद्दाम अपने ही पड़ोसी दरवाजों को तोड़ने लगा। उसका आरोप था कुवैत जरूरत सा तेल बेचकर दाम गिरा रहा है
कुवैत जरूरत सा तेल बेचकर दाम गिरा रहा है और सरहद के नीचे से तिरछी खुदाई करके इराक का तेल भी खींच रहा है। हालांकि कुवैत इन आरोपों को नकार रहा था। ऊपर से सद्दाम चाहता था कि कुवैत का करीब 14 अरब डॉलर का कर्ज माफ हो जाए। पर कुवैत तैयार नहीं था।
2 अगस्त 1990 को इराक की फौज कुवैत में घुसी और कुछ ही घंटे में पूरे देश पर कब्जा कर लिया। उस वक्त कुवैत में करीब 170 हजार भारतीय फंसे थे जो वहां रोजीरोटी कमाने गए थे। इतने लोग एक अच्छे खासे जिला
की आबादी के बराबर होते हैं। भारत सरकार ने करीब 2 महीने तक सैकड़ों उड़ानों से जॉर्डन के रास्ते घर पहुंचाया। इसे इतिहास का सबसे बड़ा हवाई अभियान भी कहते हैं। हालांकि निकाले गए लोगों के आंकड़े अलग-अलग हैं। इस पर एक बॉलीवुड में फिल्म
भी आई थी। एयरलिफ्ट। 17 जनवरी 1991 को अमेरिका की अगुवाई में कई देशों की फौजों ने इराक पर हमला किया जिसे ऑपरेशन डेजर्ट स्टम कहते हैं। जमीन की लड़ाई करीब 100 घंटे चली और कुवैत आजाद हो गया। सद्दाम कुर्सी पर बना रहा लेकिन इराक पर यूनाइटेड
नेशन ने कड़ी पाबंदियां लगाई। मतलब इराक अब ना खुलकर तेल बेच सकता था ना बाहर से जरूरत का सामान खरीद सकता था। यह पाबंदियां करीब 13 साल चली। दवाइयों में कमी हुई, खाने की चीजें महंगी हुई और इराक का पैसा जिसे दीनार कहते हैं, लगभग कागज
का टुकड़ा बन गया। यूं समझिए किसी मोहल्ले की सारी दुकानें बंद कर दी जाए और बस राशन की खिड़की खुली रहे। 1966 के आखिर में जाकर तेल बेचकर सिर्फ खाना और दवा खरीदने जाकर तेल बेचकर सिर्फ खाना और दवा खरीदने की छूट मिली। लेकिन तब तक आम इराकी की कमर
टूट चुकी थी। इन्हीं सालों में जब आम आदमी दवा के लिए भटक रहा था, सद्दाम के लिए नए-नए आलीशान पैलेस बनते रहे। इसी दौर में उसने एक और अनोखा काम करवाया। यह कहते हैं कि करीब 2 साल तक उसका खून निकाला गया। उससे स्याही में मिलाया गया और फिर पूरी
कुरान लिखवाई गई। सद्दाम का कहना था कि यह ऊपर वाले को शुक्रिया अदा करने का उसका तरीका है। 11 सितंबर 2001 को अमेरिका पर एक ऐसा हमला हुआ जिसे 91 कहते हैं और इस हमले ने सद्दाम की किस्मत बदल कर रख दी।
जिसके बाद अमेरिका ने सद्दाम को बर्बाद किया। अब सवाल कि 91 का हमला अमेरिका पर हुआ था तो नजर इराक पर क्यों गई? उस हमले के बाद अमेरिका ने दावा किया कि सद्दाम चोरी छिपे ऐसे हथियार रख के बैठा है जो एक बड़ी आबादी की जान एक साथ ले सकते हैं।
इसे डब्ल्यूएमडी यानी बड़ी तबाही वाले हथियार वेपन्स ऑफ मास डिस्ट्रक्शन कहा गया। सद्दाम की सरकार ने इस दावे को नकारा। 5 फरवरी 2003 को अमेरिका के विदेश मंत्री कोिन पावेल यही दावा लेकर यूनाइटेड नेशन पहुंचे। बाद में पावेल ने खुद उस
भाषण को अपने नाम पर एक दाग बताया था। हमले से पहले अमेरिका के वाइस प्रेसिडेंट डिक चेनी ने कहा कि इराक के लोग हमें आजाद करवाने वाला मानकर स्वागत करेंगे। लगभग वही बात जो साल 1917 में अंग्रेजों ने कही थी। 20 मार्च 2003 को अमेरिका और उसके
साथियों ने इराक पर हमला कर दिया। भारत की लोकसभा ने 8 अप्रैल 2003 को एक सुर में कहा कि फौजे ताकत से इराक की सरकार बदलना मंजूर नहीं। अगले ही दिन 9 अप्रैल को बगदाद के फिरदौस स्क्वायर पर सद्दाम की बड़ी मूर्ति गिराई गई। उन दिनों बगदाद के
नेशनल म्यूजियम में लूट हुई और करीब 15,000 पुरानी चीजें गायब हुई। विदेशी म्यूजियम में गई थी, अब अपने ही घर में लूट रही थी। बाद में बहुत सी चीजें वापस मिली। पर कई आज भी लापता है। जिन हथियारों के नाम पर वह जंग हुई, वह
डब्ल्यूएमडी बाद के अमेर की जांच में नहीं मिले। यह वैसा ही था जैसा पड़ोसी पर चोरी का इल्जाम लाकर घर तोड़ दिया जाए और बाद में कहा जाए उसने चोरी तो की नहीं थी। अब आप कहेंगे कि सद्दाम इतना बेरहम तानाशाह था तो उसे हटाना गलत कैसे? सवाल उसे हटाने
का उतना नहीं जितना उस दावे का है जिस पर जंग हुई और उसके हटने के बाद के इंतजाम का। हटने के बाद के इंतजाम की सबसे बड़ी गलती गिने जाने वाले फैसले मई 2003 में लिए गए। सद्दाम तो चला गया लेकिन उसकी आग नहीं बुझी और इसकी शुरुआत मई 2003 के दो
फैसलों में दिखती है। उस वक्त इराक का काम संभालने भेजे गए अधिकारी पॉल ब्रेमर ने बात पार्टी के लोगों को सरकारी नौकरियों से निकाल दिया और इराक की पूरी आर्मी खत्म कर दी। अनुमान है करीब 4 लाख ऐसे लोग जिनके पास हथियार चलाने की ट्रेनिंग थी।
एक झटके में बेरोजगार हो गए। इसे यूं समझिए जैसे किसी बड़े शहर के हर मोहल्ले में हथियार चलाना जानने वाले कई जवान बेरोजगार हो जाएं। लेकिन उनके हाथ में हथियार भी हो। बर्मर और उनके साथी कहते हैं कि सद्दाम की पार्टी के वफादारों को
ताकत से हटाना जरूरी था। उनकी दलील थी आर्मी हमले के बाद बिखर चुकी थी। लोग घर लौट गए थे और उसे वैसे का वैसा दोबारा खड़ा करना आसान नहीं। आलोचक कहते हैं कि
इससे गुस्से से भरे हथियारबंद लोगों की एक पूरी फौज सड़क पर आ गई। 13 दिसंबर 2003 को अमेरिकी फौज ने सद्दाम को तिरकित के पास जमीन में बने एक छोटे से गड्ढे से पकड़ा। जमीन में बने एक छोटे से गड्ढे से पकड़ा। जून 2004 में कानूनी तौर पर इराक की सरकार
को सौंपा। हालांकि उसकी हिरासत कुछ और साल अमेरिकी फौज के पास रहे। फरवरी 2006 में सामरा की एक बड़ी शिया दरगाह पर धमाका हुआ और उसके बाद इराक शिया और सुन्नी के खूनी
झगड़ों में फंस गया। इराक के कोर्ट ने सद्दाम को 1982 के गांव के लोगों के कत्ल केस में मौत की सजा सुनाई और 30 दिसंबर 2006 को बकरी ईद के मौके पर इराक की सरकार ने उसे फांसी दे दी। फांसी के वक्त किसी ने मोबाइल से
वीडियो बनाया जिसमें लोग उस पर ताने कसते और एक शिया नेता का नाम लेकर नारे लगाते सुनाई पड़ते रहे। सद्दाम चला गया लेकिन फिर वो आग बुझी नहीं। 2011 में अमेरिकी फौज लौट गई। इस जंग में करीब 4500 अमेरिकी सैनिक मारे गए। इराकी लोगों की मौत का
अनुमान डेढ़ लाख से लेकर कई लाख तक जाता है। जिनमें ज्यादातर आम लोग थे। इस गिनती पर भी राय बटी है। लेकिन अमेरिकी फौज के जाने के बाद जो खालीपन हुआ उससे एक नया जाने के बाद जो खालीपन हुआ उससे एक नया गुटपन जिसका नाम पूरी दुनिया ने फिर डर के
गुटपन जिसका नाम पूरी दुनिया ने फिर डर के साथ लिया। नाम आईएस आईएस। आईएसआईएस से अमेरिका की विदाई तक क्या बदला? आखिर आतंकी गुट आईएसआईएस खड़ा कैसे हुआ? और उसके बाद इराक का हाल क्या हुआ? आर्मी से निकाले गए लोग सुन्नी आबादी का
गुस्सा और पड़ोसी सीरिया की जंग और इन सबसे यह आईएसआईएस खड़ा हुआ। जून 2014 में आईएसआईएस ने इराक के दूसरे सबसे बड़े शहर मौसुल पर कुछ ही दिनों में कब्जा कर लिया।
वहां इराक के दसों हजार जवान थे और आईएसआईएस के लड़ाके उनसे कहीं कम। फिर भी बहुत से सैनिक वर्दी उतार कर भाग गए। जैसे किसी थाने में दर्जनों सिपाही हो और कुछ बदमाश के आते वह भाग जाए। कुछ ही हफ्तों में मौसल की अल नूरी मस्जिद से आईएसआईएस
के नेता अबू बकर अल बगदादी ने खुद को पूरी दुनिया के मुसलमानों का खलीफा घोषित कर दिया। इस आग की लपट भारत तक ही पहुंची। जून 2014 में मौसल में मजदूरी करने गए 40 मजदूरों को आईएसआईएस ने अगवा किया। जिनमें ज्यादातर पंजाब के थे। उनमें से एक
गुरदासपुर के हरजीत मसीह किसी तरह बचकर निकले और यह बताया कि बाकी सबको मार दिया गया। सरकार ने तब तक इस बात को पक्का नहीं माना जब तक लाशों और डीएनए की जांच सामने नहीं आई। बाकी 39 घरों के लोग करीब 4 साल तक हर दिन खबर का इंतजार करते रहे। मार्च
2018 में तब की फॉरेन मिनिस्टर सुषमा स्वराज ने पार्लियामेंट ने बताया कि वो 39 लोग मारे जा चुके हैं। उनकी लाशें मौसल के पास बादश में एक ऐसी कब्र से मिली जहां बहुत से लोग एक साथ दफनाए गए थे और बताया गया कि पहचान डीएनए से हुई। उसी 2014 में
केरल की 46 नर्स तिरकित के एक अस्पताल में थी। जहां आईएसआईएस का इलाका शुरू हो गया थी। जहां आईएसआईएस का इलाका शुरू हो गया था। उनमें से एक मरीना जोस और उनके 45 साथी करीब तीन हफ्ते वहां फंसे रहे और 5 जुलाई 2014 को यह सब सुरक्षित भारत लौट
आई। अगस्त 2014 में अमेरिका फिर इराक लौटा और इस बार आईएसआईएस से लड़ने के लिए। 2017 में करीब 9 महीने की लड़ाई के बाद मौसूल आजाद हुआ। लेकिन तब तक अलनूरी मस्जिद उड़ाई जा चुकी थी। इराक की फौज और अमेरिका
ने कहा कि यह आईएसआईएस ने किया। जबकि आईएसआईएस ने इसका इल्जाम अमेरिकी हमले पर लगाया। शहर का पुराना हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। इन सालों में इराक के अंदर अमेरिका और ईरान के करीबी हथियार बंद गुटों के बीच खींचतान चलती रही। 28 फरवरी
2026 को अमेरिका इजराइल के हमलों में ईरान के साथ जंग छिड़ गई जो जून में अमेरिका और ईरान के समझौते के बाद रुकी। इस जंग के दौरान कुर्द इलाके की सरकार के मुताबिक वहां हजार से ज्यादा ड्रोन और मिसाइल हमले हुए। इनके पीछे ईरान और उसके करीबी हथियार
बंद गुटों को माना गया। जबकि ईरान ने कुछ हमलों से इंकार कर दिया। आखिर में 30 सितंबर को इरविल की एयरबेस से आखिरी अमेरिकी जस्सा निकला जिनमें कई फौजी थे। डोन्ड ट्रंप इसके बारे में खुशी जताई और पूरी जंग को नरक की एक बहुत महंगी सैर
बताया। इराक के प्राइम मिनिस्टर अली अल ज़दी ने इसे इराक के लिए एक नए दौर की शुरुआत कही और ईरान के करीबी कता इब हिजबुल्ला गुट ने इसे अपनी जीत बताया। लेकिन कुर्द इलाके की फौज पेशमरगा के मिनिस्ट्री ने चिंता जताई कि हवाई हमलों
से बचाने का कोई इंतजाम किए बगैर अमेरिका का जाना डराने वाला है। फिर भी रिश्ता खत्म नहीं हुआ। अमेरिका की एंबेसी बगदाद में है और ट्रेनिंग और जानकारी देने की मदद चलती रहेगी। प्राइम मिनिस्टर ने हथियार बंद गुटों से हथियार सरकार को
सौंपने की तारीख जून 2027 तक बढ़ाई है और कैते भजमुल्ला ने कहा कि इस पर कोई समझौता हुआ नहीं। तो सवाल कि फौज के जाने के बाद आज इराक खड़ा कहां है? इराक के पास तेल है
फिर बिजली पानी क्यों नहीं है? यह सोचने वाली बात है क्योंकि दुनिया का तेल बेचने वाला देश अपने घर का पंखा क्यों नहीं चला पाता? इराक के तेल भंडार दुनिया के पांच सबसे बड़े भंडारों में गिने जाते हैं और सरकार के बजट का करीब 90% पैसा इसी तेल से
आता है। यूं समझिए जैसे घर में महीने के ₹100 आते हो और ₹90 एक ही दुकान की कमाई से आते हैं। जिस दिन वो दुकान बंद पूरा घर हिल गया। इस साल जंग के दौरान ईरान ने स्ट्रीट ऑफ हार्मोश खाड़ी से बाहर निकलने का रास्ता बंद कर दिया। इराक का उस रास्ते
से जाने वाला ज्यादा तेल फंस गया। इराक के प्राइम मिनिस्टर के सलाहकार के मुताबिक जून तक करीब 40 से 45 अरब डॉलर की कमाई डूब गई थी जो हमारे रुपए में करीब 3 से 4 लाख करोड़ बैठती है। जून में रास्ता खुला तेल जाने लगा। पर एक सरकारी अधिकारी ने
बताया कि सितंबर में भी इराक को अपना तेल छूट पर बेचना पड़ा और सरकार तनख्वाहें चुका तो पाई लेकिन देरी से भारत की बात करें तो जंग से पहले फरवरी में इराक से हमारे यहां रोज करीब 10 से 11 लाख बैरल तेल आता था। यह रोज करीब 16 से 18 करोड़
लीटर बैठता है क्योंकि एक बैरल में करीब 169 लीटर आता है। मार्च और अप्रैल में वह रुक कर शून्य रह गया और मई में सिर्फ 41,000 बैरल पर लौटा। फिर सितंबर में इराक, रशिया के बाद भारत को तेल बेचने वाला दुनिया का सबसे बड़ा देश बन गया। रूस
करीब 5,80,000 बैरल के साथ। तेल के आंकड़े रखने वाले कंपनियों के अनुमान थोड़े-थोड़े अलग हैं। उधर गर्मियों में जब इराक में पारा 50 के पार पहुंचता है तो अक्सर बिजली गायब रहती है और लोग सड़कों पर आते हैं। बिजली घरों के लिए इराक के करीब 1/3 गैस
ईरान से आती थी और 18 मार्च 2026 को जंग के बाद वो गैस बंद हो गई। कुछ ही दिनों बाद लौटी पर दक्षिण के बिजली घरों के लिए वह फिर से बंद कर दी गई। यानी जो देश दुनिया को तेल बेचता है, वह अपने घर का
पंखा चलाने के लिए पड़ोसी का मुंह देखता है। अब सबसे गहरी चोट वहां भी है जहां से कहानी शुरू हुई थी। दो नदियां जिन दो नदियों के किनारे दुनिया की शुरुआती बस्तियां बसी उनका ज्यादातर पानी टर्की और ईरान से होकर आता है और टर्की ने नदियों
पर बड़े-बड़े बांध बना दिए हैं। इराक के पानी के मंत्रालय ने बताया कि 2025 का साल 19 से 33 के बाद सबसे सूखे सालों में रहा। जुलाई 2025 में बांध जितना पानी रोक सकते हैं, उसका सिर्फ 100 में से 8% हिस्सा बचा
था जो 1 साल पहले से आधे से भी कम था। हालांकि 2026 में अच्छी बारिश हुई और बांध काफी हद तक भर गए। मंत्रालय कहता है कि 70 से 80% बांध भरे हुए थे। लेकिन आलोष को कहना है कि बांध कम है। पानी का इंतजाम खराब है। इसलिए गर्मियों में इराक में
पानी की किल्लत लौटेगी। नवंबर 2025 में इराक ने टर्की से एक समझौता भी किया था। इसमें टर्की को बेचे गए तेल की कमाई से इराक में पानी काम करने वाली टर्की कंपनीज़ को पैसा दिया जाएगा। शुरुआत में रोज करीब 300 बैरल तेल की कमाई इस काम के लिए अलग
रखने की बात कही गई थी। इराक की सरकार इसे पानी की सुरक्षा की तरफ बड़ा कदम बताती है। पर कुछ जानकार पूछते हैं कि फायदा किसका ज्यादा है और कुल कितना पैसा लेगा यह साफ नहीं। आसान शब्दों में कहें तो जमीन के नीचे खजाना है। पर उसकी कमाई कभी
विदेशी कंपनीज़ की बंटी। कभी सद्दाम की जंग में गई और बाद की लड़ाईयों में अटके रही। में गई और बाद की लड़ाईयों में अटके रही। इन सबके बीच अब इराक आगे किधर जाएगा? इराक आगे किधर जाएगा? इसकी एक झलक बगदाद की एक पुरानी गली में मिलती है। वो गली
मतनबी स्ट्रीट जहां हर शुक्रवार किताबों की मंडी लगती है। और अब दुनिया में कहावत चलती है कि कैरियो लिखता है। ब्यूरेट छापता है और बगदाद पढ़ता है। 2007 में इस गली में कार बम फटा। दर्जनों लोग मारे गए। दुकानें जल गई। लेकिन किताब बेचने वाले
लौट आए और फिर से फुटपाथ पर किताब बिछा दी। जहां इंसान की सबसे पुरानी लिखाई मिली वहां आज भी लोग पढ़ना नहीं छोड़ रहे। अब अमेरिका की फौज जा चुकी है और बरसों बाद इराक के सामने अपनी किस्मत खुद लिखने का मौका है। तो आपको क्या लगता है इराक अपने
तेली कमाई से फिर से बगदाद जैसे ज्ञान का घर बना पाएगा या उसकी जमीन के नीचे का यह तेल उसकी किस्मत को हमेशा दूसरों के हाथों में सौंपता रहेगा। इराक की ये कहानी आपको
कैसी लगी? पुरानी सभ्यता से लेकर सद्दाम तेल अमेरिका की विदाई की यह पूरी कहानी क्या आपको हैरान कर रही थी? इस कहानी का कौन सा हिस्सा सबसे रोचक रहा? जिस इराक में सबसे पुरानी लिखाई मिली जहां बेबीलोन के कानून बने जहां बगदाद दुनिया ज्ञान का
घर था वो इराक इतना बदहाल कैसे हुआ? कि आपको यह समझ में आया? मेसोपोटामिया का पूरा यह सफर आपको समझ में आया? घड़ी के 60 मिनट की जड़ से लेकर इतिहास की पूरी कहानी
आपको कैसी लगी? अगर अच्छी लगी तो हौसला अफजाई के लिए हमारे चैनल से जुड़िएगा। इस वीडियो को लोगों से शेयर कीजिएगा। अपना फीडबैक कमेंट सेक्शन में दीजिएगा और प्लीज प्लीज प्लीज WhatsApp चैनल से जरूर जुड़िएगा। फिलहाल इस वीडियो में इतना ही।
वीडियो को लेकर कोई सुझाव हो तो कमेंट सेक्शन में आप लिख सकते हैं। जय हिंद जय भारत नमस्कार। [संगीत]
