[00:01] टास्क है। अभी आप अपना क्रिप्टो एक्सचेंज वाला ऐप खोलो और उसमें अपने आप से सवाल पूछो अगर आपने कोई क्रिप्टो खरीद रखी है तो कि यह जो क्रिप्टो मुझे यहां पर नजर आ रही है क्या यह क्रिप्टो सच में मेरी है? अब आप में से ज्यादातर लोगों का जवाब होगा [00:14] कि हां भाई मेरी ही है। मेरे ऐप में दिख रही है तो मेरी ही होगी ना। लेकिन सच बात यह है कि जब तक एक क्रिप्टो की प्राइवेट की आपके पास नहीं है तब तक टेक्निकली वो क्रिप्टो आपकी नहीं है। वो उस एक्सचेंज के कंट्रोल में है और अगर कल को वो एक्सचेंज [00:28] हैक हो जाता है, विड्रॉल देना बंद कर देता है या फिर कंपनी ही गायब हो जाती है तो फिर आप सिर्फ स्क्रीन देखते रह जाओगे और उसको विड्रॉ नहीं कर पाओगे। और ऐसा दुनिया में पहले बहुत बार हो चुका है। लोगों का पैसा फंस चुका है। इसलिए आज की वीडियो में [00:40] मैं आपको बताऊंगा कि क्रिप्टो को सेफली आप कैसे होल्ड कर सकते हैं। क्रिप्टो वॉलेट्स क्या होते हैं? सीड फ्रेज क्या होता है? प्राइवेट की क्या होती है? पब्लिक की क्या होती है? हॉट वॉलेट क्या होते हैं? कोल्ड वॉलेट क्या होते हैं और कैसे आप अपनी [00:53] क्रिप्टो उसको एक्चुअली अपने पास सेव करके रख सकते हैं। फेमस लाइन है। इवन इलॉन मस्क ने भी एक बार ट्वीट किया था नॉट योर कीज नॉट योर कॉइंस। [01:05] मतलब अगर किसी क्रिप्टोकरेंसी की प्राइवेट कीज आपके पास नहीं है तो वो क्रिप्टोकरेंसी आपकी नहीं है। तो जब आप किसी क्रिप्टो एक्सचेंज के थ्रू क्रिप्टो बाय करते हैं तो उसकी जो प्राइवेट कीज होती हैं वो उस एक्सचेंज के पास ही रहती [01:17] हैं और आप बस उस एक्सचेंज पर भरोसा करके बैठे हो कि यहां पर जो ऐप में दिख रहा है वो सब कुछ सही है लेकिन ऐसे भरोसे बहुत बार टूट सकते हैं। तो अब सवाल उठता है कि अगर एक्सचेंज में हम अपनी क्रिप्टो को सेफली ना रखें तो फिर कहां पे रखें? तो [01:30] देखो आप एक्सचेंज के थ्रू क्रिप्टो खरीद सकते हो। इसमें कोई प्रॉब्लम नहीं है लेकिन खरीदने के बाद आपको अपने क्रिप्टो को अपने क्रिप्टो वॉलेट में ट्रांसफर कर लेना चाहिए। लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड करने का सबसे सेफ ऑप्शन यही है। अब सवाल उठता [01:44] है कि ये क्रिप्टो वॉलेट क्या होता है और सबसे बेस्ट क्रिप्टो वॉलेट कौन सा है जिसमें हम अपनी क्रिप्टो को रख सकते हैं? तो देखो क्रिप्टो वॉलेट बेसिकली एक टूल है जिसमें आप अपनी क्रिप्टो को मैनेज या स्टोर कर सकते हो। ये क्रिप्टो वॉलेट कोई [01:56] सॉफ्टवेयर हो सकता है, मोबाइल के अंदर कोई ऐप हो है या फिर फिजिकल डिवाइस भी हो सकता है। यहां पर एक चीज क्लियर कर दूं कि क्रिप्टो वॉलेट के अंदर एक्चुअल में कोई क्रिप्टो तो कहीं भी स्टोर नहीं होती है। वो तो हमेशा ब्लॉकचेन में ही रहती है। [02:11] क्रिप्टो वॉलेट में आप बस अपनी कीज को स्टोर करते हो और जिसके पास क्रिप्टो की कीज होती हैं, वही उस क्रिप्टो का मालिक होता है क्योंकि क्रिप्टो के ऊपर कोई भी नाम नहीं लिखा होता। अब ये जो क्रिप्टो कीज होती हैं, ये बेसिकली दो तरह की होती [02:25] हैं। एक होती है पब्लिक की और दूसरी होती है प्राइवेट की। पब्लिक की को आप अपने बैंक अकाउंट के नंबर की तरह समझ सकते हो। अगर कोई आपको पैसे भेजना चाहता है तो उसको आपका बैंक अकाउंट नंबर पता होना चाहिए। सेम अगर आपको कोई क्रिप्टो भेजना चाहता है [02:37] तो उसको आपके क्रिप्टो वॉलेट की पब्लिक कीज पता होनी चाहिए। तो ये जो पब्लिक की है, ये आप किसी के साथ भी शेयर कर सकते हैं, जिसको आप ट्रांजैक्शन कर रहे हैं या जिससे आप ट्रांजैक्शन ले रहे हैं। लेकिन ये इतनी ज्यादा इंपॉर्टेंट नहीं है जितनी [02:50] है प्राइवेट कीज। [संगीत] नाम से ही समझ आ रहा है कि प्राइवेट है, यानी इसको आपने प्राइवेटली रखना है। सिर्फ एग्जांपल के लिए आप इसे अपने बैंक अकाउंट का पासवर्ड समझ सकते हो जो कि हमें किसी के साथ भी शेयर नहीं करना होता है। लेकिन देखो अगर [03:03] किसी के पास चला गया तो आप अपने बैंक अकाउंट को फ्रीज करवा सकते हो, बंद करवा सकते हो या फिर उसको चेंज भी करवा सकते हो अगर आप पासवर्ड भूल जाते हो तो। लेकिन क्रिप्टो में ऐसा कुछ नहीं होता है। अगर किसी को आपकी प्राइवेट कीज पता चल जाती [03:17] हैं तो फिर समझ लीजिए कि वही उस क्रिप्टो का ओनर हो गया है और वो जब चाहे जितने राइट्स आपके पास हैं ट्रांजैक्शन करने के, सेम राइट्स उसके पास भी आ जाते हैं। वो भी ट्रांजैक्शन कर सकता है क्योंकि एक तरह से ओनर की आइडेंटिफिकेशन सिर्फ इस बात से पता [03:31] चलती है कि किसके पास वो प्राइवेट कीज हैं। तो एक तो प्राइवेट कीज किसी को नहीं देनी होती है, इसको स्टोर करके रखना होता है। दूसरा यहां पर कोई रिसेट बटन भी नहीं होता है। एक बार आपने प्राइवेट कीज गंवा दी तो समझ लीजिए वो क्रिप्टो जो है, वो भी [03:44] खत्म हो चुकी हैं और जितनी भी आप कहानी सुनते हैं ना कि किसी ने क्रिप्टो खरीदी थी, अब उसको पासवर्ड नहीं पता चल रहा है, वो उसको एक्सेस नहीं कर पा रहा है तो वो वो प्राइवेट कीज को भूल चुका है। तो पब्लिक कीज और प्राइवेट कीज क्यों [03:57] जब आप किसी एक्सचेंज के थ्रू क्रिप्टो खरीदते हैं तो वहां पर आपको प्राइवेट कीज नहीं मिलती है। आपको बस राइट मिलता है कि आप उस क्रिप्टो को बाय कर सकते हैं, सेल कर सकते हैं या उसको खर्च कर सकते हैं। जबकि अगर उन क्रिप्टो को आप अपने फिजिकल [04:12] वॉलेट में या फिर क्रिप्टो वॉलेट में स्टोर कर लेते हो तो तब जा के आप कह सकते हो कि आप एक्चुअल में उस क्रिप्टो के ओनर हो। अब ये जो क्रिप्टो वॉलेट होते हैं ये बेसिकली दो तरह के होते हैं। एक होते हैं कोल्ड वॉलेट और दूसरे होते हैं हॉट वॉलेट। [04:25] लेकिन हॉट वॉलेट और कोल्ड वॉलेट को समझने से पहले एक डाउट आपके माइंड में क्लियर कर देता हूं। अगर आप डेल्टा एक्सचेंज में बिटकॉइन के फ्यूचर्स में ट्रेड करते हो, ऑप्शंस में ट्रेड करते हो तो यहां पर आपके पास कोई भी प्राइवेट कीज नहीं होती है [04:37] नहीं कर रहे हो। आप एक्चुअल में क्रिप्टो को बाय नहीं कर रहे हो। आप क्रिप्टो के बेसिकली एक कॉन्ट्रैक्ट है। इसीलिए तो उसके ऊपर 30% वाला टैक्स एप्लीकेबल नहीं होता है। इस वजह से यहां पर आपको प्राइवेट कीज की जरूरत नहीं है। दूसरा डेल्टा [04:51] एक्सचेंज इंडिया में एफआईयू रजिस्टर्ड भी है तो आपका जो पैसा है वो इंडिया के बैंक अकाउंट्स में ही रखा गया है तो आप जब चाहें उससे विड्रॉ कर सकते हैं। तो अगर आपको लिंक दे रखा है। वहां से आप अपना अकाउंट ओपन कर सकते हैं और अगर आप हमारे [05:05] हैं तो आपको हमारी तरफ से अधिरा एआई का ₹2000 का सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही में ऐड भी करते हैं बट उसके लिए डिस्क्रिप्शन में हमने एक Google फॉर्म दे रखा है। हमारे लिंक से अकाउंट ओपन करने के बाद उस Google फॉर्म को जरूर फिल कर [05:18] लीजिएगा। तो अब समझते हैं कि ये जो दो तरीके के वॉलेट हैं इनमें क्या डिफरेंस है। तो जब भी आप अपने क्रिप्टो को हॉट वॉलेट में रखते हैं तो बेसिकली हॉट वॉलेट या तो कोई सॉफ्टवेयर होगा या फिर कोई ऐप होगा जिसमें आपने अपनी प्राइवेट कीज को [05:31] स्टोर करके रखा हुआ है। अब ये जो वॉलेट्स होते हैं ये इंटरनेट से कनेक्टेड हैं तो यहां पर थोड़ा सा ज्यादा रिस्क होता है लेकिन एक्सचेंज में रखने से तो बहुत ज्यादा सेफ है। इसके अलावा जो एप्स होते हैं वो कन्वेनिएंट भी होते हैं। आप किसी [05:44] भी टाइम पर उसको एक्सेस कर सकते हैं तो वहां पर सेफ्टी अच्छी खासी होती है एज कंपेयर टू एक्सचेंज। इवन मैं आपको कुछ अच्छे क्रिप्टो हॉट वॉलेट्स भी बता दूंगा बट अगर मान लीजिए आपने बहुत ज्यादा पैसे या बहुत ज्यादा इन्वेस्टमेंट कर रखी है [05:56] क्रिप्टो करेंसी के ऊपर तो यहां पर अपने फोन के एक सॉफ्टवेयर पर भरोसा करना भी उतना अच्छा ऑप्शन नहीं होगा। इस इस में आपको एक कोल्ड वॉलेट बाय करना चाहिए। यह एक फिजिकल डिवाइस होता है जो दिखने में बिल्कुल पेनड्राइव जैसा दिखाई देता है। [06:09] यहां पर आप अपनी प्राइवेट कीज को स्टोर कर सकते हैं और क्योंकि यह इंटरनेट से कनेक्टेड नहीं है तो इसके हैक होने के चांसेस ऑलमोस्ट नेगलिजिबल होते हैं। बट प्रॉब्लम यह है कि यहां पर जब आपको अपने क्रिप्टो करेंसीज चाहिए आप सेम टाइम पर [06:22] एक्सेस नहीं कर सकते हैं। आपके पास अपना वो फिजिकल डिवाइस होना चाहिए जिसके बाद ही आप अपनी क्रिप्टो को एक्सेस कर पाएंगे। लेकिन अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए क्रिप्टो अमाउंट में इन्वेस्ट किया है तो यही सबसे अच्छे ऑप्शन होते हैं। यानी कोल्ड वॉलेट [06:36] के भी कुछ फायदे हैं, हॉट वॉलेट के भी कुछ फायदे हैं। हॉट वॉलेट बेसिकली सॉफ्टवेयर या ऐप हैं जिनमें आपने अपनी क्रिप्टो को स्टोर करके रखा हुआ है और कोल्ड वॉलेट बेसिकली फिजिकल डिवाइसेस हैं जिनमें आपने स्टोर करके रखा है। इसके अलावा मैंने आपको [06:49] यह भी क्लियर कर दिया है कि चाहे हॉट वॉलेट हो, चाहे कोल्ड वॉलेट हो वहां पर आप एक्चुअल में क्रिप्टो को नहीं रखते हैं। आप उसकी प्राइवेट कीज को स्टोर करते हैं। आपके पास बहुत सारी अलग-अलग क्रिप्टो करेंसीज हैं तो हर क्रिप्टो करेंसी की [07:03] अपनी एक प्राइवेट की होगी तो इतनी सारी प्राइवेट की आप कैसे स्टोर करके रखेंगे? इसमें तो बहुत झंझट हो जाएगा और अगर सेव करके रख भी लोगे तो जब एक्सेस करना है तो उसमें भी बड़ा झंझट होगा तो इसका एक सॉल्यूशन है जिसको बोला जाता है सीड फ्रेज [07:16] या इसे रिकवरी फ्रेज भी बोलते हैं। हो सकता है कि नाम सुनने में ही आपको टेक्निकल लग रहा होगा लेकिन यह बेसिकली 12 से 24 रैंडम वर्ड्स होते हैं। जैसे स्क्रीन पर आपको यह रैंडम 12 वर्ड्स नजर आ रहे हैं तो यह एक तरह से सीड फ्रेज है [07:29] लेकिन जब आपको इन्हें एक्सेस करना होगा तो सेम ऑर्डर में आपको इन्हें लगाना होगा जो कि गेस कर पाना ऑलमोस्ट इंपॉसिबल है। तो जिसको यह सीड फ्रेज बिल्कुल सीरीज वाइज पता होंगे इसका मतलब वही उस वॉलेट का ओनर है और जो भी क्रिप्टो करेंसी उसके अंदर [07:43] रखी गई है वो सारी वही व्यक्ति ओन करता है। तो एक तरह से आप इस सीड फ्रेज को अपने क्रिप्टो वॉलेट की मास्टर की समझ सकते हैं जिसके थ्रू आप अपनी सारी क्रिप्टो को एक्सेस कर सकते हैं। जब भी आप पहली बार अपना क्रिप्टो वॉलेट बनाते हैं तो वहां पर [07:57] आपको 12 रैंडम वर्ड्स का एक सीड फ्रेज मिलता है जिसको आपने सेफली अपने नोटबुक में लिख लेना चाहिए या फिर सेफली स्टोर करके रखना है। स्क्रीनशॉट मार के रखोगे तो होंगे। इसलिए सेफली आपको लिख के रखना है। कई बार लोग नेक्स्ट नेक्स्ट नेक्स्ट करते [08:12] नहीं होता कि सीड फ्रेज क्या रखा है। ऑल्दो इसमें आजकल काफी चेंजेस कर दिए गए हैं। आपसे वेरिफिकेशन करवाया जाता है। लेकिन अगर आपने किसी भी रीजन की वजह से सीड फ्रेज को स्टोर नहीं रखा है क्रिप्टो वॉलेट बनाते वक्त या फिर आपने स्टोर किया [08:25] था और आप उसको भूल जाते हैं तो आपकी जो भी क्रिप्टो होंगी उनकी एक्सेस आपके हाथ से चली जाएगी। लेकिन अगर आपके पास सीड फ्रेज है और आपका फोन मान लीजिए खराब हो जाता है जिसमें आपने अपने क्रिप्टो को रखा था तो आप दोबारा से सीड फ्रेज डालेंगे और उसके [08:39] बाद एक मिनट में नए फोन में वो सारी क्रिप्टो एक्सेस हो जाएंगी। तो यहां पर मैं आपको कहूंगा कि यह जो सीड फ्रेज होता है इसका ना तो स्क्रीनशॉट लो, ना तो WhatsApp में सेव करके रखो, ना तो आप किसी Google ड्राइव में सेव करके रखो, नोट्स [08:51] में सेव करके रखो। इसको कभी भी किसी के साथ शेयर मत करो। चाहे कोई वॉलेट सपोर्ट का बनके बोले या कोई भी बोले, कोई भी आपसे ये सीड फ्रेज पूछे तो आपने उसे नहीं बताना है क्योंकि एक बार आपने बता दिया तो फिर यहां पर आप पीछे नहीं मुड़ सकते हैं और [09:05] सबसे बड़ी बात है कि अगर किसी को प्राइवेट कीज पता चल गई तो वो उस क्रिप्टो का मालिक बनेगा। लेकिन अगर किसी को ये सीड फ्रेज पता चल गया तो वो पूरे वॉलेट का मालिक बन जाएगा। इसलिए ये जो सीड फ्रेज होता है ये आपको बहुत ज्यादा संभाल के रखना है। तो अब [09:19] कुछ अच्छे कोल्ड वॉलेट्स बता देता हूं। ये अनबायस्ड है, स्पोंसर्ड नहीं है। जो मुझे बाकी आप अपनी खुद की भी रिसर्च कीजिएगा। तो सबसे पहले हॉट वॉलेट की बात करते हैं। यानी वही वॉलेट जो आपके मोबाइल फोन में आप सेव करके रख सकते हैं, इंटरनेट के थ्रू [09:34] कनेक्टेड रहते हैं। लेकिन कन्वीनिएंट भी बहुत ज्यादा होते हैं। तो इसमें जो सबसे पहला एंड इवन मैं कहूंगा कि सबसे ज्यादा पॉपुलर है वो है ट्रस्ट वॉलेट। ये मोबाइल ऐप के रूप में अवेलेबल होता है और इसकी सबसे बड़ी ताकत है इसका मल्टी चेन सपोर्ट। [09:47] यानी आप चाहें इसमें बिटकॉइन रखें, इथेरियम रखें, बीएनबी रखें या सोलना रखें, ये सारी पॉपुलर ब्लॉकचेन को सपोर्ट करता है। तो ऑलमोस्ट सारी क्रिप्टो करेंसीज आप इसमें स्टोर कर सकते हैं। इसको यूज करना इजी है। ये स्टेकिंग को भी सपोर्ट करता है [10:01] और इसके अलावा एनएफटीज और डी एप्स भी आप इसमें यूज कर सकते हो। इसमें कमी बस इतनी सी है कि ये जो ट्रस्ट वॉलेट है इसको बाइनेंस ओन करता है। लेकिन ये एक नॉन वॉलेट है। इसका मतलब ये है कि अगर आपके पास अपना सीड फेज और प्राइवेट कीज हैं, तो [10:15] फिर आप ही अपने क्रिप्टो के ओनर हो। दूसरे नंबर पर आता है मेटा मास्क। ये भी बहुत ज्यादा पॉपुलर है और इसका ऐप आपको Play Store और App Store में मिल जाता है। आप वहां से डाउनलोड कर सकते हो, अपना सीड फ्रेज बना सकते हो। ये डी फाई और एन एफ टी [10:29] सिस्टम भी बहुत बड़ा है। लेकिन इसकी लिमिटेशन ये है कि ये मेनली इथेरियम और इथेरियम बेस्ड नेटवर्क पर ही फोकस करता है। तो आप सभी कॉइंस इसमें नहीं रख पाएंगे। कुछ इसमें लिमिटेशंस रहेंगी। तीसरे नंबर पर आता है कॉइन बेस का वॉलेट। [10:43] इसको आप मोबाइल और लैपटॉप दोनों जगह से एक्सेस कर सकते हैं और डी फाई और एन एफ टी को भी ये सपोर्ट करता है। क्रिप्टो को तो करता ही है। लेकिन इसके साथ भी सेम चीज है। जैसे ट्रस्ट वॉलेट को बाइनेंस ओन करता है, कॉइन बेस वॉलेट को कॉइन बेस कंपनी ओन [10:57] करती है। चौथे नंबर पर आता है एक्सोडस। ये मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर अवेलेबल है। अगर आप बिगनर हो और आप अपना पोर्टफोलियो मैनेज करना चाहते हो तो एक्सोडस का इंटरफेस काफी क्लीन है और यहां पर आप 250 से ज्यादा क्रिप्टोकरेंसीज को सेव करके रख [11:10] सकते हो। अब इसके बाद कोल्ड वॉलेट की बात करें तो ये बेसिकली फिजिकल डिवाइस होते हैं जहां पर आप अपनी क्रिप्टो को स्टोर करके रख सकते हैं। तो इसमें सबसे पहला जो ब्रांड है वो है लेजर। इसका नैनो एस प्लस मॉडल लगभग 10,000 के आसपास आता है और ये [11:23] 5,000 से ज्यादा क्रिप्टोकरेंसीज को सपोर्ट करता है। देखने में ये बिल्कुल पेन ड्राइव जैसा दिखाई देता है। दूसरा है ट्रेजर। इसके मॉडल्स टच स्क्रीन या बटंस के साथ आते हैं और ये 1,000 से ज्यादा क्रिप्टोकरेंसीज को सपोर्ट करता है। [11:36] ट्रेजर का कोड ओपन सोर्स है जो सिक्योरिटी के लिए लोगों को पसंद आता है। लेकिन कोल्ड वॉलेट खरीदते समय हमेशा ध्यान रखना कि ये ऑफिशियल वेबसाइट या ऑथराइज्ड सेलर से ही खरीदना। सेकंड हैंड या अननोन सेलर से कभी भी मत खरीदना क्योंकि अगर इनमें टेंपरिंग [11:50] की गई होगी तो फिर हो सकता है कि आप अपने क्रिप्टो सेव करने जा रहे थे, वही यहां से एक्सेस कर लिए जाएं और चोरी कर लिए जाएं। इसके अलावा मार्केट में और भी बहुत सारे कर सकते हो। तो मैं उम्मीद करता हूं आपको ये वीडियो पसंद आई होगी। वीडियो पसंद आई [12:04] सब्सक्राइब जरूर कर दीजिएगा। डील एक्सचेंज का लिंक डिस्क्रिप्शन में दे रखा है। रखा है। अगर आप बिल्कुल बेसिक टू एडवांस ट्रेडिंग घर बैठे फ्री में सीरीज YouTube प्लेलिस्ट देख सकते हो और एडवांस ट्रेडिंग सीखने के लिए यह वाली प्लेलिस्ट देख [12:19] सीखने के लिए यह वाली प्लेलिस्ट देख लीजिएगा। धन्यवाद।