[00:02]
हिंदुस्तान के उन करोड़ों लाखों लोगों में से एक हूं जिन्होंने आपको हर रोज सुना, आपको समझा और आपसे बहुत कुछ सीखा है। लेकिन आज मैं आपसे संवाद करना चाहता हूं। संवाद जरूरी इसलिए है क्योंकि पिछले 8 दिन में तीन परिवार आपके दरवाजे पर आए हैं। एक
[00:18]
लाश लेकर लौटा और दो खाली हाथ हाथ जोड़े खड़े हुए हैं। जबलपुर की एक मां जिसका 25 साल का बेटा रसिक दुलारी चौथी मंजिल से गिरा और जिसका पोस्टमार्टम आज शक को घटा
[00:30]
नहीं रहा। बढ़ा रहा है महाराज जी। हाथरस का एक किसान जिसका 17 साल का बेटा अनुज दीक्षा लेकर 3 महीने से गेट के अंदर है या नहीं यह भी आपके आश्रम से कोई साफ नहीं कर रहा। और नोएडा का एक पिता जिसकी बेटी विभा 15 अगस्त को आपके आश्रम के लिए निकली और
[00:46]
लौटी नहीं। वो कहां है कोई जानता नहीं है। तीन शहर, तीन परिवार और एक ही शिकायत कि तीन शहर, तीन परिवार और एक ही शिकायत कि आपके गेट पर कोई बात नहीं करता। महाराज जी इस संवाद की शुरुआत में मैं एक बात स्पष्ट कर दूं कि आप पर रत्ती भर भी शक नहीं है।
[01:03]
[नाक से की जाने वाली आवाज़] मेरे जैसे लाखों मां-बाप अपने बच्चों को आपके भरोसे महाराज जी वृंदावन भेजते हैं। इसलिए पत्रकार के नाते सवाल पूछना मेरा हक भी है
[01:15]
और फर्ज भी। सवाल सिर्फ इतना है कि वैराग्य के नाम पर परिवार से ना मिलने देना। एक मां का दो साल बेटे की आवाज के लिए तरसना और एक पिता का तीन महीने गेट पर रोते रहना महाराज जी क्या यह जायज है? हम
[01:30]
कि मां-बाप का दर्जा भगवान से बड़ा होता है और अगर भगवान गेट के बाहर महीनों से आंसू बहा रहे हैं तो क्या एक क्षण की मुलाकात भी नाजायज है? और सवाल मेरा महाराज जी यह भी है कि क्या जो यह घटनाएं आपके नाम पर आपके आश्रम में या आसपास हो
[01:47]
रही हैं जिनके बारे में देश दुनिया के टीवी अखबार छाप रहे हैं क्या यह आपकी जानकारी में है क्योंकि महाराज जी यह सवाल जब मैंने पिछले हफ्ते पूछा था तो जवाब में आपके शिष्य कहलाने वालों ने मुझे जी भर के गालियां दी। अब यह बात मुझे हजम नहीं हो
[02:03]
रही थी क्योंकि आप वो गुरु हैं जो प्रेम का पाठ पढ़ाते हैं और आप जैसे गुरु के खुद को शिष्य कहने वाले अगर गाली गलौज करते हैं, मां बहन की गालियां देते हैं तो यह
[02:16]
मेरी समझ से परे हैं। या तो उन्होंने आपको सुना नहीं या केवल सुना और उसको अमल नहीं किया और या तो वह आपके हैं नहीं और यहीं से मेरा शक आप पर नहीं आपके आसपास वालों
[02:30]
से मेरा शक आप पर नहीं आपके आसपास वालों पर जाता है। यह सवाल मेरे अकेले मन में नहीं है महाराज जी मेरे जैसे लाखों करोड़ों हैं जिनकी आस्था श्रद्धा आप पर करोड़ों हैं जिनकी आस्था श्रद्धा आप पर है। लेकिन जिनके मन में यह शक सवाल है कि
[02:43]
है। लेकिन जिनके मन में यह शक सवाल है कि क्या कोई और है जो आपके नाम पर यह आश्रम चला रहा? क्योंकि अगर हर सवाल को आपकी आड़ में, आपकी बीमारी की आड़ में या फिर सनातन पर सवाल खड़े करने के इमोशनल कार्ड के बहाने चलाया जाएगा। यह कहा जाएगा कोई सवाल
[03:00]
पूछे उसे गाली दे दो, बमार्डिंग कर दो, अनफॉलो करवा दो। तो महाराज जी क्या इससे शक गायब हो जाएगा? देखिए सच यह है कि अनफॉलो से सच नहीं बदलता। महाराज जी आंसू दिखाने से शक नहीं मिटता। और एक डर जो
[03:13]
मुझे भक्त होकर सबसे ज्यादा लगता है। हमारे सनातन धर्म में पहले भी कुरीतियां रही हैं और उन्हीं की वजह से बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो हमारे धर्म से निकलकर नए धर्मों का निर्माण कर चुके। अलग-अलग धर्मों में शिफ्ट हो गए। हमारा धर्म कई
[03:27]
बार बिखरा। हालांकि हमारे धर्म में आदि शंकराचार्य जैसे महान पुरुष भी आए और फिर उन्होंने सनातन को एकजुट कर दिया। आज जब हम चारों तरफ ऐसी घटनाएं देखते हैं तो मन व्यथित होता है, पीड़ा में आता है और यह एहसास होता है कि क्या वही मोड़ फिर से है
[03:43]
जहां पर एक आश्रम लाश निकल रही है, बच्चे गुम हो रहे हैं और जवाब की जगह गाली दी जा गुम हो रहे हैं और जवाब की जगह गाली दी जा रही है और क्या ऐसे सनातन को जोड़ा जाएगा या फिर यह जो घटनाएं हैं यह सनातन को तोड़ रही हैं। महाराज जी इसीलिए हमें लगता है
[03:57]
कि सच सामने लाना हमारी आपकी दोनों जिम्मेदारी है और इसीलिए मैं आज आपके तमाम असली भक्तों से यह कहना चाहता हूं कि मैं प्रेमंद महाराज का दुश्मन नहीं हूं। प्रेमानंद महाराज मेरे लिए भी उतने ही सम्मानीय हैं जितने आपके लिए हैं। लेकिन
[04:14]
मैं फिर स्पष्ट कर दूं कि सनातन सबसे बड़ा है। और सनातन पर शक ना हो। सनातन पर संदेह ना हो। कोई और सवाल ना उठा पाए इसलिए मुझे मेरे पत्रकारिता का धर्म निभाना पड़ेगा।
[04:27]
मुझे जरूरी सवाल पूछना पड़ेगा। उन मां-बाप के आंसुओं का हिसाब लेना पड़ेगा जो दरवाजे पर खड़े होकर सिर्फ सच जानना चाहते हैं। और इसीलिए मुझे लगता है कि आज प्रेमानंद जी हम आपसे संवाद करेंगे और महाराज श्री अगर शब्दों में कोई भूल चूक हो तो अपना
[04:43]
पुत्र समझकर माफ कर दीजिएगा। लेकिन आज समझना जरूरी है कि ये हो क्या रहा है। नमस्कार, मैं हूं शुभांकर मिश्रा और बहुत ही सेंसिटिव टॉपिक है प्रेमानंद महाराज जी का। आप में से बहुत सारे लोग हैं जिन्होंने हमारी हिम्मत हौसला अफजाई को
[04:57]
लेकर बहुत तारीफ की। आपने कहा कि इस मुद्दे पर बात रखना ही अपने आप में बहुत बड़ी बात है। देखिए हम सिर्फ अपना पत्रकारिता का धर्म निभा रहे थे। जो हमें गाली दे रहे हैं। हम उनकी भी नियत समझते हैं और
[05:10]
इसीलिए शायद आज इस वीडियो के जरिए हम उन लोगों की जगह सीधे महाराज श्री से संवाद करना चाहते हैं। इससे पहले कि हम इस वीडियो की शुरुआत करें। हम चाहते हैं कि आप में से जिन लोगों को भी लगता है कि हम जो आवाज उठा रहे हैं वह सही है तो आप
[05:25]
हमारा साथ दीजिए क्योंकि हमारे पास कोई लाखों सोशल मीडिया पेजेस नहीं है जहां पर लाखों सोशल मीडिया पेजेस नहीं है जहां पर हम लोगों से वीडियो पोस्ट करवा के इस नैरेटिव को आगे बढ़ा पाए। हमारी ताकत सिर्फ आप लोग हैं और हम आपसे ही संवाद
[05:39]
लोगों से उम्मीद करते हैं कि इस सच को आप दूर तक पहुंचाएंगे। तो मैं आपका इंतजार अपने WhatsApp चैनल पर करूंगा। उम्मीद है कि आप जुड़ेंगे। अब सबसे पहले महाराज जी उस परिवार की कहानी की बात करते हैं जो सबसे ताजा है। हाथरस के सादाबाद का किसान
[05:54]
राजवीर उसका बेटा अनुज चौधरी परिवार के मुताबिक महाराज जी केवल 17 साल का और अभी 12वीं पास किया था। पुलिस खुद उसे नाबालिक कह रही है। अनुज 26 जून को आपसे दीक्षा
[06:06]
लेता है। घर लौटता है और 3 जुलाई को यह कहकर निकलता है कि महाराज जी के दर्शन करने जा रहा हूं। लेकिन उसके बाद अनुज नहीं लौटा। 4 जुलाई को सादाबाद थाने में नहीं लौटा। 4 जुलाई को सादाबाद थाने में गुमशुदगी लिखाई गई। पिता, चाचा जी, दादी 3
[06:19]
महीने तक वृंदावन के चक्कर काटते रहे। अब परिवार महाराज जी यह कह रहा है कि आश्रम का कोई भी आदमी उनसे सीधे बात करने को तैयार नहीं है। अब यहां महाराज जी देखिए मैं यह संवाद आपसे क्यों कर रहा हूं? आप बहुत सारे लोग कहेंगे कि आपका इससे क्या
[06:33]
बहुत सारे लोग कहेंगे कि आपका इससे क्या लेना देना? महाराज जी अनुज ने 26 जून को आपसे दीक्षा ली थी। यानी उसका नाम, उसका गांव, उसके पिता का नाम सब आपके आश्रम के रजिस्टर में पहले से दर्ज था। जिस बच्चे का पूरा रिकॉर्ड आपके पास है
[06:49]
उसके पिता को 3 महीने तक पता नहीं कहना यह कैसे मुमकिन है महाराज जी और अगर अनुज सच में अपनी मर्जी से अंदर था तो उसे 2 मिनट के लिए गेट पर लाकर कहलवा देते कि पापा मैं ठीक हूं मुझे यहीं रहना है बात खत्म हो जाती महाराज जी महाराज जी हमने तो आपके
[07:04]
ऊपर भी जब स्टोरीज की थी आपकी पूरी जीवन यात्रा को लेकर कि कैसे अनुरुद्ध से आप प्रेमानंद महाराज बने वहां पर आपके पिताजी ने भी आपसे मुलाकात की थी। आपने उन्हें कहा था कि यही जीवन आप आगे बढ़ाना चाहते हैं और वो मुलाकात आपके जीवन में भी एक
[07:19]
ऐतिहासिक क्षण थी। जिन मां-बाप ने अपने बच्चे को पैदा किया क्या एक आखिरी बार दो मिनट की मुलाकात ये जानने के लिए कि वो सकुशल है या नहीं? क्या यह गलत है? ये दो मिनट महाराज जी तीन महीने क्यों बन गए? और अगर बने तो क्या ये आपके नॉलेज में है? और
[07:33]
अगर नॉलेज में नहीं है तो जो यह हो रहा है महाराज जी क्या यह सही है? और क्या इसी को लेकर अगर हम सवाल पूछ रहे हैं कि इस आश्रम में क्या हो रहा है? तो उसको लेकर गाली देना जरूरी है। हालांकि दो और 3 अक्टूबर को महाराज जी जो हुआ वो भी बहुत
[07:47]
इंपॉर्टेंट था। मुझे नहीं पता कि जानकारी आपको है या नहीं है। लेकिन अगर यह वीडियो आप सुन रहे हैं तो मैं चाहता हूं कि आप जाने मीडिया आश्रम के बाहर खड़ी थी। उसी बीच अनुष्का परिवार केली कुंज के बाहर धरने पर बैठ गया। उसकी दादी ने कहा नहीं
[08:01]
मिलाया तो यहीं बैठी रहूंगी। अब यहां से महाराज जी दो तरह की खबरें आती हैं। एक खबर आई कि आश्रम के साधु बाहर आए। कहे अनुज यहां नहीं रहता और दूसरा एक रिपोर्ट आती है महाराज जी जिसमें आश्रम प्रबंधन ने माना कि अनुज अंदर है। कागजी कारवाई के
[08:15]
बाद दो-ती घंटे में सौंप दिया जाएगा। 3 अक्टूबर तक किसी रिपोर्ट में नहीं मिला कि बच्चा सच में सौंपा गया या नहीं। अब महाराज जी कानून की एक बात जो हर भक्त को पता होनी चाहिए। बच्चों की सुरक्षा वाला कानून जुनाइल जस्टिस एक्ट ये साफ कहता है
[08:29]
कि अगर किसी संस्था को कोई ऐसा बच्चा मिले जो अपने परिवार से बिछड़ा हुआ है तो 24 घंटे के अंदर पुलिस या बाल कल्याण समिति को बताना जरूरी है ना बताना अपने आप में जुर्म है। महाराज जी 24 घंटे यहां 3 महीने
[08:42]
निकल गए हैं। तो सवाल अब यह नहीं है कि अनुज अपनी मर्जी से आया या नहीं। सवाल यह है कि जिस दिन उसके पिता पहली बार गेट पर गए उस दिन किसी ने थाने को फोन क्यों नहीं किया? और यह फैसला किसने किया? क्या यह फैसला आपके नाम पर हुआ? आपकी नॉलेज में था
[08:57]
या उन लोगों ने जो आज सोशल मीडिया पर हमारे खिलाफ वीडियोस बनाकर लोगों को भड़का रहे हैं ताकि असली सवाल छिप जाए। और महाराज जी ये सब कुछ आपके नाम पर हो रहा है। आप पर हमारी श्रद्धा है लेकिन आपके आसपास जो लोग हैं उन पर सवाल पूछना नाजायज
[09:13]
नहीं है। और यह नाजायज इसलिए भी नहीं है क्योंकि इकलौती घटना नहीं है। एक और परिवार भी महाराज जी जो 2 अक्टूबर को वहीं पहुंचा। नोएडा के उमेश सिंह का परिवार उनकी बेटी विभा 35 साल एमबीए पढ़ी हुई आपकी भक्त जो पहले भी कई बार वृंदावन आकर
[09:28]
लौटी थी। 15 अगस्त को वो यह कहकर निकलती है कि महाराज जी के आश्रम में जा रही हो। डेढ़ महीने से वो घर नहीं लौटी। नोएडा में गुमशुदगी दर्ज है। पिता वृंदावन आए। उनका कहना है कि आश्रम में घुसने नहीं दिया और किसी ने साफ जवाब नहीं दिया। महाराज जी
[09:41]
मैं नहीं कह रहा कि विवाह आपके आश्रम में है। मैं नहीं जानता। मैं सिर्फ इतना पूछ रहा हूं कि अगर एक बाप अपनी गुम बेटी की तस्वीर लेकर आपके गेट पर आता है तो अंदर बुलाकर पानी पिलाना, तस्वीर देखना या संवाद करना इसमें कौन सी परंपरा टूट जाती
[09:56]
है? अगर विवाह आश्रम में नहीं है तो यह कहने में दो मिनट लगते और अगर है तो पिता को बताना फर्ज था। दोनों में से हर जवाब देने लायक था सिवाय चुप्पी के और चुप्पी ही मिली। तीन परिवार, तीन शहर, एक शिकायत कि गेट पर कोई बात नहीं करता।
[10:12]
प्रेमानंद महाराज जी आज मैं आपसे संवाद करते हुए एक सवाल पूछना चाहता हूं। आप पूजनीय हैं, आप गुरु हैं लेकिन आप जो सिखाते हैं और आश्रम आपका जो रास्ता
[10:24]
अपनाता है वो अलग-अलग क्यों है? महाराज जी जो बात मुझे भक्त होकर सबसे ज्यादा चुभती है क्योंकि मैंने आपको सुना है आपके एकांतिक वार्तालाप में एक भक्त ने पूछा था
[10:36]
कि पत्नी माता-पिता की सेवा से नाराज होती है और आपने कहा था माता-पिता पहला अधिकार है। पहला अधिकार पत्नी का नहीं है। माता-पिता की सेवा करो। बच्चा एक बार आपने
[10:48]
और कहा था कि तुम किसी भी स्थिति में अपने माता-पिता का त्याग मत करना। और जब एक लड़के ने कहा कि घर गृहस्ती छोड़कर सन्यास लेने का मन करता है तो आप ही के आश्रम के ऑफिशियल चैनल भजन मार्ग पर आपका जवाब दर्ज है कि भाग कर जाओगे कहां? रहना तो इसी
[11:05]
संसार में है। परिवार से अलग हो जाना समाधान नहीं है। जहां हो वहीं रहकर अपने समाधान नहीं है। जहां हो वहीं रहकर अपने सभी कर्तव्य निभाते हुए भजन करो। अब सबसे बड़ी बात यह आपकी अपनी कहानी है। महाराज जी आप खुद जब घर छोड़कर संत बनना चाहते थे
[11:20]
तो अपने पिता के पास गए। आपने अपने पिताजी से आज्ञा मांगी और आपने कहा कि माता-पिता का आशीर्वाद ही ईश्वर का आशीर्वाद है। आपने अपने पिता से पूछकर घर छोड़ा था महाराज जी और आपके आश्रम में 17 साल का एक बच्चा बिना मां-बाप को बताए तीन महीने से
[11:34]
रह गया और किसी ने उसके पिता को फोन तक नहीं किया। एक बच्चा जो 2 साल से यहां था उसके मां-बाप दर-दर की ठोकरें खाते रहे। वो कह रहे हैं कि आश्रम के बाहर वो कई दिन आए। घंटों तक उन्हें बैठाया गया लेकिन एक बार भी संवाद करने नहीं दिया गया। और आपके
[11:48]
लोग कहते हैं कि हम सच बता देंगे। महाराज जी उसी सच के लिए तो ये वीडियोस बनाए जा रहे हैं। उसी सच को जानने के लिए सारा शोर है। उसी सच के लिए सारा संवाद है। और मैं तो महाराज जी के आश्रम के आसपास वालों से भी कहता हूं कि जो आप गालियां दे रहे हैं
[12:01]
जो आप हमारा चरित्र हनन कर रहे हैं, जो आप हम पर टैग लगा रहे हैं उससे बेहतर आप सच बता दीजिए। सच बता दीजिए और उस भाषा में बताइए जो महाराज श्री इस्तेमाल करते हैं ताकि यह लगे कि आप उनके शिष्य हैं क्योंकि अगर आप अब शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं
[12:16]
तो यह मेरी बेइज्जती नहीं है। आप अप्रत्यक्ष तौर पर महाराज जी पर सवाल उठा रहे हैं कि आप उनके साथ रहते हुए भी अपने चरित्र को बदल नहीं पाए। हमने महाराज जी के चरित्र सीखा है। हमने महाराज जी से सीख ली है और यह सब समझा है। महाराज जी आप ही
[12:31]
के आश्रम में दीपक लोधी रसिक दुलारी 2024 में दीक्षा लेकर आया था। 2 साल में अपनी मां से एक बार बात नहीं कर पाया। उसके पास मोबाइल फोन था लेकिन वो नंबर नहीं था। अनुज के पिता को 3 महीने तक ये बताया नहीं गया कि वो कहां है। महाराज जी जो गुरु
[12:45]
कहता है कि माता-पिता का पहला अधिकार उसी गुरु के आश्रम में मां को बेटे से मिलने के दरवाजे पर क्यों बिठाया जाता है। जो गुरु कहता है कि भाग कर कहां जाओगे? घर में रहकर भजन करो। उसी गुरु के नाम पर 17 साल के बच्चे को घर से काट कर रखा जाता
[13:00]
है। महाराज जी ये दोनों बातें साथ में सच नहीं हो सकती। या तो आपकी सीख बदल गई है या आपके आसपास वाले आपकी सीख के उल्टे चल रहे हैं और मुझे पूरा यकीन है कि आपकी सीख नहीं बदली है। आप एक कोमल हृदय के एक ऐसे व्यक्ति हैं जो
[13:15]
पूजनीय हैं। लेकिन मुझे यह भी लग रहा है कि आपके आसपास वाले आपकी सीख के उल्टे चल रहे हैं। और क्या यह बात आपको पता है इसीलिए वीडियो मैं बना रहा हूं ताकि महाराज श्री को जानने वाले महाराज श्री तक यह बात पहुंचाएं। एक और बात महाराज श्री
[13:30]
आपने एक भक्त को कबीर का दोहा सुनाया था। सांच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप। तो महाराज जी जब आपके ही लोग एक किसान से तीन महीने तक कहते रहे पता नहीं और कैमरा आते ही कहते हैं कि अंदर है तो कबीर के उस दोहे के हिसाब से उन्होंने क्या किया?
[13:44]
आपकी सीख और आपके गेट की हरकतें एक दूसरे से मेल नहीं खाती। यह सवाल महाराज जी उठेंगे ना कि आपके आश्रम ने जवाब नहीं दिया। बस नियम बदल दिए। रसिक दुलारी की मौत के 6 दिन बाद 1 अक्टूबर को आपके आश्रम में लाउडस्पीकर से
[13:59]
ऐलान हुआ। दीक्षा बंद। बिना यह बताए कब तक दर्शन बंद सेवकों के कपड़ों का नया नियम और यह सब किसने बनाया किसी ऑफिशियल बयान ने नहीं महाराज जी यह सारी जानकारी आई ब्रज संत महिमा नाम के सोशल मीडिया पेज से पूछताछ केंद्र पर बैठे एक सेवक से यह आपके
[14:15]
आश्रम की अधिकृत पोस्ट नहीं थी आपके ट्रस्ट का नाम श्री हित राधा केली कुंज ट्रस्ट है। 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक इस ट्रस्ट की तरफ से या आपकी तरफ से इस मौत पर एक भी लिखित बयान नहीं आया। अखबार ने यहां तक लिखा कि पुलिस के सवालों पर आपके
[14:29]
शिष्य नपाला जवाब देते हैं और कहते हैं कि जानकारी नहीं है। महाराज जी अगर हमारे मोहल्ले में किसी घर में कोई हादसा हो जाए और अगले दिन वो अपने घर का गेट बंद कर ले मिलनाजुलना बंद कर दे, नौकरी की वर्दी बदल दे पर यह ना बताए कि क्या हुआ था तो
[14:42]
मोहल्ला क्या सोचेगा? वही महाराज जी आज पूरा वृंदावन सोच रहा है। अगर आश्रम में कुछ गलत नहीं हुआ तो नियम क्यों बदले? अरे आश्रम 2.0 हमने इसलिए रखा था क्योंकि हम
[14:54]
आश्रम 2.0 हमने इसलिए रखा था क्योंकि हम सनातनी लोग एक जगह पर दूध के जले हुए हैं। हमारी आस्था के साथ समय-समय पर तमाम गुरुओं ने खिलवाड़ किया था महाराज श्री और सवाल हमारा आप पर नहीं है। मैं बार-बार स्पष्ट कर रहा हूं। आपके आसपास के लोग जो
[15:07]
हैं वो आपकी सोच से विपरीत काम करते दिखाई पड़ रहे हैं। ऐसा पूरी दुनिया को लग रहा अगर आश्रम में कुछ गलत नहीं था तो नियम क्यों बदले गए? और अगर नियम बदले लायक था तो कुछ हुआ क्यों नहीं? यही मेरा सबसे बड़ा डर है और वो डर आपको
[15:22]
लेकर नहीं आपके आसपास वालों को लेकर है। आप रोज डायलिसिस पर हैं यानी मशीन से खून साफ करवाना पड़ता है। आप खुद कह चुके हैं कि मेरी किडनियां नहीं हरा सकती। आप एकांतवास में हैं। सवाल यह है कि गेट पर कौन आएगा? किसे मिलने दिया जाएगा? किसका
[15:36]
बच्चा पुलिस को सौंपा जाएगा? यह रोज के फैसले कौन कह रहा है? महाराज जी एक छोटा सवाल मेरे मन में और आता है। रसिक दुलारी का मैंने वो सीसीटीवी
[15:48]
फुटेज देखा जहां वो छत पर बैठे हैं और फिर छत से वो नीचे चले आते हैं। उस वीडियो को देखने के बाद भी महाराज श्री मेरे मन में दो सवाल आए कि अगर वो पुरानी वाली कहानी कटर वाली सही थी तो वो व्यक्ति इतने शांति से वहां कैसे बैठा था? हम और आप अगर एक
[16:04]
उंगली कट जाए तो विचलित हो जाते हैं। पीड़ा से तड़प उठते हैं। आप खुद कहते हैं महाराष्ट्र के कितने वीडियोस में कि चोट लगे तो दर्द होता है। वो व्यक्ति वहां बैठा और फिर नीचे चला आता है। और जब वो नीचे जा रहा होता है तो पीछे से एक
[16:16]
व्यक्ति और आते हैं। हमारे आपके सामने सड़क पर एक हादसा हो जाए। हम लोग कूद कर चले आते हैं कि भाई साहब क्या हुआ? उस सीसीटीवी फुटेज में वो पीछे वाले व्यक्ति जो है उनके चेहरे पर कोई भाविमा नहीं आती। कि वो आसानी से खड़े होकर जाते हैं। ना
[16:29]
उनको झटका लगता है ना वो शॉक में जाते हैं और वो तस्वीर परेशान करने वाली है महाराज श्री परेशान करने वाली है। उस वीडियो को जिस किसी ने देखा उसके मन में यह सवाल आ रहा है।
[16:42]
इंसान इतना कठोर नहीं हो सकता। ना वो व्यक्ति जो वहां से कूदा ना वो व्यक्ति जिसने देखा कि उसका एक साथी जा रहा था। और यही बात उसके मां-बाप कह रहे हैं कि हमें उनके रूममेट से मिलवा दीजिए। आप कौन हैं जो आपके नाम से यह तय करता है कि हम
[16:56]
स्टेटमेंट नहीं जारी करेंगे। हम सवाल पूछने वाले पत्रकार को गाली दिलवाएंगे। हम उसे सनातन विरोधी बनवा देंगे। महाराज श्री मैं जानता हूं ये सारी बातें आप नहीं जानते लेकिन आपके नाम पर कौन है जो वृंदावन में ये सब काम करवा रहा है? यह
[17:09]
सवाल बड़ा इंपॉर्टेंट है। बहुत इंपॉर्टेंट है। आपके नाम पर आज जो खामोशी है महाराज जी आपके लोगों ने पहले जवाब दिया था। अगस्त में आप ही के लोगों ने चेतावनी छापी
[17:21]
थी कि मिलवाने और दीक्षा दिलाने के नाम पर हजारों लोग रुपए ऐठ रहे हैं। जब आपके नाम पर गेट के बाहर यह हो सकता है तो गेट के अंदर कौन रोक रहा है महाराज जी? यह कौन देखेगा? मेरे पिछले वीडियो में आपके एक भक्त ने लिखा और मैं उसके शब्द पढ़ रहा
[17:35]
हूं कि कितनी ही रातों को उनके प्रवचन सुनते हुए सोया। लेकिन जब मिलने गया तो लगा कुछ मिसिंग है। बाबा को हाईजैक कर लिया गया है। प्रेमानंद महाराज ऐसा लगता है कि कुछ उनके आसपास के लोग उन तक सच नहीं पहुंचा रहे। क्या आपके लोगों ने
[17:50]
महाराज जी हमें भेजा है? आपके लोगों ने वो भक्त जो आप पर यकीन करते हैं। आपके लोग कह रहे हैं कि महाराज जी को शायद पता लग गया है या महाराज जी को आसपास के लोगों ने बिल्कुल गुमराह कर रखा है। उन तक सच
[18:04]
पहुंचने दे रहे हैं। वो बाहर डील कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर आपके नाम पर लोगों को भड़का कर। लेकिन क्या महाराज जी आपके शब्दों को मानना अमल करना वह जरूरी है या आपके नाम पर इमोशनल कार्ड खेलकर सच को दबाने के लिए लोगों को गाली दिलवाना
[18:20]
और अगर आपके भक्तों के मन में महाराज जी ये सवाल गया है तो आपकी चुप्पी नहीं आपकी एक लाइन इस संशय को खत्म कर सकती है। हम आपके विरोधी नहीं है। हम आपके भक्त हैं। समर्थक हैं। आपके चाहने वाले हैं। रसिक दुलारी पर चार बातें आज मैं पूछूंगा जो
[18:34]
किसी ने नहीं पूछी। चार बातें प्रेमानंद महाराज जी पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर कहा था कि पहली नजर में यह घटना जो है यह लगता है खुद से जीवन लीला समाप्त की गई लेकिन जब रसिक दुलारी का पोस्टमार्टम आया तो उसके सिर पर 14
[18:50]
टांके थे महाराज जी होठ पर पांच टांके थे पांच पसलियां टूटी हुई थी शरीर पर एक गहरी चोट जो गिरने से पहले की है जिसका जिक्र मैं नहीं कर रहा विस्तार से महाराज जी
[19:02]
पुलिस खुद कह रही है कि वह चोट उसने खुद लगाई या किसी और ने यह साफ नहीं है। यह सारा सामान फॉरेंसिक लैब गया है। 3 अक्टूबर तक एक भी रिपोर्ट नहीं आई। कमरे के साथी शिष्य पूछने के दायरे में हैं। छत के वीडियो में दीपक के कूदने के थोड़ी देर
[19:17]
बाद एक आदमी आता है। नीचे झांकता है। आप सोचिए महाराज जी आपके सामने अगर कोई व्यक्ति चौथी मंजिल से कूद जाए तो आप क्या करेंगे? चिल्लाएंगे, भागेंगे, नीचे दौड़ेंगे? मैं उम्मीद करता हूं आपकी आंखों में आंसू
[19:30]
आ जाएगा। मैं जानता हूं आपको। मुझे भी तकलीफ हुई इस वीडियो को देखकर। लेकिन आपके एक शिष्य जो देख रहे थे गिरते हुए उनके चेहरे और चाल में कोई भाव भंगिमा नहीं आई। महाराज जी हो सकता है कि वो सदमे में जम गया हो।
[19:45]
लेकिन जिस तरह से वॉक कर रहे थे वो हैरान करने वाला था महाराज जी। हैरान करने वाला था और यह सारे सवाल आपके आश्रम की तरफ आ रहे हैं। आपके आश्रम के पास ही सवाल जाएंगे। आश्रम चुप है। और इसलिए सवाल हमने पूछा था आश्रम 2.0
[20:03]
प्रेमानंद महाराज पर किसी ने सवाल नहीं उठाए थे। लेकिन प्रेमानंद महाराज के नाम पर आश्रम में रहने वाले सभी लोग को हम उस नजर से नहीं देखते जैसा हम प्रेमानंद महाराज को देखते हैं। जो सम्मान उनके लिए है वो सम्मान हर
[20:17]
व्यक्ति के लिए नहीं है। हो सकता है वहां कोई अपना लाभ कर रहा हो। हो सकता है वहां इधर अपना एजेंडा चला रहे हो। महाराज श्री को गुमराह कर रखे हो। आप खुद सोचिए परिवार रात 3:00 बजे वृंदावन पहुंचा। सुबह 8:00 बजे तक बाहर बिठाया
[20:31]
गया। सिर्फ इतना कहा गया कि गिर गया। उसके बाद आश्रम का कोई जिम्मेदार आदमी ना अफसोस जताने आया ना मदद करने। उसकी मां ने कहा मुझे मेरे बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा था। और उसके बाद आपके नाम पर लोगों ने आपकी
[20:45]
टीम ने सोशल मीडिया पर फेक वीडियो फैला दिया। एक गुरु के अंतिम संस्कार में आप गए थे। महाराज जी आपके नाम पर झूठ फैलाने वाले कौन लोग हैं? यह आपका भला नहीं कर रहे हैं। नुकसान कर रहे हैं। और यह बात देश के
[20:58]
लोग समझ रहे हैं। महाराज जी आपको भी देखना पड़ेगा। आप तो ज्ञानी आदमी हैं। सिद्ध आदमी हैं। महाराज जी मैं मानता हूं कि ब्रह्मचर्य बहुत बड़ी बात है। बेशक है। लेकिन जिस कुदरत ने शरीर बनाया है वो खुद बता देती है कि इसे कैसे संभालना है। मैं
[21:13]
नहीं जानता कि उस लड़के के मन में आखिरी पलों में क्या था। लेकिन अगर एक 25 साल का बच्चा इतने दर्द में था और उसके आसपास किसी को पता नहीं चला या पता था और किसी ने उसकी मां को फोन नहीं लगाया तो महाराज जी ये वैराग है या कुछ और
[21:26]
यह सवाल पूछने पर मुझे ट्रोल कर रहे हैं लोग। प्रेमानंद महाराज जी आपके कुछ भक्तों ने मुझे गद्दार बिका हुआ सनातन धर्म का दुश्मन बता दिया। वो गालियां दे रहे हैं क्योंकि मैं समझता हूं वह भी आपसे प्यार करते हैं।
[21:41]
पर एक बात उन शब्दों पर महाराज जी आपके सत्संग में एक भक्त ने पूछा था कि लोग बुरा भला कहें तो क्या करूं? और आपने कहा था मान लो वो पागल है जवाब मत दो। अब मेरे
[21:53]
मन में सवाल आता है प्रेमानंद महाराज जी कि जो गुरु गाली का जवाब चुप्पी से देना कि जो गुरु गाली का जवाब चुप्पी से देना सिखाता है उसके शिष्य एक सवाल के जवाब में मां बहन की गालियां देते हैं। मेरे परिवार की तस्वीरें चलाते हैं गंदी गंदी। मेरे
[22:07]
बारे में मेरे परिवार वालों को मेरे दोस्तों के डीएम में जाकर मां बहन करते हैं। महाराज जी ऐसा करने वालों ने या तो आपको सुना नहीं या वो आपके शिष्य नहीं है। नहीं है महाराज जी लेकिन मैं आपका शिष्य हूं और मैं जो सवाल उन गालियों के बीच में
[22:24]
हूं और मैं जो सवाल उन गालियों के बीच में थे आज उनके जवाब दूंगा। उनके चार तर्क और जवाब में अपनी बात नहीं रखूंगा महाराज जी। हमारे ही शास्त्र हमारे ही संतों ने जो कहा है वो रखूंगा। पहला तर्क सवाल पूछना
[22:36]
बीते कुछ दिनों में प्रेमानंद महाराज जी को लेकर मुझे कहा कि सवाल पूछना आस्था पर हमला है। जवाब गीता के चौथे अध्याय का 34वां श्लोक है। महाराज जी कृष्ण अर्जुन से कहते हैं ज्ञान को जानो झुककर सेवा करके और परिष् करके यानी बार-बार सवाल
[22:53]
करके और परिष् करके यानी बार-बार सवाल पूछकर भगवान ने खुद सवाल पूछने को झुकने और सेवा के बीच में रखा है। पूरी गीता अर्जुन के सवालों से बनी है और कठोपनिषद का नचिकेता याद कीजिए। एक किशोर जो यमराज के दरवाजे पर तीन रात भूखा बैठा रहा।
[23:08]
यमराज ने धन दिया उम्र दी। कहा यह मत पूछो। बच्चे ने कहा मैं वही पूछूंगा जो पूछा है। हमारे धर्मों का हीरो सवाल पूछने वाला बच्चा है। खामोश रहकर सुनने वाला वाला बच्चा है। खामोश रहकर सुनने वाला भक्त नहीं। हमारा धर्म कहता है जानो मानो
[23:23]
मत। दूसरा तर्क महाराज जी कहा गया कि हम जैसे पत्रकार संतों को बदनाम करते हैं। महाराज जी इस केस में सबसे तीखे सवाल मीडिया ने नहीं पूछे हैं। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गिरने की बात मान लेना सही नहीं।
[23:38]
मामला बेहद सस्पेंस वाला है। वृंदावन के महंत मोहिनी शरण ने पूछा कि केली कुंज ने अब तक बयान क्यों नहीं दिया? ब्रज के संतों ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर सीबीआई जांच की मांग की। ये सब हिंदू संत हैं महाराज जी। हिंदू संतों को बदनाम वाली
[23:53]
लाइन खुद हिंदू संतों के सामने टूट जाती है जो आपके लोग कह रहे हैं। और रही बात मेरे चैनल पर महाराज जी मैंने इससे पहले भी कई लोगों पर सवाल उठाए हैं। धर्म की हर बात रखी है। मैं भी उन लोगों में हूं जो हाथ में कलावा बांधते हैं जो मंदिर जाते
[24:07]
हैं, पूजा पाठ करते हैं। आपके वीडियोस बनाते हैं। आपको सुनते हैं और गंगा स्नान करते हैं और हर वो काम करते हैं जिससे सनातन का मान बढ़े, अपमान ना हो। लेकिन हमारी ये जिम्मेदारी है कि जो गलत करे सनातन को बदनाम करे उस पर सवाल उठाएं और
[24:21]
इसीलिए मैंने बार-बार महाराज जी इससे पहले राम रहीम की छुट्टियों पर सवाल उठाए हैं। राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी पर सवाल उठाए हैं। पुलिस पर सवाल उठाए हैं। सरकार पर उठाए हैं। सब पर उठाए हैं। सवाल हर उस आदमी से पूछे जिसके पास ताकत है। चाहे
[24:33]
कुर्सी पर हो या गद्दी पर। तुम्हारा जिस बार हम गलत कैसे? और उसके बाद ये गालियां तीसरा तर्क लोग कहते हैं कि रसिक दुलारी बालिक था। मैंने महाराज श्री के एक भक्त को देखा। वो कह रहे थे कि वह बालिक था। अपनी मर्जी से रहता था। मैं
[24:50]
अपनी मर्जी से कुछ कर लूं। क्या फर्क पड़ेगा? महाराज जी बीमार है। छोड़ दो। अरे बालग अपनी मर्जी से कहीं भी रह सकता है। यह उसका हक है। पर वो मर्जी उसकी अपनी जुबान से पुलिस या कोर्ट के सामने आनी चाहिए। आश्रम के गेट से नहीं।
[25:04]
पिछले 2 साल में वो व्यक्ति अगर अपने माता-पिता से कहता कि मैं आपसे नहीं मिलना चाहता। मैं यहां खुश हूं तो उसकी मर्जी मानी जाती। आज जब वो इस दुनिया में नहीं है तो कैसे यकीन किया जाए कि वो उसकी अपनी मर्जी थी।
[25:19]
आज वो बच्चा जो 3 महीने से गायब था उसको लेकर कहा जा रहा है कि वो अंदर था। आपके गेट ने मना कर दिया। 2024 में कोयंबिटूर के ईशा फाउंडेशन के एक पिता ने कोर्ट में कहा कि मेरी दो बेटियां आश्रम में बंधक हैं। हाईकोर्ट ने जांच का
[25:32]
आदेश दिया। 150 पुलिस वाले आश्रम में घुसे और सद्गुरु के आश्रम ने गेट खोल दिया। दोनों बेटियां कोर्ट के सामने आई और कहा हम अपनी मर्जी से हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 18 दिन में केस बंद कर दिया। 18 दिन महाराज जी गेट खोला इंसान सामने आया केस
[25:45]
खत्म यहां 3 महीने से एक किसान गेट पर है बच्चा सामने नहीं आ रहा और महाराज जी आपके खिलाफ हम नहीं है आपके आसपास वालों के खिलाफ पर है हम जानते हैं कि जो आदमी डायलिसिस पर है एकांतवास में है वो गेट पर खड़ा होकर किसी
[26:00]
किसान को नहीं लौटा रहा वो कोई और है मैं उसी कोई और का नाम पूछ रहा हूं जो बीमार संत का नाम ढाल बनाकर अपने काम को छुपा रहा है और वो भक्ति नहीं कर रहा और यह जो वीडियो बना बनाकर अनफॉलो करो अनफॉलो करो। महाराज
[26:14]
यह बात मैं देश के सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि इतना डर कर अगर हम काम कर रहे होते तो हम पत्रकारिता नहीं कर रहे होते। इससे पहले भी देश में किसी भी विषय होते। इससे पहले भी देश में किसी भी विषय पर जहां हमको लगा कि हम सही हैं। छाती ठोक
[26:27]
कर हमने सवाल पूछी है और छाती ठोक कर आगे पूछेंगे। यह फॉलो अनफॉलो खेल वो कमजोर लोग खेलते होंगे जिनकी कुछ पैसों में कीमत तय होती है। हम वो हैं जो आस्था देखकर कदमों में झुक जाते हैं और अगर गलत हो रहा है तो आंखों में आंखें डालकर सवाल पूछते हैं और
[26:43]
आगे भी पूछेंगे चाहे जो कोई हो चाहे जो कोई हो बाकी याद रखिएगा गीता का वही श्लोक चौथा अध्याय संशय में डूबा आदमी नष्ट हो जाता है। यह श्लोक मुझे नहीं हम सबको चेतावनी देता है क्योंकि संशय आज हर उस भक्त के मन में है जो उस आश्रम की तरफ देख
[26:59]
रहा है। और भगवान श्री कृष्ण भी संशय का इलाज चुप्पी नहीं बताते जवाब बताते हैं। तो आज जो प्रेमानंद महाराज जी के नाम पर लोग मुझे गालियां दे रहे हैं। मैं उनको स्पष्ट करूं कि मैं भी आपकी तरह भक्त हूं और मेरी
[27:12]
लड़ाई प्रेमानंद महाराज से नहीं है। उनके आसपास वालों से है जो फैसला ले रहे हैं और प्रेमानंद महाराज तक शायद वो बातें पहुंच नहीं रही है। सवाल मेरा आज आपसे है। वो लोग जो प्रेमानंद महाराज जी के नाम पर वीडियोस बनाकर पूछ रहे थे कि अगर आपको सच
[27:24]
पता है तो बता क्यों नहीं देते? आप वीडियोस में कह रहे थे ना कि सच बता देंगे। बताइए ना सच। हम भी तो सच ही जानना चाहते हैं। हम भी तो सनातन का भला ही चाहते हैं। हम भी तो चाहते हैं कि संशय की रत्ती भर जगह ना बचे। और यह भी बताइएगा
[27:40]
कि मुझे गाली देने वाले हजारों लोगों में कितनों ने दीपक की मां के लिए शब्द लिखा। कितनों ने अनुज के पिता से पूछा कि चाचा आपका बेटा मिला? आपकी भक्ति अगर यह गरीब मां के आंसू से बड़ी हो गई है। तो माफ कीजिएगा। वो भक्ति नहीं है कुछ और
[27:57]
है और यह आपको समझना पड़ेगा। बाकी महाराज जी आपने कहा था हमें तुम्हारे भाड़े की भीड़ नहीं चाहिए। तुम्हारा सुधरा हुआ जीवन चाहिए। आज भीड़ आपके लिए लड़ रही है। महाराज जी गालियां दे रही है। आपके नाम पर इमोशनल कार्ड खेलकर सवालों को दबाना चाह
[28:14]
रही है। लेकिन महाराज जी अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं तो आप समझेंगे कि मैं आपकी बात को अमल कर रहा हूं और उनके चाहने वालों से मैं कह रहा हूं कि सुधरा हुआ जीवन तब होगा जब आपके आश्रम का गेट एक मां के लिए खुलेगा। आज एक भक्त के सिर्फ तीन
[28:28]
सवाल हैं। एक मां 2 साल अपने बेटे की आवाज क्यों नहीं सुन पाई? एक पिता 3 महीने अपने बेटे का पता क्यों नहीं पा सका और एक पिता अपनी गुम बेटी की तस्वीर लेकर आपके गेट से खाली हाथ क्यों लौटा? तीनों के बीच आपका नाम गेट पर क्यों खड़ा था? बस इतना बता
[28:43]
दीजिए महाराज जी कि आप यह सब जानते हैं या नहीं। [संगीत] जानते हैं तो बोलिए क्योंकि करोड़ों की आस्था आपकी एक लाइन पर टिकी है और नहीं जानते तो बताइए कि आपके और आपके भक्तों के बीच खड़े लोग कौन हैं? और उन्हें आपको अंधेरे में रखने की ताकत किसे
[28:57]
दी। प्रेमानंद महाराज जी आज मेरी तरफ से पांच सुझाव हैं इस पूरे विवाद को खत्म करने के लिए। सनातन पर कोई संशय ना बना रहे इसलिए पांच सुझाव मैं अपनी तरफ से दे रहा हूं। मैं जानता हूं कि छोटा मुंह बड़ी बात है। लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि हम
[29:11]
सब की श्रद्धा, भक्ति, आस्था आप पे है। आपके आसपास वाले जो गलत काम कर रहे हैं उनको लेकर यह मेरे पांच सुझाव हैं। पहला श्री हित राधा के लिए कुंज ट्रस्ट की तरफ से एक लिखित बयान सामने आए। सिर्फ एक पन्ना महाराज जी। सिर्फ एक पन्ना भरोसा
[29:24]
पन्ना महाराज जी। सिर्फ एक पन्ना भरोसा कायम करने के लिए। दूसरा वो तीन परिवार जिनमें से एक परिवार का बेटा दुनिया में नहीं रहा और दो परिवार एक लड़का एक लड़की अपने बच्चों को खोज रहे हैं उनको आश्रम के अंदर बुलाया जाए पुलिस की मौजूदगी में
[29:37]
बातचीत की जाए तीसरा छत वाले दूसरे आदमी और कमरे के साथी का बयान पुलिस को दिया जाए और अगर उनके मां-बाप भी सुनना चाह रहे हैं तो बात की जाए संवाद में कोई बुराई नहीं है और चौथा एक नियम इंपॉर्टेंट नियम कि हर शिष्य के
[29:53]
मां-बाप महीने में एक बार उससे से फोन पर बात कर सकते हैं। इसकी घोषणा आश्रम के ऑफिशियल चैनल से हो। पांचवा आपकी एक लाइन बस इन पांच कामों के बाद अगर मेरा एक भी
[30:05]
सवाल बचा रहे तो आप मुझे गलत कहिएगा मैं मान लूंगा। मेरी नियत आपको बदनाम करने की नहीं है। मेरी नियत आश्रम को बदनाम करने की नहीं है। मेरी नियत सनातन को बचाने की की नहीं है। मेरी नियत सनातन को बचाने की है। वो जो चोट हमें पहले तमाम गुरुओं ने
[30:20]
दी है। उस चोट के दोबारा हरा ना होने की है। ये छोटा सा काम आप करवा देंगे महाराज जी। मैं यकीन दिलाता हूं कि उसे भी इसी सम्मान से मैं इस चैनल पर रखूंगा।
[30:32]
लेकिन महाराज जी ये करने से सनातन का भला होगा। होगा। हम सब एक ही परिवार के लोग हैं। परिवार में संवाद बहुत जरूरी है। इंसाफ जरूरी है उन मां-बाप के लिए। मैं जानता हूं आपका
[30:47]
लेकिन इन चीजों से भविष्य में घटनाएं रुक जाएंगी। बाकी मैं आपका दुश्मन नहीं हूं लेकिन सवाल जरूरी है। और तमाम लोगों से आप बताइए क्या एक भक्त को अपने गुरु के आश्रम बताइए क्या एक भक्त को अपने गुरु के आश्रम से सवाल पूछने का हक है या नहीं?
[31:02]
या सवाल पूछते भक्त नहीं रहता? और अगर अर्जुन श्री कृष्ण सवाल पूछ सकते हैं तो हम महाराज श्री से क्यों नहीं पूछ सकते? महाराज श्री तो भगवान के भक्त हैं। महाराज श्री तो भगवान के भक्त हैं। उन्होंने ही सिखाया हमें। संवाद करो जान
[31:15]
उन्होंने ही सिखाया हमें। संवाद करो जान लो मानो मत। बाकी आपके लिए आप बताइए कमेंट सेक्शन में। जय हिंद जय भारत। जय श्री कृष्णा।