---
title: 'नौकरी के साथ शुरू करो ये 7 बिज़नेस जो कभी बंद नहीं होंगे  | Part Time Business | SAGAR SINHA'
source: 'https://youtube.com/watch?v=C61zD9uMwuc'
video_id: 'C61zD9uMwuc'
date: 2026-11-27
duration_sec: 1413
channel: 'Sagar Sinha '
---

# नौकरी के साथ शुरू करो ये 7 बिज़नेस जो कभी बंद नहीं होंगे  | Part Time Business | SAGAR SINHA

> Source: [नौकरी के साथ शुरू करो ये 7 बिज़नेस जो कभी बंद नहीं होंगे  | Part Time Business | SAGAR SINHA](https://youtube.com/watch?v=C61zD9uMwuc)

## Summary

The video presents seven part-time business ideas that can be started alongside a job, emphasizing that a single income source is risky. It includes a 15-day test to determine if one's current work is a true business, and a 90-day plan to transition into entrepreneurship without quitting one's job.

### Key Points

- **The Problem with Single Income** [00:02] — Most people rely on one salary, which gets consumed by EMIs, rent, and fees by the 10th of the month. This creates financial instability and stress.
- **The One-Legged Stool Analogy** [01:40] — A household dependent on one income is like sitting on a one-legged stool—possible but unstable. The solution is to add more income legs for financial security.
- **The 15-Day Business Test** [02:56] — If you leave your work for 15 days (e.g., go to a village without internet) and money still comes in, you have a business. If not, you have a job without a boss.
- **Idea 1: Sell Your Skill Online** [05:07] — Record a course on a skill you know (e.g., English, Tally, sewing) and sell it online. With a ₹1000 mic and consistent free content on Instagram/YouTube, you can earn ₹1 lakh/month if 100 people buy a ₹999 course.
- **Idea 2: Refurbish and Sell Old Gadgets** [07:27] — Buy old laptops for ~₹9000, add an SSD and battery (total ~₹15,000), and sell for ₹16,000 to college students. Profit of ₹4,000-5,000 per laptop; 10 units/month yields ₹45,000-50,000. Always buy with bill and ID, and offer 3-month warranty.
- **Idea 3: Private Labeling** [09:38] — Buy products in bulk (e.g., makhana for ₹220/kg), package with your label, and sell on Amazon. With ₹345 total cost per packet and ₹449 selling price, you earn ~₹100 per packet. Requires FSSAI license for food items.
- **Idea 4: Rent Out Items** [12:00] — Rent out wedding items like lehengas (₹40,000 cost, ₹6,000 per rental), sherwanis, cameras (₹2,500/day), generators, tents, and sound systems. Requires ₹40,000 investment and security deposits from customers.
- **Idea 5: Laundry Service** [14:06] — Start a laundry business charging ₹80-100 per kg. With 60 kg/day, monthly sales reach ₹1,60,000. Investment of ₹5-7 lakh for machines or franchise options like UClean and Tumble Dry.
- **Idea 6: Annual Maintenance Contracts (AMC)** [16:13] — Offer yearly service contracts for ACs, RO, and chimneys at ₹200/month per machine. With 250 customers, you earn ₹6 lakh/year. Start with ₹15,000-20,000 in tools and hire technicians.
- **Idea 7: Cloud Kitchen** [17:35] — Run a kitchen without a storefront, selling multiple cuisines under different names on Zomato/Swiggy. With 60 orders/day at ₹250 each, monthly sales reach ₹4.5 lakh, leaving ₹70,000-90,000 profit. Standardize recipes to maintain taste.
- **90-Day Plan** [20:15] — First 30 days: choose one idea and get 10 customers. Next 30 days: document processes in a copy. Last 30 days: take the 15-day test to see if the business runs without you.

### Conclusion

The video emphasizes that no business is easy, but with consistent effort and a systematic approach, one can build a sustainable side income that eventually runs without your constant presence.

## Transcript

सैलरी ₹10,000 हो या ₹1,000,000 हो। पैसा बचता किसी का नहीं है। बताए जाए कि नौकरी के साथ कुछ एक्स्ट्रा सोर्स ऑफ इनकम बनाया जाए। तो एजेंडा मेरा आज यही है कि आज मैं आपको
बताऊं कि नौकरी के साथ-साथ कमाई का दूसरा रास्ता कैसे खड़ा किया जाता है। और इसके लिए मैं ऐसे सात काम लेकर के आया हूं जिसकी जरूरत ना कभी एआई खत्म कर पाएगा ना कभी मंदी खत्म कर पाएगी।
खत्म कर पाएगी। तो इन सातों को मैंने आपकी जेब के हिसाब से बनाया है भैया। यानी कि शुरुआत उस काम से करूंगा जिसमें लगभग जीरो रुपए लगता है। से करूंगा जिसमें लगभग जीरो रुपए लगता है। और उससे पहले मैं आपको 15 दिन का एक टेस्ट
भी समझाने वाला हूं जिससे यह पता चलता है कि आपका काम धंधਾ है या धंधे के नाम पर एक ड्यूटी बना रखी है आपने। ठीक है भैया और आखिर में आपको 90 दिन का एक प्लान भी बताऊंगा कि नौकरी करते-करते
शुरू कैसे करना है। और इन सब पर एक-एक करके आता हूं। तो ठीक है भैया तो ध्यान से अब सुनिए।
कि महीने की आखिरी तारीख को फोन पर सबके एक मैसेज आता है कि सैलरी क्रेडिट हो गई है। और उस दिन आदमी को लगता है कि वह राजा है। लेकिन फिर धीरे-धीरे पांच तारीख आ जाती है और पांच तारीख तक ईएमआई सारी कटनी शुरू हो
जाती है। किराया जाता है, बच्चों की फीस जाती है। और 10 तारीख को वही राजा दोबारा अगली सैलरी के इंतजार में लग जाता है। तो भैया इसमें देखो आपकी कोई गलती नहीं है।
गलती इस बात में है कि पूरा घर एक ही कमाई पर खड़ा है। यानी कि इसको ऐसे समझिए कि एक टांग की कुर्सी पर आदमी बैठ तो सकता है लेकिन चैन से नहीं बैठ पाएगा। तो इसीलिए जरूरी है कि एक टांग नहीं थोड़ी और टांगे लगाई जाए। अब
जाए? तो यही तो आज मुद्दा है। आज हम यही बात करेंगे एक्स्ट्रा टांगे कैसी लगाई जाए ताकि ताकि चैन के साथ बैठा भी जाए और चैन की नींद भी आए। अब एक बात सोचिए आज एआई का समय आ चुका है। ज्यादातर धंधे, ज्यादातर
जॉब्स पर कब्जा एआई का हो चुका है। ऐसे में आज आपकी कंपनी एक ईमेल से लोगों को घर भेज देती है। आधा काम सॉफ्टवेयर करने लग जाता है और इंक्रीमेंट इतना मिलता है कि उससे सिलेंडर का बढ़ा हुआ धाम धाम भी ढंग से
तो आप कहोगे कि सागर सर क्या करें फिर इस्तीफा दे दें? नहीं ऐसा नहीं कह रहा मैं। इस्तीफा देकर के बिजनेस करना बहादुरी नहीं जुआ होता है। नौकरी आपने छोड़ दिया वो एक परमानेंट सस्टेनेबल आपकी इनकम है जो हर महीने आ रही
है उसको छोड़ करके धंधे पर लगोगे धंधा नहीं चला तो? यानी कि एक्स्ट्रा टांग लगाने के चक्कर में जिस टांग पर आप खड़े थे उस टांग को भी काट दिया आपने। तो देखो नौकरी ना आपकी पहली टांग है।
से कीजिए, ईमानदारी से कीजिए। मैं बस दूसरी टांग लगाने की बात कर रहा हूं। लेकिन दूसरी टांग लगाने से पहले ये 15 दिन वाला एक टेस्ट आपको समझा देता हूं। ये जरूर कर लीजिएगा। आपको एहसास हो
जाएगा कि आप क्या हो। कौन सा टेस्ट क्या है समझिए। है और आप 15 दिन के लिए गांव चले गए। वहां फोन पे नेटवर्क की एक डंडी आती है। 4G, 3G, 2G सारे जी गायब हैं।
4G, 3G, 2G सारे जी गायब हैं। तो हल्दी है, बारात है, रिश्तेदार हैं ही नहीं मिली। 16वें दिन आप लौट करके आए अपने काम पर और खाता खोलते हो अपना और अगर इन 15 दिनों में भी पैसा आता रहा
तो समझो आपके पास बिजनेस है। अगर खाता वहीं का वहीं खड़ा है, जितने पैसे छोड़ के गए थे उतने ही हैं फिर आपके पास बिजनेस नहीं है। फिर आपके पास बिना बॉस वाली नौकरी है।
और इस टेस्ट पर जरा अपने आसपास के लोगों को भी रख करके देखो। है। [नाक से की जाने वाली आवाज़] वो 15 दिन जाएगी। एक दुकानदार जो गल्ले पर बैठता है और
जिसके बिना शटर नहीं उठता, वो 15 दिन ना आए तो उसकी भी कमाई बंद हो जाएगी। वो डॉक्टर साहब के बारे में भी सोचो जो डॉक्टर साहब जिनका अपना क्लिनिक है, वो 15 दिन क्लिनिक में ना बैठे
तो उनकी भी कमाई की बत्ती गुल। ये सब लोग देखो मेहनती हैं और अच्छा कमाते भी हैं। लेकिन इनकी कमाई इनके शरीर से बंधी हुई है। जिस काम में आपकी देखो हाजिरी जरूरी है ना
उस काम के मालिक आप नहीं हो। वो काम आपका मालिक है, इसको ऐसे समझो। तो असली सवाल ये है कि आपकी गैर हाजिरी में काम कौन करेगा? या तो इंटरनेट करेगा या आपका सामान करेगा या आपके रखे हुए लोग
करेंगे। तो आज के सातों काम इन्हीं तीन में से आते हैं भैया और मैं सबसे पहले सबसे सस्ते वाले काम से शुरू करता हूं। जो सबसे आसान तो नहीं कहूंगा, दुनिया में कोई भी
काम आसान नहीं होता जिससे पैसे बनते हैं। तो पैसे बनाने वाले काम मुश्किल तो होते हैं बट ये है कि उसमें अगर शिद्दत से समय लगाया जाए, मेहनत करी जाए तो वो काम आसान तो पहला काम सुनो। पहला काम वो है जिसमें जेब से लगभग आपको
कुछ नहीं लगता और वो है आपका हुनर। रिकॉर्ड करके बेचना। क्या? समझाता हूं। है ना चाहे वो स्पोकन इंग्लिश हो, टैली हो,
सिलाई का हो, हारमोनियम बजाना हो, सरकारी एग्जाम की रीजनिंग हो, चाहे बकैती करना हो, कुछ भी तो ऐसा होगा जो आप दूसरों से ज्यादा अच्छा जानते हो। उसको आप एक बार कैमरे के सामने सिखा दीजिए, रिकॉर्ड कर लीजिए।
अब ऐसे समझिए कि मान लीजिए आप कानपुर के एक टीचर है जो शाम को चार बच्चों को इंग्लिश पढ़ाती है। चार बच्चे हैं तो चार की फीस उसके पास आती को उस उस वो भी नहीं आएगी, वो पैसा भी नहीं
आएगा। अब वही टीचर पहले छह महीने Instagram और YouTube पर रोज एक छोटी-छोटी वीडियो डालती है, फ्री में एजुकेट एजुकेट करती है, धीरे-धीरे लोग उनको पहचानने लग जाते हैं और फिर
और फिर वो ₹999 का एक पूरा कोर्स निकाल देती है। महीने में 100 लोगों ने भी अगर वो कोर्स ले लिया तो करीब ₹1 लाख बनते हैं। और उसमें से पेमेंट वाली कंपनी की थोड़ी फीस भी कट जाएगी, उसमें कोई दिक्कत नहीं
है, बहुत थोड़ा सा कटता है। खर्चा देखो एक माइक का है जो ₹1000 के आसपास वो भी आ जाता है। तो यहां पर नाम मात्र के खर्चे के साथ, आपके हुनर के साथ, थोड़ी सी मेहनत के साथ, थोड़ी सी
बुद्धि के साथ एक रेगुलर एक्स्ट्रा सोर्स ऑफ इनकम बनाया जा सकता है। और यहां मैं एक बात पहले ही बता दूं भैया कोर्स बनाने में 10 दिन लगते हैं और लोगों का भरोसा बनाने में 10 महीने
तो जल्दबाजी मत कीजिएगा, कभी दो दिन से वीडियो बनाना शुरू किया है और दो दिन बाद ही कहेगा हमारा कोर्स आ गया भैया ले लो, ऐसा नहीं होता। कोई नहीं आएगा, जो बनाना शुरू भी नहीं किया मतलब जिस मंजिल की नींव अभी रखी गई है, वो नींव अच्छे से लगने से
पहले, बिल्डिंग खड़ी होने से पहले वो पहले ही ढह गई समझ लो। इसको आप ऐसे भी देखिए कि हो। रिकॉर्डिंग में वही एक घंटा एक हजार बार बिकता है। ठीक है? तो अपने काम को थोड़ा सा
स्मार्टली अगर किया जाए तो पैसा एक बार नहीं बार-बार आने का फनल बन जाता है। अब दूसरा काम सुनिए। ये वाला जो काम है 10-15 हजार रुपए से शुरू हो जाता है और वो काम है पुराने गैजेट ठीक करके
बेचना। देखो कंपनियां हर तीन-चार साल में अपने पुराने लैपटॉप निकाल देती है और वो थोक में बहुत सस्ते में मिल जाते हैं मार्केट में। अब मान लीजिए कि आपको एक पुराना लैपटॉप
हूं, नया तो नहीं मिलेगा तो पुराने लैपटॉप ₹9000 में मिलता है। उसमें आपने नई एसएसडी लगा दे, कुछ पैसे लगा करके, थोड़ी से बैटरी डलवा दी, थोड़े और पैसे लगवा करके तो 11 12 ₹15000 का माल आपने अपनी तरफ से लगा दिया तो वो आपका हो गया इन्वेस्टमेंट।
अब वही लैपटॉप किसी कॉलेज के बच्चे को 16,000 रुपए में बेच दो। भैया आपका मार्जिन आपका प्रॉफिट बन गया। कोई नया लेने जाएगा तो उसको 40,000 रुपए से नीचे की कोई बात नहीं होगी आज के समय में। तो एक लैपटॉप पर 4,000 5,000 रुपए बड़े
आराम से कमाया जा सकता है। और महीने के ऐसे अगर 10 भी आपने निकाल दिए तो 45,000 50,000 रुपए बन जाते हैं। यही काम फोन, टैबलेट, स्मार्ट स्मार्ट वॉच में भी किया जा सकता है। और वो कंपनी है ना कैसिफाई जैसी कंपनियां
जो है कैसिफाई जैसी कंपनी इसी काम को बड़े स्तर पर करके कितना मोटा धंधा बना लिया उसने देखो। हां लेकिन दो सावधानियां यहां पे रखिएगा। बिना बिल और बिना आईडी के किसी से माल मत खरीदिएगा। आज के टाइम पे साइबर का बड़ा
घपला चलता है भैया चोरी चकारी का माल आपके हाथ में आ गया तो खामखा लेने के देने पड़ जाएंगे। तो जिससे भी जो भी माल खरीदो प्रॉपर आईडी और प्रॉपर बिल के साथ खरीदो। और कस्टमर को कम से कम तीन महीने की वारंटी अपनी तरफ से एक्स्ट्रा दे दो।
क्योंकि इस धंधे में ना भरोसा ही आपकी दुकान होती है। और इस काम का मजा यह है कि जब लोगों की जेब टाइट होती है ना तब यह और ज्यादा तेज चलता है। मंदी में नया माल बेचने वाला देखो रोने लग
जाता है लेकिन पुराना माल बेचने वाला अपना धंधा चमका लेता है। ठीक है कोविड में देखा होगा ना जब भी देखो लोगों की नौकरियां गई इनकम सोर्स गया आदमी नया नया चीज नहीं खरीदता ना सेकंड हैंड माल ढूंढता है।
और उस वक्त सेकंड हैंड वाले की डिमांड बढ़ जाती है। अब तीसरा काम सुनो। तीसरा काम 50,000 से 1 लाख के बीच शुरू और वो है दूसरे की फैक्ट्री में बना माल अपने नाम से बेचना। आप कहोगे ये कैसे कह
रही है भैया। इसको प्राइवेट लेबलिंग कहते हैं। आप जो बड़े-बड़े नाम के केबल खरीदते हो, चार्जर खरीदते हो, मोबाइल खरीदते हो और पता नहीं कितनी चीजें आप खरीदते हो आपको क्या लगता है जो नाम लिखा होता है वही कंपनी बना रही
है। उनमें से बहुत सारे उस कंपनी ने खुद बनाए ही होते हैं। किसी से और खरीदती है, अपना नाम लगाती है और बेचती है। मतलब माल कोई और बनाता है। नाम इस पर कोई और लगाता है।
और कमाई देखो नाम की होती है भैया। दुनिया नाम वाले को जानती है। असल किसने बनाया [नाक से की जाने वाली आवाज़] अब इसके मायने समझिए। अब इसके फायदे समझिए। मायने समझिए। अब इसके फायदे समझिए। मान लीजिए आपने 200 ग्राम के पैकेट के लिए
₹220 का अच्छा सा मखाना थोक में लिया। आजकल मखाना बड़ा चल रहा है ना। हेल्दी भी होता है। और ये भाव देखो ऊपर नीचे होता रहता है। ₹15 का एक बढ़िया सा पाउच और लेबल लगा दिया आपने।
Amazon की फीस और कूरियर और थोड़े विज्ञापन थोड़े ऐड वेड करवा दिए आपने। ₹110 और चले गए मान लो। तो टोटल लागत आपकी इसमें हो जाती है ₹345। पैकेट बिका ₹449 का। तो एक पैकेट पर करीब ₹100 आपके बच गए ना।
तो रोज के 15 पैकेट भी गए तो महीने का ₹45,000 ₹50,000 बनता है भैया। लेकिन एक ये खाने का सामान है तो इसीलिए आपको एफएसएसएआई का लाइसेंस लेना ही पड़ेगा।
और माल में मिलावट की तो दो खराब रिव्यू आपके नाम पर अलग से डूबा देंगे आपके धंधे को। लेकिन एक बार अगर आपका नाम चल गया ये सब करने के बाद तो ऑर्डर भैया ऐप पर आता रहेगा। पैकिंग आपका लड़का करता रहेगा। कूरियर वाला उठाकर
ले जाता रहेगा। फैक्ट्री वाले को मेहनत का पैसा मिलता रहेगा और नाम वाले को भरोसे का पैसा मिलता रहेगा। और भरोसा हमेशा महंगा बिकता है भैया। तो और भरोसा किसका होगा? आपके नाम का।
अच्छा यहां पे एक और चीज समझिएगा। ये तीनों काम वो थे जिनमें आपकी गैर हाजिरी में इंटरनेट पर काम होगा। मतलब इंटरनेट आपका काम चलाएगा भैया। अब इसके बाद वो धंधे बताता हूं, वो काम बताता हूं
जिसमें आपका सामान काम करेगा। ठीक है? तो अब चौथा काम समझो। चीजें किराए पर चढ़ाना। और ये ₹40,000 से शुरू हो जाता है ये वाला काम। लोग समझते हैं कि किराया सिर्फ मकान का
आता है। जबकि हमारे देश में शादी का आधा सामान किराए पर होता है। शेरवानी तक किराए पर मिलता है। है। और एक अच्छा लहंगा ₹40,000 का आता है भैया
और दुल्हन की सहेली उसे एक शाम के लिए ₹6,000 में लेकर के जाती है एक शाम के सात शादियों में लहंगे का पूरा पैसा निकल जाएगा भैया और उसके बाद हर शादी में सिर्फ
ड्राई क्लीनिंग का खर्चा आपका है। यही हिसाब शेरवानी का है। यही कैमरे का है। ऐसी कई सारी चीजें हैं जो कि शादी में आप देखोगे तो 90% से ऊपर की चीज सब किराए पर होती है। और दुनिया को पता है ये किराए पर होती है।
1.5 लाख का कैमरा और लेंस का सेट रोज के ₹2,500 पर जाता है। तो 60 दिन की बुकिंग में वो भी फ्री हो जाएगा। तो इसके अलावा भी देखोगे तो आप जनरेटर हो गया, टेंट हो गया, साउंड सिस्टम हो गया,
और भी ऐसी 50 चीजें हैं जो किराए पर जाती हैं। बस हर सामान पर सिक्योरिटी डिपॉजिट लोगों से जरूर लीजिए। आईडी की कॉपी जरूर रखिए वरना सामान भी जाएगा और आदमी भी जाएगा। तो समझ पा रहे हो भैया कि यहां पर पैसा कौन कमा रहा है? आप
नहीं कमा रहे। आपका सामान कमा के ला रहा है, आपको दे रहा है। रखता है और समझदार आदमी सामान खरीद कर उसको काम पे अब इसका मतलब ये कतई नहीं कह रहा हूं घर का सारा सामान उठा करके आप ओएलएक्स पर डाल
देना है, रेंट पे लगा देना है वो नहीं। एक धंधे की तरह शुरुआत कीजिए और ये बहुत बड़ा धंधਾ है भैया। सिर्फ शादियों में नहीं है, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में, ऑफिस की पेंटिंग में और पता नहीं ऐसे कितने काम है थोड़ा दिमाग
लगाओगे, सोचोगे ना, इंटरनेट पे भी सर्च करोगे तो आपको पता चलेगा कि बहुत सारे ऐसे सेक्टर हैं, बहुत सारी ऐसी इंडस्ट्री है जहां पर चीजें किराए पर ली जाती है। वो किराए पर लगाने वाला आप बन जाओ। हैं थोड़ा मोड़ा इन्वेस्टमेंट करो फिर
देखो रेगुलर कमाई पूरे धंधा सेट हो गया। और यहां पर मैंने क्या बोला? सामान पैसा कमा कर लाता है आपके लिए। अब पांचवा काम सुनिए। पांचवा काम भी मशीन वाला है। लेकिन इसमें पैसा थोड़ा ज्यादा लगेगा।
और वो है लॉन्ड्री का काम। देखो हर शहर में पीजी होता है, हॉस्टल अकेले रहने वाले नौकरी पेशे लड़के लड़कियां होती है और इनमें से किसी के पास कपड़े धोने का समय नहीं है।
आजकल लॉन्ड्री किलो के हिसाब से चलती है। धुलाई और प्रेस के 80 से ₹100 किलो लगते हैं। तो ₹90 अगर मान लिया जाए तो दिन का 60 किलो कपड़ा भी अगर आपके पास आया तो रोज के ₹5400 और महीने के करीब ₹1,60,000 की
बिक्री हो गई भैया। जिसमें से बिजली का, डिटर्जेंट का, किराया और दो चार लड़कों की सैलरी भी निकाल दो फिर ये आपके आपके पास ठीक-ठाक मार्जिन, ठीक-ठाक प्रॉफिट बच जाता है। अकेले दुकान खोलनी हो तो भैया मशीनों के
साथ पांच सात लाख रुपए लग जाएंगे और अगर किसी बड़ी चेन की फ्रेंचाइजी लेनी हो तो यूसी क्लीन, टंबल ड्राई ऐसे और भी जो है इन जैसे बड़े नाम की ये सब इसी मॉडल पर और इनकी फ्रेंचाइजी लोगे थोड़ा और ज्यादा खर्चा लग जाएगा। उसका खर्चा हो सकता है कि
तो आप काम सही है। आप कितना पैसा इन्वेस्ट कर सकते हो, आप कितना समय दे सकते हो, कितना दिमाग लगा सकते हो।
और एक बात और ये सब काम जो मैं बता रहा हूं ना सुनने में हो सकता है फीका फी फीका हूं ना सुनने में हो सकता है फीका फी फीका लग सकता है आपको कि अरे इसमें तो चमक धमक पे। लेकिन फायदा मोटा है इनमें।
लॉन्ग टर्म धंधा है, सस्टेनेबल धंधा है, ना कोई कोविड इसको डूबा आएगा, ना मंदी डूबा आएगी। ये काम चलता ही रहेगा। और जो काम सुनने में फीका होता है ना उसमें भीड़ कम होती है। और भीड़ कम होती है तो कंपटीशन कम होता है
यानी कि गल्ला भारी होता है, धंधा भारी होता है। कम होती है। अब आखिरी तीन काम और बता देता हूं आपको जिसमें आपकी गैर हाजिरी में आपके रखे हुए लोग काम करते हैं और इसलिए इनमें सिस्टम
छठा काम सुनो। छठा काम है घर की मशीनों की सालाना सर्विस का काम। यानी कि एसी, आरओ और चिमनी जैसी चीजें। देश में आज भी 10 में से मुश्किल से एक घर में आज एसी है।
तोड़ रही है। तो आने वाले सालों में ये मशीनें घर-घर लगेंगी भैया। और जो मशीन लगती है, वो सर्विस भी मांगती है। यहां देखो एक चीज समझिएगा। यहां कमाई खराब मशीन ठीक करने में थोड़ी कम है।
या ना यानी कि सालाना कॉन्ट्रैक्ट में यहां पर काम ज्यादा है, कमाई ज्यादा है। यहां पर काम ज्यादा है, कमाई ज्यादा है। आप कस्टमर से ये कहते हो कि मशीन के ₹200 के हिसाब से साल के ₹2400 दे दीजिए। एसी और आरओ दोनों की सर्विस मेरी तरफ से
रहेगी। ऐसे 250 गर्मी अगर आपने जोड़ लिए तो साल के ₹6 लाख आपके पहले से फिक्स है भैया। 250 अगर कहां से आएंगे? एक बड़ी सोसाइटी में 400 फ्लैट होते हैं।
वहां के किसी आरडब्ल्यूए से बात करो। एक ही गेट के अंदर आपका साल भर का काम हो जाएगा। दो टेक्नीशियन रखो और 15-20 हजार के औजार से शुरुआत हो सकती है। अब यहां पर एक चीज समझना कि देखो शुरुआत में तो फोन वोन
तो पक्का है। लेकिन जैसे ही दो चार टेक्नीशियन आपके पास एक लड़की या लड़का बुकिंग संभालने के लिए रख लेना आप। यहां पर एक चीज समझना कि मिस्त्री एक मशीन
ठीक करके एक बार कमाता है। लेकिन जिसके पास कॉन्ट्रैक्ट है ना तो कॉन्ट्रैक्ट वाला पूरा मोहल्ला पकड़ करके हर साल कमाता रहता है। अब सातवां काम समझाता हूं। देखो सातवां काम है बिना बैठने की जगह वाला किचन। हैं?
हैं। और इसमें तीन से ₹5 लाख आप लगा सकते हो। इसमें ना सजावट चाहिए, ना मेन रोड की दुकान चाहिए। एक गली का कमरा ले लो। कहीं मेन रोड से दूर जाकर के ले लो। दो
चार कारीगर ले लो। एफएसएसएआई का लाइसेंस ले लो। स्विगी और ज़ोमैटो पर अपना नाम डलवा दो भैया। और इसके सबसे बड़ा जुगाड़ ये है कि एक ही अलग-अलग। एक नाम से पराठे, दूसरे नाम से चाइनीज,
तीसरे नाम से डाइट वाला खाना बेचो। और कस्टमर को लगता है कि तीन अलग-अलग किसी को पता भी नहीं है क्योंकि आप दिखा दिखा नहीं रहे हो ना। दुकान आपकी [संगीत] दिख नहीं रही है लोगों को। क्लाउड किचन इसी को कहते हैं। मतलब जो कहीं क्लाउड
बादलों में है। बादलों में नहीं होता लेकिन मेन रोड से दूर होता है। आदमी को दिखता नहीं है। उसका नाम बस दिखता है कहां पर? Zomato, Swiggy इन जैसे ऐप पर। ठीक है? रेबेल फूड्स ने इसी तरीके से एक ही किचन
में कई ब्रांड्स खड़े किए थे। अब हिसाब देखिए इसका। रोज के 60 आर्डर और एक आर्डर 250 का। यानी कि रोज के 15,000 और महीने के 4.5 लाख रुपए की सेल मार दी इसने। इसमें से ऐप वाले अपना थोड़ा मोटा कमीशन
रहे हैं ना भैया। इसके बाद राशन, गैस, किराया और कारीगर के आपके पैसे जाएंगे महीने के। और सब ठीक-ठाak चला ना तो 70,000, 80,000, 90,000 के आसपास देखो बचाया जा सकता है इसमें बड़े आराम से। अब यहां पर एक समस्या
कि खाने वाले काम में ना कारीगर भाग भाग जाते हैं। तो कारीगर भागते ही ना खाने का स्वाद ही बदल जाता है। और स्वाद अगर एक रेस्टोरेंट का बार-बार बदलता रहा तो फिर कारीगर के साथ-साथ कस्टमर भी भाग जाएगा। इसीलिए इसका एक सॉल्यूशन है जो बड़े-बड़े
रेस्टोरेंट्स करते हैं वो काम आप भी करो। हर डिश की रेसिपी ग्राम के हिसाब से लिखकर दीवार पे लगा दो। ताकि कारीगर अगर बदल भी जाए तो स्वाद नहीं बदलना चाहिए खाने का। जिस किचन का स्वाद कारीगर के हाथ में है
वो समझ लो दुकान है। और जिस किचन का स्वाद कागज पर लिखा हुआ है आप McD देखो, KFC देखो, बड़े-बड़े रेस्टोरेंट्स देखो ये कितने सालों से कितने शहर में चल रहे हैं। हर शहर
का सेम टेस्ट ऐसा कैसे हो सकता है? तो इनकी डिपेंडेंसी कारीगर पर नहीं है। इन्होंने लिख रखा है, सिस्टम बना रखा है। चाहे कारीगर कोई भी आए स्वाद वही रहेगा। तो ये थे भैया सात ऑप्शन। अब इसके बाद शुरुआत में जो मैंने बोला था 90 दिन वाला
प्लान वो भी सुन लीजिए। क्योंकि होता क्या है ना ये लिस्ट जैसे ही आपने सुना जोश में आ गए हो गए आप। जोश तो सबको आ जाता है, लेकिन जैसे ही मंडे आएगा, सब लोग उठ कर के ऑफिस चले जाएंगे और सारा आईडिया धरा का धरा रह जाता
है। तो इसीलिए पहले 30 दिन में इन सात में से सिर्फ एक काम कोई चुन लो। वो काम चुनो जो आपकी जेब और आपके शहर में आराम से आपके हिसाब से फिट बैठ जाए और शनिवार रविवार को खुद से उसमें काम
करना शुरू कीजिए। मतलब उसमें पैसे भी कम लगे, समय भी आपका ठीक-ठाक काम हो जाए और आपकी एक्सपर्टीज के हिसाब से थोड़ा काम हो जाए। मतलब कहने का मतलब आपके लिए सबसे कंफर्ट और सबसे सूटेबल हो। जो सबसे आसान आपको
लगे, वहां से काम धंधा शुरू करो। ठीक है? इस महीने का लक्ष्य बनाइए कि कमाई आपकी नहीं होनी चाहिए। जो पहला महीना है, उसका लक्ष्य उसका गोल आपकी लक्ष्य होना चाहिए पहले 10 कस्टमर मुझे लाने हैं।
ठीक है? उसके बाद अगले 30 दिन में आप जो जो करते हो, वो सब एक कॉपी पर लिखते चले माल कहां से आता है, रेट क्या लगा माल का, कस्टमर को क्या रेट क्या लगा माल का, कस्टमर को क्या बोलना चाहिए, शिकायत आए तो क्या करना है
और फिर जाकर के अपना पहला आदमी रखो भैया। मतलब एक बार धंधे की ट्रेनिंग खुद को मतलब एक बार धंधे की ट्रेनिंग खुद को दीजिए सारे एक्सपेरिमेंट कर कर के। एक बार सोचो। ठीक है? और एक बार आप ट्रेंड हो गए तो वही
कॉपी उसके हाथ में दे दीजिए जिस आदमी को आप रखोगे। अब ये सब करने के बाद जब 30 दिन बीत जाएं तो आखिरी 30 दिन में वो टेस्ट शुरू कीजिए जो मैंने आपको शुरुआत में बोला है। कौन सा टेस्ट? वही वाला टेस्ट।
तो उसके लिए क्या करना है? पहले दो दिन काम की तरफ देखो ही मत। फिर एक हफ्ता काम की तरफ मत देखो। जहां जहां काम अटकेगा, वहीं आपको पता चलेगा कि कॉपी में क्या क्या लिखना रह गया था। और जिस दिन पूरे 15 दिन आपके बिना ही निकल
जाए, मतलब आप गए ही नहीं और काम चलता रहे, उस दिन भैया आप ये समझ लो कि आप भाई की शादी में चैन से नाच सकते हो। एक बात और ईमानदारी से कह देता हूं भैया, ये सब सुनने में जितना आसान लग रहा है, पहले साल में उतना आसान बिल्कुल भी नहीं
होगा। पहले साल आप सबसे ज्यादा काम करोगे खुद और सबसे कम कमाओगे, ये बात भी सही है और ये हर बिजनेस में होता है, दुनिया के हर बिजनेस में। तो जो आदमी आपको ये कहे कि पहले महीने से
बैठे-बैठे पैसा आएगा, वो आपको बिजनेस नहीं बेच रहा है, वो आपको ठीक है भैया? तो मैं इसलिए साफ-साफ डिस्क्लेमर भी आपको दे दिया कि आसान वैसा कोई काम नहीं होता जिससे भरपूर पैसा बने लेकिन उसको आसान बनाया जाता है।
लगातार उसमें मेहनत करके, फेलियर्स को झेल करके मतलब लगातार लगे रहना पड़ेगा भैया। बात ये है छह आइडिया, सात आइडिया तो मैंने आपको दे दिए। बाकी इस पर काम शुरू करोगे तो आपको रियल इसके प्रॉब्लम समझ में आएंगे।
और ये आइडियाज आपको कैसे लगे हमको कमेंट बॉक्स में लिख करके बताइए। हो सकता है रिप्लाई भले ना कर पाऊं मैं लेकिन आपके हर कमेंट्स मैं पढ़ता जरूर हूं। ठीक है भैया? लेकिन वो टेस्ट को ईमानदारी से लीजिएगा जो टेस्ट मैंने बोला। चलो भैया
से लीजिएगा जो टेस्ट मैंने बोला। चलो भैया आज के लिए इतना ही।
