---
title: 'India’s Original Dhurandhar: The Spy Who Built RAW | R. N. Kao | Shubhankar Mishra | Pakistan| ISI'
source: 'https://youtube.com/watch?v=atl8_Go6IpQ'
video_id: 'atl8_Go6IpQ'
date: 2026-11-07
duration_sec: 1327
channel: 'Shubhankar Mishra '
---

# India’s Original Dhurandhar: The Spy Who Built RAW | R. N. Kao | Shubhankar Mishra | Pakistan| ISI

> Source: [India’s Original Dhurandhar: The Spy Who Built RAW | R. N. Kao | Shubhankar Mishra | Pakistan| ISI](https://youtube.com/watch?v=atl8_Go6IpQ)

## Summary

This video narrates the life and legacy of R. N. Kao, the founding chief of India's external intelligence agency, RAW. It details his early struggles, his rise through the intelligence ranks, and his pivotal role in major operations that shaped India's security and geopolitical standing.

### Key Points

- **The Spy's Creed** [00:02] — The video opens with the fundamental rule of espionage: remain invisible, listen more, speak less, and never reveal your identity.
- **Kao's Legendary Achievements** [00:45] — R. N. Kao is credited with orchestrating the 1971 war that split Pakistan, and the peaceful annexation of Sikkim into India, all without firing a single bullet.
- **Founding of RAW** [01:01] — Kao established RAW (Research and Analysis Wing) and served as its first chief, building the agency from scratch to a position of global respect.
- **The Kashmir Princess Incident** [02:59] — In 1955, Air India's 'Kashmir Princess' exploded mid-air, killing 16. Kao's investigation revealed it was a time bomb planted by a Taiwanese spy, exposing a network and earning him international acclaim.
- **Early Life and Struggles** [04:46] — Kao's childhood was marked by hardship; he was bullied for his weight, which made him shy and introverted. This trait later became his greatest strength in espionage.
- **Career Beginnings** [05:30] — After topping at Lucknow University, Kao joined the police. His integrity and hard work caught the attention of IB Chief B.N. Mullick, leading to his recruitment into the Intelligence Bureau.
- **Trust with Indira Gandhi** [06:11] — Kao enjoyed unprecedented trust from PM Indira Gandhi, with 24/7 access to her residence. Their close coordination was crucial during crises like the 1971 war.
- **RAW's Structure and Recruitment** [07:27] — Kao designed RAW to be independent, reporting directly to the PM. He enforced strict recruitment rules, including a ban on political affiliations, and emphasized psychological resilience and cultural immersion in training.
- **Sikkim's Merger** [09:55] — Through covert operations and diplomatic maneuvering, Kao facilitated Sikkim's integration into India in 1975, a bloodless victory that secured India's northeastern border.
- **Birth of Bangladesh** [11:12] — Kao's strategy, including the use of the Ganga hijacking to close Pakistani airspace, and support for Mukti Bahini, led to Pakistan's surrender in just 13 days, creating Bangladesh.
- **The Barber Shop Espionage** [12:34] — RAW agents collected hair clippings from Pakistani nuclear scientists at a barber shop, confirming their work on uranium, a classic example of human intelligence over technology.
- **Setbacks Under Morarji Desai** [13:50] — PM Morarji Desai's distrust of RAW led to budget cuts and operational setbacks, including a damaging phone call to Pakistan's Zia-ul-Haq that compromised networks. Kao retired early, humiliated.
- **Operation Meghdoot** [14:58] — Kao's alertness about Pakistan's purchase of cold-weather gear led to India's preemptive occupation of Siachen in 1984, securing the glacier.
- **Pokhran Secrecy** [16:14] — Kao ensured the 1974 nuclear test at Pokhran remained hidden from foreign satellites and spies, using disguises and coded language, establishing India as a nuclear power.
- **Ignored Warning for Mujib** [17:21] — Kao warned Sheikh Mujibur Rahman of an assassination plot, but Mujib dismissed it, leading to his death. This highlights the importance of heeding intelligence.
- **Kargil Lessons** [18:32] — The 1999 Kargil War exposed gaps in intelligence-sharing, leading to the creation of the National Security Council. Kao's vision of integrated intelligence is now a reality.
- **Burning the Diary** [19:30] — Kao refused to write a memoir and burned his personal diary before death to protect state secrets, exemplifying his lifelong commitment to secrecy.
- **Legacy and Passing** [20:23] — R. N. Kao passed away in 2002 at age 83. He left no interviews or titles, but his principles and discipline continue to guide RAW.

### Conclusion

R. N. Kao's life exemplifies silent, dedicated service to the nation, proving that true intelligence work is about sacrifice and foresight. His legacy remains the bedrock of India's external intelligence capabilities.

## Transcript

जासूसी की दुनिया का सबसे बड़ा नियम है कि दिखो मत। लेकिन सुनो सब। कहो कुछ भी नहीं। एक ऐसे साए की तरह रहो जो बगल से गुजर जाए लेकिन सामने वाले को भनक ना लगे। दुश्मन के घर बैठकर उसकी चाय का स्वाद बता दो लेकिन अपनी पहचान का एक कतरा भी दुश्मन को
एहसास ना हो। आज धुरंधर से लेकर एकता टाइगर में जब आप आज धुरंधर से लेकर एकता टाइगर में जब आप जासूसी के तमाम किस्से देखते हैं तो इस रियल दुनिया से अलग रियल जासूस के बारे में आपको जानना चाहिए क्योंकि हिंदुस्तान
जब आजाद हुआ तो उसके पास एक ऐसा जासूस था जिसने अपनी पूरी जिंदगी में कभी कोई इंटरव्यू नहीं दिया। कभी अपनी पहचान दुनिया के सामने दिया। कभी अपनी पहचान दुनिया के सामने नहीं आने दी। लेकिन हर बार मान बढ़ाया।
1971 के युद्ध में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। बिना खून बहाए सिक्किम को भारत से मिला दिया। हर बड़े मिशन हर बड़े मिशन के पीछे इसी जासूस का दिमाग था। वो जासूस जिसने भारत
में रॉ की स्थापना की। इस संस्था को शून्य से शिखर तक खड़ा किया और उसके पहले चीफ से शिखर तक खड़ा किया और उसके पहले चीफ बने। नाम आर एन का बने। नाम आर एन का [संगीत]
जासूस हिंदुस्तान के आप सुनते हैं जासूसी किस्से आप जानते हैं उन सब की शुरुआत जो है वो इन्हीं आर्यन काऊ से हुई थी। यह रॉ आर्यन काऊ की देन है। इस एजेंसी को उन्होंने इतना प्रोफेशनल रखा कि कोई नेमप्लेट नहीं। किसी विचारधारा के लोगों
के लिए इस एजेंसी में जगह नहीं। इन्होंने ऐसे जासूस तैयार किए जिन्होंने नाई की दुकान से पाकिस्तान के वैज्ञानिकों के बाल उठाकर परमाणु बम बनाने का राज खोल दिया। 1955 के कश्मीरी प्रिंसेस विमान धमाके की जांच करना हो या फिर लंदन की एक
दुकान से मिली जानकारी के दम पर हिंदुस्तान का सियाचिन पर जाकर कब्जा करना हिंदुस्तान का सियाचिन पर जाकर कब्जा करना हो। काऊ का विज़न और दिमाग बेजोड़ था। बेजोड़ था। लेकिन इस कहानी की शुरुआत अग्नि परीक्षा
से होती है। एक धमाके से होती है। एक ऐसा धमाका जिसने आजादी के बाद दुनिया को हिला कर रख दिया था। नमस्कार, मैं हूं शुभांकर मिश्रा और आज की कहानी बहुत बहुत खास है क्योंकि यह रॉ के पहले चीफ काऊ साहब की कहानी है। इस कहानी की शुरुआत करें उससे
पहले हमारी आपसे गुजारिश है कि हमारे WhatsApp चैनल से आप जुड़िएगा। लिंक हमने डिस्क्रिप्शन में कमेंट सेक्शन में दे रखा है। अगर आप चाहे तो आपके स्क्रीन पर जो स्कैन कीजिए। आप WhatsApp से जुड़ सकते हैं। फायदा बस इतना है कि जितने भी
वीडियोस हम बनाते हैं वह आप तक पहुंच जाएंगे और हमारा आपका रिश्ता और ज्यादा प्रगाढ़ और ज्यादा मजबूत और ज्यादा अपनेपन का हो जाएगा। हमारी ताकत थोड़ी बनेगी। अब शुरुआत करते हैं काऊ साहब की कहानी।
लेकिन दुनिया की नजरें हमारे लोकतंत्र पर टिकी थी। लेकिन तभी 11 अप्रैल साल 1955 को एक ऐसी घटना घटती है जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। एयर इंडिया का विमान कश्मीर प्रिंसेस हांगकांग से जकार्ता के लिए उड़ान भरता है। इसमें चीन के बड़े
अधिकारी और सरकारी लोग सवार थे। जिन्हें इंडोनेशिया में शामिल होने वाले खास सम्मेलन में हिस्सा लेना था। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू एशियाई देशों की एकता की ताकत दिखाने वाले थे। असल योजना के मुताबिक चीन
के प्रधानमंत्री झाऊ को भी इस विमान में होना था। लेकिन सुरक्षा कारणों से आखिरी होना था। लेकिन सुरक्षा कारणों से आखिरी पलों में अपना रास्ता बदला और वह बच गए। विमान ने उड़ान भरी और कुछ ही घंटों के बाद बीच आसमान में एक भयानक धमाका होता
है। यह आग इतनी भीषण होती है कि विमान पानी से टकराते ही तीन टुकड़ों में बट जाता है। 16 लोगों की मौत होती है। पूरी दुनिया इस धमाके से कांप जाती है। सवाल उठता है कि आखिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कौन है जो इतनी बड़ी हिमाकत कर सकता है?
इस जांच की जिम्मेदारी उस दौर में आर एन काऊ साहब को दी गई। जिन्होंने अपनी सूझबूझ से मलबे के एक-एक टुकड़े की जांच की और दुनिया को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि यह कोई हादसा नहीं था। यह धमाका था जो टाइम बम से किया गया था। जिसे ताइवान के
एक जासूस ने सफाई कर्मी बनकर विमान में छिपाया था। इस जांच के दौरान काऊ ने ब्रिटिश पुलिस और खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर जिस तरह सबूतों को जोड़ा, उसने ताइवान के जासूसों के पूरे नेटवर्क का भांडा फोड़ कर दिया। इस कामयाबी के बाद
चीन के बड़े नेताओं को काऊ पर इतना भरोसा हो गया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए भी काऊ से ही सलाह ले रहे थे। लेकिन काऊ के काऊ बनने की कहानी इतनी आसान नहीं है।
था। जिनका बचपन काफी मुश्किलों और संघर्षों में बीता जब केवल 5 साल के थे तब उनके पिता का साथ छूट गया और मां ने अकेले ही उनकी परवरिश की। बड़ौदा में स्कूल के दिनों में काऊ को दूसरे बच्चे बहुत चिढ़ाते थे, परेशान करते थे। 11 साल की
उम्र में उनका वजन बहुत ज्यादा बढ़ रहा था और इसीलिए उन्हें आलू या फिर भूरी भैंस कहकर मजाक उड़ाया जाता था। इस वजह से काऊ शर्मीले हो गए। दुनिया से कटकर अकेले रहने लगे। अपनी सारी बातें अपना दर्द एक डायरी में लिखते। हैरानी की बात यह है कि यही
शर्मीलापन और लोगों की नजरों से बचकर रहने की आदत आगे चलकर जासूसी की दुनिया में उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी। काव ने बचपन की उन मुश्किलों से सीख लिया था कि अपनी भावनाओं को चेहरे पर कैसे नहीं आने देना है। बाद में लखनऊ यूनिवर्सिटी से टॉप करने
के बाद पुलिस की नौकरी चुनी। उस समय अंग्रेजों का व्यवहार भारतीय अफसरों के प्रति खराब और अपमानजनक था। लेकिन काऊ ने अपनी ईमानदारी और मेहनत से सभी का मुंह बंद कर दिया। उनके काम के प्रति उनकी लगन को देखकर आईबी चीफ बीएन मुल्िक का ध्यान
खींचा और आजादी के बाद आईबी में शामिल होने वाले पहले हिंदू ऑफिसर बने। काऊ की डायरी में लिखी उनकी कमियों ने उन्हें लोगों के व्यवहार को समझने का ऐसा हुनर दिया कि वह किसी की आंखों को देखकर पढ़ लेते थे कि वो झूठ बोल रहे हैं सच और यह
लेते थे कि वो झूठ बोल रहे हैं सच और यह खूबी आगे चलकर बड़े मिशनों का आधार बनी। काव इकलौते ऐसे अफसर थे जिनके लिए प्रधानमंत्री निवास के दरवाजे 24ों घंटे खुले रहते थे। इंदिरा गांधी उन पर इतना भरोसा करती थी कि कई बार कैबिनेट
मंत्रियों को भी उन फैसलों की भनक नहीं होती जो काऊ और इंदिरा गांधी के बीच बंद कमरों में ले आते। कहा जाता है कि काऊ किसी भी फाइल पर लंबी सलाह देने के बजाय सिर्फ एक बार इंदिरा जी की आंखों में देखते और उनके चेहरे के भाव सब कुछ बयां
कर देते। इंदिरा गांधी का उन पर यह अटूट विश्वास था कि रॉ को इतनी ज्यादा आजादी और विश्वास था कि रॉ को इतनी ज्यादा आजादी और बजट मिला जिसने कम समय में इसे दुनिया की सबसे खतरनाक एजेंसियों में बना दिया। काव ने इंदिरा गांधी को हमेशा राजनीति से ऊपर
उठकर देश की सुरक्षा के लिए कड़े फैसले लेने के लिए प्रेरित किया। जब भी देश पर कोई संकट आया काव हमेशा एक साए की तरह खड़े रहे। 1971 के युद्ध की पूरी रणनीति बनाने में इंदिरा गांधी जी ने काव को खुली छूट दी थी। काव की सलाह पर ही भारत ने
युद्ध की तारीखों को टाला था। जब तक हमारी तैयारी पूरी नहीं हो पाई। यह तालमेल जासूसी की दुनिया में बहुत दुर्लभ है। जहां एक जासूस और एक प्रधानमंत्री एक ही सिक्के के दो पहलुओं की तरह काम कर रहे थे। काऊ की वफादारी सिर्फ देश और
जिसकी वजह से इंदिरा गांधी के भरोसेमंद सलाहकार बने और इसी विश्वास ने भारत को कई बड़े संकटों से उभारा और फिर कठिन हुआ रॉ का जिसमें भर्ती के सख्त नहीं।
पाकिस्तान युद्ध के बाद भारत सरकार को इस बात का एहसास हुआ कि देश के बाहर नजर रखने के लिए एक अलग और पेशेवर एजेंसी की जरूरत है। तब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने काऊ को बुलाया और 21 सितंबर 1968 को रॉ की शुरुआत की। काऊ ने इस एजेंसी का पूरा
ढांचा इस तरह तैयार किया कि यह किसी के दबाव में ना आए। उन्होंने इसे सीधे प्रधानमंत्री के नीचे रखा ताकि कोई भी छोटा नेता दखल ना दे सके। काऊ ने रॉ में भर्ती के लिए कुछ बेहद सख्त नियम बनाए जो आज भी मिसाल है। जैसे हर उम्मीदवार को एक
फॉर्म भरना था जिसमें यह साफ करना था कि वह किसी राजनैतिक संगठन जैसे कि आरएसएस या कम्युनिस्ट पार्टी से कोई वास्ता नहीं रखता। काव का यह मानना था कि एक जासूस की वफादारी कभी किसी पार्टी के प्रति नहीं बल्कि सिर्फ और सिर्फ देश के प्रति होनी
चाहिए। उन्होंने रॉ को इतना गुप्त रखा कि वहां अफसरों के असली नाम तक फाइलों में नहीं लिखे जाते। धीरे-धीरे इस पूरी टीम को दुनिया में काऊ बॉयज के नाम से दुनिया पुकारने लगी। भर्ती के दौरान काऊ ना केवल पढ़ाई देखती बल्कि उम्मीदवार के खाने,
पीने, उठने, बैठने और सामाजिक व्यवहार की भी गुप्त रूप से जांच करवाते। वो यह पक्का करना चाहते थे कि तनावपूर्ण और खतरनाक परिस्थितियों में भी उनका कोई और खतरनाक परिस्थितियों में भी उनका कोई एजेंट अपनी पहचान को उजागर ना कर दे। वो
एजेंट अपनी पहचान को उजागर ना कर दे। वो किसी लालच में ना जाए। चाहते थे जो तकनीक में तो पश्चिमी देशों के बराबर हो लेकिन दिल से पूरी तरह हिंदुस्तानी। इसके लिए अपने अफसरों को दुनिया के सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसियों
जैसे इजराइल की मुसाद और अमेरिका की सीआईए के पास खास ट्रेनिंग के लिए भेजा। मोसाद के साथ उनके संबंध बहुत गहरे थे और कई बड़े मिशनों में दोनों देशों ने मिलकर काम किया। इन काऊ बॉयस को ना केवल आधुनिक हथियार चलाना सिखाया गया बल्कि उन्हें
मनोविज्ञान, भेष बदलने और दुश्मन के कैद में रहने पर राज ना खोलने की कड़ी ट्रेनिंग दी गई। काऊ खुद हर अफसर की हिम्मत और दिमागी मजबूती पर नजर रखते। आईबी के फॉरेन डेस्क को रॉ के साथ जोड़कर एक ऐसा दस्ता तैयार किया जो दुनिया में
किसी भी कोने में जाकर भारत की रक्षा कर सके। इस पेशेवर तरीके और ट्रेनिंग की वजह से रॉ बहुत ही कम समय में दुनिया की सबसे खतरनाक एजेंसियों के बराबर खड़ी हुई। ट्रेनिंग के दौरान जासूसों को सिखाया जाता कि वह किसी भी देश में जाकर वहां के
रहन-सहन और स्थानीय बोली में इस तरह घुलमिल जाए कि वहां के लोगों को उन पर रत्ती भर शक ना हो और इसके लिए कई महीनों तक उसी माहौल में बिना किसी बाहरी संपर्क के अकेले छोड़ दिया था और इन ट्रेनिंग का असर था कि हिंदुस्तान को जीत मिलने लगी
जिसका एक बड़ा उदाहरण सिक्किम का विलय था जहां बिना एक भी गोली चले जीत हुई। रॉ के इतिहास में सिक्किम का भारत में मिलना काऊ की सबसे बड़ी कूटनीतिक जीत माना जाता है। साल 1970 के दशक में सिक्किम एक अलग साम्राज्य था जहां पर चोग्याल राजा का
शासन था। वहां चीन की घुसपैठ का खतरा लगातार बढ़ रहा था। इंदिरा गांधी ने काव को एक ऐसा मिशन सौंपा जिसमें बिना किसी युद्ध के सिक्किम को भारत का हिस्सा बनाना था। काव ने वहां की जनता के बीच लोकतंत्र की आवाज को मजबूत किया और धीरे-धीरे
चोगियाल राजा के खिलाफ जनसमर्थन तैयार किया। रॉ के जासूसों ने पर्दे के पीछे रहकर ऐसी बिसाद बिछाई कि सिक्किम की विधानसभा ने खुद भारत में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया। साल 1975 में जब भारतीय सेना वहां पहुंची तो वहां कोई भी
विरोध नहीं हुआ। सिक्किम आधिकारिक तौर पर भारत का 22वां राज्य बन गया। यह काव के दिमाग की एक उपज थी जिसने एक पूरे साम्राज्य को बिना एक गोली चलाए भारत के सुरक्षा कवच में शामिल करा लिया। इस मिशन ने साबित किया कि कााव सिर्फ जासूस नहीं
बल्कि एक शानदार रणनीतिकार थे और जो देश का नक्शा बदलने की ताकत रखते थे। काऊ की इस चाल ने चीन को सीमा पर एक बड़ा सबक सिखाया और भारत की उत्तरपूर्वी सीमा को हमेशा के लिए सुरक्षित भी कर दिया। ऐसे ही बांग्लादेश का जन्म भी काऊ की एक बेहतरीन
बांग्लादेश का जन्म भी काऊ की एक बेहतरीन अचीवमेंट में से है। और कूटनीति का बहुत बड़ा योगदान था। हिंदुस्तान चाहता था कि पाकिस्तान के हवाई
जहाज भारत के आसमान का इस्तेमाल ना कर सके ताकि उनके सैनिक पूर्वी पाकिस्तान ना पहुंचे। इसी दौरान गंगा नाम के विमान के हाईजैक होने की एक घटना हुई जिसे काऊ ने एक बड़े मौके की तरह इस्तेमाल किया। कश्मीरी लड़ाकों द्वारा किए गए इस हाईजैक
के बाद भारत ने पाकिस्तान पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाया और तुरंत रास्ता पाकिस्तान के लिए बंद कर दिया। इस एक फैसले ने पाकिस्तान की पूरी सप्लाई लाइन की कमर तोड़ दी। अब पाकिस्तान के जहाजों को पूर्वी पाकिस्तान जाने के लिए
हजारों मील का चक्कर लगाकर श्रीलंका होकर गुजरना पड़ता था। काफ की टीम ने बांग्लादेश के लड़ाकू यानी मुक्ति वाहिनी को ट्रेनिंग दी और युद्ध के दौरान ऐसी सटीक जानकारी जुटाई कि सिर्फ 13 दिनों में पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े। इस पूरे
प्लान के पीछे काव का मकसद पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पूरी तरह अलग-थलग करना था जिसमें वह 100% सफल रहे। इस वजह से भारत को युद्ध की तैयारी करने का पर्याप्त समय मिला और पाकिस्तान चाहकर भी दुनिया के सामने खुद को निर्दोष साबित
नहीं कर पाया। काऊ ने साबित किया कि युद्ध सिर्फ मोर्चे पर बंदूकों से नहीं बल्कि सही जानकारी और कूटनीतिक प्रसाद पर भी लड़ा है।
खोलना रॉक इतिहास का सबसे रोमांचक और फिल्मी हिस्सा माना जाता है। पाकिस्तान के गुप्त लैब में वहां के वैज्ञानिक चोरी छिपे परमाणु बम बनाने में जुटे थे। वहां किसी का अंदर जाना नामुमकिन था। तबकाऊ के एजेंटों ने एक अनोखा और देसी तरीका
निकाला। देखा कि उस लैब के वैज्ञानिक पास ही एक खास नए की दुकान पर बाल कटवाते थे। एजेंटों ने वहां उन वैज्ञानिकों के कटे हुए बाल चुपके से उठाए और भारत भेजा जहां हुए बाल चुपके से उठाए और भारत भेजा जहां लैब में उनकी जांच की गई और जांच में
दुनिया के सामने आया। हालांकि [नाक से की जाने वाली आवाज़] एक समय ऐसा भी आया जब पाकिस्तान के परमाणु बम का पूरा नक्शा ब्लूप्रिंट हासिल करने का मौका था। लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने इसे अनैतिक और गलत बताते हुए
मंजूरी नहीं दी और फिर बाद में जियाउल हक को अप्रत्यक्ष तौर पर जानकारी साझा कर दी जिससे भारत को बहुत नुकसान हुआ। काफ का मानना था कि मशीनों से ज्यादा इंसानों द्वारा दी गई जानकारी कीमती होती है। यह सिखाया कि यह जमीन पर मौजूद एक छोटा सुराग
सिखाया कि यह जमीन पर मौजूद एक छोटा सुराग भी बड़े से बड़े रहस्य खोल सकता है। इस जांच के दौरान काऊ ने अपने एजेंटों को वहां के कचरे और पानी के सैंपल भी जुटाने के निर्देश दिए जिससे पक्का यकीन हुआ था कि पाकिस्तान यूरेनियम पर काम कर रहा है।
प्रधानमंत्री बने तो रॉ के लिए कठिन दौर शुरू हुआ। देसाई का संदेह था कि रॉ का इस्तेमाल भारतीय राजनीतिक उद्देश्यों के लिए किया गया और गुस्से में आकर इसके बजट में भारी कटौती की गई। कई महत्वपूर्ण मिशनों को बंद करवा दिया गया। पूर्व रॉ
अधिकारियों और कई जानकारों की मानें तो जियाउल हक के साथ मोरारजी देसाई की एक फोन कॉल पर बातचीत में पाकिस्तान में मौजूद हिंदुस्तान के रॉ के नेटवर्क को नुकसान पहुंचाया था। इस दौरान काऊ को काफी अपमानित भी किया गया जिससे दुखी होकर समय
से पहले रिटायरमेंट भी लिया। हालांकि एक रात में पूरा नेटवर्क खत्म होने की बातें अक्सर बढ़ा चढ़ाकर की जाती है। लेकिन यह सच जरूर है कि इस दौर में रॉ के मनोबल और ऑपरेशन को भारी चोट पहुंची थी। मोरारजी देसाई ने रॉ की फॉरेन काउंटर इंटेलिजेंस
क्षमता को भी आधा किया था। जिससे पड़ोसी देशों में भारत की पकड़ कमजोर हुई थी। काऊ ने उस दौरान बहुत अपमान सहा लेकिन संस्था और देश के प्रति वफादारी कभी कम नहीं होने दी और शांति से पथ छोड़ दिया। मोरारजी देसाई की नीतियों ने भारत की बाहरी खुफिया
क्षमता को कई साल पीछे धकेला। जिसका असर आगे चलकर कई सुरक्षा चुनौतियों के रूप में भी देखने को मिला। लेकिन ऑपरेशन में एकदूत के जरिए जब 1980 में एक बार फिर काऊ की वापसी हुई तो हिंदुस्तान का परचम एक बार फिर लहरा। ऑपरेशन में एकदूत जिस पर सभी
हिंदुस्तानी को गर्व करना चाहिए। दरअसल 1980 में इंदिरा गांधी की वापसी के साथ रॉ एक बार फिर मजबूत हुई। काऊ को सुरक्षा सलाहकार बनाया गया। इस दौरान ऑपरेशन मेघदूत की पूरी रणनीति तैयार की गई। जब लंदन में तैनात रॉ एजेंटों ने देखा कि
पाकिस्तान एक दुकान से बड़ी मात्रा में बर्फ में पहनने वाले कोट और जूतों का आर्डर दे रहा है। जांच में पता चला कि यह उपकरण सियाचिन जैसे दुर्गम और ठंडे इलाकों के लिए थे। इसके बाद काऊ के जासूसों और काऊ ने तुरंत इस खतरे को पहचाना। रॉ ने
सेना के साथ मिलकर एक जबरदस्त रणनीति बनाई और फिर लंदन की उस कंपनी से करोड़ों की डिलीवरी में जानबूझकर देरी करवाई गई ताकि पाकिस्तान को सामान समय पर ना मिले। इसी बीच 13 अप्रैल 1984 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पहुंचने से पहले ही सियाचिन
की चोटियों पर कब्जा कर लिया। तिरंगा फहरा दिया। यह काऊ की गजब की सतर्कता और सही समय पर दी गई चेतावनी का नतीजा था। आज सियाचिन भारत के पास सुरक्षित है और इसके पीछे काव साहबी हैं। रॉ ने इस दौरान पाकिस्तान के उन पर्वतारोहण अभियानों का
भी डाटा निकाला जो चोरी छिपे सियाचिन की मैपिंग कर रहे थे ताकि अपनी चौकियां बना सके। काऊ ने साबित किया कि जासूसी का एक छोटा सा इनपुट भी देश की डेमोग्राफी को सुरक्षित रखने में कितनी बड़ी भूमिका निभा सकता है। साल 1974 के पोखरण परमाणु
परीक्षण जो भारत का पहला परमाणु परीक्षण था उस दौरान पूरी दुनिया की जासूसी एजेंसियां और अमेरिका के सेटेलाइट भी पूरी तरह धोखा खा चुके थे। क्योंकि इस पूरे मिशन को गुप्त रखने की जिम्मेदारी रॉ पर थी। तब काऊ ने यह पक्का किया था कि
परीक्षण स्थल पर हो रही हलचल को दुनिया की नजरों में एक साधारण निर्माण कार्य की तरह दिखाया जाए। वैज्ञानिकों ने पहचान छिपाने के लिए सेना की वर्दी पहना काम किया और आपस में बात करने के लिए खास शब्दों को इस्तेमाल किया। कहा ने इजराइल और अमेरिका
की एजेंसियों से संबंध तो रखे लेकिन भारत के परमाणु प्लान की जानकारियां किसी को कानों कान नहीं होने दी। इस टेस्ट की सफलता ने भारत को दुनिया के ताकतवर देशों कतार में खड़ा किया और काव ने सिद्ध कर दिया कि भारत की इंटेलिजेंस जो है वह
दुनिया के किसी भी एजेंसी को मात दे सकती है। परीक्षण स्थल पर खुदाई के दौरान निकलने वाली मिट्टी और धूल को इस तरह मैनेज किया था कि ऊपर से उड़ने वाले सेटेलाइट को वहां कुछ भी नया या संदिग्ध ना दिखता। का उन्हें वैज्ञानिकों के
परिवार तक को पता नहीं चलने दिया कि वह किस बड़े और ऐतिहासिक मिशन का हिस्सा हैं। उनकी इस गोपनीयता ने भारत को एक परमाणु शक्ति के तौर पर दुनिया के सामने स्थापित किया था। हालांकि काऊ के अगर कई सुझावों को माना जाता तो शायद आज दुनिया का नक्शा
अलग होता। खासतौर पर बांग्लादेश का क्योंकि बांग्लादेश में मुजीब उर रहमान को दी गई वह अनसुनी चेतावनी आपको जाननी चाहिए। खाओ पड़ोसी देशों के उन नेताओं की सुरक्षा को लेकर हमेशा फिक्रमंद रहते जो भारत के दोस्त थे। साल 1975 में उन्हें यह
खबर मिली थी कि बांग्लादेश के नेता शेख मुजीब उर रहमान के खिलाफ उनकी अपनी ही सेना कुछ लोग तख्ता पलट की साजिश रच रहे हैं। कहा जाता है काऊ ने खुद भेष बदलकर ढाका के जमीनी हालात का जायजा लिया था और मुजीब से छिपकर उन गद्दारों के नामों की
पूरी लिस्ट सौंपी थी। लेकिन मुजीब ने भावनाओं में बहकर काऊ की इस चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और कहा कि वो मेरे अपने बच्चे जैसे हैं। वो मुझे कभी नहीं मारेंगे। काऊ की इस चेतावनी के कुछ समय बाद मुजीब और उनके पूरे परिवार की हत्या
उनके घर में कर दी गई। काव को हमेशा इस बात का दुख रहा कि इतनी सटीक जानकारी के बावजूद एक दोस्त नेता की जान नहीं बचाई जा सकी क्योंकि मुजीब ने जासूसी के इनपुट से ज्यादा अपनी भावनाओं पर भरोसा किया। यह घटना सिखाती है कि जासूसी की दुनिया में
मिली किसी भी छोटी जानकारी को हल्के में लेना कितना भारी पड़ सकता है। लेकिन यह घटना काफ की दूरदर्शिता को भी दर्शाती है। काफ के लिए एक व्यक्तिगत हार जैसी थी क्योंकि वो मिडजी का बहुत सम्मान करते थे। साल 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भी
इंटेलिजेंस और सेना के बीच तालमेल की कमी देखी गई। क्योंकि रॉ ने पाकिस्तान द्वारा बर्फीले जूते खरीदने और सीमा पर हलचल की खबरें तो दी लेकिन सही समय पर उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। बाद में जांच कमेटी ने सिस्टम की कई बड़ी कमियों को उजागर किया
जिसमें अलग-अलग एजेंसियों के बीच बातचीत और सहयोग की कमी सबसे बड़ी वजह है। हालांकि युद्ध के दौरान रॉ ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख की फोन कॉल रिकॉर्ड करके पाकिस्तान के झूठ को दुनिया के सामने बेनकाब किया था। लेकिन अगर इन इनपुट्स पर
ध्यान दिया था तो शहादत को कम किया जा सकता था। इसी विफलता सबक लेते हुए बाद में नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल बनाई गई ताकि भविष्य में ऐसी चूक दोबारा ना हो। आज अजीत डोबाल जैसा नेतृत्व इस मजबूत और अह एकत्रित ढाकचे का हिस्सा है। काव ने जिस
पेशेवर जासूसी की नीव रखी उसे कारगिल के बाद और ज्यादा आधुनिक और तकनीक से लैस किया गया। इस युद्ध ने सिखाया कि तकनीकी इंटेलिजेंस के साथ-साथ जमीन पर सक्रिय जासूसों का नेटवर्क होना कितना जरूरी है। काव ने हमेशा जिस इंटीग्रेटेड इंटेलिजेंस
काव ने हमेशा जिस इंटीग्रेटेड इंटेलिजेंस की वकालत की वो अब हकीकत में बदल गई है। वैसे काव अपनी गोपनीयता को लेकर इतने सख्त थे कि रिटायरमेंट के बाद उन्होंने एक ऐसा काम किया जो उनकी देशभक्ति की मिसाल बन गया। उनके पास एक पुरानी डायरी थी जिसमें
उन्हें कार्यकाल के सबसे बड़े और खतरनाक राजे थे। बहुत सारे किताब छापने वालों ने उन्हें करोड़ों रुपए का ऑफर किया कि अपनी यादों पर एक किताब लिखें। लेकिन काऊ ने साफ मना कर दिया। उनका मानना था कि जासूस के शव देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते
हैं। कहा जाता है कि मौत से कुछ समय पहले वो डायरी अपने हाथों से जला दी थी। वे नहीं चाहते थे कि उनके जाने के बाद देश का एक भी राज किसी गलत हाथों में जाए। यह उनकी वो खामोशी थी जो मरते दम तक कायम रही। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश को दी
और बदले में कोई श्रेय नहीं मांगा। काव की यह खामोशी आज के दौर के जासूसों के लिए सबक है कि असली सेवा वो नहीं जो शोर मचाकर की जाए। उनकी जलाई हुई डायरी के साथ शायद भारत के कई बड़े राज हमेशा के लिए राख हो गए। लेकिन यह पक्का किया कि उनके राज की
वजह से देश को आंच नहीं आएगी और इसीलिए आज उनकी विरासत को समझना जरूरी है। आयरन काऊ 2002 में 83 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर गए। वे एक ऐसे हीरो थे जिन्होंने कभी नाम या शोहरत की चाहत नहीं की। वो फुर्सत के पलों में सुंदर और बारीक
मूर्तियां बनाते। एक अलग तरह का जीवन जीते जहां शांति ठहराव था। अपने अफसरों को एक ही मंत्र दिया था। सलाह मत दो। खुद उदाहरण बनो। यह मंत्र आज भी रॉ के काम करने का सबसे बड़ा आधार है। आज रॉ जो भी है वो काऊ के अनुशासन, विज़न और सोच की देन है। जहां
पूरी जिंदगी देश के लिए परछाई की तरह समर्पित रहे। अंधेरे में रहकर देश की सीमाओं की रक्षा की। आज उनका नाम भले ही इतिहास की किताबों में कम हो लेकिन जासूसी की दुनिया में उनकी विरासत आज भी बहुत मजबूती से जिंदा है। वह भारत के वह गुमनाम
योद्धा रहे जिन्होंने खामोशी के साथ बड़े-बड़े दुश्मनों को धूल चटाई और देश को एक ऐसा सुरक्षा कवच दिया जो आज भी अटूट है। काव की बनाई मूर्तियां अक्सर उनके अकेलेपन और खामोशी को दिखाती हैं जो जासूसी जिंदगी का बड़ा हिस्सा नहीं। अपने
पीछे कोई खिताब नहीं छोड़ गए। कोई इंटरव्यू नहीं छोड़ गए। लेकिन रॉ के हर सफल मिशन में उनकी सोच और उनके बनाए कड़े नियमों की गूंज आज भी सुनाई पड़ती है। यह नियमों की गूंज आज भी सुनाई पड़ती है। यह कहानी रॉ के पहले और चीफ की थी। यह कहानी
काऊ साहब की थी। यह कहानी भारत के सच्चे बेटे की की यह कहानी उस शख्स की जिसने आज भारत को सुरक्षित कर दिया है। जिसकी बनाई हुई नींव पर ही हम कहते हैं कि यह नया भारत है। सलाम ऐसे अफसरों को जो गुमनामी में रहकर देश के प्रति सच्ची श्रद्धा दिखा
जाते हैं। यही वो त्याग है जिसकी वजह से हम और आप अपने घरों में सुरक्षित सो पाते हैं। ये कहानी का साहब की थी। कोई और किस्सा सुनना हो तो कमेंट सेक्शन में लिखिएगा और जाते-जाते फिर गुजारिश आपसे WhatsApp चैनल से जरूर जुड़िएगा। नमस्कार।
