Ambedkar's Manusmriti Bonfire
60sThis historical event is pivotal, emotionally charged, and challenges viewers' understanding of the text's role in Indian society.
▶ Play Clip
"The title promises a full exposé, and the video delivers a detailed, balanced analysis, though it includes some promotional content and repetitive arguments."
This video by Shubhankar Mishra provides a comprehensive analysis of the Manusmriti, an ancient Indian text, exploring its origins, content, and the historical and contemporary controversies surrounding it. The video examines both the verses that have been used to justify caste and gender discrimination and those that are cited for their progressive ideas, aiming to present a balanced view. It also traces the text's journey from a religious and legal reference to a symbol of protest, particularly through Dr. B.R. Ambedkar's public burning of the book in 1927.
The Manusmriti is a 2000-year-old text that is both revered and reviled. It contains verses that are used in wedding blessings, while also being the subject of public burnings. The video highlights this duality as a central theme.
On December 25, 1927, Dr. B.R. Ambedkar publicly burned a copy of the Manusmriti in Maharashtra. This act was a protest against the caste-based discrimination that the text was seen to endorse.
The original name of the text is 'Manava Dharma Shastra' (rules for humans), not Manusmriti. Its authorship is unknown, and it was likely written by multiple people over centuries, with the name 'Manu' attached to give it authority.
The text mentions gold coins, which came into use in India just before the Common Era, indicating it was written around that time. Scholars like Patrick Olivelle date it to the 2nd or 3rd century CE, making it a later composition compared to the Upanishads and the Buddha.
Over 50 handwritten copies of the Manusmriti exist, and they do not match each other. This indicates that the text was modified and added to over centuries, with verses being inserted or changed, making it a layered work.
The eighth chapter prescribes different punishments for the same offense based on caste. For example, a Shudra insulting a Brahmin could have their tongue cut off, while a Brahmin insulting a Shudra only pays a small fine.
The text states that women should be under the control of their fathers, husbands, or sons. It also prescribes child marriage, with a 30-year-old man marrying a 12-year-old girl, and a 24-year-old man marrying an 8-year-old girl.
The same text contains the verse 'Yatra naryastu pujyante ramante tatra devata' (where women are honored, gods reside), which is used in weddings, alongside the harsh punishments for women. This contradiction is a key point of contention.
In 1927, Ambedkar led a movement to allow Dalits to drink water from a public tank in Mahad, Maharashtra. After the event, the tank was 'purified' with cow dung and urine, and the upper castes filed a lawsuit, leading to the planned burning of the Manusmriti.
The pyre for the Manusmriti was prepared two days in advance, indicating it was a planned, deliberate act, not a spontaneous outburst. The proposal to burn the book was made by a Brahmin, Gangadhar Sahastrabuddhe, and the fire was lit by him as well.
The British East India Company, seeking to apply Hindu law, translated the Manusmriti into English and made it a basis for legal decisions in colonial courts. This gave the text a legal authority it may not have had before.
After the Indian Constitution was passed in 1949, the RSS magazine 'Organiser' criticized it for not being based on ancient Indian laws like Manusmriti, highlighting the ongoing ideological conflict.
The Manusmriti remains a point of contention. A statue of Manu stands in the Rajasthan High Court premises despite judges' orders to remove it. In 2024, a proposal to teach it in Delhi University was rejected, and in 2025, a judge cited it in a murder verdict, sparking debate.
Defenders argue that harsh verses are later interpolations, that varna was based on qualities not birth, and that the text is a Smriti (secondary) not Shruti (primary), so its authority is lower. They also note that it was not the only law book and was not the law of the land for most of history.
The text also contains progressive ideas, such as a king being fined 1000 times more than a commoner for the same offense, and allowing a lie to save a life, even a Shudra's. These verses are often overlooked by critics.
The video concludes by urging both those who worship and those who burn the Manusmriti to read it fully. It emphasizes that the book was not the law of the land for most of Indian history, and that the real battle is about whose law governs our minds and homes.
Ambedkar's Deliberate Act
The burning of the Manusmriti was a planned, symbolic act of protest against caste discrimination, not a spontaneous outburst.
00:50British Legalization
The British made the Manusmriti a legal text, giving it authority it may not have had in pre-colonial India.
18:09Progressive Verses
The text contains verses that are surprisingly progressive, such as higher fines for kings, which are often ignored by critics.
27:59The Third Path
The video suggests a nuanced approach: placing the Manusmriti in its proper hierarchy, subordinate to the Upanishads, which invalidates its discriminatory verses.
29:42[00:01] किताब है जिसे हर साल सरेआम जलाया जाता है। हम ऐसी किसी चीज को नहीं मानेंगे जो हमें गुलामी की ओर लेकर जाती हो और उसी किताब का एक श्लोक हर शादी में पंडित जी आशीर्वाद बनाकर भी बांटते हैं। यत्र नार्यस्तु पूजंते रमंते तत्र देवता।
[00:19] यत्र नार्यस्तु पूजंते रमंते तत्र देवता। हां एक ही किताब जो मंडप में माथे पर तो समाज का एक हिस्सा जिसे चिता पर भी लाता है। इस किताब का नाम है मनुस्मृति उम्र करीब 2000 साल। हालांकि ये आग आज की नहीं है। ये कहानी ये आग 100 साल पहले लगी। जब
[00:37] 25 दिसंबर साल 1927 को महाराष्ट्र के कस्बे में शाम को एक चिता सजाई गई। उस कस्बे में शाम को एक चिता सजाई गई। उस चिता पर कोई लाश नहीं रखी गई थी बल्कि यही चिता पर कोई लाश नहीं रखी गई थी बल्कि यही किताब मनुस्मृति रखी गई थी। और तब माचिस
[00:50] जिसके इशारे पर लगाई वो कोई भीड़ का आदमी नहीं था। वो एक खास आदमी था जो आगे चलकर देश का संविधान लिखने वाला बना। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर। किसी भी व्यक्ति की योग्यता उसके जन्म के अनुसार नहीं बल्कि उसके गुणों से तय होगी।
[01:05] चले आ रहे दुखों की जड़ का मनुस्मृति का खुलेआम दहन किया जाए।
[01:17] वो झगड़ा जो आज तक बुझा नहीं। समाज का एक वर्ग कहता है कि यह किताब जातपात के आधार पर भेदभाव करती है और ऐसे भेदभाव को समाज में कोई जगह नहीं मिलनी चाहिए। इस किताब को जला देना ही न्याय है। दूसरा वर्ग कहता है कि यह किताब पर सवाल उठाना धर्म पर
[01:34] सवाल उठाना है। शायद यही वजह है कि इंटरनेट की इस दुनिया शायद यही वजह है कि इंटरनेट की इस दुनिया में मनुस्मृति को लेकर 10 में से नौ से एक तरफ झुके हुए हैं। या तो पसंद कर रहे हैं या नापसंद कर रहे हैं। लेकिन आज
[01:49] मनुस्मृति पर जो वीडियो हम आपको दिखाने वाले हैं यह दोनों तरफ के लोगों को झटका देने वाला है। यह दोनों तरफ के लोगों को परेशान करने वाला है क्योंकि यह सच बताने वाला है। वो सच जिसे शायद दोनों तरफ के लोग आधा बताते हैं
[02:03] जिसे शायद दोनों तरफ के लोग आधा बताते हैं और आधा छिपा लेते हैं। वो सच जिसे मनुस्मृति की तारीफ करने वाले नहीं बताते कि यह वर्ण व्यवस्था को लेकर जो राय रखती कि यह वर्ण व्यवस्था को लेकर जो राय रखती है वह क्या सही है? क्या आठ साल की बच्ची
[02:17] की शादी का इंतजाम करती है मनुस्मृति? क्या मनुस्मृति में सजा कील ठोकने तक की दी गई है? क्या इसको जलाने वाले? तो ये नहीं बताते कि राजा पर जुर्माना आम
[02:30] आदमी से हजार गुना ज्यादा है। जितनी बड़ी कुर्सी उतना बड़ा दंड और शादी वाला वो नारी वाला श्लोक वो भी तो यहीं से आया। दोनों खेमा अपने काम का पन्ना फाड़कर मनुस्मृति को लेकर दावे करता है। और वो दावे आधे अधूरे और अधूरा ज्ञान अभिशाप
[02:46] होता है। और इसीलिए आज मनुस्मृति को हम पूरा डिकोड करेंगे। पूरा सच आप तक पहुंचाएंगे। नमस्कार, मैं हूं शुभांकर मिश्रा और मैं जानता हूं कि ये बहुत बहुत
[02:58] कंट्रोवरर्शियल वीडियो बनने वाला है क्योंकि आप लोगों की राय पहले से निर्धारित है कि आप किस खेमे के हैं। लेकिन फिर भी मैं चाहूंगा कि इस वीडियो को अंत तक सुनने तक आप थोड़ा धैर्य बनाए रखें। उसके बाद आपकी जो भी सोच है उसको
[03:13] मैं सर आंखों पर रखूंगा। लेकिन तब तक आप मेरा साथ देंगे। डॉ भीमराव अंबेडकर का वीडियो हमने जो बनाया था अंबेडकर एंड मिथ्स उसी की अगली कड़ी है अंबेडकर एंड मिथ्स उसी की अगली कड़ी है मनुस्मृति एंड मिथ्स और मैं उम्मीद करूंगा
[03:27] वीडियो की शुरुआत करें उससे पहले हमारी आपसे गुजारिश है कि हमारे WhatsApp चैनल से आप लोग जरूर जुड़िएगा। बहुत मेहनत लगती है ऐसा एक वीडियो बनाने में। बहुत दिलेली भी लगती है, रिसर्च लगती है। तो आपकी तरफ से हमारे को वो सहयोग होगा और WhatsApp का
[03:42] लिंक हमने डिस्क्रिप्शन में कमेंट सेक्शन में दे रखा है। अब सवाल कि मनुस्मृति है क्या और कब लिखी गई?
[03:57] लेकिन आप में से बहुत सारे लोगों को पता नहीं होगा कि मनुस्मृति का नाम असली नाम मनुस्मृति है ही नहीं। यह नाम है मानव धर्मशास्त्र यानी इंसानों के लिए नियम कायदों की किताब। मनुस्मृति तो बाद में कहीं आया। अब सवाल कि मनु ही क्यों आया?
[04:14] तो किताब खुद कहती है कि यह नियम मनु ने सुनाया। कौन मनु? जिन्हें परंपरा इंसानों सुनाया। कौन मनु? जिन्हें परंपरा इंसानों का पहला पुरखा मानती है। हमारे फर्स्ट पूर्वज। अब यहीं पर भी एक पेच आता है। कई विद्वान
[04:29] ये मानते हैं कि मनुस्मृति को असल में लिखा किसने कोई जानता ही नहीं। किसी एक ने लिखा या कई लोगों ने मिलकर लिखा यह भी कोई नहीं जानता। हां, मनु के नाम से जोड़ दिया गया ताकि किताब को वजन मिले। क्योंकि जिस दौर में किताब लिखी गई उस दौर के आसपास
[04:44] हिंदुस्तान ही नहीं अड़ोस पड़ोस के देशों में भी मनु की कही बातों का वजन बहुत ज्यादा था और कई नियम कायदे कानून मनु के नाम पर चलते थे। यानी इस किताब का तो नाम
[04:56] भी एक दावा है। खैर किताब के अंदर चलेंगे तो आपको पता चलेगा कि इस किताब में 12 अध्याय है और करीब 2700 श्लोक है। मतलब मोटाई में यह गीता से चार गुना बड़ी किताब है। अब इसमें क्या-क्या है? सब कुछ है। दुनिया कैसे बनी? राजा को राज कैसे करना
[05:11] चाहिए? कर्ज कैसे वसूला जाए? शादी कैसे हो? विरासत कैसे बंटे? अपराध की सजा क्या है? यानी ये पूजा पाठ किताब नहीं है। यह समाज चलाने की रूल बुक है। उठने बैठने से लेकर सजा जुर्माने तक। अब सवाल की किताब लिखी कब? अब किताब अपनी उम्र खुद बताती
[05:27] है। अब आपके मन में सवाल आएगा कैसे? तो इसके अंदर सोने के सिक्कों का जिक्र है। इतिहास के जानकार बताते हैं कि भारत में सोने के सिक्के चलन में आए थे ईसा से कुछ ही पहले। मतलब जिस किताब में सोने के सिक्कों का जिक्र है वो उससे पुरानी नहीं
[05:41] हो सकती। जैसे जिस चिट्ठी में मोबाइल का जिक्र हो वो साल 1950 की नहीं हो सकती। इस किताब को सबसे गहराई से पढ़ने वाले एक विद्वान हैं ऑक्सफोर्ड के पैट्रिक ओलिविवेल। वो इसी आधार पर इसे ईसा के बाद दूसरी या तीसरी सदी की रचना मानते हैं। और
[05:58] ज्यादातर विद्वान मोटा-मोटा यही मानते हैं कि ये ईसा के आसपास लिखी गई। 200 साल कि ये ईसा के आसपास लिखी गई। 200 साल इधर-उधर आप कर सकते हैं। अब इस तारीख का मतलब समझिए। उपनिषद इससे सैकड़ों साल पहले लिखी जा चुके थे। बुद्ध इससे सैकड़ों साल
[06:13] पहले हो चुके थे। यानी सबूतों की जुबान में किताब कह रही है कि मैं बुद्ध के बाद में किताब कह रही है कि मैं बुद्ध के बाद की हूं। और मैं हिंदू धारा की सबसे पुरानी किताबों में नहीं हूं। यह काफी बाद की रचना है। एक और बात जो कम लोग जानते हैं।
[06:29] आज इस किताब की 50 से ज्यादा हाथ से उतारी गई पुरानी नकलें मिल चुकी हैं। और मजेदार बात यह है कि यह नकलें आपस में मेल नहीं खाती। जैसे एक ही गाना अलग-अलग गांव में अलग-अलग बोल से गाया गया हो। कहीं कोई श्लोक कहीं नहीं है। कहीं शब्द बदले हुए
[06:45] श्लोक कहीं नहीं है। कहीं शब्द बदले हुए हैं। मतलब सदियों में इस किताब के अंदर हाथ चलता रहा और कुछ जुड़ता रहा, कुछ बदलता रहा। इसलिए विद्वान कहते हैं कि ढांचा भले किसी एक काबिल लेखक ने खड़ा किया हो। इमारत पर परतें सदियों तक चढ़ती
[06:59] रही। और इसीलिए असली मनुस्मृति कौन है? यह वाला झगड़ा भी आज तक सुलझा नहीं। यह बात आगे दोनों खेमों के बहुत काम आएगी। इसलिए यह बात हमने आपको बता दी। एक और बात जो शायद आपको पता हो कि मनु के नाम की धमक समंदर पार तक गई थी। बर्मा और थाईलैंड
[07:16] जैसे देशों के पुराने कानून ग्रंथ तक मनु के नाम पर लिखे गए अपने-अपने हिसाब से बदलकर पर नाम मनु का ही। यानी उस दौर में यह नाम अपने आप में एक मोहर था। इसीलिए तो लिखने वालों ने अपनी किताब पर यही नाम चिपकाया होगा। तो पहचान हो गई। किताब करीब
[07:32] 2000 साल पुरानी है। समाज के नियमों की मोटी किताब है जिसका नाम उधार का है और जिसके अंदर बात के लोगों के मिलावट के सबूत भी हैं। यहां तक इस किताब को मानने वाले और इस किताब से नफरत करने वाले दोनों एक होने चाहिए कि यह सच है। अब यहां से
[07:49] आपके रास्ते बढ़ते हैं। किताब के अंदर क्या है? मनुस्मृति को लेकर जो मनुस्मृति को धर्म की शान मानते हैं। देखिए मनुस्मृति को अगर
[08:03] आप धर्म की शान मानते हैं तो आप यहां नाराज मत होइएगा क्योंकि मैं जो भी कोट करने जा रहा हूं वो अपनी मर्जी से तो करूंगा नहीं। जो सुनाऊंगा वो अनुवाद सुनाऊंगा। तो पहला अनुवाद जो आया था मनुस्मृति को लेकर वो जर्मन विद्वान जॉर्ज
[08:18] बूलर का आया था। साल 1886 में ऑक्सफोर्ड में छपा था और आज भी दुनिया भर की यूनिवर्सिटी में पढ़ाया जाता है। दूसरा अनुवाद उन्हीं पैट्रिक ओलिवेल का था जिनका नाम थोड़ी देर पहले हमने आपको बताया था जो 2005 में छपा 50 सादा पुरानी नकलें मिलाकर
[08:33] बनाया गया। अब आप हिसाब लगाइए साल 1886 का वूलर 2005 का ओलवेल 120 साल का फासला दो अलग-अलग देश दो अलग-अलग विद्वान और दोनों के अनुवाद में ये श्लोक जस के तस बैठे
[08:46] हैं। तो मतलब आप यह मत सोचिएगा कि जो ट्रांसलेशन हम आपको बता रहे हैं उस पर आप भरोसा कर सकते हैं या नहीं। और यह क्योंकि न्यूट्रल लोग हैं इसलिए इन पर आप भरोसा कर सकते हैं। यानी हर बात का पन्ना और श्लोक मौजूद है। इस वीडियो में हम जो भी दावे कर
[09:01] रहे हैं उसका लिंक भी हम डिस्क्रिप्शन में डाल दे रहे हैं। तो आप हमारी बात केवल मानिएगा मत जानिएगा। तो जानने में इस किताब में क्या है? शुरू करते हैं। सबसे पहले विवादित हिस्से से जाति से। इस किताब के आठवें अध्याय में
[09:16] अपमान की सजाएं लिखी गई हैं। और सजा इस बात में तय होती है कि अपमान करने वाला पैदा कहां हुआ। अब जो ट्रांसलेशन है उसके मुताबिक अगर क्षत्रिय किसी ब्राह्मण का अपमान करता है तो 100 सिक्के का जुर्माना अगर वैश्य करता है तो उससे ज्यादा और
[09:31] शूद्र करे तो जुर्माना नहीं है उसके शरीर पर सजा है और दूसरी तरफ अगर ब्राह्मण शूद्र का अपमान करे तो सिर्फ 12 सिक्के यानी एक गलती पर अलग-अलग सजा है और यह सजा
[09:43] यानी एक गलती पर अलग-अलग सजा है और यह सजा दी जा रही है आपकी जाति देखकर अब शरीर वाली सजा कैसी यह किताब कहती है कि जो शूद्र किसी द्विष दिज यानी ऊपर के तीन शूद्र किसी द्विष दिज यानी ऊपर के तीन वर्ण को कड़वी गाली दे। उसकी जीभ काट दो।
[09:58] जो नाम और जाति लेकर अपमान करे उसके मुंह में लोहे की गर्म कील ठोक दो। नाप भी लिखा है 10 अंगुल लंबी। और जो शूद्र घमंड में आकर ब्राह्मणों को धर्म सिखाने लगे। राजा
[10:11] उसके मुंह और कानों में खौलता तेल डलवाए। और ये मैं नहीं कह रहा हूं। ये किताब में और ये मैं नहीं कह रहा हूं। ये किताब में लिखा है। अध्याय आठ श्लोक 270 से 272। अब अगर आगे बढ़े यही अध्याय कहता है कि शूद्र खरीदा गया हो या नहीं ब्राह्मण उससे सेवा
[10:26] खरीदा गया हो या नहीं ब्राह्मण उससे सेवा करवा सकता है। क्योंकि बनाने वाले ने उसे ब्राह्मण की सेवा के लिए ही बनाया है। और अगला श्लोक तो और आगे आता है। मालिक शूद्र को आजाद भी कर दे तो भी वो दास्ता से मुक्त नहीं हो सकता। और सवाल भी किताब
[10:42] पूछती है कि उसे आजाद करे कौन? पैसे का हिसाब भी साफ है। किताब के 10वें अध्याय के मुताबिक शूद्र कमा सकता हो तो भी धन जमा ना करें क्योंकि धनी शूद्र ब्राह्मणों जमा ना करें क्योंकि धनी शूद्र ब्राह्मणों को कष्ट देता है। यानी तरक्की करना गुनाह
[10:56] है। मेहनती की कमाई के लिए भी परमिट चाहिए और परमिट जन्म से और जो चार वर्णों से और परमिट जन्म से और जो चार वर्णों से बाहर है उसके लिए क्या? इस किताब का छोटा सा ठंडा सा जवाब है। पांचवा वर्ण होता ही नहीं। यानी करोड़ों लोगों के लिए किताब
[11:10] में दरवाजा क्या खिड़की तकनी? तो जो इंसान इन चार खानों में नहीं आता वह किताब की इन चार खानों में नहीं आता वह किताब की नजर में गिनती में नहीं है। जाति का खाता यहीं रोकते हैं क्योंकि वही का दूसरा पन्ना बाकी है और वो पन्ना घर के अंदर
[11:23] पन्ना बाकी है और वो पन्ना घर के अंदर जाता है स्त्रियों को लेकर। मनुस्मृति में स्त्रियों को लेकर क्या विवाद है? तो पांचवें अध्याय के मुताबिक स्त्री चाहे बच्ची हो, जवान हो या बूढ़ी अपने घर में भी कोई कामकाज अपनी मर्जी से ना करें।
[11:37] बचपन में पिता के अधीन रहे, जवानी में पति के और पति ना रहे तो बेटों के। किताब के शब्दों का भाव यह है कि स्त्री स्वतंत्र रहने लायक नहीं होती। और इसी किताब के नौवें अध्याय में ब्याह की उम्र का भी पूरा इंतजाम है कि 30 साल का पुरुष 12 साल
[11:52] की कन्या से विवाह करें और 24 साल का पुरुष आठ साल की। बाल विवाह यानी बाद में नहीं आया। इस किताब में बकायदा व्यवस्था के तौर पर लिखा गया है और पत्नी के लिए नियम भी है कि पति गुणहीन हो कहीं और मन लगता हो तो भी पत्नी उसे देवता की तरह
[12:08] पूछे। और अब इस किताब का सबसे भारी सजा यह किताब कहती है कि जो पत्नी अपने पति से बेवफा बेवफाई करे राजा उसे भरे चौराहों पर कुत्तों से निचवा दे।
[12:21] बेवफाई वालों के लिए। यह भी हम स्पष्ट करते हैं। और उस पुरुष के लिए भी अगली लाइन में मौत लिखी है। गर्म लोहे के बिस्तर पर। पर फर्क देखिए। पुरुष के लिए बिस्तर पर। पर फर्क देखिए। पुरुष के लिए मौत और स्त्री के लिए ऐसी मौत जो तमाशा
[12:33] बने। और अब जलाने वाले दोस्तों आप जो अब तक सिर हिला रहे थे ताली रोक लीजिए क्योंकि किताब का दूसरा चेहरा खुलेगा तो वह आपकी तरफ भी दिखेगा। इसी के तीसरे अध्याय में वो श्लोक है जो आपने हर शादी के पंडाल में सुना
[12:48] है जो आपने हर शादी के पंडाल में सुना होगा। यत्र नारस्तु पूजयंते रमंते तत्र देवता। जहां नारियों का सम्मान वहां देवताओं का वास। सम्मान वाला श्लोक और देवताओं का वास। सम्मान वाला श्लोक और कुत्तों वाला श्लोक यह दोनों एक ही किताब
[13:02] में है और यही इस किताब को कंट्रोवरर्शियली बनाती है और इस किताब को पूजने वालों को वजह भी देती है क्योंकि यह टकराव है पांचवें अध्याय में एक तरफ लिखा है कि खाने योग्य प्राणियों को रोज खाने में कोई दोष नहीं
[13:18] क्योंकि बनाने वाले ने शिकारी बनाया शिकार भी और चंद श्लोक बाद उसी में लिखा है कि मांस बिना हिंसा के मिलता नहीं इसलिए मांस छोड़ और जो मारे काटे बेचे पकाए परोसे या खाए सब हत्यारे
[13:32] एक ही अध्याय में छूट भी मनाही भी किताब खुद से लड़ रही है और यही वो जगह है जहां पुरानी नकलों वाली बात आती है विद्वान कहते हैं ऐसे टकराव इस बात का इशारा करते हैं कि अलग-अलग दौर के लोगों ने इसमें अपनी लाइनें अलग से घुसेड़ दी है। तो यह
[13:48] किताब के अंदर का हाल है। अब दोनों खेमों के हथियार एक ही अलमारी से निकालते हैं। आप सोचिए 1920 के दशक में एक आदमी बैठा हो कानून का सबसे पढ़ा लिखा दिमाग और वो इन पन्नों को पढ़ रहा हो पढ़ते-पढ़ते फैसला करता है किताब की चिता बनाई जाएगी। वो
[14:03] करता है किताब की चिता बनाई जाएगी। वो कहानी आप जानते हैं डॉ अंबेडकर की जलाया तो जलाने वालों के लिए किस्सा तो तीर्थ जैसा हो गया और पूजने वालों के लिए
[14:15] कांटे जैसा। पर पूजने वाले दोस्तों मेरी गुजारिश है कि यही हिस्सा सबसे ध्यान से सुनिएगा क्योंकि जिस गुस्से को आप समझे बिना गाली देते हैं उसकी जड़ इसी हिस्से बिना गाली देते हैं उसकी जड़ इसी हिस्से में है। साल 1927 महाराष्ट्र कोंकण में
[14:30] यहां एक तालाब था। सरकारी आदेश के मुताबिक यह तालाब सबके लिए खुला था। पर वो कागज की यह तालाब सबके लिए खुला था। पर वो कागज की बात थी। जमीन पर पानी की भी जाति थी। जिसे उस दौर में अछूत कहा जा रहा था। वो पानी नहीं छी सकते थे। 20 मार्च 1927 को हजारों
[14:45] लोग इस तालाब पर पहुंचे और सबसे आगे थे कोट पट और गोल चश्मे वाले वो साहब जो लंदन से कानून पढ़कर लौटे थे। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हथेली में पानी पिया बस पानी पिया। कोई नारा नहीं तोड़ा, कोई तोड़फोड़ नहीं। इसके बाद जो कुछ हुआ उसके लिए दिल
[15:00] थोड़ा कड़ा कीजिएगा। भीड़ ने अंबेडकर के साथियों पर हमला किया और फिर तालाब को शुद्ध किया। कैसे? वह इतिहास किताबों में दर्ज है। गोमूत्र गोबर मिलाकर 108 घड़े उस आदमी के दिल पर क्या बीती हुई जिसे बताया गया कि तेरे छूने से पानी इतना गंदा
[15:15] हो गया कि उसे धोना पड़ा। सवर्णों ने अदालत में मुकदमा कर दिया कि तालाब निजी संपत्ति है। मामला अदालत में गया। इसलिए दिसंबर में अंबेडकर पानी वाला आंदोलन दोबारा नहीं कर सकते थे। पर दिसंबर में महाड़ में सम्मेलन तो होना था। उस सम्मेलन
[15:30] को रोकने के लिए क्या-क्या हुआ? मैदान देने से मना किया गया। तो जगह किसने दी? एक मुसलमान ने। फत्ते खान नाम के एक आदमी ने अपनी निजी संपत्ति दी थी। रसद रोकी गई तो खाना पानी बाहर से मंगाया गया। अंबेडकर मुंबई से सड़क के रास्ते नहीं आए। डर था
[15:44] बस वाले ले जाने से मना कर देंगे। वह पद्मावती नाम की नाव से समुद्र के रास्ते से पहुंचे। और जो डिटेल इस कहानी की चाबी है सम्मेलन के पंडाल के ठीक सामने पहले से एक चिता तैयार की जा रही थी। छह लोग दो दिन से उसे बना रहे थे। गड्ढा खोदा गया।
[16:00] चंदन की लकड़ी बिछाई गई और ऊपर बैनर टांगा गया जिस पर लिखा था मनुस्मृति दहन भूमि। यह बात इसलिए जरूरी है क्योंकि बाद में कुछ लोगों ने कहा किताब जलाना आखिरी वक्त का गुस्सा था। नहीं साहब चिता पहले से बन रही थी। यह गुस्सा नहीं था। सोच समझकर
[16:14] फैसला लिया गया था। और उस दिन मंच से अंबेडकर ने जो कहा उससे उनके इरादे का कद समझिएगा। उन्होंने सम्मेलन को फ्रांसी क्रांति की उस सभा के बराबर रखा जिसमें 1789 में ऐलान किया गया कि इंसान पैदाइश से बराबर होते हैं। यानी उनकी नजर में यह
[16:30] तालाब के पानी की लड़ाई नहीं थी। यह बराबरी के ऐलान की लड़ाई थी। 25 दिसंबर 1927 की शाम सम्मेलन में प्रस्ताव रखा गया कि मनुस्मृति जलाई जाए और प्रस्ताव रखा किसने? गंगाधर सहस्त्रबुद्धे ने जो खुद एक
[16:44] ब्राह्मण थे और अंबेडकर के साथी थे। रात करीब 9:00 बजे किताब चिता पर रखी गई और आग भी उसी ब्राह्मण साथी के हाथों लगी। यानी जिस किताब में ब्राह्मण को सबसे ऊपर लिखा
[16:56] था उसे आग एक ब्राह्मण ने ही दी अंबेडकर के कहने पर। अब यह जानकारी उन लोगों के लिए है जो इस लड़ाई को जाति बनाम जाति बना रहे थे। लड़ाई को जाति बनाम जाति बना रहे थे। लड़ाई सोच से थी, जन्म से नहीं थी।
[17:11] यह फैसला उस दौर में भी सबको हजम नहीं हुआ था। कई बड़े नेताओं ने जलाने के तरीके पर सवाल उठाए थे। पर अंबेडकर अड़े थे। अंबेडकर का उस दौर का भाव उनके जीवनी के लेखों ने दर्ज किया है कि जो ग्रंथ इंसानों में
[17:23] ऊंचनीच को धर्म बताते हैं उनकी सत्ता खत्म होनी चाहिए क्योंकि धर्म और गुलामी साथ नहीं चल सकते और तस्वीर पूरी करने के लिए यह भी जान लीजिए आगे चलकर यही अंबेडकर आजाद भारत में हिंदू कोड बिल बनाते वक्त प्राचीन ग्रंथों का अध्ययन कर रहे थे और
[17:38] अपनी किताबों में इसके श्लोक कोट कर गिन-गिन कर इसकी काट लिखी। यानी उन्हें किताबों से परहेज नहीं था। परहेज उस हुकूमत से था जो कोई किताब इंसानों के ऊपर बिठा दे। उस रात से 25 दिसंबर की तारीख करोड़ों लोगों के लिए मनुस्मृति दहन दिवस
[17:53] बन गई जो आज तक मनाई जाती है। पर यहां पर एक सवाल अटकता है। अंबेडकर ने जलाई थी। पर वो किताब अदालतों कचहरियों तक पहुंची कैसे? 2000 साल पुरानी किताब को जिंदा कानून किसने बनाया? किसी राजा ने पंडित ने और जो
[18:09] किसने बनाया? किसी राजा ने पंडित ने और जो जवाब है वो आपको हैरान कर देगा। जज बैठता है। सिर पर घुंघराले सफेद बाल वाली वो टोपी जो अंग्रेज जज पहनते थे और
[18:23] मेष पर संस्कृत के पन्ने नाम था विलियम जों्स दिन में मुकदमे सुनता और भाषाओं का ऐसा जादूगर था कि संस्कृत सीख चुका था। वो मनुस्मृति का अंग्रेजी का अनुवाद छापता
[18:35] मनुस्मृति का अंग्रेजी का अनुवाद छापता है। यह उन पहली संस्कृत किताबों में से थी जो अंग्रेजी में पहुंची। पर जॉनस ने अनुवाद शौक के लिए नहीं किया था। अंग्रेजों की सोच सीधी थी कि हिंदुओं पर हिंदुओं कानून लागू करेंगे और मुसलमानों
[18:49] पर मुसलमानों का। तो हिंदू कानून निकाले कहां से? अंग्रेजों ने पोथियां खंगाली, धर्मशास्त्र देखे। अदालतों में राय देने के लिए पंडित बिठाए पर सबसे ऊंची कुर्सी इस किताब की और इस पर लिखी टिकाओं यानी इसे समझाने वाली किताबों को दी। क्योंकि
[19:05] यह बनी बनाई सिलसिलेवार और छापने को तैयार मिली। अंग्रेजों ने इसे अदालत की किताब बना दिया। जिस किताब की अपने ही घर में रोज पूछ नहीं थी। परदेसियों ने उसे सिर आंखों पर बिठा दिया और यही जलाने वाले दोस्तों के सामने एक सवाल आकर टंकता है कि
[19:21] आपके मन में अक्सर यह बात बैठी होती है कि इसी किताब से राजाओं ने सदियों तक राज चलाया। इसी से सदियों तक फैसले हुए। यह बात कितनी सच है वो पत्ता मैं अभी नहीं खोलूंगा। लेकिन वो इस कहानी का सबसे कड़वा सच है और जब वो खुलेगा तो आपका दिमाग खराब
[19:35] हो जाएगा। लेकिन जो फिलहाल सच है वो यह कि अदालत में मोहर लगाने वाले कानून इस किताब को बनाया अंग्रेजों ने। हां यानी हमारी बहस जो सबसे पुरानी लगती है उसकी नींव सबसे नई है और वो भी विदेशी।
[19:50] पर यहां पर एक सफाई जरूरी है। खासकर उन युवा दोस्तों के लिए जो मानते हैं कि जाति व्यवस्था अंग्रेजों की देन है। नहीं भाई साहब ऊंचनीच की सोच और जन्म वाला भेद इसी मौजूद था। वह सब आप श्लोकों में खुद सुन चुके हैं।
[20:05] अंग्रेजों ने बीमारी पैदा नहीं की। बस अंग्रेजों ने पुरानी बीमारी को सरकारी अंग्रेजों ने पुरानी बीमारी को सरकारी बहीम में चढ़ा दिया। बीमारी हमारी थी। कानूनी जामा उन्होंने पहना दिया। अब आते हैं आजादी पर। 26 नवंबर साल 1949 को
[20:20] संविधान सभा ने भारत का संविधान पास किया। लिखने वाली कमेटी के मुखिया वही आदमी डॉ. अंबेडकर जिन्होंने 22 साल पहले महाड़ में किताब जलाई थी। उन्होंने अब उसकी जगह लेने वाली एक नई किताब लिखी। घेरा पूरा हुआ। आगे 19556 में हिंदू कोर्ट बिल बने। शादी
[20:36] विरासत, गोद सबके फैसले अब देश के कानून से होने लगे। स्मृतियों की कुर्सी अदालत से हमेशा के लिए उठ गई। आज फैसले देश के लिए कानून से होते हैं किसी स्मृति से नहीं। पर संविधान पास होने के 4 दिन बाद 30 नवंबर 1949 को आरएसएस की अपनी पत्रिका
[20:51] ऑर्गेनाइजर में एक लेख छपा। वो लेख जो पत्रिका की अपनी राय होता है। इतिहासकारों और अखबारों ने उस लेख का भाव दर्ज किया। भाव यह था कि नए संविधान में भारतीय कुछ भी नहीं है। इसमें प्राचीन भारत के कानूनों का कोई निशान नहीं और मनु के
[21:07] कानून। लेख के मुताबिक वो तो दुनिया के सबसे पुराने कानूनों से पहले के हैं और आज भी दुनिया तारीफ करती है। पर हमारे संविधान बनाने वालों के लिए इसका कोई मतलब नहीं। यानी जिस हफ्ते देश ने बराबरी वाली किताब अपनाई उसी हफ्ते यह शिकायत छपी कि
[21:23] पुरानी वाली किताब को भुला दिया गया। संविधान अभी 4 दिन का था और शिकायत पहले से जवान। अब यहां पर एक बात रखनी और जरूरी है। यह 77 साल पुराना लेख है और आज यही संगठन खुले तौर पर संविधान को मानने की बात करते हैं। यानी आरएसएस संविधान पर
[21:38] यकीन की बात करता है। पर इतिहास इतिहास है और वो छपा हुआ है और यह झगड़ा 1949 में और वो छपा हुआ है और यह झगड़ा 1949 में दफन भी हुआ। 75 साल बाद भी यह किताब सिर्फ किताब नहीं रह गई है। यह आज भी भारतीय भावनाओं और राजनीति का औज़ है। चार ताजा
[21:54] मिसाले सुनिएगा। पहली मिसाल अदालत से लेकर आंगन तक वो सालों से एक ही जगह खड़ी है पत्थर की बनकर जयपुर में राजस्थान हाई कोर्ट के परिसर में साल 1989 में मनु की कोर्ट के परिसर में साल 1989 में मनु की 11 फीट ऊंची मूर्ति लगी है। हाथ में यही
[22:09] किताब थामे। अब लगने कुछ ही महीने बाद उसी कोर्ट के सभी जजेस ने मिलकर फैसला किया था कि मूर्ति हटाई जाए। पर एक याचिका आई हटाने पर रोक लग गई और मामला आज तक लटका पड़ा है। इसे उस अदालत की सबसे पुरानी लटकी हुई याचिकाओं में गिना आता है। 2018
[22:25] में महाराष्ट्र से आई दो महिलाओं ने मूर्ति पर काला रंग पोता। गिरफ्तार हुई। मूर्ति आज भी वहीं खड़ी है। इंसाफ की सबसे बड़ी इमारत के आंगन में अपने ही जजेस के फैसले के खिलाफ। दूसरी मिसाल क्लास के दरवाजे तक। साल 2024 में दिल्ली
[22:39] यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग ने प्रस्ताव रखा कि छात्रों को मनुस्मृति पढ़ाई जाए। विरोध हुआ। खुद वाइस चांसलर ने प्रस्ताव खारिज किया। शिक्षा मंत्री को सफाई देनी पड़ी। किसी ग्रंथ का विवादित हिस्सा सिलेबस में नहीं आएगा और 2025 में चर्चा फिर उठी तो
[22:53] वाइस चांसलर को वही जवाब दोबारा देना पड़ा। तीसरी मिसाल फैसले की कॉपी तक पहुंची। दिसंबर 2025 में यूपी के बहराइच एक अदालत ने मर्डर केस में सजा सुनाई। सजा देश के कानून से हुई। पर 142 पन्नों के फैसले की सजा का मतलब समझने के लिए जज ने
[23:09] फैसले की सजा का मतलब समझने के लिए जज ने श्लोक इसी किताब पर कोट कर दिया। दंड ही सबकी रक्षा करता है वाला। वापस बहस छिड़ गई। एक पक्ष बोला कि संविधान की अदालत में स्मृति का काम। दूसरा बोला यह सिर्फ मिसाल के तौर पर था। अदालतें गीता के श्लोक पर
[23:24] भी कोट करती आई हैं। और चौथी मिसाल जो है वह सरकारी कागज तक। 2025 में ही केंद्र सरकार की मजदूरी और कामकाज वाली ड्राफ्ट नीति में लिखा गया कि काम के नियमों की नैतिक जड़े मनुस्मृति जैसे ग्रंथों में हैं। विपक्ष ने हंगामा किया। बहस फिर वही
[23:39] हैं। विपक्ष ने हंगामा किया। बहस फिर वही रही। तो गिनिए अदालत के आंगन, यूनिवर्सिटी क्लास, फैसले कॉपी, सरकारी का कामकाज। 2000 साल पुरानी किताब पर मुकदमा आज भी चालू है। पर इंसाफ अधूरा रहेगा नहीं। अभी तक सबसे ज्यादा चोट हमने उनको दी है जो
[23:54] मनुस्मृति को पूजते हैं। अब बचाओ पक्ष की बात करते हैं। करते हैं। अब उनके लिए क्योंकि आने वाली दलीलें उतनी कमजोर नहीं है जितना आप सोच
[24:09] रहे हैं। अब पहली दलील है मिलावट की। मनुस्मृति का बचाव करने वालों का कहना है कि कड़वे श्लोक बाद के लोगों की मिलावट है। असली किताब ऐसी नहीं थी। आर्य समाज से जुड़े विद्वानों ने तो ऐसे संस्करण भी छापे हैं
[24:26] जिसमें उनके हिसाब से मिलावटी श्लोक निकाल दिए गए हैं। और इस दलील में दम कहां है? वो बता चुका हूं कि पुरानी नकल आपस में तालमेल नहीं खाती। मांस वाली छूट, मनाही जैसे टकराव साफ नजर आते हैं कि इस पर ओवराइटिंग की गई है मनुस्मृति पर। पर इस
[24:42] दलील की सीमा है। धनी शूद्र वाले जिस श्लोक की बात हमने की उसे नौवीं दसवीं सदी श्लोक की बात हमने की उसे नौवीं दसवीं सदी में मेधा तिथि नाम के विद्वान ने खोल कर समझाया है। मतलब वो श्लोक कम से कम 1100 साल से किताब में बैठा है।
[24:58] साल से किताब में बैठा है। वूलर से लेकर ओलिवेल तक 120 साल की खोजबीन के बाद भी यह श्लोक अनुवादों से गए नहीं। हर कड़वी बात को कल की मिलावट बताना यह इतिहास इसकी इजाजत नहीं दे सकता। दूसरी
[25:12] बात कर्म की कहा जाता है कि वर्ण जन्म से नहीं कर्म से तय होते थे। गुण गिरे तो ब्राह्मण नीचे, गुण चढ़े तो शूद्र ऊपर। सुनने में यह सुंदर है। पर सजा वाले वही
[25:24] श्लोक याद कीजिए। जुर्माना इस बात से तय हो रहा था कि आदमी पैदा किस घर में हुआ। हो रहा था कि आदमी पैदा किस घर में हुआ। करता क्या है? उससे नहीं। जो किताब रसीद देखकर जन्म काटे उसमें कर्म वाली दलील किताब से नहीं हसरत से निकलती है। और
[25:39] तीसरी दलील दर्जे की परंपरा से जुड़े विद्वान इसी को सबसे बड़ा बचाव मानते हैं। कहा जाता है कि स्मृति है श्रुति नहीं। श्रुति यानी वेद और उपनिषद जो परंपरा में
[25:51] सबसे ऊपर बैठते हैं। स्मृति यानी इंसानों के लिखी किताबें जो दौर के साथ बदलती रहती है और खुद परंपरा का पुराना नियम है कि जहां स्मृति की बात श्रुति से टकराए वहां श्रुति चलेगी। मतलब ये किताब अपने ही धर्म के ढांचे में ऊपर नहीं नीचे बैठती है। और
[26:06] एक और बात स्मृति भी अकेली नहीं। उसी दौर की और भी स्मृतियां थी। जैसे कि याग वल्लभ की स्मृति, नारद स्मृति और जानकार बताते हैं कई मामलों में उनके नियम इससे नरम थे। स्त्री की संपत्ति पर, कुछ हालात में तो विधवा के दोबारा विवाह पर भी। यानी पुराने
[26:23] भारत में भी मनुस्मृति एक ही आवाज नहीं थी। मनुस्मृति उस दौर में भी एक ही किताब नहीं थी। एक किताब थी पर इकलौती नहीं थी। यह दलील ठोस है। यह दलील किताब को बचाती
[26:35] नहीं। उसका दर्जा घटाती है। और दर्जा घटाना ही तो आलोषों की मांग है। चौथी दलील यह कि यह किताब कभी किसी राजा का कानून थी ही नहीं। तो इस पर इतना बवाल ही क्यों? अब यह दावा कितना सच है इसकी पूरी जांच का वादा मैं कर चुका हूं। वो आखिर में
[26:50] करेंगे। पर इस दलील का पेच अभी समझ लीजिए। कानून ना होना और असर ना होना दो अलग बातें हैं। जो किताब अदालत में ना चली हो पर दिमागों में सदियों चली हो उसका हिसाब
[27:02] बनता है। पांचवी दलील दौर की। बचाव पक्ष कहता है कि 2000 साल पुरानी किताब को आज के तराजू पर मत तोलिए। जिस जमाने में ये लिखी गई उस जमाने में यूनान के बड़े-बड़े दार्शनिक गुलामी को जायज बता रहे थे। और दुनिया के लगभग हर कोने में औरत की हैसियत
[27:18] जायदाद जैसी थी। जैसे 100 साल पुराने अखबार में आज की सोच ढूंढेंगे तो हर पन्ने पर ठोकर लेगी। वैसे ही 2000 साल पुरानी किताब से आज का संविधान मत जोड़िए। विदेश
[27:30] यूनिवर्सिटी में धर्म पढ़ाने वाले कई जानकार कहते हैं कि इससे उसके अपने दौर में रखकर ठंडे दिमाग से दोबारा पढ़िए। ना पूजिए ना जलाइए और इस दलील में वजन है। पर एक शर्त के साथ फिर इस किताब को आज किसी झगड़े में गवाह मानकर भी मत लाइए। जो
[27:47] किताब अपने दौर की है वो अपने दौर में ही रहे। छठी बात जलाने वाले दोस्तों के लिए। इस किताब में कुछ पन्ने सचमुच उजले हैं। इसी आठवें अध्याय में लिखा है कि जिस गलती
[27:59] पर आम आदमी को एक सिक्के का जुर्माना लगे। वही गलती अगर राजा करता है तो उस पर 1000 गुना ज्यादा जुर्माना लगे। राजा पर आम आदमी से हजार गुना ज्यादा सजा। यह बात 2000 साल पहले लिखी गई और आज से कितने ताकतवर इस कसौटी पर खरे उतरेंगे आप खुद
[28:14] सोच लीजिए। और इसी अध्याय में यह भी लिखा गया है कि अगर सच बोलने से किसी की जान जाती हो वो शूद्र ही क्यों ना हो तो वहां झूठ बोलना सच बोलने से बेहतर है। यानी इंसान की जान सबसे ऊपर है। जो किताब जीभ काटने की बात करती है वही जान बचाने के
[28:30] लिए झूठ बोलने की छूट देती है। यह इस किताब का दूसरा पहलू है। गवाह और सबूत पर जोर दान और संयम की सीख। कहीं-कहीं स्त्री के धन के हक की बात। पर यह भी सच है कि यह लाइन उन कठोर श्लोकों के शोर में दब जाती है। यह उजले पन्ने किताब को बरी नहीं कर
[28:45] पाते पर तस्वीर पूरी करते हैं। और सातवीं सबसे बड़ी बात जमीनी करोड़ों हिंदुओं ने इन बहसों से पहले इस किताब का नाम तक नहीं सुना था। जैसे मैंने इस किताब के बारे में
[28:57] कुछ नहीं जाना था। जब तक इस किताब को लेकर रिसर्च नहीं की। मैंने अपने घर में, अपने खानदान में, अपने जान पहचान में किसी व्यक्ति को यह किताब पढ़ते नहीं देखा था। यानी आम हिंदू का धर्म इस किताब से नहीं चलता है। वह चलता
[29:12] है घर की पूजा से, तीज त्यौहार से, कबीर, रैदास, मीरा जैसे संतों की वाणी से जिन्होंने खुद जातपात पर चोट की थी। तो फिर जो किताब आम हिंदू के धर्म में है ही नहीं, उसे पूरे धर्म का चेहरा क्यों बनाया गया? यह सवाल भी जायज है। और यह सवाल
[29:28] दोनों तरफ की नारेबाजी करने वाले लोगों से पूछना चाहिए कि आप बताइए कि जो किताब खुद से लड़ रही हो, उसका वकील बनना आसान या मुश्किल? और इसी उलझन के बीच एक आखिरी नजरिया आता है जो बड़ा दिलचस्प है क्योंकि यह ना बचाव का है ना हमले का यह तीसरा
[29:42] रास्ता है। पूजने वाले दोस्तों यह खासतौर पर आपके लिए है क्योंकि यह बात बाहर के किसी आलोचक के नहीं धर्म के अपने घर के अंदर की है। देखिए समझने वाली बात ये है कि हिंदू धारा में ग्रंथों के दर्जे होते हैं। सबसे ऊपर वेद वेदों के भी शिखर पर
[29:58] उपनिषद जिन्हें वेदांत कहते हैं। स्मृतियां और पुराण उससे नीचे के दर्जों के किताबें जैसा कि अदालतों में होता है। निचली अदालत कुछ कहे और उससे बड़ी अदालत कुछ और कह दे तो चलेगी किसकी? बड़ी अदालत की। ठीक वैसे ही जहां किसी स्मृति की बात
[30:13] जैसा कि हमने बताया उपनिषदों से टकराए वहां स्मृति की बात अपने आप खारिज। उनका कहना है कि उपनिषद तो जन्म से ही तय ऊंचनीच को मानते ही नहीं। इसलिए मनुस्मृति के जाति वाले श्लोक धर्म की सबसे बड़ी अदालत में वैसे ही गिर जाते हैं। और यह
[30:28] समझने वाली बात है कि मैं इस किताब के घनघोर विरोध का ठेका लेकर नहीं बैठा हूं। पर पहले अपने शीर्ष ग्रंथ तो पढ़िए। बाकी किताबें अपने आप अपनी जगह पहुंच जाएंगी। यह वाला नजरिया जो है जलाने वालों से भी अलग है, पूजने वालों से भी अलग है। इसलिए
[30:42] वाले नजरिए को भी देखिएगा। ये किताब को उसकी सही अलमारी में रखने की बात कर रहा है। तो बचाओ पक्ष की दलीलें आपने सुनी। कुछ तो बचाओ पक्ष की दलीलें आपने सुनी। कुछ में दम था, कुछ में पेच था। और अब कहानी
[30:54] समापन की आती है। और अब मनुस्मृति के वीडियो के समापन में दो बातें दोनों खेमों से जो मनुस्मृति को जलाते हैं और जो पूछते हैं। सबसे पहले जो पूछते हैं।
[31:06] देखिए डॉ. अंबेडकर ने इस किताब को पढ़कर जलाया था। सोच समझ कर चिता पहले से बनवाकर। अगर आप इस किताब में अपनी आस्था रखते हैं तो कम से कम किताब पढ़िए। क्योंकि मैं दावे से कह सकता हूं आपने किताब नहीं पढ़ी है। आप सिर्फ मान रहे हैं
[31:22] और अब जलाने वालों से हर 25 दिसंबर को राख करने वाले करने वाले आप वो भी पन्ने राख कर रहे हैं जो उजले हैं। जो शादी के मंत्रों में आते हैं। करप्शन
[31:37] जो शादी के मंत्रों में आते हैं। करप्शन पर राजा को बड़ी सजा देते हैं। और बहुत सारे विषय जिनका जिक्र हमने पहले किया। सोचिएगा किया। सोचिएगा क्या वह पन्ने भी जलाने जरूरी हैं? बाकी
[31:49] इस किताब को लेकर एक सवाल था कि राजाओं ने सदियों तक इसी किताब से राज चलाया या नहीं चलाया? क्या मनुस्मृति के जरिए ही राजा महाराजा शासन करते थे? तो पुराने भारत में ये किताब कभी किसी राज का लागू कानून नहीं
[32:04] थी। मनुस्मृति को ना मौर्यों ने अपनी अदालती किताब बनाया ना गुप्तों ने ना किसी और हिंदू साम्राज्य ना गुप्तों ने ना किसी और हिंदू साम्राज्य ने राजा अपने आदेश चलते थे गांव बिरादरी
[32:17] अपने रिवाज से हां पंडित इस किताब को सलाह मशवरे के लिए देखते थे वो भी लेकिन सिर्फ इसे नहीं देखते थे और भी किताबें थी और इलाके के रिवाजों को मिलाकर
[32:32] ठीक मानने की मजबूरी किसी पर नहीं हां इसकी सोच का असर जरूर रहा। वो हिसाब हमने इसकी सोच का असर जरूर रहा। वो हिसाब हमने किया। पर हुकूमत की मोहर कभी नहीं लगी। राजा अपने शिलालेखों में मनु के रास्ते पर चलने का गुणगान जरूर करते थे। यह सच है।
[32:47] पर गुणगान और कानून में फर्क होता है। तारीफ में सबने नाम लिया। अदालत में किताब किसी ने नहीं रखी। प्रदेश के राजाओं ने तो मनु के नाम पर प्रदेश के राजाओं ने तो मनु के नाम पर अपने कानून ग्रंथ लिखवाए हैं। पर 2000 तक
[33:02] हमारे देश में किसी हिंदू राजा ने इस पर मोहर नहीं लगाई। मुर लगी तो विलायत की और उस मोहर को हमेशा के लिए तोड़ने वाला दस्तावेज उस आदमी ने लिखा जिसे इस किताब
[33:14] ने इंसान गिनने से मना कर दिया था। इसलिए फैसला अब किताब का नहीं हमारा होना चाहिए क्योंकि किताब जलाने से सोच नहीं जलती और किताब पूजने से सोच नहीं सुधरती। और हां इन दोनों की तुलना बराबरी की नहीं है। एक सत्ता थी, एक उसका जवाब। पर जवाब भी अगर
[33:31] सत्ता थी, एक उसका जवाब। पर जवाब भी अगर वही अटक जाए, सत्ता जीत जाती है। सोच वही बदलती है जहां आप तय करते हैं कि आप के घर में, आपके मोहल्ले में आपके दिमाग में कानून किसका चलेगा? इसलिए आप कमेंट सेक्शन में बताइए कि इस पूरी कहानी को सुनने के
[33:44] पहले आप किस खेमे से आए थे और क्या मनुस्मृति को लेकर कोई हिस्सा था जिसने आपको झटका दिया? कोई और ऐसा कंट्रोवरर्शियल विषय जिस पर आप बनाएं तो कमेंट सेक्शन आपका इंतजार कर रहा है। जय हिंद जय भारत नमस्कार।
The video opens by highlighting the contradictory nature of the Manusmriti—a book that is both burned and used in blessings—creating an immediate curiosity gap about how one text can be so divisive.
This [OBJECT] is both [POSITIVE_USE] and [NEGATIVE_USE]. How can one thing be so [CONTRADICTORY]? Let's find out.
AI-generated clip ideas for Shorts based on the transcript
This historical event is pivotal, emotionally charged, and challenges viewers' understanding of the text's role in Indian society.
▶ Play ClipRevealing that the British codified Manusmriti as law overturns common assumptions and sparks debate on colonial influence.
▶ Play ClipThe juxtaposition of a 2000-year-old text making its way into modern courtrooms and policies makes it highly relevant and debatable.
▶ Play ClipSnapshot 2026-11-18
Every observation TubeSum recorded, plotted as measured.
The vertical axis starts at 2.2M, not zero, so later observations stay readable.
Based on 11 observations · last observed Nov 18, 2026 · solid lines connect consecutive measurements (≤2 days apart); dashed lines span days TubeSum did not measure. · vertical axis focused on the observed range (starts at 2.2M)
Based on 11 observations · last observed Nov 18, 2026 · solid lines connect consecutive measurements (≤2 days apart); dashed lines span days TubeSum did not measure. · vertical axis from zero
Exact daily observations; gaps mean no observation was taken that day.
| Date | Views | Avg views / hour | Channel median |
|---|---|---|---|
| 2026-11-18 | 2,274,205 | 1,170.5 | 799,442 |
| 2026-11-17 | 2,269,616 | 1,187.0 | 799,442 |
| 2026-11-16 | 2,268,524 | 1,192.1 | 799,442 |
| 2026-11-15 | 2,263,258 | 1,208.4 | 799,442 |
| 2026-11-14 | 2,260,434 | 1,223.8 | 799,442 |
| 2026-11-13 | 2,258,086 | 1,242.1 | 799,442 |
| 2026-11-12 | 2,256,328 | 1,254.9 | 799,442 |
| 2026-11-10 | 2,248,975 | 1,285.1 | 799,442 |
| 2026-11-09 | 2,246,010 | 1,300.5 | 799,442 |
| 2026-11-08 | 2,243,334 | 1,315.7 | 799,442 |
| 2026-11-07 | 2,240,784 | 1,332.2 | — |
Audience reaction — separate from the performance metrics above.